झांसी में फिजियो फार्मा क्लीनिक का डॉ. संदीप ने किया उद्घाटन
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में फिजियो फार्मा क्लीनिक का उद्घाटन डॉ. संदीप सरावगी ने फीता काटकर किया। क्लीनिक में डॉ. अमान खान और डॉ. आफरीन खान सेवाएं देंगे। अमान खान पूर्व में अपोलो और एशियन हॉस्पिटल में काम कर चुके हैं, जबकि आफरीन खान जनरल फिजिशियन और गाइनेकोलॉजिस्ट हैं। यह क्लीनिक कम मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
