284001
झांसी के दशहरा उत्सव में मुख्य अतिथि होंगे दुबई राजघराने के डॉ. बू अब्दुल्ला
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के क्राफ्ट मेला मैदान में इस वर्ष बुंदेलखंड दशहरा उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में दुबई राजघराने के डॉ. बू अब्दुल्ला शामिल होंगे। समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने इस वर्ष के कार्यक्रम को भव्य और रोमांचक बनाने का जिम्मा उठाया है। हर साल आयोजित होने वाले इस उत्सव में रामलीला मंचन और रावण दहन का आयोजन किया जाता है, जिसमें क्षेत्रीय अतिथियों और दर्शकों की बड़ी संख्या मौजूद रहती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गढ़वा में भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा पर देवेंद्र महतो का जोरदार स्वागत
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा में जेकेएलएम के छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के आखिरी पड़ाव पर पहुंचे। रंका मोड़ पहुंचते ही छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया। छात्रों ने उन्हें कंधे पर बैठाकर करीब आधा किलोमीटर तक यात्रा कराई और प्रसिद्ध मां गढ़देवी मंदिर पहुंचाया, जहां देवेंद्र नाथ महतो ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के गढ़वा पहुंचने पर छात्रों ने उनका भव्य स्वागत किया। भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर देवेंद्र नाथ महतो इन दिनों झारखंड के 24 जिलों की यात्रा पर हैं। इसी क्रम में उनकी यात्रा गढ़वा जिले में पहुंची। सबसे पहले यात्रा भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंची। इसके बाद जिला मुख्यालय गढ़वा पहुंचने पर रंका मोड़ पर पहले से मौजूद छात्र-छात्राओं ने उनका स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान छात्रों ने देवेंद्र नाथ महतो को कंधे पर बैठाकर करीब आधा किलोमीटर तक यात्रा कराई। इसके बाद वे प्रसिद्ध मां गढ़देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेककर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस मौके पर देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंड के छात्रों को न्यायालय पर पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि सभी परीक्षाएं रद्द होंगी। उन्होंने कहा कि सीआईडी की कार्रवाई पर भी उनकी नजर बनी हुई है। उनके मुताबिक, फिलहाल अभय तिवारी के आसपास के लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि कई अन्य लोगों पर कार्रवाई होना अभी बाकी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में विधायक, मंत्री, आईएएस, आईपीएस और कई सफेदपोश लोग अभी बचे हुए हैं। साथ ही जेएमएम को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा छात्रों पर हाथ उठाया गया तो झारखंड में बड़ा आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि अगर आंदोलन के बावजूद छात्रों को न्याय नहीं मिला, तो झारखंड में चक्का जाम किया जाएगा। गढ़वा में भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का यह पड़ाव पूरा हुआ, जबकि यात्रा का समापन रांची में होगा।0
0
Report
साहिबगंज में सीबीआई के नाम पर ठगी: दुर्गापुर से तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज में डिजिटल अरेस्ट कर फर्जी सीबीआई के नाम पर एक करोड़ 20 लाख की ठगी मामले का पुलिस ने उदभेदन करते हुए पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया हैँ जिनके पास से पुलिस ने 31 लाख रूपये भी बरामद किया हैँ. दरअसल पिछले दिनों बरहरवा थाना क्षेत्र निवासी गौतम दास को अज्ञात साइबर अपराधी के व्हाट्सअप कॉल कर स्वयं को सीबीआई बताते हुए मानसिक भय दिखाया गया। अपराधियों ने वादी को अश्लील वीडियो एवं उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने का झूठा डर दिखा कर वादी से एक करोड़ बीस लाख रुपये (आरटीजीएस) के माध्यम से 5500 बार लगभग 4000 विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित करवा लिया। इस सम्बंध में 31 अगस्त 2026 को बरहरवा थाना में कांड संख्या 218/26 दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी सह साइबर सेल नोडल पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने बैंक स्टेटमेंट एवं तकनीकी शाखा के सहयोग से कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर क्षेत्र के रहने वाले अंतर राज्य संगठित साइबर गिरोह के तीन अपराधियों को धर दबोचा है।गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिम बंगाल वर्द्धमान, दुर्गापुर, बॉम्बे कॉलोनी निवाई रंजीत बास्की, पश्चिम वर्द्धमान, एनटीपीसी विद्यानगर, आईटीआई गोसाईं टोला निवासी आसित महतो एवं विधाननगर, हुरको दुर्गापुर निवासी धीरज हरी शामिल है.0
0
Report
सSingrauli में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 ठिकानों पर छापेमारी
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई। 7 जगहों पर छापा, 16.13 BL शराब और 205 किलो महुआ लाहन बरामद। सरई और लंघाडोल क्षेत्र में 7 ठिकानों पर कार्रवाई। देसी-विदेशी शराब के साथ 205 किलो महुआ लाहन जब्त। कुल 7 प्रकरण दर्ज, आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 27,406 रुपये बताई गई। अवैध शराब के संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर आबकारी विभाग की सख्ती। ताकि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कम्प मचा हो और विभाग ने आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही गयी।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में बाढ़ कहर: SDM ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत तेज की
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में बाढ़ का कहर, SDM ने किया निरिक्षण। बाल प्रभावित क्षेत्र में नाव से पहुंचे SDM राजेश विश्वकर्मा। सदर तहसील के एसडीएम हैं राजेश विश्वकर्मा। परियर, माना बांग्ला,बाबू बंगलापनपथा समेत आधा राजन गांव का किया निरीक्षण。 SDM ने तहसीलदार नायब तहसीलदार को राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश。0
0
Report
भारत-नेपाल सीमा पर अफीम तस्करी का भंडाफोड़: चार गिरफ्तार
Bahraich, Uttar Pradesh:भारत-नेपाल सीमा पर अफीम तस्करी का भंडाफोड़, नेपाली पति-पत्नी समेत चार गिरफ्तार, ट्रैवलर वाहन से हो रहा था अफीम की तस्करी का गेम। ट्रैवलर में छिपाकर ले जा रहे थे 4.917 किलो अफीम, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये, बहराइच. भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.917 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में नेपाल राष्ट्र के नागरिक पति-पत्नी चट्टान बसनेर व गीता खत्री के अलावा ट्रैवलर चालक राजकुमार और सहचालक देवेन्द्र बुढा शामिल हैं। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। भारत-नेपाल सीमा पर वाहनों की चेकिंग के दौरान जैतापुर मोड़ से पहले पुराने बस स्टॉप के पास टीम ने हिमाचल प्रदेश नंबर के ट्रैवलर वाहन HP01A8898 को रोककर तलाशी ली। वाहन में यात्री के रूप में सवार नेपाली नागरिक चट्टान बसनेर और उसकी पत्नी गीता खत्री के कब्जे से काले रंग के बैग में छिपाकर रखी 4.917 किलो अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि अफीम को ले जाने में ट्रैवलर चालक राजकुमार पुत्र टीकाराम निवासी शिमला, हिमाचल प्रदेश और सहचालक देवेन्द्र बुढा निवासी नेपाल भी सहयोग कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।वाहन, मोबाइल और भारतीय-नेपाली मुद्रा बरामद पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 4.917 किलोग्राम अफीम, तस्करी में प्रयुक्त ट्रैवलर वाहन, चार मोबाइल फोन, 6,510 रुपये भारतीय मुद्रा और 4,310 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद की है। मामले में रुपईडहा थाने में मु0अ0सं0 241/2026, धारा 8/18/29/60 एनडीपीएस एक्ट व 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारे चारों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय रवाना कर दिया गया। पुलिस और एसएसबी की इस संयुक्त कार्रवाई से भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मचा है।0
0
Report
उन्नाव में पुलिस पर हमला करने की कोशिश, वायरल वीडियो में युवक की बहस
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: उन्नाव में फिर पुलिस पर हमले का प्रयास। युवक ने पुलिस पर रॉड से किया हमले का प्रयास। दो कांस्टेबलों से युवक ने की झड़प। वीडियो में युवक ये कहते सुनाई दे रहा की मेरी ग़लती नहीं हैं। झड़प के दौरान पुलिस की वर्दी पकड़ कर खींची। किसी तरह कांस्टेबल ने युवक से छुड़ाई अपनी वर्दी। विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची थी पुलिस。 आरोपी ने घर से बाहर आते ही पुलिस पर किया हमले का प्रयास。 मामले का शिकायतकर्ता ने अपने मोबाइल पर बनाया वीडियो。 कल भी उन्नाव में लोगों ने डंडे लेकर पीआरवी कों खदेड़ा था。 दही थानाक्षेत्र के राजेपुर गांव का मामला。0
0
Report
Advertisement
कांकेर शराब मिलावट घोटाले का भांडाफोड़, भानुप्रतापपुर में शराब की खाली बोतलें बरामद
Noida, Uttar Pradesh:कांकेर शराब में मिलावट के बड़े खेल का भांडाफोड़, भानुप्रतापपुर में एक घर से भारी मात्रा में शराब की खाली बोतल और ढक्कन बरामद, पुलिस ने की छापेमारी, शासकीय शराब दुकान के कई कर्मचारी जांच के दायरे में, कुछ देर में पुलिस कर सकती है खुलासा, भानुप्रतापपुर थानाक्षेत्र का मामला0
0
Report
DM ने रैयाम- सकरी मिलों के 2028 तक चालू करने की योजना बताई
Darbhanga, Bihar:रैयाम चीनी मिल खोलने की हलचल तेज, DM ने कंपनी को सौंपा रैयाम चीनी मिल परिसर में गन्ना कार्यालय की चाबी,2028 तक चीनी मिल चालू करने का लक्ष्य, 50 लाख क्विंटल गन्ने की होगी जरूरत दरभींगा में रैयाम और सकरी चीनी मिल को दोबारा चालू करने की कवायद तेज हो गई है। बिहार कैबिनेट के निर्देश के बाद इंडियन पोटाश लिमिटेड को दोनों चीनी मिलों के कार्य के लिए जिम्मेदारी दी गई है। दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कंपनी के प्रतिनिधि विनोद कुमार तिवारी को गन्ना कार्यालय की चाबी सौंपी। कार्यालय के संचालन के बाद किसानों से जुड़ा काम शुरू किया जाएगा। डीएम ने किसानों से अधिक से अधिक गन्ने की खेती करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गन्ने को आसानी से चीनी मिल तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र की सड़कों का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। इंडियन पोटाश लिमिटेड के प्रतिनिधि विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि कंपनी को चीनी मिल संचालन और गन्ना उत्पादन का लंबा अनुभव है। किसानों को गन्ने की बेहतर पैदावार के लिए तकनीकी जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रैयाम और सकरी चीनी मिल को 2028 तक गन्ने का लक्ष्य पूरा कर चालू करने की योजना है। दोनों मिलों के लिए करीब 50 लाख क्विंटल गन्ने की जरूरत होगी, जिसके लिए लगभग 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की खेती आवश्यक है। इस वर्ष करीब 5 हजार एकड़ में बीज के लिए गन्ने की खेती कराने का लक्ष्य है, ताकि अगले वर्ष लगभग 25 हजार एकड़ में गन्ने की खेती की जा सके。0
0
Report
छात्रा से छेड़खानी के आरोप पर कोरा स्कूल घेराव, शिक्षक गिरफ्तार
Darbhanga, Bihar:सिंहवाड़ा प्रखंड के कोरा स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में छात्रा से छेड़खानी के आरोप को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने स्कूल का घेराव कर जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल परिसर में जुट गए, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आरोपित शिक्षक की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के भराठी निवासी राजेश कुमार पासवान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने आरोपी शिक्षक को उसके घर से गिरफ्तार में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि छात्रा से छेड़खानी को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना पर सिंहवाड़ा, सिमरी, कमतौल और मब्बी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। कमतौल एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस छात्रा और उसके परिजनों से पूछताछ के साथ पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी शिक्षक पुलिस हिरासत में है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में पैलेस ऑन व्हील्स का पारंपरिक स्वागत, पहले फेरे में 77 पर्यटक
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। राजस्थान की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स (POW) नए पर्यटन सीजन के पहले फेरे पर गुरुवार सुबह जयपुर पहुंच जाएगी। ट्रेन के जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पर्यटकों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार स्वागत किया जाएगा। पर्यटकों को तिलक लगाया जाएगा और माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया जाएगा। दिल्ली से रवाना हुई शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स को बुधवार को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से नए सीजन के पहले फेरे के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी और ईटीएसपी के मैनेजिंग डायरेक्टर भगत सिंह लोहागढ़ समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। पहले फेरे में 77 पर्यटक जानकारी के अनुसार, इस फेरे में कुल 77 पर्यटक सफर कर रहे हैं। इनमें भारत के 66, अमेरिका के 7, ब्रिटेन के 2 और ऑस्ट्रेलिया के 2 पर्यटक शामिल हैं। जयपुर पहुंचने के बाद पर्यटकों को स्थानीय विरासत से रूबरू होंगे। पहले चार टूर सोल्ड आउट पैलेस ऑन व्हील्स की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नए पर्यटन सीजन के पहले चार टूर सोल्ड आउट बताए जा रहे हैं। शाही ट्रेन में सफर करने वाले पर्यटकों को राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा के साथ राजस्थानी संस्कृति, खान-पान और शाही मेहमाननवाजी का अनुभव मिलता है। गांধीनगर रेलवे स्टेशन पर होने वाला पारंपरिक स्वागत राजस्थान की ‘पधारो म्हारे देश’ की संस्कृति को दर्शाएगा। शाही ट्रेन के जयपुर आगमन से पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ प्रदेश में लग्जरी और विरासत पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव के बाद EVM जमा कराने का सिलसिला जारी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव के बाद EVM जमा कराने का सिलसिला जारी शाम 6 बजे मतदान खत्म होने के बाद मतदान दल EVM लेकर पहुंचे संग्रहण केंद्र सेठ मोतीलाल कॉलेज में EVM, चुनाव सामग्री और दस्तावेज कराए जा रहे जमा सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशासन की निगरानी में जमा हो रही मतदान सामग्री नगर परिषद के 60 वार्डों में 104 बूथों पर हुआ था मतदान, 74.60% मतदान दर्ज 14 सितंबर को होगी मतगणना, EVM खुलने के साथ सामने आएगा जनादेश झुंझुनूं नगर परिषद क्षेत्र में कुल 104 मतदान केंद्र बनाए गए थे। शाम 6 बजे तक के ट tentेिव आंकड़ों के अनुसार 96,555 मतदाताओं में से 74.60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान कुछ छुटपुट घटनाएं सामने आईं, जिन्हें प्रशासन ने तत्परता से संभाला और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अब मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की नजरें EVM में कैद जनादेश पर टिकी हैं। 14 सितंबर को होने वाली मतगणना के बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।0
0
Report
पृथ्वीराज चौहान किले से 50 फीट गिरी छात्रा, हालत गंभीर; राहत बचाव जारी
Hansi, Haryana:हांसी पृथ्वीराज चौहान किले से 50 फीट नीचे गिरी छात्रा, हालत गंभीर किला घूमने आई थी छात्रा अंजली, पुलिसकर्मियों ने जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू गंभीर हालत में हिसार रेफर, परिवार को दी गई सूचना हांसी जिले के ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। किला देखने आई एक छात्रा अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं। घायल छात्रा की पहचान अंजली, पिता का नाम सतवीर, निवासी सोखी के रूप में बताई जा रही है। छात्रा की हालत गंभीर होने के चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया गया। आपको बता दे कि हादसे की सूचना मिलते ही किला बाजार चौकी पर तैनात होमगार्ड जवान राजेश और एक फौजी समेत तीन लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। होमगार्ड जवान राजेश के मुताबिक ने बताया कि उन्हें एक युवक ने बताया कि किले के नीचे एक लड़की गिर गई है। सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे। ऊपर से देखने पर छात्रा करीब 50 फीट नीचे गिरी हुई थी। इसके बाद जवान और अन्य लोगों ने नीचे उतरकर घायल छात्रा को उठाया और करीब 30 फीट नीचे तक लेकर आए। इसके बाद 112 एंबुलेंस को सूचना दी गई और घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं होमगार्ड जवान ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर करीब 100 लोग जमा हो गए थे, लेकिन मदद के लिए बहुत कम लोग आगे आए। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में लोगों को वीडियो बनाने के बजाय घायल की मदद के लिए आगे आना चाहिए। फिलहाल छात्रा का इलाज हिसार में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर छात्रा किन परिस्थितियों में किले से नीचे गिरी।0
0
Report
Advertisement
Kanpur: Businessman beaten to death with brick after opposing public urination on road
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर पेशाब करने का विरोध करने पर दबंगों द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एक कारोबारी की सोमवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार रात को दुकान बंद कर घर लौट रहे पीड़ित को नशे में धुत युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा था और ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के बेटे रुद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि नवीन नगर निवासी उनके पिता अमित कुमार काकादेव में प्रेम ऐड नाम से दुकान चलाते थे और शनिवार की रात दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। जब वह ओम चौराहे के पास पहुंचे, तो वहां कुछ युवक शराब पी रहे थे और उनमें से एक बीच सड़क पर पेशाब कर रहा था। अमित कुमार द्वारा इस हरकत का विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए स्थानीय लोगों को भी दबंगों ने नहीं बख्शा और जान से मारने की धमकी देते हुए ईंट से अमित के सिर पर कई गंभीर वार किए, जिससे वह सड़क पर खून से लथपथ होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें अनुराग अस्पताल रेफर किया गया। दो दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद सोमवार देर शाम अमित कुमार की मौत हो गई। वहीं पर परिजनों ने पुलिस वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने घटना की 24 घंटे बाद ना तो फिर दर्ज की ना ही आरोपियों गिरफ्तार किया जबकि जिन आरोपों ने घटना को अंजाम दिया है वह आपराधिक प्रतीक के हैं उन पर पहले से ही एफआईआर दर्ज है0
0
Report
उत्तराखंड पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, कोर ग्रुप बैठक में प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा
Dehradun, Uttarakhand:एंकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। नितिन नबीन ने अपने दौरे के पहले दिन उत्तराखंड प्रदेश को ग्रुप की बैठक ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ इस बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी समेत कोर ग्रुप के सभी सदस्य मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस बैठक में पिछली बार कोर ग्रुप सदस्यों को दिए गए कार्यों पर बातचीत की। उत्तराखंड की 23 विधानसभा सीट जिनमें भाजपा को 2022 में पराजय मिली है उनके प्रवास को लेकर प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की वॉक थ्रू कोर ग्रुप बैठक दिखाते हुए0
0
Report
मुठभेड़ फिर से चर्चित, माओवादी संगठन का श्रद्धांजलि वीडियो सामने
Jagdalpur, Chhattisgarh:मुठभेड़ एक बार फिर चर्चा के केंद्र में, माओवादी संगठन का श्रद्धांजलि वीडियो आया सामने0
0
Report
Advertisement
