284001
झांसी में डॉ. संदीप को भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ग्लोबल अवॉर्ड से सम्मानित
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के समाजसेवी डॉ. संदीप को हाल ही में भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ग्लोबल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस उपलक्ष्य में नगरा क्षेत्र स्थित गौड़ बाबा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुंचकर डॉ. संदीप को सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. संदीप को माल्यार्पण कर और शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर का यह सम्मान पूरे झांसी जनपद के लिए गर्व की बात है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सरसों की MSP खरीद धीमी, 25 दिन बाद भी तुलाई नहीं; किसान खुले बाजार में
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन--चूरू खरीद MSP पर ब्रेक, 25 दिन बाद भी सरसों की एक दाना तुलाई नहीं, किसान बेच रहे सरसों खुले दामों पर, बंपर उत्पादन, फिर भी सरकारी खरीद ठप—लक्ष्य से पिछड़ना तय, किसान को उपज का बाजार में मिल रहा अच्छा भाव चूरू। जिले में इस बार सरसों की बंपर पैदावार के बावजूद समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद व्यवस्था किसानों के लिए बेअसर साबित हो रही है। एक अप्रैल से शुरू हुई खरीद के 25 दिन बीत जाने के बाद भी जिले के 13 खरीद केंद्रों पर सरसों की एक भी तुलाई नहीं हो पाई है। हालात ऐसे हैं कि किसान एमएसपी के बजाय खुले बाजार में अपनी उपज बेचने को मजबूर हो गए हैं। दरअसल, इस समय बाजार में सरसों का भाव 6000 से 6500 रुपए प्रति क्विंटल के बीच चल रहा है, जबकि एमएसपी 6200 रुपए तय है। ऐसे में जहां बाजार में तुरंत भुगतान मिल रहा है, वहीं एमएसपी पर खरीद की धीमी और जटिल प्रक्रिया किसानों को रास नहीं आ रही। देरी और प्रक्रिया बनी सबसे बड़ी बाधा जानकारी के अनुसार, इस साल जिले में सरसों का उत्पादन 2.60 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुआ है। इसके मुकाबले सहकारी समितियों को करीब 65 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य मिला है। लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए लक्ष्य हासिल करना मुश्किल नजर आ रहा है। खरीद प्रक्रिया की बात करें तो किसानों को पहले ऑनलाइन टोकन लेना पड़ता है, फिर तय तारीख पर खरीद केंद्र तक उपज पहुंचानी होती है। इसके बाद लंबी कतारों में तुलाई और फिर भुगतान के लिए इंतजार—इन सब झंझटों के कारण किसान एमएसपी से दूरी बना रहे हैं। खरीद अवधि भी घटी, चिंता बढ़ी इस बार सरकार ने खरीद अवधि भी घटा दी है। पहले जहां 90 दिन तक खरीद होती थी, अब इसे घटाकर 60 दिन कर दिया गया है। इनमें से 25 दिन बीत चुके हैं, यानी अब केवल 35 दिन ही बचे हैं। ऐसे में खरीद लक्ष्य पूरा होना और भी मुश्किल हो गया है। चना खरीद में तेजी, सरसों में सन्नाटा वहीं दूसरी ओर चने की खरीद एमएसपी पर तेजी से चल रही है। चने का एमएसपी 5875 रुपए प्रति क्विंटल है और किसान इसमें रुचि दिखा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सरसों का बाजार भाव एमएसपी से अधिक होने के कारण किसान केंद्रों पर नहीं आ रहे हैं। किसानों की मजबूरी या व्यवस्था की खामी? विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि खरीद समय पर शुरू होती और प्रक्रिया सरल होती है, तो अधिक किसान एमएसपी का लाभ ले सकते थे। फिलहाल हालात यह हैं कि बाजार में तुरंत नकद भुगतान और आसान प्रक्रिया के चलते किसान वहीं अपनी उपज बेच रहे हैं। मुख्य कारण एक नजर में.. खरीद में देरी जटिल और लंबी प्रक्रिया ऑनलाइन टोकन का इंतजार खरीद केंद्र तक परिवहन की परेशानी लंबी कतारें और तुलाई में देरी भुगतान में विलंब बाजार में आसान और तुरंत नकद भुगतान सरसों की बंपर पैदावार के बावजूद एमएसपी व्यवस्था का लाभ किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा है। यदि समय रहते खरीद प्रक्रिया को सरल और तेज नहीं किया गया, तो हर साल की तरह इस बार भी सरकारी लक्ष्य अधूरा रह जाएगा और किसान बाजार के भरोसे ही अपनी फसल बेचने को मजबूर रहेंगे। नवरतन प्रजापत जी मीडिया चूरू0
0
Report
उत्तराखंड बोर्ड: बागेश्वर ने 12वीं और 10वीं में शानदार प्रदर्शन किया
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित हो गया है। 10वीं और 12वीं के परिणाम में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। प्रदेश में 12वीं के परिणाम में बागेश्वर जनपद का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा है। बागेश्वर जनपद में 12वीं में 94.81% छात्रों ने सफलता हासिल की है। प्रदेश में 12वीं के परिणाम में पिथौरागढ़ जनपद में 94.11% के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश में 12वीं के परिणाम में अल्मोड़ा जनपद ने 93.24% के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश में 12वीं के परिणाम में चंपावत जनपद में 93.10 प्रतिशत के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश में टिहरी गढ़वाल जनपद में 89.92% के साथ पांचवा स्थान प्राप्त किया है। जबकि प्रदेश में 12वीं में हरिद्वार सबसे फिसडी साबित हुआ है यहां 75.45 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है। वही देहरादून जनपद में भी 12वीं के छात्रों की स्थिति बहुत बेहतर नहीं रही है। 13 जनपदों में देहरादून में 12वां स्थान प्राप्त किया जहां 83.65 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली। प्रदेश में दसवीं के परिणाम में भी बागेश्वर जनपद में सबसे ज्यादा सफलता हासिल की है। बागेश्वर में 96.98 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली है। प्रदेश में दूसरे स्थान पर रुद्रप्रयाग जनपद में 95.95 छात्रों ने सफलता हासिल की है। दसवीं में पिथौरागढ़ जनपद में 96.25% के साथ तीसरे नंबर पर सफलता हासिल की है। दसवीं में अल्मोड़ा जनपद के 94.92% के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है। दसवीं में 94.80% के साथ चंपावत जनपद में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। दसवीं में सबसे खराब स्थिति प्रदेश में देहरादून की है जहां 89.21 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है। दसवीं में हरिद्वार जनपद की भी स्थिति खराब है 89.9% छात्रों ने सफलता हासिल की है। उत्तराखंड में बड़े पैमाने में शिक्षक पहाड़ों से हल्द्वानी और देहरादून पोस्टिंग की चाह रखते हैं। पहाड़ों से शिक्षक अपना तबादला मैदानी स्थान में ही करने के लिए कोशिश करते रहते हैं। लेकिन मैदाने की परफॉर्मेंस पहाड़ों की तुलना में बेहद खराब है। ऐसे में शिक्षा विभाग को भी आप सोने की जरूरत है कि आखिरकार पहाड़ों में शिक्षा का स्तर बेहतर है और परिणाम बेहतर निकल रहे हैं लेकिन मैदानी स्थान पर संसाधन होने के बावजूद बेहतर रिजल्ट क्यों नहीं निकल पा रहा है। उत्तराखंड की माध्यमिक शिक्षा निदेशक कंचन देवरानी का कहना है इस मामले में समीक्षा की जरूरत है कि आखिरकार पहाड़ पर हर साल इतना बेहतर रिजल्ट आ रहा है और मैदानी क्षेत्रों में परिणाम बेहतर क्यों नहीं आ रहा।0
0
Report
सिंधिया के कोलारस दौरे में 2500 करोड़ रक्षा संयंत्र व विकास योजनाओं का एलान
Shivpuri, Madhya Pradesh:कोलारस। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शनिवार को अपने शिवपुरी-कोलारस प्रवास के पहले दिन कोलारस में जनता को कई विकास कार्यों की सौगात देते हुए एक विशाल औद्योगिक निवेश की घोषणा की और बताया कि अगले दो महीनों में क्षेत्र को ₹2500 करोड़ का रक्षा संयंत्र मिलने जा रहा है। यह संयंत्र कोलारस से लगभग 15 किलोमीटर दूर, कोटा हाईवे और बॉम्बे-ग्वालियर हाईवे के संगम पर स्थापित किया जाएगा। यह परियोजना जिले की पिछले दो दशकों से लंबित औद्योगिक मांग को पूरा करेगी। सिंधिया ने बताया कि इस परियोजना से लगभग 2000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। कोलारस, जो अब तक अपनी कृषि और विशेषकर टमाटर उत्पादन के लिए जाना जाता रहा है, अब देश की रक्षा शक्ति का भी महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यहाँ निर्मित होने वाले रक्षा उपकरण देश की सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिससे क्षेत्र का गौरव और योगदान दोनों बढ़ेंगे। *कोलारस को दी 19.68 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात* कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कोलारस क्षेत्र को विकास की महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान करते हुए 19.68 करोड़ की विभिन्न आधारभूत परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जन-मन योजना के अंतर्गत बालक एवं बालिका छात्रावास का भूमिपूजन किया, साथ ही जनपद पंचायत भवन, कोलारस का भी शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने नवीन बस स्टैंड एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया, जिससे क्षेत्र में आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। वहीं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य का भूमिपूजन भी किया गया, जो कोलारस में स्वच्छता और शहरी अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।0
0
Report
Advertisement
संभल के सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा के छात्रों पर हैवानियत, पुलिस जांच जारी
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल जिले के गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांचवीं के तीन नाबालिग छात्रों ने अपने साथी छात्र के साथ मारपीट के बाद उसे खेत में ले जाकर उसके प्राइवेट पार्ट में पेन डालने की हैवानियत की शिकायत है. घायल छात्र को नाजुक हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है और मामले की जांच चल रही है. बताया गया है कि पहले कक्षा में अचानक कोहनी लगने के बाद पीड़ित और आरोपी के बीच मारपीट हुई. उसके बाद आरोपी ने अपने दो साथी के साथ पीड़ित को स्कूल से कुछ दूरी पर खेत में पकड़ लिया, उल्टा लिटाकर हाथ-पांव束ित कर दिया और एक ने प्राइवेट पार्ट में पेन घुसेड़ दिया. इससे शरीर की हालत बिगड़ गई. आंत क्षतिग्रस्त बताई जा रही है; ऑपरेशन हुई. परिजनों ने नाबालिग छात्रों की करतूत की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस तीनों छात्रों से पूछताछ कर रही है. आरोपी के परिजनों ने परिजनों पर झूठा फंसा कर बड़ी रकम की मांग के आरोप लगाए हैं. यह मामला अभी भी चर्चा में है.0
0
Report
बड़नगर में भीषण सड़क हादसा: तूफान गाड़ी और लोडिंग वाहन की भिड़ंत, 6 घायल
Ujjain, Madhya Pradesh:बड़नगर में भीषण सड़क हादसा: लोडिंग वाहन और तूफान की आमने-सामने टक्कर, 6 घायल बारात से लौट रही तूफान गाड़ी में सवार थे 10 लोग, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया उज्जैन उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नयापुरा बायपास के पास लोडिंग वाहन और तूफान गाड़ी के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कुल 6 लोग घायल हो गए, जिनमें तूफान गाड़ी में सवार लोग और लोडिंग वाहन का चालक भी शामिल है। बताया जा रहा है कि तूफान गाड़ी में करीब 10 लोग सवार थे, जो एक बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे लोडिंग वाहन से उनकी टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तूफान चालक की लापरवाही सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
गढ़वा के भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पर पूर्व मंत्री ने दर्ज कराई आपराधिक मानहानि की शिकायत
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पर पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने सदर थाने मे पहुंच कर मामला दर्ज कराया है. एक यूट्यूबर चैनल को दिए इंटरव्यू में असांसदीय भाषा का किए थे प्रयोग, उसी के आलोक मे पूर्व मंत्री ने आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया है. गौरतलब हो कि सत्येंद्रनाथ तिवारी 2009, 2014 के साथ थर्ड टाइम विधायक चुने गए हैं; 2024 में वो JMМ के कदावर विधायक मंत्री मिथिलेश ठाकुर को हरा कर तीसरी बार विधायक बने हैं; उसके बाद लगातार जुबानी जंग जारी है. भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह शिकायत पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर की ओर से दर्ज कराई गई है. गौरल है कि दो दिन पहले एक यूट्यूबर को दिए इंटरव्यू में विधायक तिवारी ने पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया था. इसी बयान को आधार बनाते हुए पूर्व मंत्री ने सदर थाना में लिखित शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पूर्व मंत्री ने कहा कि वर्तमान विधायक के द्वारा लगातार मेरे और मेरे परिवार के बारे में असांसदीय भाषा का प्रयोग करते आ रहे हैं और भी मामला दर्ज है. आज हमने फिर गढ़वा सदर थाने में मामला दर्ज कराया है. मेरे बारे में कई आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया गया है जिससे मेरी पत्नी, बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों को आहत हुई है. पूर्व मंत्री ने कहा कि वो विधायक हैं उन्हें गढ़वा के विकास पर फोकस करना चाहिए था न कि उलूल जुलूल बयान देना चाहिए. मेरे पिता जी एक स्वतंत्रता सेनानी रह चुके थे; दो बार जेल गए, जुर्माना भरे लेकिन उसके बावजूद मेरे परिवार पर इनके द्वारा लगातार गलत बयानबाजी कर रहे हैं. इस मामले पर SDPO ने कहा कि पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने वर्तमान विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पर आपराधिक मामला दर्ज कराये हैं; हम इसकी जाँच कर रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
एलन कोटा से तीसरे साल ऑल इंडिया रैंक-1, कबीर छिल्लर ने JEE मेन जीता
Noida, Uttar Pradesh:जेईई-मेन के परिणामों में छाया कोटा, एलन के कबीर छिल्लर को ऑल इंडिया रैंक-1 - जेईई-मेन में टॉप-10 में 4 आल इंडिया रैंक-1, 5, 6, 8 एलन क्लासरूम से - टॉप-100 में एलन 42 स्टूडेंट्स - लगातार तीसरे साल जेईई-मेन में ऑल इंडिया रैंक-1 एलन कोटा से - सीईओ नितिन कुकरेजा ने करवाया एलन स्टूडेंट्स का मुंह मीठा, - सेलीब्रेशन में झूमे स्टूडेंट्स, पेरेन्ट्स और फेकल्टीज - लगातार बेहतर परिणामों के बाद कोटा में फिर एडमिशन का बूम - बड़ी संख्या में देशभर से आ रहे स्टूडेंट-पेरेन्ट्स नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई-मेन 2026 की ऑल इंडिया रैंक व सेशन-2 का परिणाम जारी कर दिया गया। परिणामों में एक बार फिर एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने श्रेष्ठता साबित की है। यह लगातार तीसरा साल है जब एलन कोटा से ऑल इंडिया रैंक’-1 आई है। इसके साथ ही जेईई-एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक-1 पिछले दो साल सेएलन कोटा से आ रही है। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि परिणामों में एलन क्लासरूम स्टूडेंट कबीर छिल्लर ने ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। इसके साथ ही टॉप-10 में 4 स्थानों पर एलन क्लासरूम स्टूडेंट रहे हैं। इनमें अर्णव गौतम रैंक-5, शुभम कुमार रैंक-6 और ऋषि प्रेमनाथ ने आल इंडिया रैंक-8 प्राप्त की है। टॉप-20 में 9 स्टूडेंट्स एलन क्लासरूम से तथा टॉप-100 में 42 स्टूडेंट्स एलन से शामिल हैं。 उन्होंने कहा कि रिजल्ट्स की ऑथेंटिसिटी एवं पारदर्शिता को बरकरार रखते हुए एलन ने अपने रिजल्ट्स को देश की बड़ी ऑडिट फर्म ई-वाई इंडिया से वैलिडेट करवाया है। पिछले दो वर्षों के रिजल्ट्स में आईआईटी में प्रवेश लेने वाला हर चौथा स्टूडेंट एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से है। जेईई मेन व एडवांस्ड में एलन क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। जेईई मेन व एडवांस्ड के रिजल्ट्स में पिछले दो वर्षों से लगातार एलन से आल इंडिया रैंक-1 के साथ टॉप-100 और ओवरआल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स क्वालीफाई कर रहे हैं। जेईई-मेन 2026 में अब तक के सर्वाधिक 15 लाख 38 हजार 468 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। दोनों सेशन में मिलाकर 26 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेन्टाइल घोषित किया गया। रिजल्ट में स्टेट वाइज टॉपर्स के साथ-साथ कैटेगिरी टॉपर्स की सूची भी जारी की गई है।0
0
Report
आगरा पुलिस ने धर्मांतरण मामले के मास्टरमाइंड सैयद दाऊद के सामान कुर्क, घर सीज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल धर्मांतरण मामले का मास्टरमाइंड सैयद दाऊद के सामान को आगरा पुलिस ने किया सीज धर्मांतरण मामले में शामिल था आरोपी सैयद दाऊद सैयद दाऊद के घर पर आगरा पुलिस ने की कुर्की की कार्यवाही सैयद दाऊद के नाम जितना भी सामान था सभी को किया गया सीज सैयद दाऊद के घर पर कोर्ट के आदेश की काॅपी भी चिपकाई गई थी, लेकिन घर वालों ने हटा दी कॉपी धर्मांतरण गैंग के लिए विदेशी फंडिंग का जिम्मा भोपाल के गांधी नगर निवासी सैयद दाऊद पर था0
0
Report
माण्डलगढ़ में 70 हजार रुपए लूट कर हत्या: चार गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड
Jaipur, Rajasthan:माण्डलगढ़, भीलवाड़ा माण्डलगढ़ में महज 70 हजार रुपए की लूट कर ओर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 4 युवकों को गिरफ्तार किया हैं, सभी आरोपियों को आज माण्डलगढ़ न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया हैं। माण्डलगढ़ थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने हत्या की वारदात को कबूल करते हुए बताया कि दिल्ली में जॉब करने वाले जालौर जिला निवासी नगाराम चौधरी को 16 अप्रैल को अफीम खरीदने के बहाने माण्डलगढ़ के गोविंदपुरा सड़क मार्ग पर बुलाया था,जहाँ उसको जंगल मे ले जाकर ब्लेड से गला रेत कर हत्या कर दी, मृतक की जेब से 70 हजार की नकदी व कान में पहने गहने लूट कर फरार हो गए थे, एक सप्ताह बाद हत्या के मुख्य आरोपी माण्डलगढ़ निवासी किशन लाल ओड ओर कमलेश माली ईश्वर लाल व ओम प्रकाश गाड़िया लोहार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड के दौरान हत्या की वारदात में प्रयुक्त हथियार, वाहन, लूट की राशि गहने बरामद करने के प्रयास में जुटी हैं,0
0
Report
Advertisement
आसाराम केस के गवाह महेंद्र चावला ने मां को मोहरा बनाकर उगाही का खुलासा
Panipat, Haryana:आसाराम केस के गवाह महेंद्र चावला ने मां को भी षड्यंत्र में किया शामिल उगाही के खेल में मां को बनाया मोहरा, महेंद्र चावला पर बड़ा खुलासा पानीपत。 आसाराम बापू केस के मुख्य गवाह रहे महेंद्र चावला को 5 दिन के पुलिस रिमांड के बाद शनिवार को दोबारा पानीपत कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाना चांदनी बाग में दर्ज शिकायत के अनुसार महेंद्र चावला, उसके भाई देवेंद्र चावला और भतीजे रामप्रसाद ने RTI (सूचना का अधिकार) और पुराने मामलों में गवाही का डर दिखाकर लोगों से पैसे वसूले। पुलिस जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद FIR दर्ज की गई और तीनों आरोपियों को 18 तारीख को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान पहले तीन दिन का रिमांड लिया गया, इसके बाद महेंद्र चावला का दो दिन का अतिरिक्त रिमांड लिया गया। डीएसपी के अनुसार, आरोपियों ने कुल 70 लाख रुपये की उगाही की थी। अब तक 42 लाख रुपये की राशि बरामद की जा चुकी है, जिसमें से 10 लाख रुपये हाल ही में रिकवर हुए हैं। कुछ रकम बैंक खातों में जमा कराई गई थी, जिसके स्टेटमेंट भी पुलिस ने जुटा लिए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में अभी भी कुछ राशि बरामद होनी बाकी है। आरोप है कि शेष रकम महेंद्र चावला ने अपने एक अन्य भतीजे को दे रखी थी, जो गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने पहले 70 लाख रुपये वसूलने के बाद कोर्ट में पूरी गवाही नहीं दी और बाद में 80 लाख रुपये की और मांग रखी। पुलिस के मुताबिक, यह पूरा मामला सुनियोजित तरीके से रचा गया था, जिसकी शुरुआत आरोपी ने अपनी मां के माध्यम से करवाई थी, ताकि किसी को संदेह न हो। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और शेष रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं。0
0
Report
गर्मी के मौसम में नदी में मंदारिन बत्तखों की खूबसूरत झलक
Noida, Uttar Pradesh:Mandarin ducks in a summer river0
0
Report
खबर का संदर्भ अस्पष्ट, सामग्री उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
हंपबैक व्हेलों की बुलबुला-नेट से मछलियाँ घेरकर भोजन पकड़ने की कला
Noida, Uttar Pradesh:synchronised bubble net feeding by humpback whales that will swim in concentric circles from below a school of fish expelling air underwater from their blow holes to form a vertical cylinder-ring of bubbles to trap prey0
0
Report
वह सोचती है, बिल्ली असली है
Noida, Uttar Pradesh:She thinks it's real cat0
0
Report
एम्बू पफर के दांत लगातार बढ़ते हैं, कठोर खोल तोड़कर उन्हें तराशता है
Noida, Uttar Pradesh:The Mbu puffer relishes shellfish. Its beak-like teeth grow continuously, so it keeps them trimmed by cracking hard shells.0
0
Report
Advertisement
