झांसी में अवैध गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार वहीं 20 किलो से अधिक गांजा जब्त
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी पुलिस ने पुंछ थाना क्षेत्र के मबूसा पुल के नीचे चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से 20.5 किलो अवैध गांजा बरामद किया। गिरफ्तार तस्कर संजय कुमार, जो झांसी के बसारी गांव का निवासी है, गांजा को पुंछ कस्बे में बेचने जा रहा था। जब्त गांजे की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कार जब्त करके आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
