झांसी में चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया, सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत चालकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई। आरटीओ और बस यूनियन के अध्यक्ष एवं महासचिव ने चालकों को सड़क पर नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। बस स्टैंड पर जागरूकता कार्यक्रम में बस, ट्रक, ऑटो, ई-रिक्शा और टैक्सी चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के महत्व के बारे में बताया गया, जिसमें मोबाइल फोन के प्रयोग से बचने और अपनी लेन में वाहन चलाने की सलाह दी गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
