284001
झांसी की डॉ. राधा गुप्ता को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मिली पीएचडी की उपाधि
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के गुदरी मोहल्ला निवासी डॉ. राधा गुप्ता को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 29वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल (राज्यपाल, उत्तर प्रदेश) की उपस्थिति में शिक्षा शास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि दी गई। डॉ. राधा गुप्ता ने अपने शोध कार्य में स्नातक स्तर के छात्र-छात्राओं की शैक्षिक आकांक्षाओं और समस्याओं का अध्ययन किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा कांग्रेस बूथ स्तर पर मजबूत, 12 साल बाद फिर से उत्साह बढ़ा
Nuh, Haryana:Story :- कांग्रेस को बूथ स्तर पर मिलेगी मजबूती, 12 साल बाद संगठन विस्तार से कार्यकर्ताओं में उत्साह :- आफताब अहमद हरियाणा कांग्रेस द्वारा ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। गुरुवार को कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाई और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पिनगवां ब्लॉक के नवनियुक्त अध्यक्ष मुबारिक मलिक और पुन्हाना ब्लॉक अध्यक्ष सैफुल्ला खान ने विधायक आफताब अहमद से मुलाकात की। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सहित पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की तैयारी विधायक आफताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी चुनावों और राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में कुल 180 ब्लॉकों में से 104 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछले करीब 12 वर्षों से कांग्रेस संगठन का विस्तार नहीं हो पाया था, जिसके कारण कई कार्यकर्ताओं में निराशा और उत्साह की कमी देखने को मिल रही थी। अब ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगी कांग्रेस की पकड़ आफताब अहमद ने कहा कि नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेंगे। इससे कांग्रेस की ग्रामीण क्षेत्रों में पकड़ और मजबूत होगी तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं के बल पर कांग्रेस आने वाले समय में हरियाणा में सरकार बनाने में सफल होगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी की विचारधारा और जनहित की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प इस अवसर पर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा। कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लंबे समय बाद हुई इन नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियां और मजबूत होंगी।0
0
Report
लखनऊ में सिंचाई विभाग ने अवैध कब्जे पर 7 दिन का नोटिस जारी किया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में कई मकानों पर सिंचाई विभाग का नोटिस चस्पा। सिंचाई विभाग ने जमीन पर अवैध निर्माण बताते हुए 7 दिन का अल्टीमेटम दिया। नोटिस में कहा गया- 7 दिन में कब्जा हटाएं, वरना विभाग करेगा कार्रवाई। अवैध कब्जा न हटाने पर हर्जा-खर्चा और समन शुल्क भी वसूला जाएगा। डालीबाग के बंधा पर मौजूद है ये मकान0
0
Report
2027 पर तीन जगह मुस्लिमों के 4-4 वॉक्सपॉप; जानिए योगी सरकार से संतुष्ट हैं लोग
Noida, Uttar Pradesh:2027 को लेकर कम से कम तीन जगहों से मुस्लिमों के 4-4 वॉक्सपॉप करवाएं सवाल- क्या वो योगी जी के काम से संतुष्ट हैं ?0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम साइबर धोखाधड़ी: तीन गिरफ्तार, 3.75 करोड़ की ठगी का खुलासा
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई दिल्ली के दिलशाद गार्डन से साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। ₹3.75 करोड़ की ठगी का खुलासा हुआ; फर्जी निवेश पोर्टलों के जरिए लोग शिकार बने। गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार, दिनेश कुमार और जनक की पहचान हुई। गिरोह के खिलाफ देशभर में 15 शिकायतें दर्ज हैं; अब तक करीब ₹3.75 करोड़ की ठगी सामने आई है। छापेमारी के दौरान 36 मोबाइल फोन, 53 एटीएम कार्ड, 25 पासबुक, 5 चेकबुक और 2 आईपी कैमरे बरामद हुए। निवेशकों को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर फर्जी वेबसाइटों पर पैसा लगाने के लिए प्रेरित किया जाता था। प्रमुख आरोपी के दुबई कनेक्शन की जांच जारी है; पुलिस उसे दूनिया के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जोड़कर देख रही है। आरोपी हर 2-3 महीने में ठिकाना बदलते थे; तीनों अभी रिमांड पर हैं।0
0
Report
रतलाम में करोड़ों रुपये की जमीन धोखाधड़ी, दलाल पर FIR दर्ज
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के शिवगढ़ से करोड़ों रुपये की जमीन धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामला शिवगढ़ थाने के सामने स्थित भूमि के विक्रय से जुड़ा है, जिसमें फरियादी को एफआईआर दर्ज कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, शिवगढ़ क्षेत्र निवासी भारत सिंह राठौड़ की मुलाकात छह माह पहले दलाल जफर मंसूरी से हुई। जफर ने उन्हें एक लाभदायक जमीन दिखाते हुए भूमि स्वामी दुष्यंत सिंह से मिलवाया। दोनों पक्षों के बीच 4 बीघा जमीन का सौदा 4 करोड़ रुपये में तय हुआ और एग्रीमेंट भी किया गया。 आरोप है कि दुष्यंत सिंह ने भारत सिंह से 1 करोड़ 80 लाख रुपये नकद और 10-10 लाख रुपये के दो चेक लिए। छह माह बाद जब फरियादी शेष 2 करोड़ रुपये देकर रजिस्ट्री कराने पहुंचा, तो दुष्यंत ने दावा किया कि दलाल जफर पहले ही 2 करोड़ रुपये वापस ले चुका है। फरियादी ने सवाल उठाया कि रकम लौटाने की जानकारी उसे क्यों नहीं दी गई और एग्रीमेंट निरस्त क्यों नहीं किया गया। पुलिस से मदद नहीं मिलने पर फरियादी ने डीआईजी से शिकायत की, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
सरदारशहर में तेज रफ्तार बस पलटने से दो दर्जन घायल, एक बच्चे की मौत
Noida, Uttar Pradesh:सरदारशहर। तेज रफ्तार लोकपरिवहन बस असंतुलित होकर पलटी, हादसे में करीब दो दर्जन लोग लोग हुए घायल, सभी को निजी वाहनों और 108 एंबुलेंस की सहायता से लाया गया राजकीय उपजिला अस्पताल, डॉक्टरों ने 1 बच्चे को किया मृत घोषित, हनुमानगढ़ की ओर से सरदारशहर की ओर आ रही थी निजी बस, बाकी सभी घायलों का राजकीय उपजिला अस्पताल में डॉक्टर कर रहे हैं उपचार, हनुमानगढ़ रोड साडासर गांव के पास हुआ हादसा0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में हल्दी रस्म के विवाद में बुजुर्ग की मौत; दूल्हा-दुल्हन नाबालिग
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के राजातालाब के मरूई गांव में हल्दी की रस्म के दौरान विवाद हुआ, 52 वर्षीय बहादुर राम की मौत. मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग को अकेला पाकर गोली मार दी गई; अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने जांच में बड़ा खुलासा किया कि शादी कर रहे दूल्हा और दुल्हन दोनों नाबालिग निकले. दुल्हन के माता-पिता न होने के कारण शादी दूल्हे के घर पर ही हो रही थी. पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की. लड़की के चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप है; मिर्जापुर के बगहा निवासी विकास और विपिन से पूछताछ जारी है. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.0
0
Report
सीएम योगी पर मुस्लिमों की प्रतिक्रिया: राजनीतिक संकेत?
Moradabad, Uttar Pradesh:MUSLIMS REAX ON CM YOGI. बाइट :- फैज़ अनवर。 बाइट :- अब्दुल्ला पाशा。 बाइट :- अनवर。0
0
Report
कासगंज: 10 दिनों में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में पुलिस ने महज 10 दिन के अंदर लाखों रुपये की चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख 50 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 1 लाख 34 हजार 800 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। दरअसल, 8 जून को कासगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहन निवासी बिंदु मिश्रा के घर चोरी की बड़ी घटना हुई थी। अज्ञात चोर घर में घुसकर नकदी और कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई टीमों का गठन किया गया और सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस तथा मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश की गई। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर कासगंज कोतवाली पुलिस ने एटा मार्ग स्थित काली नदी पुल के समीप घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दो आरोपी जनपद एटा के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी अमांपुर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई अधिकांश ज्वैलरी और नकदी बरामद कर ली है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली गई है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है। मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान किया और पुलिस टीम की सराहना की।0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ में सपा टूट की आहट, अरुण यादव अखिलेश से मिलने को लेकर तकरार
Azamgarh, Uttar Pradesh:सपा का कुनबा टूटना तय, टीएमसी-शिवसेना के बाद अब अखिलेश की बारी, बेटे अरुण यादव का अखिलेश से मिलना झूठ-ओमप्रकाश राजभर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ज्यादातर आजमगढ़ जिले के विधानसभा अतरौलिया में ज्यादातर दौरा रहता है। Zee मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि यह समाजवादी का गढ़ कहा जाता है लेकिन हम 10 विधानसभा में काम करते हैं, जिसे सभी जातियों का गढ़ बनाना चाहते हैं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जहां समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी और शिवसेना की तरह समाजवादी पार्टी में भी बड़ी टूट तय है और आने वाले दिनों में कई सांसद भाजपा के साथ खड़े दिखाई देंगे। मंत्री राजभर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah को RAMGOPAL YADAV द्वारा लिखी गई कथित चिट्ठी के बाद समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में बेचैनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि खनन घोटाले और गोमती रिवर फ्रंट जैसे मामलों में केंद्रीय एजेंसियों की जांच का डर सपा नेताओं को परेशान कर रहा है। इसलिए बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के सांसद भाजपा में विलय होंगे। ओमप्रकाश राजभर, कैबिनेट पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग मंत्री सपा के प्रवक्ता के अनुसार मंगलवार रात को काले शीशे वाली गाड़ी से ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर बिना मोबाइल के अखिलेश यादव से मुलाकात किया और कहा कि बीजेपी ने पिताजी पर बहुत दबाव बना रखा है वो मानसिक तनाव में हैं उनके कहने पर वह कुछ भी लिख देते हैं उनकी बात को सीरियस मत लीजिएगा और किसी तरह सुभाषपा का विलय सपा में करवा लीजिए और पिछड़ों की लड़ाई लड़िए। इस सवाल पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यह सब बेवकूफ और झूठ बोल रहे हैं। इस समय लड़का अरुण राजभर परिवार के साथ ससुराल उत्तराखंड घूमने गया हुआ है, वह कब मिल गया, कोई वीडियो दिखा दे।0
0
Report
जसपुर में दरगाह यात्रा पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 2 श्रद्धालु गंभीर घायल
Jaspur, Uttarakhand:जसपुर में कालू सैय्यद दरगाह पर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई जिसमें 25 श्रद्धालु सवार थे। घटना से ट्रेक्टर ट्रॉली में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई; दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये और कई लोग चोटिल हुए जिन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र जसपुर पहुँचाया गया। जनपद रामपुर से कालू सैय्यद दरगाह पर दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार हो गयी। बताया जा रहा है कि रास्ते में एक टुकटुक को ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गयी। ट्रॉली में करीब 25 श्रद्धालु सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँच गई। गनीमत रही कि हादसे में बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कई श्रद्धालुओं को चोटें आईं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
बिस्कोमान भवन में खाद वितरण में अव्यवस्था: किसान धूप में कतारें और प्रशासनिक लापरवाही
Khajuria Khurd, Bihar:बिस्कोमान भवन में अव्यवस्था का बोलबाला; रसीद और कागजात हाथ में लिए चिलचिलाती धूप में कतारों में खड़े दिखे अन्नदाता वियो - बाजार समिति मोहनिया स्थित बिस्कोमान भवन इस समय अव्यवस्था और प्रशासनिक संवेदनहीनता का अखाड़ा बना हुआ है। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच सैकड़ों किसान यूरिया और डीएपी खाद के लिए सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस तपती गर्मी में भी प्रशासन द्वारा न तो पेयजल की कोई व्यवस्था की गई है और न ही धूप से बचाव के लिए कोई शेड लगाया गया है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें बिस्कोमान के कर्मचारी किसानों को खाद वितरित करने के बजाय बेफिक्र होकर अपने मोबाइल में व्यस्त दिखाई दे रहे थे। इस लापरवाही के कारण भूखे-प्यासे किसानों में भारी आक्रोश फैल गया और वहां जमकर हंगामा हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी खुद जांच के लिए बिस्कोमान भवन पहुंचीं। उन्होंने वहां की भयावह स्थिति का जायजा लिया और किसानों की आपबीती सुनी। किसानों ने बताया कि वे घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, कई लोग तो गर्मी के कारण बेहोश तक हो रहे हैं, लेकिन खाद विक्रेताओं का रवैया बेहद उदासीन है। एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने जनता और किसानों के बयानों को आधार बनाते हुए खाद विक्रेता की इस मनमानी और लापरवाही को अक्षम्य अपराध करार दिया। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के हक के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे गैर-जिम्मेदार खाद विक्रेताओं के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तुरंत टोकन सिस्टम लागू करने, कतारों को सुव्यवस्थित करने के लिए पुलिस बल तैनात करने तथा टेंट और पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।0
0
Report
Advertisement
जळगाव चाळीसगाव नगरसेवकों का मतदान बहिष्कार, परिषद चुनाव पर असर
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, चाळीसगाव ब्रेक, जळगाव जिल्ह्यातील चाळीसगाव येथे राष्ट्रवादी शरद पवार गट प्रणित शहर विकास आघाडीच्या 11 नगरसेवकांसह 2 अपक्ष अशा 13 नगरसेवकांनी मतदान प्रक्रियेवर बहिष्कार टाकण्याचा निर्णय घेतला आहे. मतदान प्रक्रियेाला अवघे काही मिनिट शिल्लक असताना 13 नगरसेवकांनी बहिष्काराचा निर्णय घेतल्याने राजकीय वर्तुळात मोठी खळबळ उडाली आहे. विधान परिषद निवडणूक लोकशाही मार्गाने न होता मॅनेज संपर्क केल्याचा आरोप करत नगरसेवकांनी बहिष्कार आता निर्णय घेतला आहे.0
0
Report
सिंचाई विभाग का 7-दिन नोटिस: सरदार पटेल आवास योजना के फ्लैटों पर कब्जा हटाओ
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में LDA की सरदार पटेल आवासीय योजना के फ्लैटों पर सिंचाई विभाग का नोटिस चस्पा। सिंचाई विभाग ने फ्लैट को अपनी जमीन पर अवैध निर्माण बताते हुए 7 दिन का अल्टीमेटम दिया। नोटिस में कहा गया- 7 दिन में कब्जा हटाएं, वरना विभाग करेगा कार्रवाई। समयसीमा के बाद होने वाले नुकसान के लिए आवंटी स्वयं जिम्मेदार होंगे। अवैध कब्जा न हटाने पर हर्जा-खर्चा और समन शुल्क भी वसूला जाएगा। सरदार पटेल आवासीय योजना के फ्लैटों पर सिंचाई विभाग की बड़ी आपत्ति। डालिबाग की आवासीय योजना पर सिंचाई विभाग और LDA आमने-सामने। मुख्तार अंसारी की कब्जामुक्त कराई गई जमीन पर बनी है LDA की योजना। LDA ने 72 फ्लैटों वाली सरदार पटेल आवासीय योजना विकसित की थी। नवंबर 2025 में 72 पात्र आवेदकों को लॉटरी के जरिए फ्लैट आवंटित किए गए थे। योजना के लिए करीब 8 हजार लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। सिंचाई विभाग ने आखिरी छोर के फ्लैट पर चस्पा किया नोटिस।0
0
Report
भोजपुर एनकाउंटर पर विपक्ष का सवाल, क़ानून और न्याय प्रक्रिया पर चर्चा तेज
Patna, Bihar:भोजपुर के शाहपुर में हुए एनकाउंटर पर विपक्ष सवाल खड़ा कर रहा है विपक्ष ने सरकार से सवाल पूछा... राजद ने कहा कि भोजपुर किस तरीके से एनकाउंटर के बाद लोग आंदोलन कर रहे हैं सरकार में बैठे हुए लोग जवाब दें भोजपुरी के एसपी ने कहा था कि मानसिक संतुलन ठीक नहीं है एक उसका एनकाउंटर कैसे हो गया एनकाउंटर के पीछे किन की भूमिका थी इसकी जांच होनी चाहिए थानेदार को सस्पेंड किस कारण से किया गया सरकार में बैठे लोगों को जवाब देना चाहिए बिना न्याय और न्याय प्रक्रिया के बिना इन्वेस्टिगेशन के बिना सबूत के अगर कोई इस तरह का कार्रवाई होता है तो वह सवालों के घेरे में खड़ा होगा हम लोग बार-बार कह रहे हैं माहौल बनाए जा रहे हैं यह देखने में तो लोगों को अच्छा लगता है लेकिन इसका आने वाले समय में समाज के सभी लोगों को इसका परिणाम भुगतना होगा.... भारत के संविधान के अंतर्गत पुलिस के कार्य न्यायिक प्रक्रिया के कार्य न्यायालय के कार्य सारे कार्यों के बाद स्पीडी ट्रायल होनी चाहिए थी....0
0
Report
Advertisement
