284001
झांसी में सड़क पर चलते टैंकर से बर्बाद हो रहा पीने का पानी
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:झांसी में एक एक बूंद पानी को लेकर कई इलाकों में लोग तरस रहे हैं। इस भीषण गर्मी में कुएं सूख चुका है। ऐसे इलाकों में लोगों के घर घर पानी पहुंचाने के लिए जल संस्थान पानी के टैंकर चला रहा है। वहीं जिन लोगों को पानी भेजने की जिम्मेदारी दी गई है। वो ट्रैक्टर चालक सड़क पर टैंकर में भरा हजारों लीटर पानी को बर्बाद करते नजर आ रहे।तो वहीं सड़क पर बर्बाद हो रहा पानी का वीडियो बना कर वायरल कर दिया। जिसमें साफ नजर आ रहा कि किस तरह कीमती पानी को बर्बाद किया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
IIT कानपुर में उद्घोष 2026: 9–11 अक्टूबर, 20 खेलों के मुकाबले
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर IIT कानपुर में नौ अक्टूबर से उद्घोष 2026 का होगा आगाज -इंडिया की कई IIT लेगी कार्यक्रम में हिस्सा 20 खेलों में होंगे मुकाबले, एक्वेटिक्स की वापसी, OAT में होगा फुटबॉल शोकेस आईआईटी कानपुर में तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव उद्घोष'26 का आयोजन 9 से 11 अक्टूबर तक किया जाएगा। उद्घोष के 22वें संस्करण में देशभर के विभिन्न संस्थानों से खिलाड़ी और प्रतिभागी शामिल होंगे। इस बार महोत्सव की थीम "Arcana Ascension" रखी गई है। खेल प्रतियोगिताओं के साथ ई-स्पोर्ट्स, मनोरंजन और सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र होंगे。 उद्धोष'26 में ई-स्पोर्ट्स सहित 20 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। लंबे अंतराल के बाद इस बार एक्वेटिक्स प्रतियोगिताओं की भी वापसी होगी। एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, शतरंज, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, लॉन टेनिस, स्क्वैश, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, अल्टीमेट फ्रिस्बी, वॉलीबॉल, पावरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग और मिस्टर उद्घोष समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी。0
0
Report
हमीरपुर में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के लागू की मांग पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की माँग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को संबोधित मांगो का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, अधिवक्ताओं के विरुद्ध पारित किये जा रहे आदेशों पर पुनर्विचार करने की मांग, अधिवक्ताओं के साथ न्यायिक कार्य के दौरान होने वाली घटनाओं के रोकथाम के कठोर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग, एक दिवसीय हड़ताल पर रहकर अधिवक्ताओं ने विरोध जताया, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।0
0
Report
UPI टैक्स विरोध पर शाहजहांपुर में पुतला दहन, पुलिस से भिड़ंत
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। शहर का अंटा चौराहा बुधवार को उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया, जब उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ०प्र०के प्रांतीय आह्वान पर व्यापारी यूपीआई पर लगने वाले टैक्स के विरोध में पुतला फूंकने पहुंचे। व्यवसायी पुतले में आग लगाने ही वाले थे कि पुलिस ने धावा बोल दिया। पुतले पर कब्जे को लेकर व्यापारियों और दरोगा जी के बीच सड़क पर ही जोरदार छीना-झपटी और तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। काफी देर चले ड्रामे और हंगामे के बीच दरोगा जी ने फुर्ती दिखाई और पुतले को बगल में दबाकर चौराहे से सीधे सरपट दौड़ लगा दी। दरोगा जी पुतला तो बचा ले गए, लेकिन व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर जमकर नारेबाजी करते हुए व्यापारी नेताओं ने दो टूक चेतावनी दी कि डिजिटल लेनदेन पर टैक्स छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ने वाला है; यदि यह फैसला वापस नहीं हुआ, तो आंदोलन पूरे सूबे में फैलेगा। हंगामे के चलते चौराहे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली मायापुरी में चोरी के मामले: सोने की ज्वेलरी के साथ दो गिरफ्तार
Delhi, Delhi:दिल्ली के नागलराय घर से सोने की ज्वैलरी चोरी मायापुरी पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से दो आरोपियों को सीमापुरी इलाके से किया गिरफ्तार चोरी की सोने की ज्वेलरी बरामद एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की बालियां और चार सोने के टॉप्स बरामद आरोपियों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज है राजेश शर्मा पश्चिमी जिला के मायापुरी थाने की पुलिस ने दो ऐसे शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिन पर पहले से ही कई अपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को सीमापुरी इलाके से गिरफ्तार किया है और पुलिस ने उनके पास से चोरी की सोने की ज्वेलरी भी बरामद की है ।पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद साहिल उर्फ बब्बू उर्फ साहिल 28 गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इसका साथी मोहम्मद आजाद 20 सीमापुरी इलाके का रहने वाले हैं। दोनों पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। वहीं पश्चिमी जिला के डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार, दिल्ली के नांगल राय की रहने वाली श्रीमती निशा ने चोरी की रिपोर्ट की जिसमें उनकी सोने की ज्वेलरी चोरी हो गई थी। इसके अनुसार, U/s 305/331(3) BNS, PS मायापुरी में रजिस्टर किया गया।जांच के दौरान, टीम ने आरोपियों की मूवमेंट का पता लगाने के लिए कई सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच की। लगातार कोशिशों और फुटेज के डिटेल्ड एनालिसिस से, टीम को उनके ठिकानों के बारे में लीड मिली。 आज टीम ने सीमापुरी इलाके में रेड की और ट्रैप लगाया, जिससे मोहम्मद साहिल उर्फ बाबू उर्फ साहिल और मोहम्मद आज़ाद पकड़े गए। जांच के दौरान, मामले से जुड़ी चोरी की सोने की ज्वेलरी बरामद हुई। ज़रूरी कानूनी औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और केस में सेक्शन 317(2) और 3(5) BNS जोड़ दिए गए。0
0
Report
गजरौला से अमरोहा तक निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’ सैकड़ों लोग हुए शामिल
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा। धनौरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजीव तरारा के नेतृत्व में बुधवार को गजरौला से अमरोहा तक ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। बता दें कि बुधवार को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ की शुरुआत गजरौला के कुमराला चौकी के निकट से हुई। यात्रा गजरौला के विभिन्न मार्गों से होकर इंदिरा चौक और चौपला चौकी पहुंची। इसके बाद यात्रा अमरोहा की ओर रवाना हुई। रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में नारेबाजी की। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। यात्रा में शामिल लोगों ने पार्टी के समर्थन में माहौल बनाया और एकजुटता का संदेश दिया।0
0
Report
मेरठ से पीटीसी तक यात्रा पर नया मोड़: क्या बदलेगा सफर?
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ से पीटीसी0
0
Report
Advertisement
बाराबंकी में पहली महिला SSP रवीना त्यागी की तैनाती: सख्त इमेज, संवेदनशील प्रशासन
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- सख्त तेवर, संवेदनशील अंदाज और ईमानदार छवि... बाराबंकी की पहली महिला SP रवीना त्यागी की ऐसी है पहचान उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले के तहत बाराबंकी को नया पुलिस अधीक्षक मिला है। वर्ष 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी रवीना त्यागी को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद से हटाकर बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। वहीं, वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी अर्पित विजयवर्गीय को बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल के बाद अब रवीना त्यागी बाराबंकी में पुलिस व्यवस्था की कमान संभालेंगी। वह बाराबंकी के इतिहास में पहली महिला पुलिक कप्तान होंगी। रवीना त्यागी उत्तर प्रदेश कैडर की 2014 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से प्रत्यक्ष भर्ती (RR) के तहत आईपीएस में प्रवेश किया था। उन्होंने 22 दिसंबर 2014 को भारतीय पुलिस सेवा ज्वाइन की। उनका आईपीएस पहचान नंबर 20141170 है। उनकी शैक्षिक योग्यता बीटेक है और उनका गृह राज्य मध्य प्रदेश दर्ज है। जानकारी के मुताबिक, रवीना त्यागी का जन्म 11 नवंबर 1987 को भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर से जुड़ी हैं। उनके पिता वन विभाग में अधिकारी हैं। रवीना ने शुरुआती पढ़ाई भोपाल के महर्षि विद्या मंदिर से की। 12वीं के बाद इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने नोएडा स्थित जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। बीटेक करने के बाद रवीना त्यागी ने एक निजी कंपनी में करीब दो साल तक काम किया। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और वर्ष 2014 में आईपीएस अधिकारी बनीं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई और निजी क्षेत्र में काम करने के बाद पुलिस सेवा में आने का उनका सफर उनके करियर का अहम पड़ाव रहा। रवीना त्यागी अपने सेवाकाल में पुलिस विभाग के कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकी हैं। वह कानपुर में डीसीपी ट्रैफिक के पद पर तैनात रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने एसपी साउथ, सीबीसीआईडी, डीसीपी साउथ और डीसीपी मुख्यालय जैसी जिम्मेदारियां भी निभाई हैं। तबादले से पहले वह लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर तैनात थीं। उपलब्ध सेवा विवरण के अनुसार, वह 2 फरवरी 2024 से पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत थीं। उनकी तैनाती पे लेवल-12 में दर्ज है। अब उन्हें बाराबंकी जिले की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रवीना त्यागी को पुलिस सेवा में योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक (DG) की ओर से प्रशस्ति डिस्क भी मिल चुकी हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उन्हें वर्ष 2022 में सिल्वर, 2023 में गोल्ड और 26 जनवरी 2025 को प्लेटिनम प्रशस्ति דיס्क से सम्मानित किया गया। रवीना tyागी के पति गौरव गर्ग भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, रवीना की शादी आईपीएस बनने से पहले ही गौरव गर्ग से हो गई थी। गौरव गर्ग ने वर्ष 2016 में सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की थी। रवीना त्यागी की पहचान पुलिस सेवा के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी को लेकर भी रही है। महिलाओं और छात्राओं से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी सक्रियता का जिक्र होता रहा है। दिवाली के अवसर पर वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ त्योहार मनाने की उनकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे थे। अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैया उनकी कार्यशैली से जुड़ी प्रमुख बातों के रूप में बताया जाता है। अब बाराबंकी में उनकी नई तैनाती के बाद जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर उनकी कार्यशैली पर नजर रहेगी। वहीं, बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक रहे आईपीएस अर्पित विजयवर्गीय को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। वर्ष 2017 बैच के अधिकारी अर्पित विजयवर्गीय अब लखनऊ में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।0
0
Report
उत्तरकाशी में मासूम बच्ची कार चपेट में: सुरक्षा पर सवाल
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी में सड़क पार कर रही एक मासूम बच्ची अचानक पिता का हाथ छुड़ाकर दौड़ी और सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई ये घटना याद दिलाती है कि सड़क पार करते समय बच्चों का हाथ मजबूती से पकड़कर रखना कितना जरूरी है0
0
Report
इंदौर के आईडीए ग्राउंड में सेवा ज्योति यात्रा के साथ विकसित भारत संकल्प सभा का आगाज़
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में बुधवार को भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। विजया नगर स्थित आईडीए ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इंदौर के विजय नगर स्थित आईडीए ग्राउंड में बुधवार को भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित हुई। सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री और पार्टी के कई पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में सेवा, विकास और विकसित भारत के संकल्प को लेकर पार्टी की ओर से विभिन्न बातें रखी गईं। आईडीए ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।0
0
Report
Advertisement
मंडला में विकसित भारत संकल्प पर बीजेपी की बड़ी सभा; मोदी ने संबोधित किया
Mandla, Madhya Pradesh:विकसित भारत के संकल्प को लेकर बीजेपी की बड़ी सभा मण्डला - नगर के कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में आज विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की केबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके समेत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़े और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद ‘सेवा ज्योति संकल्प’ बाइक रैली निकाली गई, जो शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों से होते हुए बीजेपी कार्यालय पहुंची। बीजेपी कार्यालय में सभा के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे।0
0
Report
राजनांदगांव के मोहारा रोड पर ट्रैक्टर हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव के मोहारा रोड पर सुबह हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब सड़क पर चल रहे ट्रैक्टर का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। हादसे के दौरान ट्रैक्टर चालक ने खुद को बचाने के लिए वाहन से कूदने का प्रयास किया, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर में सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। राजनांदगांव सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
इंदौर के विजय नगर चौराहे पर बीजेपी यात्रा के अंत में हंगामा
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के विजय नगर चौराहे पर बीजेपी की सेवा ज्योति यात्रा के समापन के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। यहाँ सफाईकर्मियों ने विरोध जताते हुए एक महिला कार्यकर्ता को घेर लिया। अचानक हुए विरोध के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। इंदौर के विजय नगर चौराहे पर बीजेपी की यात्रा के समापन के दौरान सफाईकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान सफाईकर्मियों ने एक महिला कार्यकर्ता को घेर लिया, जिसके बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर विरोध जता रहे थे। यात्रा के समापन के दौरान हुए इस विरोध के चलते कुछ देर के लिए मौके पर गहमागहमी देखने को मिली। मौके पर मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं ने स्थिति को संभालने की कोशिश की。0
0
Report
Advertisement
पीएम मोदी ने सेवा संकल्प ज्योति यात्रा का शुभारम्भ किया, विकसित भारत का संदेश 2047
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:स्लग – सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली सेवा संकल्प ज्योति यात्रा एंकर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने आज वर्चुअली आमसभा को संबोधित किया और सेवा संकल्प ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया। हरदा में भी इस यात्रा की शुरुआत की गई, जो जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर सरकार के विकास कार्यों और विकसित भारत के संकल्प का संदेश देगी। हरदा के पॉलिटेक्निक ग्राउंड से जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त मोहन नागर ने सेवा संकल्प ज्योति यात्रा को ज्योति प्रज्वलित कर रवाना किया। यात्रा हरदा जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को लेकर भी लोगों से संवाद किया जाएगा। यात्रा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र से होते हुए बैतूल जिले के लिए रवाना होगी। बाइट1 – मोहन नागर प्रदेश उपाध्यक्ष, जन अभियान परिषद0
0
Report
हनुमानगढ़ के न्यू हाउसिंग बोर्ड में दिनदहाड़े चोरी, सुरक्षा चौकी की मांग तेज
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) न्यू हाउसिंग-बोर्ड में 15 दिन में कई घरों में चोरी,दिनदहाड़े टूट रहे ताले, पुलिस गश्त और अस्थाई चौकी की मांग हनुमानगढ़ की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पिछले 15 दिनों से चोरी की वारदातें हो रही हैं। बुधवार को कॉलोनीवासियों ने सुरेशिया चौकी प्रभारी विजेंद्र नेहरा से मिलकर पुलिस गश्त और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। कॉलोनीवासी सुरेंद्र सिल्लू ने बताया कि मंगलवार को दिनदहाड़े दो घरों में चोरी हुई। इससे पहले सोमवार को भी एक घर में वारदात हुई। चोर घरों से नकदी, जेवरात, पानी की मोटर और सिलेंडर चुरा रहे हैं। चोरी से परेशान कई लोग इलाका छोड़ चुके हैं। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से शिकायत की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मेडिकल और कन्या नर्सिंग कॉलेज के पास एक अस्थाई पुलिस चौकी बनाने का सुझाव दिया। बुधवार को जब कॉलोनीवासी पुलिस चौकी गए, तभी उन्हें सूचना मिली कि चोर फिर कॉलोनी में चोरी करने आए। लोगों ने एक संदिग्ध को पकड़ा, पर वह चकमा देकर भाग गया। इसके बाद पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग बढ़ गई。0
0
Report
जेवर में मोदी की 25 वर्ष सेवा पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उत्सव
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जेवर में उत्सव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शासन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे देश में उत्सव का वातावरण है। इसी क्रम में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पर रंगोली बनाकर प्रधानमंत्री जी की ऐतिहासिक सेवा यात्रा का अभिनंदन किया गया。 ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भर भारत, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और विश्व पटल पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा की यात्रा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उनके दूरदर्शी विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संकल्प का जीवंत उदाहरण है।” उन्होंने कहा कि "आज जेवर क्षेत्र एयरपोर्ट, औद्योगिक निवेश, बेहतर कनेक्टिविटी और रोजगार के नए अवसरों के कारण वैश्विक पहचान बना रहा है।" विधायक धीरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि "उनके नेतृत्व में विकसित भारत-2047 کا संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा।"0
0
Report
Advertisement
