284001
झांसी में डॉ. संदीप ने गुरु पूर्णिमा पर लिया आध्यात्मिक गुरु का आशीर्वाद
Jhansi, Uttar Pradesh:गुरु पूर्णिमा के अवसर पर, संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने गहोई वैश्य पंचायत के पंचों के साथ अपने आध्यात्मिक गुरु का आशीर्वाद लिया। वे दुर्गापुर निवासी पंडित रामेश्वर दास शास्त्री के आश्रम त्रिपुर सुंदरी देवी सिद्धपीठ पहुंचे। वहां उन्होंने गुरु की विधिवत पूजा-अर्चना की और गुरु दक्षिणा भेंट कर माला पहनाई। इस अवसर पर डॉ. संदीप ने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Garibaband बाढ़ का खतरा, नदी जलस्तर बढ़ा; राजिम बस स्टैंड पर 4 फीट पानी
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग पैरी सौंधुर और महानदी तीनों ही नदियों में लगातार बढ़ रहा जलस्तर राजिम बस स्टैंड में 4 फीट भरा पानी कई निचली बस्तियों में जल भराव की स्थिति0
0
Report
चकाई में नाबालिग से छेड़खानी: डायल 112 की गाड़ी धक्का लगाकर चलना सवाल
Jamui, Bihar:जमुई में एक तरफ नाबालिग से छेड़खानी के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल पुलिस के द्वारा लगातार अलर्ट मोड में रहने और त्वरित कार्रवाई का निर्देश दे रहे हैं। वहीं, जिले से सामने आया एक वीडियो पुलिस की व्यवस्था और इमरजेंसी सेवा की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है। दरअसल, मामला चकाई थाना क्षेत्र के चकाई चौक का है, जहां बिहार की इमरजेंसी सेवा कही जाने वाली डायल 112 की पुलिस वाहन को ही सड़क पर धक्का लगाते हुए देखा जा रहा है। जिस सेवा की जिम्मेदारी किसी भी आपात स्थिति में लोगों तक तत्काल पहुंचकर मदद उपलब्ध कराने की है, उसी वाहन को अगर मौके पर पहुंचने के लिए धक्का लगाने की जरूरत पड़ जाए तो इमरजेंसी में फंसे लोगों को समय पर पुलिस सहायता कैसे मिलेगी, यह बड़ा सवाल है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डायल 112 के वाहन को आगे बढ़ाने के लिए पुलिसकर्मी और अन्य लोग धक्का लगा रहे हैं। लिहाजा, ऐसी स्थिति में बिहार पुलिस के त्वरित कार्रवाई और घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के दावे पर सवाल उठना स्वाभाविक है। दरअसल, पुलिस की पुरानी व्यवस्था में अक्सर जीप को धक्का मारकर स्टार्ट करने की तस्वीरें सामने आती थीं। अब समय बदल गया है और पुलिस के पास अत्याधुनिक संसाधनों से लैस डायल 112 जैसी इमरजेंसी सेवा है। लेकिन अगर यही वाहन सड़क पर धक्का मारकर चलाया जाएगा तो व्यवस्था में बदलाव का दावा कितना जमीन पर उतर पाया है, इसका अंदाजा इस वीडियो से लगाया जा सकता है। वही इस मामले में चकाई थाना प्रभारी सर्वजीत कुमार ने कहा कि डायल 112 की पुलिस वाहन का सेल्फ खराब हो गया था जिसे धक्का देकर साइड किया गया फिर मिस्त्री बुलाकर उसे बनवाया गया। (वायरल वीडियो)0
0
Report
धनबाद के बाघमारा भू-धंसाने पर मेयर ने नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बाघमारा में लगातार हो रहे भू-धंसान ने अब सियासी पारा भी चढ़ा दिया है। भू-धंसान के मुद्दे पर धनबाद मेयर संजीव सिंह ने बड़ा बयान देते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। संजीव सिंह ने बाघमारा में लगातार हो रहे भू-धंसान के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया है। मेयर ने कहा कि भू-धंसान की घटनाओं में बाघमारा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध उत्खनन और कोयला चोरी की जांच से स्थानीय जनप्रतिनिधि इसलिए बच रहे हैं, क्योंकि जांच हुई तो कई चेहरों से पर्दा उठ सकता है। संजीव सिंह ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि नेताओं के नाम पर बाघमारा को धंसाने का खेल चल रहा है। वहीं, बीसीसीएल को भी उन्होंने इस पूरे मामले में जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जनता को तिल-तिल मरने के लिए छोड़ना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता。0
0
Report
Advertisement
बस्तर में भारी बारिश: NH-30 पर ट्रक फंसे, SDRF ने किया सफल बचाव
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर संभाग में पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के बीच, राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में आधा दर्जन ट्रक चालक और परिचालक बाढ़ के बीच फंस गए, मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची SDRF के बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए चालकों और परिचालकों को सुरक्षित बचाया, दरअसल जगदलपुर-रायपुर मार्ग पर सोनारपाल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में कई फीट पानी भर जाने के कारण आधा दर्जन ट्रक अचानक आई बाढ़ के बीच फंस गए थे, खुद को बचाने के लिए चालाक और परिचालक ट्रकों के छत पर चढ़ गए थे लेकिन लगातार हो रही बारिश के बीच ट्रकों के छत में रहना भी उनके लिए मुश्किल हो रहा था, जिसके बाद जिला प्रशासन, पुलिस और बचाव दल तुरंत हरकत में आए। स्थानीय ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग से रेस्क्यू टीम ने जलभराव स्थल पर पहुंचकर चुनौतीपूर्ण हालात में राहत अभियान शुरू किया और चालकों और परिचालकों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला。0
0
Report
गणेश विसर्जन के दौरान कुंवारी नदी में तीन युवक लापता, रेस्क्यू जारी
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-गणेश विसर्जन के दौरान कुंवारी नदी में बड़ा हादसा, गहरे पानी में उतरे तीन युवक लापता, पुलिस और NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी. कनावर गांव घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए कुंवारी नदी पहुंचे तीन युवक गहरे पानी में उतरते ही अचानक लापता हो गए. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम बुलाई गई. NDRF की टीम नदी में सर्च ऑपरेशन देर रात तक चलाया, लेकिन अंधेरा और बारिश के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा. परिजन और ग्रामीण नदी किनारे मौजूद हैं और लापता युवकों के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं. बारिश बंद होते ही अभियान फिर शुरू किया जाएगा.0
0
Report
आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में लूटपाट की कोशिश, गोलीबारी से एक घायल, एक आरोपी पकड़
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम बस्ती में शुक्रवार देर रात लूटपाट की कोशिश के दौरान गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना में अब्दुल जफर नामक युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए。 प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात तीन युवक मुस्लिम बस्ती निवासी कल्लू खान के घर में घुस गए और लूटपाट का प्रयास करने लगे। आरोप है कि बदमाशों ने घर की महिलाओं को एक कमरे में बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कल्लू खान के दोनों बेटे तथा मोहम्मद इमरान का भाई अब्दुल जफर मौके पर पहुंच गए और बदमाशों का विरोध किया。 खुद को घिरता देख एक आरोपी ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि गोली अब्दुल जफर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही बस्ती में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए。 स्थानीय लोगों की भीड़ को देखकर तीनों आरोपी भागने लगे। इस दौरान लोगों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। हालांकि उसके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे。 पुलिस ने सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ के कब्जे से आरोपी युवक को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया और उसे थाना ले गई। वहीं घायल अब्दुल जफर को उपचार के लिए टीएमएच भेजा गया。 पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसकी निशानदेही पर फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
Advertisement
HRDA बोर्ड मीटिंग में 44 करोड़ बजट मंजूर, अर्ध कुंभ 2027 के कार्य भी स्वीकृत
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) की 86वीं बोर्ड बैठक में करीब 44 करोड़ के बजट पारित किया गया. महा योजना से संबंधित प्रस्ताव शासन भेजे गए. कमिश्नर गढ़वाल आनंद स्वरूप ने एचआरडीए द्वारा विकसित संपत्तियों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि जनप्रतिनिधियों और सोशल मीडिया के जरिये जानकारी पहुँच सके. अर्ध कुंभ मेला 2027 के कार्यों का बजट भी स्वीकृत हुआ.0
0
Report
24 घंटे में लुधियाणा पुलिस ने लापता तीन बच्चों को सुरक्षित बरामद कर सौंप दिया
Ludhiana, Punjab:24 ਘੰਟਿਆਂ ’ਚ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲੱਭੇ ਲਾਪਤਾ 3 ਬੱਚੇ, ਸ੍ਰੀ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਦੀ ਲਾਲਸਾ ’ਚ ਟ੍ਰੇਨ ਰਾਹੀਂ ਪਹੁੰਚੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪੁਲਿਸ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਮਾਪਿਆਂ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਥਾਣਾ ਟਿੱਬਾ ਇਲਾਕੇ ਤੋਂ ਲਾਪਤਾ ਹੋਏ ਤਿੰਨ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 24 ਘੰਟਿਆਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਬਰਾਮਦ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਏਸੀਪੀ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਿੰਨੋਂ ਬੱਚੇ ਘਰ ਤੋਂ ਖੇਡਣ ਲਈ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲੇ ਸਨ, ਪਰ ਵਾਪਸ ਘਰ ਨਹੀਂ ਪਰਤੇ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ। ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਕਿ ਤਿੰਨੋਂ ਬੱਚੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਥਿਤ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚ ਗਏ ਹਨ। ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਦੀ ਇੱਛਾ ਕਾਰਨ ਟ੍ਰੇਨ ਰਾਹੀਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦਾ ਰੁਖ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਬਰਾਮਦ ਕਰ ਲਿਆ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ。 ਪੁਲਿਸ ਮੁਤਾਬਕ ਜਾਂਚ ਵਿੱਚ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਅਗਵਾ ਹੋਣ ਦੀ ਕੋਈ ਗੱਲ ਸਾਹਮਣੇ ਨਹੀਂ ਆਈ। ਲਾਪਤਾ ਹੋਏ ਬੱਚਿਆਂ ਵਿੱਚ ਦੋ ਭੈਣ-ਭਰਾ ਹਨ, ਜਦਕਿ ਤੀਜਾ ਬੱਚਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਗੁਆਂਢੀ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਏਸੀਪੀ ਪੂਰਵੀ ਰਾਜਕੁਮਾਰ ਬਜਾੜ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ CWC ਅੱਗੇ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ, ਉਸਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਨੂੰਨ ਅਨੁਸਾਰ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਵਾਰਸਾਂ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ0
0
Report
पूर्वांचल में बारिश तेज, मानसून सक्रिय; लखनऊ एयरपोर्ट के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी. बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा दबाव. गहरे दबाव के कारण मानसून सक्रिय हुआ. लखनऊ, आसपास के इलाकों में बारिश हो रही. यूपी के कई जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई. 24 घंटों में पूर्वांचल में बारिश तेज हो सकती. लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों को सलाह. घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलने सभी यात्री. जाम के कारण एयरपोर्ट पहुंचने में देरी हो सकती...0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी फिर उफान, SDRF तैनात और चेतावनी जारी
Anchor सतना। चित्रकूट के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश से मंदाकिनी नदी एक बार फिर उफान पर है। 25 सितंबर की रात 8 बजे आरोग्यधाम के पास नदी का जलस्तर 135.02 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यह अधिकतम बाढ़ जलस्तर 139.60 मीटर से 4.58 मीटर कम है। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। चित्रकूट में एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है और नदी किनारे के इलाकों में एनाउंसमेंट कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। शुक्रवार शाम कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस और एसपी हंसराज सिंह ने चित्रकूट पहुंचकर अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जरूरत पड़ने पर आश्रय स्थलों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार शाम उत्तरप्रदेश के रामघाट में मंदाकिनी का पानी खतरे के निशान को पार कर गया। पानी घाट की सीढ़ियों और आसपास के निचले हिस्सों तक पहुंचने लगा। जलस्तर बढ़ता देख दुकानदारों ने सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया। कई दुकानदार दुकानें खाली कर जरूरी सामान लेकर सुरक्षित जगहों पर चले गए। घाट पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। प्रशासन ने लोगों को नदी और घाट के निचले हिस्सों से दूर रहने की अपील की है। मंदाकिनी में 26 दिन के भीतर दूसरी बार बाढ़ जैसे हालात बने हैं। इससे पहले 29-30 अगस्त को नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया था। उस दौरान रामघाट समेत कई इलाकों में लोग बाढ़ में फंस गए थे और रेस्क्यू के लिए वायुसेना की मदद लेनी पड़ी थी। प्रशासन द्वारा मंदाकिनी के जलस्तर की लगातार निगराणी की जा रही है। एसडीआरएफ तैनात है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।0
0
Report
गोंडा (उत्तर प्रदेश) में तेज़ हवाओं के साथ बारिश जारी
Noida, Uttar Pradesh:Gonda (Uttar Pradesh) Rainfall With Strong Winds Continues0
0
Report
बलिया में अर्णव तूफान का कहर: पेड़-खंबे गिरे, स्कूल बंद, जलजमाव
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में अर्णव तूफान का असर दिखने लगा है। लागातार बारिश और तेज हवाओं की वजह से बलिया शहर के कुँवर सिंह चौराहे के पास बिजली का खम्बा और पेड़ गिर गया। इसकी वजह से रुट को डायवर्ट करना पड़ा है। इस इलाके में जिलाधिकारी कार्यालय से लेकर विभिन्न सरकारी कार्यालय और आवास भी मौजूद हैं। वही जिलाप्रशासन ने तूफान को लेकर एलर्ट जारी करते हुए लोंगो से सावधनी बरतने की अपील की है। साथ ही प्री नर्सरी से लेकर 8वी तक के सभी स्कूल 26 सितंबर तक बंद कर दिया गया है। अर्णव तूफान का असर आम जनजीवन पर भी पड़ रहा है। वही कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी बन गई है।0
0
Report
Advertisement
बारिश के कारण डिंडौरी में स्कूल-आंगनवाड़ी अवकाश, सुरक्षा को देखते हुए निर्देश जारी
Dindori, Madhya Pradesh:एंकर— डिंडौरी जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश के चलते आज 26 सितंबर को स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर नर्सरी से 12वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय, CBSE, नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ आंगनवाड़ी के बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।0
0
Report
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर विस्फोट: परिवार के तीन लोग मौत के शिकार, गांव में मातम
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा: ट्रांसफार्मर हादसे में 3 की मौत, गांव में पसरा मातम बेमेतरा के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मोहतरा गांव से बेहद दुखद खबर सामने आई है। हेमाबंद खार में 20 सितंबर को ट्रांसफार्मर फटने से गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद तीनों को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जिंदगी और मौत की जंग लड़ते हुए राधेश्याम चंद्राकर उम्र 50 वर्ष, उनके बेटे छन्नु चंद्राकर उम्र 32 वर्ष और गांव के ही ईश्वर पटेल ने दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के पिता-पुत्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं मोहतरा गांव में एक साथ तीन मौतों से सन्नाटा पसरा है और पूरे इलाके में शोक की लहर है। पूरा मामला खंडसरा चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है।0
0
Report
प्रधानम आवास योजना पर ग्राम सभा में हंगामा, महिला ने आवास सहायक पर चप्पल उठाई
Samastipur, Bihar:आवास योजना में अवैध वसूली पर ग्राम सभा की बैठक में महिला ने सहायक पर चप्पल चलाया। स्थिति बिगड़ता देख आवास सहायक को थाने ले गई पुलिस। असामाजिक घटना में प्रधानमंत्री आवास योजना पर जमकर हंगामा हुआ। आम सभा की अध्यक्षता मुखिया रंजीत कुमार महतो कर रहे थे। महिला ने आवास सूची में नाम जोड़ने के बदले रुपए लेने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ा और महिला ने आवास सहायक शंभू पंडित का हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खींच लिया। उसने चप्पल उठाकर मारने की कोशिश की। सभा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोग बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराने की कोशिश करने लगे। 112 पुलिस टीम को घटना की सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुटी। इसके बाद मामला शांत हुआ। महिला ने आवास सूची में नाम जोड़ने के नाम पर रुपए लेने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रक्रिया को लेकर चर्चा चली। मुखिया ने बताया कि आम सभा खत्म हो चुकी थी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
