झांसी में माताटीला बांध से पानी छोड़े जाने पर डीएम ने दी सतर्कता की हिदायत
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि माताटीला बांध से 28 जुलाई शाम को लगभग 50,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो रात में बढ़कर 1,50,000 क्यूसेक तक हो सकता है। इससे जनपद के कई गांव प्रभावित हो सकते हैं। डीएम ने नदी किनारे बसे गांवों को सतर्क रहने की हिदायत दी। उन्होंने ग्राम प्रधान, निगरानी समिति, लेखपाल और सचिव को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। सभी को नदी के बढ़ते जल स्तर पर नज़र रखने और लगातार जानकारी देने का निर्देश दिया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
