icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Amir SohailAmir SohailFollow13 Sept 2024, 01:48 am

मंडल रेल प्रबंधक ने लगातार बारिश के चलते रेल परिचालन की सुरक्षा के लिए विशेष निर्देश जारी किए

Jhansi, Uttar Pradesh:

मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा ने लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए सभी विभागों को विशेष निर्देश दिए हैं कि वे स्थिति पर लगातार निगरानी रखें। उन्होंने बताया कि बारिश से रेल परिचालन पर असर पड़ने की संभावना है, इसलिए संरक्षा और यात्री सुरक्षा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। अतिरिक्त पंप लगाकर अंडर पास से पानी निकाला जा रहा है और बिजली आपूर्ति में बाधा के लिए अस्थायी जेनरेटर की व्यवस्था की जा रही है। सभी फील्ड अधिकारी और नियंत्रण कार्यालय को उच्च सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हनुमगढ़ के खेतों में 11/33 केवी लाइनें लटकीं, किसान प्रशासन से जवाब मांग रहे

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh के नजदीकी गांव मक्कासर के निकट स्थित चक 2 एसटीजी में पिछले 14 दिनों से खेतों में 11 केवी और 33 केवी विद्युत लाइनें जमीन पर बिछी होने से किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। 17 जुलाई को आई तेज आंधी और बारिश के दौरान दो बिजली पोल गिरने से दोनों हाई वोल्टेज लाइनें खेतों में झूल रही हैं। कई स्थानों पर तार धान की फसल में भरे पानी के बीच जमीन को छू रहे हैं, जिससे किसानों में दहशत का माहौल है। चक 2 एसटीजी निवासी किसान अजीत सिंह ने बताया कि आंधी के कारण 33 केवी लाइन के दो पोल गिर गए थे। घटना की सूचना उसी दिन जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता को दी गई, लेकिन उन्होंने एक्सईएन से संपर्क करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन आज तक न तो कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही शिकायत पर कोई कार्रवाई की गई। अजीत सिंह ने बताया कि गिरे हुए पोलों से 11 केवी और 33 केवी की दो लाइनें क्रॉस होती हैं। पोल गिरने के बाद दोनों लाइनों के तार खेतों में झूल रहे हैं, जिससे खेत में काम करना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। करंट लगने के डर से वे अपनी कृषि भूमि की जुताई नहीं कर पा रहे हैं, जबकि दूसरी ओर धान की रोपाई वाले खेत में भी उर्वरक डालने सहित अन्य कृषि कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग की लापरवाही के कारण कोई जनहानि होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। किसानों ने मामले में शीघ्र कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है。
0
0
Report

राजनांदगांव में गौ चिकित्सालय भूमि पूजन के साथ 75 लाख का अनुदान की घोषणा

Rajnandgaon, Chhattisgarh:विधान सभा अध्यक्ष डा रमन सिंह ने आज अपने राजनांदगांव प्रवास के दौरान गौशाला पिंजरा पोल द्वारा आयोजित प्रस्तावित गौ चिकित्सालय मनोहर गौ छाया परिसर और गौ चारा परिसर का भूमि पूजन किया इस मौके पर उन्होने गौ संरक्षण व संर्वधन के लिए 75 लाख देने की घोषणा की । उन्होंने कहा कि राजनदगांव में गौशाला के तहत गौ सेवा किए जाने का अनुकरणीय उदाहरण है यहां सतत निस्वार्थ भाव से गौ माताओं का संरक्षण संवर्धन किया जा रहा है।उन्होने मिडिया से चर्चा करते हुए लोकसभा मे लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पारित होने का स्वागत किया है और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद देते हुए इसे बहुत बडा कदम बताया है और कठोरतम सजा का प्रावधान किया है ।इस विधेयक के पारित हो जाने से यूपीएससी परीक्षा मे पेपर लीक जैसे मामले पर अंकुश लगेगा ।उन्होने यूपीएससी परीक्षा मे छग का हवाला देते हुए कहा कि यूपीएससी परीक्षा मे एक विशेष दल के लोग सलेक्ट हो गए थे ।उन्होने बताया कि इस विधेयक मे पेपर लीक मामले मे दस साल की सजा और 10 करोड रु जुर्माना का प्रावधान किया गया है ।
0
0
Report
Advertisement

सीबीआई समन रद्द, मनमोहन सिंह बरी: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर समीक्षा

Kusu, Chhattisgarh:देश के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ कोयला आवंटन में गड़बड़ी से जुड़े मामले में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा जारी किए गए समन को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है और दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री को बरी कर दिया है। इसके अनुसार पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि यूपीए सरकार के समय एक आरोप लगाया गया था और विरोधियों के द्वारा कोल स्कैम बताने का प्रयास किया गया था, जिसमें सीबीआई जांच कोर्ट के सामने कोई तथ्य साबित नहीं हुआ और कोर्ट ने उसे निरस्त कर दिया है। कोर्ट के इस निर्णय का स्वागत योग्य बताया गया।
0
0
Report

सड़क योजना पर विधायक आवास के बाहर धरना, स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा काम

Dehradun, Uttarakhand:विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के आवास पर आज हंगामा हो गया... दरअसल क्षेत्र में लंबे समय से अटकी एक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया... जनता सीधे विधायक के घर के सामने धरने पर बैठ गई... सड़क निर्माण की मांग को लेकर आज UKD कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के आवास के बाहर धरने पर बैठ थे... इसी दौरान मौके पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के पहुंचते ही माहौल गर्म हो गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक तक हो गई... मौके पर मौजूद UKD कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वास्तिक एनक्लेव, शिवालिक एनक्लेव और श्रीरामपुरम क्षेत्र की प्रस्तावित सड़क को लेकर लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर और अनुमानित लागत को तैयार कर लिया है... लेकिन आरोप है कि विधायक की सहमति ना मिलने के कारण सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है... तो वही विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वित्तीय स्वीकृति के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है... जैसे ही वित्तीय स्वीकृति मिलेगी सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा...
0
0
Report

उदयपुर में महिलाओं ने 33% आरक्षण तात्कालिक लागू करने की मांग पर प्रदर्शन किया

Udaipur, Rajasthan:महिला आरक्षण कानून को तात्कालिक प्रभाव से लागू करने की मांग पर आज उदयपुर में महिलाएं सड़के पर उतरी। इस दौरान महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर जम कर नारेबाजी कर विरोध दर्ज करवाया। अखिल भारती प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के बैनर तले महिलाए कलेक्ट्रेट पहुंची। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि बीते पांच दशको से देश मे महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की जा रही है। ये बिल संसद में पास भी हो गया। लेकिन नए परिसीमन के साथ इसे जोड़ कर सरकार ने महिला आरक्षण बिल को लागू होने से रोक दिया है। ऐसे में महिलाओं को उनका अधिकार नही मिल पा रहा है। प्रदर्शनकारी महिलाओ ने ज्ञापन सौप वर्तमान सीटों पर ही महिलाओं को आरक्षण देने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

परबतसर तहसीलदार ने दो स्कूलों की निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की स्थिति जानी

Didwana, Rajasthan:परबतसर तहसीलदार ने उपखण्ड गांव में दो स्कूलों का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी ली। तहसीलदार रामकिशोर जांगिड़ ने राजकीय माध्यमिक स्कूल बाजवास तथा राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल मुंडोता का निरीक्षण किया। तहसीलदार ने मौजूद अध्यापकों से कहा कि वे तय समय पर स्कूल आए ताकि विद्यार्थियों को अधिकाधिक लाभ मिल सके। तहसीलदार रामकिशोर ने इसके साथ ही पोषाहार की गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तहसीलदार ने वर्तमान में चल रहे प्रवेश प्रक्रिया, नामांकन को लेकर किए गए कार्य सहित अन्य कई प्रकार की जानकारी ली।
0
0
Report

अलवर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: गड्ढे भरकर प्रशासन की जवाबदेही माँगी

Alwar, Rajasthan:अलवर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने खुद भरे सड़क के गड्ढे अलवर शहर में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। शहर अध्यक्ष रमन सैनी और अंकित गोयल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता अग्रसेन चौराहे पर एकत्र हुए और sड़कों पर बने गहरे गड्ढों को स्वयं सीمنٹ और ROADi डालकर भर दिया। कार्यकर्ता ट्रॉलियों में निर्माण सामग्री लेकर मौके पर पहुंचे और जहां-जहां गड्ढे थे, उन्हें भरने का कार्य किया。 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अनोखे प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया और जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की।
0
0
Report

फर्रुखाबाद में डंपर चपेट में आया शिक्षक की मौत, CCTV से सामने आया डरावना सच

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद डंपर के चेचिस से कुचलकर शिक्षक की मौत फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। अमृतपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डंपर शिक्षक को कुचलता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। गुरुवार को अमृतपुर थाना क्षेत्र के राजपुर कस्बे के पास बदायूं मार्ग पर यह दर्दनाक हादसा हुआ। उदरनपुर निवासी 38 वर्षीय देवेंद्र विक्रम सिंह बाइक से राजपुर की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार डंपर के चेचिस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और डंपर की चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देवेंद्र विक्रम सिंह निजी विद्यालय अमर ज्योति इंटर कॉलेज, गनुआपुर में शिक्षक थे। उनके परिवार में पत्नी बबली और दो बेटे सिद्धार्थ व देवांश हैं। शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हुई है। सूचना मिलने पर अमृतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइट: दर्शन सिंह सोलंकी, थानाध्यक्ष अमृतपुर "शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।" तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही लगातार लोगों की जान ले रही है। इस हादसे ने एक परिवार से उसका सहारा छीन लिया। अब सवाल यह है कि आखिर सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे भारी वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई कब होगी।
0
0
Report
Advertisement

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को खत लिखा, मिड-डे मील में अंडे पर बहस तेज

Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA , WB: KUNAL GHOSH (TMC) ON KALYAN BANERJEE PROTEST IN PARLIAMENT PREMISES / MAMATA BANERJEE LETTER TO EC / EGG ADDED IN MID DAY MEAL IN WEST BENGAL SCHOOLS "हमने वे सभी दस्तावेज़ जमा कर दिए जो हमसे मांगे गए थे। लेकिन जिन्हें BJP बचा रही है, उन्हें बार-बार मोहलत मिल रही है—पहले तीन दिन, फिर पाँच दिन, फिर 15 दिन। उन्हें और ज़्यादा समय दिया जा रहा है। कानून के हिसाब से, वह समय पहले ही खत्म हो चुका है। तो उन्हें और कितना समय दिया जाएगा? इसीलिए हमारी नेता और सुप्रीमो, ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पूछा है कि 'आप लोग क्या कर रहे हैं?'..." हमें इस बारे में सोचना होगा। हर जगह राजनीतिक या पार्टी-आधारित सोच काम नहीं आती। यह हमारा देश है। हर राजनीतिक पार्टी की अपनी विचारधारा होती है, लेकिन सबसे ऊपर हम भारतीय हैं। यह नई सरकार सिर्फ़ नाम और रंग बदल रही है। उन्होंने कुछ भी नया नहीं किया है। जो पहले से मौजूद था, उसे भी वे ठीक से नहीं संभाल पा रहे हैं। जब हमारी महिला पहलवानों के साथ एक BJP सांसद ने कथित तौर पर बुरा बर्ताव किया और वे दिल्ली की सड़कों पर 'हमें न्याय चाहिए' लिखे पोस्टर लेकर बैठीं, तो उनके प्रति कोई सहानुभूति नहीं दिखाई गई। इसके बजाय, उन्हें हटाने के लिए पुलिस भेजी गई। ऐसे दिखावटी बदलावों पर ध्यान देने के बजाय, सरकार को हमारे खिलाड़ियों—लड़के और लड़कियाँ दोनों—के असली कल्याण पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें सही इंफ्रास्ट्रक्चर और मदद देनी चाहिए। "जब सरकार ने मिड-डे मील से अंडे हटा दिए, तो हमने विरोध किया। हमने विधानसभा के अंदर और बाहर विरोध किया। हमारी नेता ममता बनर्जी ने भी विरोध किया। क्यों? क्योंकि बच्चे अंडे बहुत पसंद करते हैं। हम ISKCON का सम्मान करते हैं और उनका प्रसाद भी खाते हैं, लेकिन अगर ISKCON मिड-डे मील का काम संभालता है, तो चूँकि वह एक धार्मिक संस्था है, इसलिए खाना पूरी तरह शाकाहारी होगा और अंडे नहीं परोसे जाएँगे। हमने बार-बार कहा है कि अंडे मेनू में रहने चाहिए क्योंकि हो सकता है कि कई बच्चे खाना न खाना चाहें, लेकिन अगर अंडा परोसा जाए तो वे खाने में दिलचस्पी लेंगे..."
0
0
Report
Advertisement

गुरु पूर्णिमा पर राष्ट्रीय कार्यालय में आध्यात्मिक समागम, स्वामी चक्रपाणि महाराज का मिला आशीर्वाद

VKVasim KhanFollow9m ago
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:नई दिल्ली, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में आयोजित आध्यात्मिक समागम में परम् पूज्य स्वामी चक्रपाणि महाराज के सान्निध्य में गुरु पूजन एवं आशीर्वाद समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार सिंह, मऊ ज़िलाध्यक्ष मनोज यादव महाराज सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्वामी चक्रपाणि महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दीं तथा समाज सेवा और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top