284001
झांसी में डॉ. संदीप ने दीप प्रज्वलित कर डांडिया नाइट का शुभारंभ किया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में राजेश साहू क्लब और टाइम्स इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वाधान में लक्ष्मी गार्डन में भव्य डांडिया नाइट कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी और विशिष्ट अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलित कर मां दुर्गा की आरती की। इस आयोजन में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और festive माहौल का आनंद लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फतेहपुर शराब ठेके पर सेल्समैन की हत्या, लूट की आशंका के बीच सनसनी
Fatehpur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग फतेहपुर फतेहपुर में शराब ठेके पर सो रहे सेल्समैन की निर्मम हत्या अज्ञात हमलावरों ने पेड़ की टहनी से सिर पर किए कई वार हत्या की वारदात से इलाके में फैली सनसनी हमलावरों पर कैश लूटकर ले जाने का आरोप हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने भी घटनास्थल का किया निरीक्षण पुलिस को घटना के शीघ्र खुलासे के दिए निर्देश बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरेई गांव का मामला0
0
Report
आकाश अग्रवाल के आरोपों का राजनीतिक घमासान, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल
Agra, Uttar Pradesh:विधान परिषद के चुनावों के बीच सपा खंड शिक्षक प्रत्याशी आकाश अग्रवाल का पुलिस और प्रशासन पर बड़ा और गंभीर आरोप पुलिस और प्रशासन के लोग भाजपा के एजेंट बनकर कर रहे काम इनसे अच्छी तो कांग्रेस थी, जिसने 1975 में घोषित आपातकाल लगाया लेकिन इन लोगों ने अघोषित आपातकाल लगाया है इन लोगों को हम पाकिस्तान से आए हुए लोग लगते हैं और जैसे हम कोई आतंकवादी है आकाश अग्रवाल ने सीधे तौर पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए है0
0
Report
लखनऊ। एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी कांति सिंह ने किया प्रथम मतदान, पुलिस पर वोटरों को डराने का लगाया
Lucknow, Uttar Pradesh:एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह ने अपना पहला वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को डराने का काम कर रही है। कांति सिंह के मुताबिक, रात से ही उनके पास फोन आ रहे हैं और उन्हें थाने आने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में एक बड़ी साजिश की जा रही है, जिसका मकसद उनके समर्थक वोटरों को मतदान करने से रोकना है। कांति सिंह ने यह भी आशंका जताई कि कई जिलों में चुनाव के दौरान गड़बड़ी हो सकती है। विओ अब देखना होगा कि इन आरोपों पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। बाइट एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह0
0
Report
Advertisement
नीतीश कुमार MLC चुनाव के बीच सक्रिय, पटना की सड़कों पर बूथों का निरीक्षण
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग MLC चुनाव के बीच नीतीश कुमार हुए एक्टिव। पटना की सड़कों पर घूमने निकले। गाड़ी के बैठ कर बूथों का कर रहें हैं निरीक्षन।0
0
Report
बिहार MLC सीटों के बीच अनंत सिंह का बड़ा बयान, नीतीश कुमार को लेकर संदेश
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में ही रहे MLC के 8 सीटों पर वोटिंग के बीच JDU विधायक अनंत सिंह का आया बड़ा बयाननीरज कुमार के घर नीतीश कुमार गए थे उसको लेकर कहा नीतीश जी हमर गुरु जी है सब जहां ले जाता है जाते है। ई रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं है तीन जिला में रसगुल्ला जाने में गाड़ी का किराए लग जाएगा। जनता मालिक है हमारा जीत होगा वोट दीजिए अच्छे से0
0
Report
रोमांच लॉ पास: रोमांच महाजन के नाम पर न्यूयॉर्क में कानून, घोड़ा-गाड़ी खत्म
Noida, Uttar Pradesh:न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में हादसे का शिकार हुए पठानकोट निवासी रोमांच महाजन के नाम पर अमेरिका में बना नया कानून 'रोमांच लॉ' पास हो गया। इसके साथ ही न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर दशकों से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही पारंपरिक घोड़ा-गाड़ियों का सफर अब हमेशा के लिए खत्म होने जा रहा है। राइडर लॉ के नाम से जाना जाने वाला यह कानून अब रोमांच की स्मृति में रोमांच लॉ कहलाएगा। 'रोमांच लॉ' विधेयक के पक्ष में 49 में से 40 वोट पड़े, जबकि इसके विरोध में 7 वोट आए और 2 सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया। बताएं कि परिवार सहित अमेरिका घूमने गये 18 साल के रोमांच महाजन न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में जिस बग्गी में बैठे थे, उसका घोड़ा बिदक गया। रोमांच की मां प्रिया बग्गी से गिर गईं। मां को बचाने के लिए रोमांच ने भी छलांग लगा दी। हादसे में प्रिया को हल्की चोटें आईं, लेकिन रोमांच के सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से न्यूयॉर्क की कई संस्थाएं और नेता सामने आए और राइडर लॉ को रोमांच के नाम पर रखकर पास करने की मांग ने जोर पकड़ा। न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल में यह विधेयक काउंसिल मेंबर क्रिस्टोफर मार्टे द्वारा प्रायोजित किया गया था, जिसे मेयर जोहरान ममदानी और स्पीकर जूली मेनिन की सहमति के बाद बहुमत से पास कर दिया गया।0
0
Report
Advertisement
मेरठ-सहारनपुर खंड एमएलसी चुनाव: बैलट पेपर से मतदान शुरू, 18 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 1.
Meerut, Uttar Pradesh:Manish Parashar Meerut 9457843475 मेरठ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के तहत महत्वपूर्ण मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीटों के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गया है। यह चुनाव आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दलों के लिए एक कड़ा इम्तिहान माना जा रहा है, जिसमें मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच है, हालांकि कई निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान को त्रिकोणीय और रोचक बना रहे हैं। हालांकि सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतदान की प्रक्रिया को लेकर मतदाता जागरूक नहीं दिखाई दे रहे अभी भी मतदान केंद्र खाली पड़े है। कुल प्रत्याशी 18 (शिक्षक सीट पर 10 और स्नातक सीट पर 8) कुल मतदाता 1,93,120 स्नातक सीट पर 1,28,595 और शिक्षक सीट पर 64,525 कुल मतदान केंद्र 248 स्नातक के लिए 127 और शिक्षक के लिए 121 मतदान का तरीका पूरी तरह से बैलेट पेपर (मतपत्र) के माध्यम से। भाजपा से दिनेश गोयल और सपा से प्रमेंद्र सिंह आमने-सामने हैं। इनके अलावा अमित कुमार जैन, दुष्यंत, मोहम्मद अकरम रजा, राहुल कुशवाहा, विक्रांत त्यागी और विजय कुमार त्यागी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा की तरफ से श्रीचंद शर्मा और सपा की तरफ से नितिन कुमार तोमर मैदान में हैं। कुलदीप मलिक, तनुज गंभीर, पंकज कुमार, बाकिर हुसैन, स्वराज पाल, सुशील, डॉ. सुशील कुमार पुंडीर और हरकेश सिंह जैसे प्रत्याशी भी टक्कर में हैं। मेरठ जिले में कुल 22,100 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 6,500 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 15,600 मतदाता शामिल हैं। जिले में कुल 107 बूथ (30 शिक्षक और 77 स्नातक क्षेत्र के लिए) बनाए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने स्पष्ट किया है कि चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ-साथ एडीएम और एसपी स्तर के अधिकारियों को भी मैदान में उतारा गया है। मतदान संपन्न होने के बाद सभी जिलों की मतपेटियों (बैलट बॉक्स) को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए मजबूत स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच जमा कराया जाएगा। यहीं पर 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। अफवाह फैलाने या चुनाव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर जिला प्रशासन और पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमें पैनी नजर रखे हुए हैं। इसके लिए कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पात्र स्नातक मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विशेष अवकाश दिया गया है, ताकि कोई भी मतदाता कार्ययोजना के चलते वोट डालने से वंचित न रहे।0
0
Report
आरा के नूतन छात्रावास पर पुलिस छापेमारी, 6 बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के आरा में स्थित नूतन छात्रावास में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है. भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने दल बल के साथ कल देर रात आरा के नूतन छात्रावास पर छापेमारी किया. जिसमें पुलिस को छापेमारी के दौरान 1 पिस्टल 1 मैगजीन दर्जनों जिंदा गोली, कई ब्लूटूथ जैसे डिवाइस और रेलवे से चुराई गई सामान के साथ कई बाइक भी बरामद हुई है. वहीं नूतन छात्रावास से 6 बदमाशों की गिरफ्तारी भी हुई है. जिनको पुलिस ने पूछ ताछ के बाद जेल भेज दिया है. पुलिस को सूचन मिली थी कि कुछ लोग इस हॉस्टल में जुट कर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है. वहीं पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर मौके से हथियार के साथ 6 बदमाशों गिरफ्तार कर लिया. भोजपुर जिले में आए दिन हो रहे आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए इन दोनों भोजपुर पुलिस काफी तत्पर दिखाई दे रही है. पुलिस के इस करवाई के बाद जिले के छात्रावासों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है. वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा है की भोजपुर पुलिस आपराधिक गतिविधि पर जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है. फिलहाल नूतन छात्रावास को पुलिस ने सील कर दिया है.0
0
Report
बेतिया में सारण स्नातक चुनाव: 18 मतदान केंद्र, 15 प्रतिशत मतदान
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां बिहार विधान परिषद के सारण चुनाव को लेकर मतदान जारी है. स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जिले में 18 ब्लॉक में 18 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. बेतिया डीएम तरनजोत सिंह और एसपी कुमार गौतम ने बेतिया ब्लॉक मतदान केंद्र का निरीक्षण किया. बेतिया डीएम ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है और अभी तक 15 प्रतिशत मतदान हो गया है. जिला में 18 ब्लॉक में 18 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. बता दें जिला में कुल 1723 मतदाता हैं. सारण स्नातक चुनाव में त्रिकोणीय लड़ाई देखने को मिल रही है: जनसुराज के अफाक अहमद, NDA के पुष्कर आनंद, महागठबंधन के जयराम यादव के बीच रोचक मुकाबला है.0
0
Report
Advertisement
नायब तहसीलदार के सड़क पर केक कटने का वीडियो वायरल, निजी कार्यक्रम पर सवाल
Begun, Rajasthan:रायपुर नायब तहसीलदार विपिन पटेल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बीच सड़क पर गाड़ी रोककर केक काटते नजर आए नायब तहसीलदार सलमान खान के गाने ‘ओ ओ जाने जाना’ पर बनाई रील जन्मदिन सेलिब्रेशन के दौरान की गई आतिशबाजी सड़क पर जन्मदिन मनाने को लेकर हाईकोर्ट पहले ही दे चुका है सख्त निर्देश वायरल वीडियो के बाद सड़क पर सेलिब्रेशन और यातायात नियमों के पालन को लेकर उठे सवाल0
0
Report
रींगस में बस-ट्रक भिड़ंत, डेढ़ दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल; 4 की हालत गंभीर
Sikar, Rajasthan:रींगस में NH-52 पर नदी पुलिया के पास बस और ट्रक की भिड़ंत में डेढ़ दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को राजकीय उप जिला अस्पताल भेजा गया। चार गंभीर घायल यात्रियों को उच्च चिकित्सीय केंद्र के लिए रेफर किया गया। पुणे से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए 37 श्रद्धालु बस में यात्रा कर रहे थे; ट्रक का टायर पंचर होने के कारण चालक उसे बदल रहा था, फिर बस ने ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से टक्कर कर दी। दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा और परिचालन सुचारू करने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था की गई।0
0
Report
भाटिया के बीकानेर दौरे में पंचायत चुनाव से राष्ट्रीय राजनीति तक निशाने
Bikaner, Rajasthan:राज्यसभा सांसद और राजस्थान भाजपा प्रभारी संजय भाटिया बीकानेर दौरे पर Zee मीडिया से खास बातचीत में पंचायत चुनाव की रणनीति पर बोले भाटिया कहा-युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं के संतुलन से तय होते हैं टिकट अशोक गहलोत, राहुल गांधी और चुनाव आयोग के मुद्दे पर कांग्रेस पर साधा निशाना बोले-मोदी किसी दबाव में नहीं झुकते, देश का हित सर्वोपरि intro- बीकानेर दौरे पर पहुंचे राज्यसभा सांसद और राजस्थान भाजपा प्रभारी संजय भाटिया ने पंचायत चुनाव से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। Zee मीडिया से खास बातचीत में भाटिया ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की कोर कमेटी में रणनीति बनाई गई है और सीटों पर जीत के लिए मिलकर काम किया जा रहा है टिकट वितरण पर उन्होंने कहा कि जिला और प्रदेश स्तर पर सामूहिक सहमति से फैसले होते हैं टिकट देते समय युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं के बीच संतुलन, दावेदारों की संख्या और उनकी जमीनी सक्रियता को भी ध्यान में रखा जाता है। अशोक गहलोत के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के बयान पर भाटिया ने कहा कि वे चौथी बार बनें या पांचवीं बार, फैसला पार्टी हाईकमान पर निर्भर करता है। वहीं, राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी के दबाव में नहीं झुकते और देश का हित सर्वोपरि है अमेरिकी दबाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत के किसी देश से रिश्ते खराब नहीं हुए भाटिया ने देश की सुरक्षा और सेना के मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की बात कही। ‘रिजीम चेंज’ के बयान और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस को घेरा। भाटिया ने कहा कि लोकतंत्र पर भरोसा है तो चुनाव लड़ना चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेताओं को आत्मचिंतन की नसीहत दी। भाजपा संगठन में बदलाव को उन्होंने सामान्य प्रक्रिया बताया।0
0
Report
Advertisement
आलीराजपुर में NDPS एक्ट के तहत दबिश: छोटी हथवी गांव से 280 गांजे के पौधे बरामद
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर में खाकी का बड़ा एक्शन! एनडीपीएस एक्ट के तहत सोडवा पुलिस की दबिश, छोटी हथवी गांव से 280 गांजे के पौधे बरामद; कीमत 7 लाख से अधिक! अवैध मादक पदार्थों और नशे के कारोबार के खिलाफ आलीराजपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन लगातार जारी है। ताजा मामला जिले के सोडवा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है। मिलि जानकारी के अनुसार, सोडवा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए छोटी हथवी गांव में दबिश दी। देर रात तक चली इस लंबी कार्रवाई में पुलिस ने खेतों से 280 गांजे के पौधे बरामद किए हैं। जब्त किए गए इन हरे गांजे के पौधों की अनुमानित कीमत 7 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। ऑपरेशन की गंभीरता को देखते हुए इस कार्रवाई में 2 से 3 थानों की पुलिस फोर्स को शामिल किया गया था, जो देर रात तक सर्चिंग और जब्ती के काम में जुटी रही। खास बात यह है कि पिछले महज 10 दिनों के भीतर जिले में अवैध गांजे के खिलाफ पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जो यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या आलीराजपुर अवैध गांजे की खेती का नया गढ़ बनता जा रहा है? फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
अमृतसर में मां-बेटे हत्या: बहू मनीषा 36 घंटे में गिरफ्तार
Amritsar, Punjab:अमृतसर में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड: मां-बेटे की हत्या करने वाली आरोपी बहू महज 36 घंटे में गिरफ्तार अमृतसर के थाना सदर क्षेत्र में मां-बेटे की निर्मम हत्या, का मामला सुलझाया राम नगर कॉलोनी गली नंबर 4 में मिला दोनों का शव। एसीपी गगनदीप सिंह ने किया खुलासा, मृतक गौरव और उसकी मां रितु की हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक की पत्नी मनीषा है। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया सच, वारदात के बाद आरोपी पत्नी घर को ताला लगाकर कपड़ों से भरा बैग लेकर फरार होती नजर आई। पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर हरियाणा के अंबाला से आरोपी पत्नी मनीषा को किया गिरफ्तार, पारिवारिक कलह बनी दोहरे हत्याकांड की वजह। अमृतसर के थाना सदर अंतर्गत राम नगर कॉलोनी की गली नंबर 4 में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक घर के अंदर से मां और बेटे के शव बरामद हुए। एसीपी गगनदीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को 18 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली थी कि उक्त कॉलोनी के एक घर से काफी बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही थाना सदर के एसएचओ और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा खोला गया। घर के अंदर देखने पर दो शव मिले, जिनकी पहचान गौरव कुमार और उसकी मां रितु के रूप में हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 103 बीएनएस के तहत थाना सदर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस कमिश्नर अमृतसर हरमनबीर सिंह गिल (आईपीएस) के दिशा-निर्देशन और मार्गदर्शन में मामलों को ट्रेस करने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं। मामले की तकनीकी और फॉरेंसिक जांच के दौरान यह चौंकाने वाला सच सामने आया कि गौरव और उसकी मां रितु दोनों की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि गौरव की पत्नी मनीषा ने ही की थी। इस बीच सामने आए सीसीटीवी फुटेज में भी यह दिखा कि वारदात को अंजाम देने के बाद मृतक की पत्नी घर को ताला लगाकर कपड़ों से भरा बैग लेकर वहां से फरार हो रही थी। पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर आरोपी महिला को हरियाणा के अंबाला शहर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुख्य वजह यह सामने आई कि आरोपी मनीषा और उसकी सास रितु के बीच अक्सर पारिवारिक कलह और झगड़ा रहता था। सास अक्सर कहती थी कि वह गौरव का रिश्ता कहीं और कर देगी, इसी रंजिश और गुस्से में आकर मनीषा ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और आगे की कानूनी कार्रवाई व रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बाइट:--- एसीपी गगनदीप सिंह0
0
Report
हरदोई-लखनऊ स्नातक सीटों पर भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत का दावा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया मतदान,सभी 11 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की होगी जीत का दावा, कहा सपा हार से पहले बना रही बहाने हरदोई में लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने राजकीय इंटर कॉलेज स्थित पोलिंग स्टेशन पर मतदान किया। मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में हो रहे विधान परिषद के चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उमेश द्विवेदी के पक्ष में माहौल होने की बात कही। रजनी तिवारी ने कहा कि मतदान केंद्रों पर लोगों में उत्साह दिखाई दिया और कई मतदाता भाजपा प्रत्याशियों को वोट देकर बाहर भी आ चुके थे। समाजवादी पार्टी के खोट और नोट के जरिए चुनाव जीतने के आरोप पर रजनी तिवारी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सपा अपनी हार से पहले ही बहाने तैयार करने लगती है। उनके मुताबिक, बैलेट पेपर पर एक जैसे नाम वाले कई प्रत्याशियों को उतारना भी विपक्ष की चुनावी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा को अपनी हार का अंदाजा है, इसलिए वह छल और बल का प्रयोग करती है। रजनी तिवारी ने कहा कि भाजपा अपनी नीतियों और काम के दम पर जनता के दिलों में जगह बनाती है और पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। यूजीसी, नीट समेत विभिन्न मुद्दों पर संभावित गड़बड़ियों के विधानसभा चुनाव पर पड़ने वाले असर से जुड़े सवाल पर राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा चुनाव को अगले चुनाव के नजरिए से नहीं लड़ती। उन्होंने कहा कि विधान परिषद सदस्य का कार्यकाल छह साल का होता है और जनप्रतिनिधि अपने कार्यकाल के दौरान लगातार जनता के बीच काम करते हैं। चुनाव की तैयारी के लिए अलग से काम करने के बजाय जनता का विश्वास जीतना प्राथमिकता होती है। रजनी तिवारी ने कहा कि जनता देखती है कि किसने काम किया है और उसे किस सरकार पर भरोसा है। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार पर जनता का विश्वास कायम है।0
0
Report
Advertisement
