Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284001

मंडलायुक्त झांसी ने मानसून जल प्रबंधन की तैयारियों की ली समीक्षा

Jul 31, 2024 17:37:44
Jhansi, Uttar Pradesh

झांसी में मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में मानसून जल प्रबंधन की तैयारियों पर बैठक हुई। इसमें सिंचाई, विद्युत, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और पंचायती राज विभाग के अधिकारी शामिल हुए। आयुक्त ने कार्ययोजना की जानकारी ली और सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि बांधों पर कुशल अधिकारी तैनात किए जाएं। उन्होंने कहा कि जल स्तर बढ़ने पर बिना विलंब के पानी का निष्कासन सुनिश्चित किया जाए। बैठक नवीन आयुक्त सभागार में आयोजित की गई।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDARSHAN KAIT
Mar 15, 2026 08:31:15
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:-कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में देर रात बंदूक के बल पर बदमाश घर से 19 साल की युवती को उठा ले गए। करीब 15 दिन पहले भी इस युवती का अपहरण हुआ था। हालांकि पुलिस ने अगले ही दिन युवती को पंजाब के होशियारपुर से बरामद कर लिया था। अब दोबारा हुई इस घटना से परिवार के लोग दहशत डरे हुए हैं। युवती के भाई के मुताबिक, रात को पूरा परिवार सोया हुआ था। रात करीब 2:30 बजे पांच लोग पिस्टल/बंदूक के साथ उनके घर में घुस आए। तीन बदमाश जबरदस्ती उसकी बहन को अपने साथ ले गए, जबकि 2 बदमाश घर पर ही उन पर बंदूकें तानकर खड़े रहे। शोर मचाने पर उन्होंने पर गोली मारने की धमकी दी। खेत से मिली चुन्नी आरोपी कॉलोनी के बाहर अपनी गाड़ियां खड़ी करके आए थे। उनके जाने के बाद उन्होंने अपनी बहन की आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। कुछ देर बाद खेत से उसकी बहन की चुन्नी बरामद हुई। उन्होंने डायल-112 को कॉल कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा भी लिया। 15 दिन पहले भी अगवा किया परिवार ने बताया कि करीब 15 दिन पहले भी उनकी लड़की को अगवा कर लिया था। लड़की अपने भांजे के साथ सब्जी लेने गई थी। इसी दौरान आरोपी उसे गाड़ी में जबरन ले गए थे। बच्चे ने घर आकर पूरी बात बताई। परिवार ने आरोप लगाया कि इस बार भी उनकी लड़की हथियार के बल पर लेकर जाने वाले वही लोग है। पुलिस कर रही मामले की जांच- कृष्ण कुमार शाहाबाद हुडा चौकी के इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पहले इस लड़की को होशयारपुर से बरामद किया था, लेकिन उसे लेकर जाने वाले आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस की कईं टीमें केस पर काम कर रही है। युवती को सही-सलामत वापस लाया जाएगा। बाइट:-शाहाबाद हुडा चौकी के इंचार्ज कृष्ण कुमार
0
comment0
Report
DSDanvir Sahu
Mar 15, 2026 08:31:04
Raipur, Chhattisgarh:गुण्डरदेही विकासखण्ड में 20 हजार ट्रेंच बनाने का लक्ष्य बालोद भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने बालोद जिले के गिरते हुए भूजल स्तर को लेकर एक कड़ी चेतावनी जारी की है जिसके तहत बालोद जिले का गुण्डरदेही ब्लॉक सेमी क्रिटिकल जोन में आ चुका है और यहां पर जल्द ही जल संरक्षण की आवश्यकता है जिसे देखते हुए अब प्रशासन ने भी कमर कली है और बालोद जिले में ट्रेंच निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले में गिरते भू-जल स्तर को सुधारने और वर्षा जल को सहेजने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 'जल संचय, जन भागीदारी' (JSJB 2.0) के तहत एक बड़ी पहल शुरू की गई है। गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भाठागांव (आर) में 'नीर चेतना अभियान' शुरू किया गया है। 27 लाख लीटर पानी सहेजने की तैयारी अभियान के पहले चरण में ग्राम भाठागांव (आर) के पास स्थित नाले के समांतर 5,000 वाटर एब्जॉर्प्शन ट्रेंच का निर्माण किया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इन 5,000 ट्रेंच के माध्यम से भविष्य में लगभग 27 लाख लीटर वर्षा जल सीधे जमीन के भीतर जाएगा। वहीं, पूरे गुण्डरदेही विकासखण्ड में कुल 20,000 ट्रेंच बनाने का लक्ष्य है, जिससे लगभग 1.35 करोड़ लीटर जल संरक्षण की संभावना जताई जा रही है। 'सेमी-क्रिटिकल जोन' से बाहर निकलने की कोशिश आपको बता दें कि गुण्डरदेही विकासखण्ड वर्तमान में भू-जल की दृष्टि से 'सेमी-क्रिटिकल जोन' में आता है। कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा: "जल के बिना भविष्य की कल्पना असंभव है। गिरते जल स्तर को देखते हुए हमें आज सजग होना होगा। ट्रेंच निर्माण तकनीक न केवल पानी को जमीन के अंदर भेजेगी, बल्कि इससे मिट्टी का कटाव रुकेगा और क्षेत्र में हरियाली भी बढ़ेगी।" जनभागीदारी बना अभियान का आधार इस कार्यक्रम को एक 'जन आंदोलन' का रूप देने के लिए जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी, बिहान समूह की दीदियाँ, सरपंच, सचिव और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। कलेक्टर ने अपील की कि जल संरक्षण की इस मुहिम को जिले की हर ग्राम पंचायत में प्राथमिकता दी जाए。 बाइट - दिव्या मिश्रा, कलेक्टर बालोद
0
comment0
Report
KSKashish Singh
Mar 15, 2026 08:30:47
Noida, Uttar Pradesh:पानीपत, हरियाणा: RSS सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबाले ने कहा, "इस वर्ष संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम पर हमने विशेष रूप से विचार किया था... संगठनात्मक दृष्टि से संघ कार्य के विस्तार पर हमने विचार किया। देश भर में अनेक भौगोलिक क्षेत्रों में मौजूद संघ की शाखाओं पर मिलन कार्यक्रम अधिक होने का प्रयास हमने विगत वर्षों में किया है जिसका परिणाम भी हमें देखने को मिला है। 55,683 स्थानों पर 88,949 शाखा मौजूद हैं... जनसंख्या तो इसका मापदंड है ही लेकिन 50 से अधिक शाखाएं हैं तो उसे महानगर माना जाता है। यह संघ की शब्दावली है... अंडमान और निकोबार के अंडमान हिस्से में हमारी शाखा है। अरूणाचल में, लेह और दूर-दराज के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी संघ की शाखाएं हैं। जनजातिय क्षेत्रों में भी संघ की शाखाओं का विस्तार हो चुका है। संघ की एक शाखा यदि कहीं मौजूद है और वहां स्वयंसेवक पहुंच रहे हैं तो उसका अर्थ है कि देश को एकात्म की दृष्टि से देखने वाले लोगों का निर्माण हो रहा है...
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Mar 15, 2026 08:30:39
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी जिला प्रशासन पेट्रोलियम प्रोडक्ट को लेकर स्थिति सामान्य बता रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है।जिले में LPG गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। गैस के लिए एजेंसी और गोदाम पर लोगो की भारी भीड़ लगी हुई है।गैस उपभोक्ता एक गैस सिलिंडर के लिए कई दिनों से दौड़ रहे हैं बावजूद गैस नहीं मिल रहा है। गैस सिलिंडर के लिए लगी लंबी लाइन अरेर चौक स्थित इंडेन गैस एजेंसी की है जहां सुबह 5 बजे से ही लोग क्यूब में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।इन्हें आशंका है कल की तरह आज भी शायद गैस नहीं मिले।मुख्यालय सहित विभिन्न इलाकों में गैस सिलिंडर के लिए अफरा तफरी मचा हुआ है।उपभोक्ताओं की माने तो सुबह 5 बजे से ही गैस के लिए लाइन में खड़े हैं पता नहीं आज भी गैस सिलिंडर मिलेगा या नहीं।उपभक्ताओं ने बताया ब्लैक से सिलिंडर दो से ढाई हजार रुपये में बिक रहा है लेकिन एजेंसी से कई दिनों से गैस नहीं मिल पा रहा है।बहरहाल ईरान के साथ इजराइल अमेरिका के युध्द को लेकर गैस संकट जिले में गहरा गया है और लोग एक गैस सिलिंडर के लिए काफी परेशान दिख रहे हैं ।गैस सिलिंडर नहीं मिलने से रमजान सहित अन्य त्यौहार पर खासा असर पड़ रहा है।मिथिलांचल में लगन का मौसम है,शादी विवाह उपनयन मुंडन सहित अन्य शुभ कार्यों का समय चल रहा है ऐसे में गैस सिलिंडर नहीं मिलने से शुभ कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। लोग दुगुने कीमतों पर कुकिंग गैस खरीदने को मजबूर है और इससे शादी विवाह का बजट काफी बढ़ गया है।हालांकि गैस को लेकर जिला प्रशासन एलर्ट हैं ।एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया लगातार गैस एजेंसी गोदाम की मोनिटरिंग की जा रही है और कलाबाजारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।दो जगहों पर छापेमारी की गई जहां से 41 अवैध सिलिंडर बरामद किया गया और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।बहरहाल पुलिस की कार्रवाई से कलाबाजरियों में हड़कम्प मचा हुआ है।हालांकि इससे भी उपभोक्ताओं की मुश्किल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाइट योगेन्द्र कुमार एसपी मधुबनी बाइट उपभोक्ता बाइट उपभोक्ता बाइट पुलिसकर्मी
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 15, 2026 08:17:41
Udaipur, Rajasthan:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज उदयपुर पहुंचे। जहां महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत चित्तौड़गढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रवाना हो गए।योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश से विमान से एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनका एयरपोर्ट पर भाजपा के मंत्री विधायकों और पदाधिकारीयो ने स्वागत किया। एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, मंत्री हेमंत मीणा, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, गोगुंदा विधायक प्रताप भील ,सलूंबर विधायक शांता मीणा, शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह, देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली सहित कई भाजपा के नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे । एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से चित्तौड़गढ़ में रवाना हुए जहां पर जोहर मेले में शिरकत कर रहे हैं ।
118
comment0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
Mar 15, 2026 08:17:16
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:मैहर में चैत्र नवरात्रि शुरू होने से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन सामने आया है। मध्यप्रदेश के मैहर में 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। जी हां, मैहर SDM द्वारा जारी आदेश में साफ कहा गया है कि नवरात्रि मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु मां शारदा के दर्शन के लिए मैहर पहुंचते हैं, ऐसे में धार्मिक भावनाओं, शांति व्यवस्था और नगर की गरिमा को देखते हुए यह सख्त फैसला लिया गया है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जारी किया गया है। यानि अब पूरे नगरपालिक क्षेत्र में नवरात्रि के दौरान मांसाहार के कारोबार पर पूरी तरह ब्रेक लगा रहेगा। अगर किसी ने इस आदेश का उल्लंघन किया, तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई होगी। प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि इस बार नियम तोड़ने वालों पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। अब इस फैसले के बाद मैहर में हलचल तेज हो गई है। श्रद्धालु इस कदम को धार्मिक आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं मांसाहार कारोबार से जुड़े लोगों में बेचैनी साफ नजर आ रही है।
42
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Mar 15, 2026 08:17:04
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कुदादा मे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमे एक ट्रक की चपेट मे आने से दो किशोरों की मौक़े पर ही मौत हो गईं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घंटो सड़क जाम कर ट्रक चालक को बंधक बना लिया, घंटो हंगामा करते रहें, काफी देर बाद मौक़े पर स्थानीय थाना की पुलिस मौक़े पर पहुँच कर लोगों को समझाने का प्रयास मे जुट गईं, घटना के बारे मे बताया ह रहा है कि सुंदरनगर से पोटका जाने वाली सड़क पर कुदादा के पास बाइक सवार दो किशोर को ट्रक ने अपनी चपेट मे ले लिया, जिससे घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गईं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घंटो सड़क को जाम कर हंगामा किया, पुलिस के काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ, स्थानीय लोग उचित मुआवजा की मांग कर रहें थे, मामला शांत करवा कर पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गईं है, हादसा के बाद टाटा हाता मुख्यसड़क घंटो जाम रहा, जिससे दोनों ओर काफी दूर तक गाड़ियों की लाइन लग गईं थी।
139
comment0
Report
Advertisement
Back to top