icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
Amir SohailAmir SohailFollow6 Jul 2024, 04:25 am

झांसी में मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Jhansi, Uttar Pradesh:

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। सूचना के अनुसार उन्होंने पश्चिमी बुकिंग कार्यालय और प्लेटफॉर्म नंबर एक का विस्तृत जायजा लिया। साथ ही दीपक कुमार सिन्हा ने साफ-सफाई, सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और खाद्य स्टालों की जांच की। वहीं उन्होंने कार्यालय की सुविधाओं को बेहतर करने, प्लेटफॉर्म की सफाई बढ़ाने और रेलिंग की मरम्मत के निर्देश दिए और इस दौरान उन्होंने स्टालों पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता भी परखी थी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जनकपुरी-नजफगढ़ रोड पर हिंदू संगठनों का चक्का जाम, 800 धर्म परिवर्तन के आरोप

Delhi, Delhi:दिल्ली का जनकपुरी नजफगढ़ रोड पर हिंदू संगठनों का चक्का जाम कई किलोमीटर लगा लम्बा जाम पुलिस और लोगों के बीच हुई झड़प जनकपुरी के हायत होटल में 800 लोगो के बीच धर्म परिवर्तन का लगा आरोप मौके पर एसीपी एसएचओ अपनी टीम के साथ मौके पर पुलिस मामले की जाँच में जुटी लोगो का जनकपुरी हायत होटल के बाहर बढ़ता जा रहा है हुजूम होटल के गेट पर लोग हनुमान चालीसा पाठ करने में जुटे जब तक इंसाफ नहीं तब तक लोग हटेंगे नहीं जनकपुरी स्थित फाइव स्टार हायत होटल में अचानक हिंदू संगठनों का प्रदर्शन शुरू हुआ मौके हालात पर पहुंचने पर इन संगठनों ने आरोप लगाया के इस होटल के अंदर ईसाई मिशनरी द्वारा हिंदू महिला पुरुष और बच्चों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था उनके अनुसार इनकी संख्या लगभग 800 के करीब थी और उनसे एक फॉर्म भरनाया जा रहा था जिस पर उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं का जिक्र था उस फार्म पर हायत होटल का भी नाम लिखा हुआ है इसी होटल के दूसरे मंजिल पर हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोगों की एक अलग संस्था की मीटिंग चल रही थी जब उन लोगों को इससे घटना के बारे में पता चला कि वे लोग विरोध करने के लिए उस जगह पर पहुंच गए और ऐसा हिंदू संगठन से जुड़े उन लोगों का आरोप है ईसाई मिशनरी से जुड़े लोगों ने उन लोगों के साथ वीडियो बनाने पर मारपीट की इसके बाद उनका यह भी आरोप है कि जब उन लोगों ने संगठन से जुड़े लोगों को बुलाकर मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन शुरू किया तो इस बीच होटल प्रशासन ने उन तमाम लोगों को होटल के पिछले द्वार से बाहर निकल दिया पुलिस को भी जानकारी दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन हिंदू संगठनों का गुस्सा थमनेका नाम नहीं ले रहा था कुछ ही देर में हिंदू संगठनों ने मुख्य नजफगढ़ रोड जाम कर दिया जिसकी वजह से लंबा जाम लग गया इस दौरान सड़क पर हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की फिलहाल इन लोगों का कहना है की सबसे सख्त कार्रवाई की जाए वरना धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
0
0
Report

रोहतक में कुत्ते के अचानक हमले से युवती घायल, बाद में कुत्ता भागा

Rohtak, Haryana:रोहतक में कुत्ते ने युवती को जमीन पर गिराया दोनों पैरों पर काटा  चिल्लाती रही मोबाइल से वार करने पर भागा रोहतक के ओल्ड हाउसिंग बोर्ड में सड़क पर बैठे कुत्ते ने एक युवती पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने युवती को सड़क पर गिराकर उसके दोनों पैरों पर काट लिया। युवती गली में चिल्लाती रही। आखिर में उसने खुद अपने हाथ में लिए मोबाइल से कुत्ते पर हमला किया, जिसके बाद वह भाग गया रोहतक के ओल्ड हाउसिंग बोर्ड में सड़क पर बैठे कुत्ते ने एक युवती पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने युवती को सड़क पर गिराकर उसके दोनों पैरों पर काट लिया। युवती गली में चिल्लाती रही। आखिर में उसने खुद अपने हाथ में लिए मोबाइल से कुत्ते पर हमला किया, जिसके बाद वह भाग गया  यह घटना शनिवार शाम की है। दुर्गा भवन की रहन वाली तन्वी खरबंदा ओल्ड हाउसिंग बोर्ड एरिया में नौकरी करती हैं। वह काम करने के बाद घर जा रही थीं। रास्ते में सड़क पर एक कुत्ता बैठा हुआ था। तन्वी जैसे ही उसके पास से गुजरी, कुत्ता अचानक खड़ा हुआ और उस पर झपट पड़ा। कुत्ते ने तन्वी को सड़क पर गिरा दिया और उसके पैर पर काट लिया
0
0
Report

श्रेयसी सिंह का दावा: बिहार में खेल सुविधाओं का नया दौर, विपक्ष पर हमला

Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ सर्किट हाउस में मंत्री श्रेयसी सिंह का हुआ स्वागत, खेल योजनाओं, सेवा संकल्प अभियान और राहुल गांधी पर रखी अपनी बात। भभुआ स्थित सर्किट हाउस पहुँचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने राज्य में खेल सुविधाओं के विस्तार, खिलाड़ियों के विकास और 'सेवा संकल्प अभियान' पर विस्तृत जानकारी दी। उनके द्वारा छोटी छोटी बच्चियों को सम्मानित किया गया। मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में मौजूदा खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है तथा जिला व प्रमंडल स्तर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के नए खेल परिसर बनाए जा रहे हैं। बच्चों को खेल और शिक्षा की बेहतर सुविधा के लिए 'एकलव्य रेजिडेंशियल स्कूल' संचालित हैं। उन्होंने 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना की सराहना करते हुए कहा कि इसके तहत खिलाड़ियों को डीएसपी स्तर तक की सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुए 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत कैमूर जिले में दो रूटों से यात्रा गुजरेगी, जिसमें स्वास्थ्य शिविर, युवा संवाद और पौधारोपण जैसे सामाजिक कार्यक्रम होंगे। प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि विरोध करना विपक्ष का काम हो सकता है, लेकिन विरोध के स्तर को लगातार गिराना राहुल गांधी की पहचान बन चुकी है। उन्होंने हाल में सोशल मीडिया पर दिखाए गए अभद्र व्यवहार का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार और देश की जनता, विशेषकर युवा, इसे अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने हालिया चुनावों में राहुल गांधी और उनके सहयोगी तेजस्वी यादव को करारा जवाब दिया है, इसलिए अब इन नेताओं पर टिप्पणी करना प्रासंगिक नहीं रह गया है。
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर में कांग्रेस-बीजेपी के बीच सोशल मीडिया पॉलिटिक्स तेज, मेयर चुनाव चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:बीकानेर से बड़ी राजनीतिक खबर कांग्रेस-बीजेपी में जारी है सोशल मीडिया पॉलिटिक्स! कांग्रेस के बाद अब बीजेपी की बाड़ेबंदी का वीडियो आया सामने बाड़ेबंदी में बीजेपी के कई दिग्गज नेता, पार्षदों से कर रहे संवाद मेयर चुनाव से पहले बीजेपी ने भी झोंकी पूरी ताकत निर्गमी पार्षदों के समर्थन के साथ मेयर बनाने का दावा कर रही बीजेपी बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह शेखावत लगातार फोटो-वीडियो के जरिए पेश कर रहे अपना दावा कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने भी वीडियो जारी कर दिखाई बाड़ेबंदी की तस्वीर कल होने वाले मतदान से पहले दोनों खेमों में सियासी हलचल तेज अब निगाहें कल के मतदान पर, तस्वीर साफ होने का इंतजार
0
0
Report

हाथरस के सदाबाद सीएचसी में 102 एंबुलेंस में आग, दमकल मौके पर नहीं पहुंची

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जिले के सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में अवसान के किनारे खड़ी एक पुरानी, जर्जर और नॉट यूज्ड 102 एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एंबुलेंस धू-धूकर जलने लगी। घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद कर्मचारियों और मरीजों में अफरा-तफरी मच गई।वही स्वास्थ्य कर्मियों ने 102 एंबुलेंस में आग लगने की सूचना फायर स्टेशन पर दी।सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची और तब तक एंबुलेंस आग में जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार,सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में आज रविवार दोपहर करीब 4:30 बजे सीएचसी परिसर में काफी समय से खड़ी जर्जर 102 एंबुलेंस से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में एंबुलेंस में आग की लपटें उठने लगीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और दमकल विभाग को सूचना दी। बताया गया कि दमकल की गाड़ी उस समय जयपुर में होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच सकी। वही 102 एंबुलेंस में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला सका है।वही स्वास्थ्य विभाग इसकी जांच करा रहा है,आखिर एंबुलेंस आग की चपेट में कैसे आ गई।वही इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है。
0
0
Report

UPI शुल्क के विरोध में अलीगढ़ के बाजार में व्यापारी प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

Aligarh, Uttar Pradesh:UPI शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, बाजार में दुकानों पर पोस्टर लगाकर किया विरोध, 15 अक्टूबर से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बंद करने का लिया निर्णय, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग, अलीगढ़ के मुख्य बाजार रेलवे रोड पर व्यपारियों का प्रदर्शन. अलीगढ़ में व्यापारियों ने सरकार द्वारा डिजिटल भुगतान और यूपीआई ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त शुल्क लगाने के फैसले के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज करते हुए बाजार में पोस्टर लगाए गए हैं। प्रदर्शनकारी व्यापारियों का आरोप है कि सरकार की नीतियों के कारण छोटे और मध्यम व्यापारियों का आर्थिक शोषण चरम पर पहुंच गया है
0
0
Report
Advertisement

अमेठी: संग्रामपुर पुलिस ने चोरियों के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी:- संग्रामपुर पुलिस ने चोरियों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी के 21 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक बैट्री की बरामद। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत की गई चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सूरज कोरी और गोकुल मिश्रा को किया गिरफ्तार।पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अलग-अलग स्थानों और ट्रेन में पानी बेचते समय मोबाइल फोन किए थे चोरी। वहीं 13 अगस्त को मौहरिया भावलपुर में एक डंपर से तीन बैटरियां चोरी करने की बात भी सामने आई, जिसमें दो बैटरियां बेचने की आरोपियों ने दी जानकारी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए भेजा जेल।
0
0
Report
Advertisement

सुल्तानपुर लोधी में गुरु नानक देव जी के जन्मदिन पर बड़ा गुरुमत महोत्सव

Kapurthala, Punjab:ਜਿੱਥੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਨੇ ਗ੍ਰਹਿਸਤ ਜੀਵਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ, ਉਸੇ ਪਾਵਨ ਅਸਥਾਨ ’ਤੇ ਬਾਬਾ ਸ੍ਰੀ ਚੰਦ ਜੀ ਦਾ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜਾ ਸ਼ਰਧਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਗੁਰੂ ਕਾ ਬਾਗ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਬਾਬਾ ਸ੍ਰੀ ਚੰਦ ਜੀ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਨ ਗੁਰਮਤਿ ਸਮਾਗਮ; ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ’ਚ ਭਰੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ: ਪਵਿੱਤਰ ਨਗਰੀ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਦੀ ਇਤਿਹਾਸਕ ਧਰਤੀ ’ਤੇ ਸਥਿਤ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਗੁਰੂ ਕਾ ਬਾਗ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਅੱਜ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਦੇ ਵੱਡੇ ਸਪੁੱਤਰ ਬਾਬਾ ਸ੍ਰੀ ਚੰਦ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਵਿਸ਼ਾਲ ਮਹਾਨ ਗੁਰਮਤਿ ਸਮਾਗਮ ਬੜੀ ਸ਼ਰਧਾ ਅਤੇ ਧਾਰਮਿਕ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਹ ਸਮਾਗਮ ਬਾਬਾ ਸ੍ਰੀ ਚੰਦ ਜੀ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰੱਸਟ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਹਾਜ਼ਰੀ ਭਰ ਕੇ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੀਆਂ ਖੁਸ਼ੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੀਆਂ। ਇਹ ਇਤਿਹਾਸਕ ਅਸਥਾਨ ਆਪਣੇ ਆਪ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਇਤਿਹਾਸ ਦੀਆਂ ਅਮੁੱਲੀਆਂ ਯਾਦਾਂ ਨੂੰ ਸਮੋਈ ਬੈਠਾ ਹੈ। ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਗੁਰੂ ਕਾ ਬਾਗ ਸਾਹਿਬ ਉਹ ਪਾਵਨ ਅਸਥਾਨ ਹੈ, ਜਿੱਥੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਨੇ ਆਪਣੇ ਗ੍ਰਹਿਸਤ ਜੀਵਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ। ਇਸੇ ਪਾਵਨ ਧਰਤੀ ’ਤੇ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦੋਵੇਂ ਸਪੁੱਤਰ ਬਾਬਾ ਸ੍ਰੀ ਚੰਦ ਜੀ ਅਤੇ ਬਾਬਾ ਲਖਮੀ ਦਾਸ ਜੀ ਦਾ ਜਨਮ ਹੋਇਆ। ਇਸ ਕਰਕੇ ਬਾਬਾ ਸ੍ਰੀ ਚੰਦ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜੇ ਮੌਕੇ ਇਸੇ ਇਤਿਹਾਸਕ ਅਸਥਾਨ ’ਤੇ ਹੋਇਆ ਸਮਾਗਮ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਧਾਰਮਿਕ ਅਤੇ ਇਤਿਹਾਸਕ ਮਹੱਤਤਾ ਰੱਖਦਾ ਹੈ। ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ, ਕਥਾ-ਵਿਚਾਰ ਅਤੇ ਗੁਰਮਤਿ ਸੰਦੇਸ਼ ਰਾਹੀਂ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬਾਨ ਦੇ ਪਾਵਨ ਜੀਵਨ ਅਤੇ ਉਪਦੇਸ਼ਾਂ ਨਾਲ ਜੋੜਿਆ ਗਿਆ। ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੀ ਪਾਵਨ ਹਜ਼ੂਰੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਬੜੀ ਸ਼ਰਧਾ ਨਾਲ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ ਅਤੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ。 ਇਸ ਮੌਕੇ ਬਾਬਾ ਸ੍ਰੀ ਚੰਦ ਜੀ ਦੇ ਜੀਵਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਅਧਿਆਤਮਿਕ ਸੋਚ ਅਤੇ ਧਾਰਮਿਕ ਵਿਰਾਸਤ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਦਿਆਂ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਨਾਮ ਸਿਮਰਨ, ਸੇਵਾ, ਸਾਦਗੀ ਅਤੇ ਗੁਰਮਤਿ ਦੇ ਮਾਰਗ ’ਤੇ ਚੱਲਣ ਦਾ ਸੰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਗੁਰਬਾਣੀ ਦੇ ਰਸਭਿੰਨੇ ਕੀਰਤਨ ਨੇ ਸਮੁੱਚੇ ਮਾਹੌਲ ਨੂੰ ਅਧਿਆਤਮਿਕ ਰੰਗ ਵਿੱਚ ਰੰਗ ਦਿੱਤਾ। ਪਾਵਨ ਧਰਤੀ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਦੇ ਉਸ ਇਤਿਹਾਸਕ ਅਸਥਾਨ ’ਤੇ, ਜਿੱਥੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਗ੍ਰਹਿਸਤ ਜੀਵਨ ਦੀਆਂ ਯਾਦਾਂ ਜੁੜੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਜਿੱਥੇ ਬਾਬਾ ਸ੍ਰੀ ਚੰਦ ਜੀ ਨੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਧਾਰਿਆ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜੇ ਮੌਕੇ ਹੋਇਆ ਇਹ ਸਮਾਗਮ ਸੰਗਤ ਲਈ ਸ਼ਰਧਾ, ਇਤਿਹਾਸ ਅਤੇ ਗੁਰਮਤਿ ਦਾ ਅਦਭੁੱਤ ਸੰਗਮ ਬਣਿਆ.
0
0
Report

रामदेवरा मेले में तंदूरा वीणा की बिक्री फिर तेज, ग्रामीण संस्कृति जीवित

Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - रामदेवरा आधुनिक वाद्य यंत्रों के बीच ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी प्रचलन में है वीणा तंदूरा वाद्य यंत्र रामदेवरा मेले में आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के लोग जमकर इनकी कर रहे खरीदारी ग्रामीण क्षेत्र में भजन कीर्तन सत्संग करने के दौरान किया जाता है इसका उपयोग रामदेवरा, जैसलमेर आधुनिकता की चका चोंध के बीच अपना वजूद को रहे वाद्य यंत्रों में रामदेवरा मेला क्षेत्र में कुछ ही दुकानों पर तंदूरा वीणा वाद्य यंत्र की बिक्री देखने को मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोग इन वाद्य यंत्रों को खरीद कर अपने साथ लेकर जा रहे हैं ग्रामीण क्षेत्र में रात्रि जागरण सत्संग कीर्तन सहित अन्य प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के दौरान लोगों द्वारा इस बजाकर भजन गया जाता है। बाबा रामदेव जी के भजन शायद कीर्तन के दौरान पूर्व में इसका जगह-जगह उपयोग किया जाता था। बाबा रामदेव जी के परम भक्त हरजी भाटी ने तंदुरा वीणा बजाया था इसलिए अन्य लोग भी इसे बजाकर बाबा रामदेव जी का भजन कीर्तन करते हैं। लेकिन समय के साथ आए बदलाव के कारण इनका उपयोग अब कम होने लगा है अधिकांश स्थानों पर यह मिलता भी नहीं है। लेकिन रामदेवरा मेला क्षेत्र में परमेश्वर खत्री ने पुराने चीजों को जीवित रखने के उद्देश्य से अपनी दुकान में इनकी बिक्री कर रहे हैं राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्र में पाए जाने वाले लकड़ी से इसका निर्माण किया जाता है निर्माण कार्य भी बहुत जटिल प्रक्रिया होती है फिर इसके ऊपर पतले तारों को कसकर इसमें से आवाज निकाली जाती है एक तंदूरा बिना वाद्य यंत्र मार्केट में चार से ₹5 हजार में बिकता है। शहरी लोगों के पास इन्हें बजाने का वह रखने का समय नहीं है लेकिन ग्रामीण परिवेश में रहने वाले लोग आज भी इन्हें शौक से खरीद कर ले जा रहे हैं वह अपने घरों में रात्रि के समय बजाकर भगवान का स्मरण करते हैं। लोगों के बीच यह पुरानी वाद्य यंत्र काफी आकर्षक का केंद्र भी बना हुआ है. बाइट:- परमेश्वर खत्री
0
0
Report
Advertisement

रामदेवरा ग्राम पंचायत ने निजी आय से दमकल वाहन खरीदा, पहली ग्राम पंचायत

Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - रामदेवरा अग्नि हादसों से निपटने के लिए रामदेवरा ग्राम पंचायत की बड़ी पहल ग्रामीणों की लंबे समय से चल रही मांग हुई पूरी, पंचायत की निजी आय से करीब 80 लाख रुपए में खरीदा अपना निजी दमकल वाहन सम्भवत देश की पहली ग्राम पंचायत जिसके पास अपना निजी दमकल वाहन रामदेवरा, जैसलमेर रामदेवरा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही दमकल वाहन की मांग अब पूरी हो गई है। ग्राम पंचायत रामदेवरा ने अग्नि हादसों से निपटने और आपात स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत की निजी आय से करीब 80 लाख रुपए की लागत से अत्याधुनिक दमकल वाहन खरीदा है। ग्राम पंचायत रामदेवरा संभवत प्रदेश की पहली ग्राम पंचायत के रूप में सुमार हो गई है जिसका अपना खुद का निजी दमकल वाहन है। दमकल वाहन शनिवार को ग्राम पंचायत मुख्यालय रामदेवरा पहुंचा।ग्राम पंचायत प्रशासन के अनुसार क्षेत्र में पिछले एक दशक के दौरान आगजनी की कई घटनाओं में करोड़ों रुपए की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर दमकल वाहन की उपलब्धता की ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी। अब पंचायत की ओर से अपने स्तर पर दमकल वाहन खरीदने से आगजनी की घटनाओं के दौरान त्वरित कार्रवाई की सुविधा उपलब्ध होगी।बताया गया कि दमकल वाहन आधुनिक सुविधाओं से युक्त है और आग बुझाने में सक्षम है। वाहन के संचालन, रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं का खर्च भी ग्राम पंचायत की ओर से वहन किया जाएगा।ग्राम पंचायत प्रशासन ने इसे स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है। पंचायत की ओर से दावा किया गया कि रामदेवरा देश की ऐसी पहली ग्राम पंचायत बनने जा रही है, जिसने अपनी निजी आय से दमकल वाहन खरीदा है।दमकल वाहन के ग्राम पंचायत मुख्यालय पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। पंचायत प्रशासन ने कहा कि वाहन का उपयोग रामदेवरा सहित आसपास के क्षेत्र में आवश्यकता पड़ने पर आगजनी की घटनाओं में किया जाएगा.
0
0
Report

हैदाबाद में गणेश उत्सव अन्नदान कार्यक्रम के दौरान बीफ मिलने से तनाव, RAF तैनात

Noida, Uttar Pradesh:हैदराबाद गणेश अन्नदान कार्यक्रम में कथित तौर पर बीफ़ मिलने से मदान्नापेट में तनाव हैदाबाद: गणेश उत्सव पंडाल में आयोजित अन्नदान (मुफ़्त भोजन वितरण) कार्यक्रम में कथित तौर पर बीफ़ मिलने की घटना के बाद मदान्नापेट में तनाव फैल गया。 शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, मदान्नापेट पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले एक 'डबल बेडरूम' हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में श्रद्धालु गणेश चतुर्थी की पूजा-अर्चना कर रहे थे। रविवार को आयोजकों ने श्रद्धालुओं के लिए अन्नदान कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम के दौरान, यह आरोप सामने आया कि भोजन वितरण वाले इलाके में बीफ़ रखा गया था, जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया। इस घटना के बाद, हिंदू संगठनों के कई प्रतिनिधि और कार्यकर्ता सैदाबाद मुख्य सड़क पर जमा हो गए और कथित तौर पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इस विरोध-प्रदर्शन के कारण इलाके में भारी ट्रैफिक जाम लग गया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों को भी तैनात किया गया। पुलिस घटना से जुड़े हालात की जांच कर रही है और उम्मीद है कि वे CCTV फुटेज की समीक्षा करेंगे और वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज करेंगे। मांस के बारे में लगाए गए आरोपों और जिन हालात में वह मिला, उनकी अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
0
0
Report

पीपाड़ सिटी नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा बनाम कांग्रेस बीच टकराव तेज

Jodhpur, Rajasthan:पीपाड़ सिटी (जोधपुर) भाजपा की मनु कच्छावाह और कांग्रेस की आशा कच्छावा आमने-सामने, 16 भाजपा, 15 कांग्रेस और 4 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से तय होगी अध्यक्ष की कुर्सी नगर पालिका चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब पीपाड़ सिटी नगर पालिका के अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ होने लगी है। अध्यक्ष पद के लिए कल मतदान होगा, जिसमें भाजपा की ओर से मनु देवी कच्छावा और कांग्रेस की ओर से आशा कच्छावा आमने-सामने हैं। ऐसे में अब सभी की निगाहें नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम पर टिकी हुई हैं। नगर पालिका चुनाव में जनता ने भाजपा के 16 पार्षद, कांग्रेस के 15 पार्षद तथा 4 निर्दलीय पार्षदों को जीत दिलाई थी। चुनाव परिणाम के दो दिन बाद ही चारों निर्दलीय पार्षद भाजपा खेमे में पहुंच गए। वहीं कांग्रेस की ओर से आशा कच्छावाह को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है। वर्तमान संख्या बल की बात करें तो कांग्रेस के पास 15 पार्षद हैं, जबकि भाजपा के 16 पार्षदों के साथ चार निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का दावा किया जा रहा है। ऐसे में अध्यक्ष पद का चुनाव संख्या बल के लिहाज से महत्वपूर्ण बन गया है। हालांकि अंतिम तस्वीर मतदान और मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगी। अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रिटर्निंग अधिकारी नेमराम रॉयल ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए नगर पालिका के बाहर बैरिकेडिंग करवाई जा रही है। सुरक्षा एवं व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। दोनों प्रमुख दलों के पार्षद फिलहाल अपने-अपने खेमे में हैं और मतदान के लिए निर्धारित समय पर नगर पालिका पहुंचेंगे। पार्षदों को मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो, इसके लिए नगर पालिका परिसर में भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि भाजपा के संख्या बल के बीच कांग्रेस कितना मुकाबला खड़ा कर पाती है और मतदान के बाद पीपाड़ सिटी नगर पालिका की अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन काबिज होता है। इसका फैसला कल मतदान और मतगणना के बाद होगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top