284003
झांसी मंडल में 47 रेल कर्मियों को DRM ने दी भावभीनी विदाई
Jhansi, Uttar Pradesh:उत्तर मध्य रेल, झांसी मंडल से 47 रेल कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। उन्हें कुल 15.50 करोड़ रुपये का भुगतान NEFT द्वारा किया गया। 31 जुलाई को मंडल रेल प्रबंधक सभागार में DRM दीपक कुमार सिन्हा ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को भुगतान विवरण, सेवा प्रमाण पत्र, PPO, सेवापंजिका की प्रमाणित प्रति और स्वर्ण पदक प्रदान किए। इस अवसर पर DRM ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामलीला मैदान में मैजिकल शो के दौरान दो पक्षों में मारपीट, भारी हंगामा
Aligarh, Uttar Pradesh:रामलीला मैदान में मैजिकल शो के दौरान बवाल, स्टेज पर भिड़े दो पक्षों के युवक चण्डौस कस्बे में शुक्रवार देर रात रामलीला मैदान में मैजिकल शो के दौरान दो पक्षों के युवकों में मारपीट हो गई. हजारों दर्शकों की मौजूदगी में युवक स्टेज पर ही भिड़ गए. करीब 10 मिनट तक चले हंगामे से मैदान में अफरा-तफरी मच गई. मारपीट में कस्बा निवासी विकास अग्रवाल के सिर में चोट आई. सूचना पर एसएसपी नीरज कुमार जादौन, एसपी सिटी आदित्य बंसल और सीओ गभाना महेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा और स्थिति नियंत्रित की. घायल युवक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया. सीओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी. कुछ देर बाद मैजिकल शो दोबारा शुरू करा दिया गया.0
0
Report
सहारनपुर के सरदारपुरा टायर फैक्ट्री में मारपीट, एक की मौत, एक घायल
Saharanpur, Uttar Pradesh:गंगोह के सलारपुरा में टायर फैक्ट्री के अंदर मारपीट, एक की मौत, एक घायल. सहारनपुर जनपद के थाना गंगोह क्षेत्र के सरदारपुरा गांव में स्थित एक टायर फैक्ट्री में बेहताशा धुआं निकल रहा था, जिससे सभी को परेशानी हो रही थी. इसी धुएं को लेकर ग्रामीण फैक्ट्री में पहुंच गए और फैक्ट्री को बंद करने की बात करने लगे, जिसके बाद फैक्ट्री में मौजूद लोगों और ग्रामीणों में जबरदस्त मारपीट हो गई. इस मारपीट में फैक्ट्री मालिक अरबीन चौहान और दूसरे पक्ष से एक अन्य व्यक्ति संजय उर्फ संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया. गालों को उपचार के लिए प्राथमिक चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान अरबीन चौहान की मौत हो गई. अरबीन चौहान फैक्ट्री मालिक बताया जा रहा है. दूसरे पक्ष का संजय उर्फ संदीप भी घायल है, वही फैक्ट्री की ओर से सादिक भी घायल है और उसका उपचार चल रहा है. ग्रामीणों का दावा है कि धुएं से परेशान होकर फैक्ट्री बंद कराने पहुंचे थे. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, CCTV फुटेज खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी; मामले की जांच जारी है. बाइट..मृतक के.pariजन. बाइट...सादिक घायल और प्रत्यक्षदर्शी.0
0
Report
टिब्बी वार्ड 17 में कचरे के ढेर से शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल
Hanumangarh, Rajasthan:Location: Hanumangarh (Rajasthan) टिब्बी के वार्ड 17 में कचरे के ढेरों से बिगड़ी शहर की सूरत, संगरिया मोड़ पर क्रय-विक्रय समिति के पास फैली गंदगी से लोग परेशान, (एंकर विजुअल) हनुमानगढ़ जिले में टिब्बी कस्बे के वार्ड 17 में लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। संगरिया मोड़ पर क्रय-विक्रय समिति के पास फैली गंदगी से क्षेत्र की स्थिति बदहाल बनी हुई है। वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने के लिए पार्षद प्रभु राम ने नगरपालिका प्रशासन से जल्द कचरा उठवाने की मांग की है। पार्षद प्रभु राम ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सैनी और पालिकाध्यक्ष से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि लंबे समय से कचरा नहीं उठाए जाने से गंदगी जमा हो रही है और क्षेत्र की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कचरे के निस्तारण में सलेमगढ़ मसानी स्थित डंपिंग यार्ड में जगह की कमी का हवाला दिया जा रहा है। इस पर पार्षद प्रभु राम का कहना है कि डंपिंग यार्ड में जमा कचरे को व्यवस्थित तरीके से रखा जाए तो अतिरिक्त जगह बनाई जा सकती है। इससे कस्बे से कचरा उठाने और उसके निस्तारण की व्यवस्था सुचारू हो सकती है।0
0
Report
Advertisement
कालिंदी कुंज बॉर्डर पर ट्रैफिक भारी, 3 किमी तक जाम
Noida, Uttar Pradesh:कालिंदी कुंज बॉर्डर पर भरी ट्रैफिक 3 km तक लगा जाम एक तरफ का पूरा रास्ता बंद किया गया0
0
Report
खमनोर में चोरों ने लाखों के सोने की दुकान लूट ली, पुलिस बदमाशों के पीछे
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी ख़बर राजसमंद जिले के खमनोर में चोरों के हौसले बुलंद, श्रीनाथ वन ग्राम गोल्ड की दुकान में लाखों की चोरी की वारदात बेख़ौफ़ चोरों ने लोहे का गेट काटकर दुकान के अंदर घुसे और लाखों का सामान लेकर फ़रार खमनोर में 'श्रीनाथ वन ग्राम गोल्ड' की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। 10 से 12 लाख रुपये का सामान चोरी करके हुए फ़रार, पुलिस के हाथ नहीं लगे बदमाश खमनोर पुलिस ने मामला दर्ज करके जाँच पड़ताल की शुरू खमनोर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में भारी नाराज़गी0
0
Report
दौसा में NH-21 पर स्लीपर बस-ट्रक भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 25 घायल
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा देर रात्रि को एनएच 21 पर हुआ भीषण हादसा निजी स्लीपर बस और ट्रक की भिड़ंत हादसे में 25 बस यात्री हुए घायल वहीं बस सवार एक महिला यात्री की हुई मौत सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर सभी घायलों को पहुंचाया महवा अस्पताल जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 18 यात्री किए जयपुर रेफर बस सवार अधिकतर यात्री उत्तरप्रदेश निवासी जयपुर से फर्रुखाबाद जाते समय हुआ हादसा बालाहेडी थाना क्षेत्र में पीपलखेड़ा गांव के समीप हुआ हादसा दौसा जिले में होकर गुजर रहे जयपुर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालाहेडी थाना क्षेत्र में देर रात्रि को जयपुर से फ़रुख़ाबाद जा रही एक स्लीपर बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई । हादसा पीपलखेड़ा गांव के कट पर हुआ । भिड़ंत में बस में सवार 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । वही एक महिला की मौत हो गई । बालाहेड़ी थाना प्रभारी सत्यनारायण बसवाल ने बताया कि स्लीपर बस जयपुर से फरुखाबाद (यूपी) जा रही थी कि खाना खाने के लिए हाईवे पर कट से बस को दूसरी तरफ लेते समय ट्रक और बस की भिड़ंत हो गई ।इस सड़क हादसे में 25 लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से महवा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया । जहां से 18 लोगों को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर किया गया है । थानाप्रभारी ने बताया कि इस हादसे में जरीना बानो पत्नी मोहम्मद शादीर (50) निवासी फरुखाबाद (यूपी) की मौत हो गई है । मृतक महिला की डेड बॉडी को महवा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है । वहीं पंकज यादव, शोभित, मनोज, रामबेटी, उमलेश, बबली, इस्तकार, अली हैदर, अलिना, जीतन बानो, मीरा देवी सहित 25 लोग घायल हुए हैं । हर कोई मदद को दौड़ा -जयपुर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपलखेड़ा गांव के कट पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद गांव का हर व्यक्ति मदद के लिए दौड़ पड़ा और घायलों को बस से निकलकर 108 एम्बुलेंसों की सहायता से अस्पताल में पहुँचाया । जहां 25 घायलों को महवा, मंडावर,बालाहेडी, खेड़ला सहित आसपास की 108 एम्बुलेंसों से घायलों को महवा से जयपुर भेजा गया। यातायात बाधित रहा - बस और ट्रक की भिड़ंत के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब आधा घंटा यातायात बाधित हो गया । बालाहेडी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच करके क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को हटवा करके यातायात को सुचारू करवाया। हादसा इतना भीषण था स्लीपर बस के परखच्चे उड़ गये0
0
Report
Advertisement
बसई नवाब में जमीन बंटवारे पर खूनी झड़प; चार घायल, हथियार लहराने से हड़कंप
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर - जिले के बसई नवाब कस्बे में जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के युवक ने बेखौف होकर हथियार लहरा दिया और दूसरे पक्ष के लोगों पर बंदूक तानकर दहशत फैला दी। पंचायत चुनाव को लेकर जिले में आचार संहिता प्रभावी है, ऐसे में खुलेआम हथियार लहराने की घटना ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक बसई नवाब कस्बा निवासी दो भाइयों गोपाल प्रसाद और यादराम शर्मा के बीच लंबे समय से जमीनी बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले आपसी सहमति से बंटवारा भी हो गया था, लेकिन फिर कहासुनी हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने हथियार निकालते हुए दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इस हमले में यादराम शर्मा, उनके भाई हाकीम, बेटे रिंकू और गौरी शंकर घायल हो गए। झगड़े में चार लोग घायल बताए गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बसई नवाब से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। जिस तरह से युवक हाथ में बंदूक लेकर दहशत फैलाता नजर आ रहा है, उसका वीडियो भी सामने आया है। ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता के दौरान सभी लाइसेंसी हथियार जमा कराने के निर्देश हैं, फिर चाहे हथियार वैध हो या अवैध, पुलिस प्रशासन पूरी पड़ताल में जुटा है। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान पूरे मामले की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं और अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं0
0
Report
तन्या चुंग का मेट्रो स्टेशन से वॉकथ्रू जारी
Noida, Uttar Pradesh:नेशनल रिपोर्टर तन्या चुंग का वॉकथ्रू मेट्रो स्टेशन से है।0
0
Report
कोटा में जनसुनवाई: SP तेजस्विनी गौतम ने आमजन की समस्याओं पर लिया फीडबैक
Jaipur, Rajasthan:कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने महावीर नगर थाने पर की जनसुनवाई ली सीएलजी सदस्यों की बैठककोटा कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने महावीर नगर थाने पर आमजन की जनसुनवाई की और थाना क्षेत्र में घटित अपराधों के बारे में आमजन से जानकारी ली साथ ही सीएलजी सदस्यों से वार्ता कर उनके क्षेत्र की समस्याओं को सुना। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान सरकार के निर्देश पर कोटा शहर के हर थाने पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसके तहत आज महावीर नगर थाना पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ताकि लोगों को राहत मिल सके इससे पूर्व जनसुनवाई में शहरी लोगों ने पुलिस अधीक्षक को अपनी समस्याएं बताई बाइट कोटा शहर SP तेजस्विनी गौतम0
0
Report
Advertisement
सीजेपी लॉ टीम की हेड रत्ना सिंह समेत 4 वकील हिरासत में
Noida, Uttar Pradesh:CJP Legal team Head Ratna Singh has been detained with 3 other lawyers with her. The police have kept her in a car surrounded by more than 25 police men without revealing any grounds for detention0
0
Report
Kalindi Kunj में हलचल: ताजा खबर क्या है?
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
कोटपूतली के शिव मंदिर दानपात्र चोरी, सीसीटीवी से चोरों की तलाश शुरू
Jaipur, Rajasthan:जिला: KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा: KOTPUTLI लोकेशन: KOTPUTLI कोटपूतली नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 स्थित ढाणी दीपावाली में चोरों ने शिव मंदिर को निशाना बनाते हुए दानपात्र चोरी कर लिया. मंदिर में हुई चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है. इन दिनों कोटपूतली क्षेत्र में चोर मंदिरों को चोरी का निशाना बना रहे हैं. अभी गत दिनों थाने के पास शनि मंदिर में शनि देव का मुकुट छत्र व अलमारी में रखी नगदी पार की थी, वैसे शनि मंदिर के बगल में हनुमान मंदिर में भी पिछले दिनों चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था जिनका अभी तक चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है. इससे आमजन में पुलिस की कार्यशैली व गस्त पर सवालिया निशान उठ रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है, ताकि चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके. सीसीटीवी फुटेज से खुल सकता है. मंदिर में लगे कैमरों में चोरों की तस्वीरें कैद होने से पुलिस को जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है. अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों तक कब पहुंचती है और चोरी की इस वारदात का खुलासा कब होता है. लेकिन अभी तक पुलिस ने किसी भी मंदिर की चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है....0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन, राजनीतिक बवाल तेज
Ranchi, Jharkhand:10 अक्टूबर 2026 यानी आज दिल्ली के जंतर-Mंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कर रही है। इसमें वामपंथी संगठनों और आम आदमी पार्टी से जुड़े छात्र संगठनों के भी शामिल होने की खबर है। विक्रम जहां दिल्ली में प्रदर्शन हो रहा है, वहीं इसका असर झारखंड में भी दिख रहा है। दरअसल दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को झारखंड से रद्द किया गया है। मामले पर राजनीति जारी है। दिल्ली में प्रदर्शन के कारण बीजेपी ने कहा है कि प्रशासन जनता को तकलीफ न हो, और आपात स्थिति में कानून व्यवस्था कायम रखना जरूरी है। विरोध में शामिल लोग संवैधानिक प्रक्रिया को चुनौती दे रहे हैं यह कहना है बीजेपी के बयान में। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि देश भर से दिल्ली जाने की ट्रेनें रद्द कर दी गईं, कुछ जगहों पर ट्रेनें रोककर यात्रियों को उतार दिया गया। त्योहार के मौके पर लोग घर जा रहे थे और ट्रेनें रद्द हो गईं। दिल्ली में मेट्रो और दुकानें बंद हैं। केंद्र सरकार युवाओं के जोश को ठंडा नहीं कर सकती और आज का प्रदर्शन यह साबित कर देगा कि इमरजेंसी जैसी स्थिति नहीं है। झारखंड कांग्रेस ने कहा कि चुनाव आयोग और लोकतंत्र की रक्षा को लेकर कांग्रेस तथा इंडिया गठबंधन के अन्य दल प्रोटेस्ट कर रहे हैं। पिछले 10 दिनों में हिंसा नहीं हुई है और दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन के बहाने भाजपा लोकतंत्र को गला घोंटना चाहती है। रांची से खुलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस को प्रदर्शन के कारण कल कैंसिल किया गया था, जिससे लोगों को परेशानी हुई। रांची के एक छात्र का पैर टूटा है, उसे इलाज के लिए दिल्ली जाना था, लेकिन नहीं जा पाया। छात्र ने कहा कि आज दिल्ली में डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट था, कल दिल्ली जाना था, पर ट्रेन कैंसिल हो गई। फ्लाइट्स की टिकट महंगी है, इसीलिए वह आज रांची में ही है। झारखंड के एक छात्र भी दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन का समर्थन करता है।0
0
Report
अंबरथ में ड्रग्स तस्करी मामले में 15 लोग मोक्का के तहत गिरफ्तार
Ambernath, Maharashtra:अंबरनाथ येथे अमली पदार्थ तस्करीप्रकरणी 15 जणांवर 'मोक्का' अंतर्गत कारवाई टोळीप्रमुख शरीफ शेखसह साथीदारांचे जाळे उध्वस्त भगतसिंगनगर भागात अमली पदार्थांच्या अवैध विक्रीप्रकरणी पोलिसांनी मोठी धडक कारवाई केली आहे. या गुन्ह्यातील आरोपींची गुन्हेगारी पार्श्वभूमी पाहता टोळीप्रमुख शरीफ सलीम शेख याच्यासह त्याच्या संघटित टोळीवर मोक्का अंतर्गत कारवाई करण्यात आली आहे. 15 जणांवर ही कारवाई करण्यात आली आहे. उल्हासनगर परिमंडळ 4 अंतर्गत पहिल्यांदाच अमली पदार्थ विक्री प्रकरणात मोक्का अंतर्गत कारवाई करण्यात आली आहे.या प्रकरणात आतापर्यंत अयाज सय्यद, शरीफ शेख, नुरजहॉं शेख, शाकीरा अन्सारी, अल्लाबक्ष शेख, नियाज सय्यद, करण बाबर, आसिया शेख आणि साफिया शेख अशा ९ आरोपींना अटक करण्यात आली आहे. तर शबाना शेख, आसिफ, अब्दुल टोपी, अतिश सिंग, शोएब खान, नगमा खान व जोसेफ या फरार आणि इतर आरोपींचा शोध सुरू आहे.0
0
Report
दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बीच सुरक्षा कड़ी
Patna, Bihar:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और एफआईआर में गड़बड़ी के मुद्दे को लेकर आज दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन करने जा रही है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं, पटना से दिल्ली जाने वाली चार प्रीमियम ट्रेनें भी आज रद्द हैं। संभावित मार्च और प्रदर्शन को लेकर पटना में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गांधी मैदान में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है, जबकि जेपी गोलंबर पर सीआरपीएफ और बिहार पुलिस के जवान तैनात हैं। पटना के डाकबंगला चौराहे पर करीब पांच फीट ऊंची डबल लेयर बैरिकेडिंग की गई है। यहाँ बिहार पुलिस, आरपीएफ और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तैनाती के साथ वाटर कैनन भी लगाए गए हैं। वहीं, इनकम टैक्स चौराहे पर भी बैरिकेडिंग कर वीरचंद पटेल पथ जाने वाले रास्ते को आंशिक रूप से बंद किया गया है। एग्जिबिशन रोड और गांधी मैदान की ओर जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है और जरूरी जानकारी लेने के बाद आगे जाने दिया जा रहा है। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए यातायात पुलिस भी तैनात है। हालांकि, किसी भी राजनीतिक दल की ओर से आधिकारिक तौर पर मार्च प्रस्तावित नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस सोशल मीडिया पर भी डिजिटल निगरानी रख रही है, ताकि किसी भी तरह की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट के प्रसार पर नजर रखी जा सके। प्रशासन का पूरा ध्यान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने पर है।0
0
Report
Advertisement
