icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow29 Aug 2024, 04:59 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

शिवपुरी के परेड ग्राउंड में पुलिस परिवार के लिए गरबा महोत्सव, खुशहाल माहौल

Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित परेड ग्राउंड में रविवार को जिला पुलिस और उनके परिवारों के लिए एक भव्य एवं रंगारंग 'गरबा महोत्सव' का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) यांगचेन डोलकर भुटिया की विशेष पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर से आए पुलिस र्और परिवार मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गरबा की ताल पर जमकर थिरके। बाईट - ​एसपी यांगचेन डोलकर भुटिया गरबा केवल एक नृत्य नहीं, बल्कि मां दुर्गा के प्रति हमारी गहरी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। पुलिस परिवार के इस तनावमुक्त वातावरण और खुशियों के लिए ही यह विशेष आयोजन रखा गया है।
0
0
Report

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसा: 13 की मौत, 39 घायल, जांच शुरू

Morena, Madhya Pradesh:एंकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नवरात्रि मेले के बीच शीतला माता मंदिर पर दर्दनाक हादसा हुआ और 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वही 27 घायलों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में जारी है जिनमें से चार से पांच की हालत अभी बहुत ज्यादा क्रिटिकल बनी हुई है प्रशासन ने मौत के आंकड़े की पुष्टि कर दी है। दरअसल ग्वालियर के सातउँ गांव स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे हुए थे इस दौरान डबरा की ओर से पंजाब आरटीओ पास धान से भरा हुआ ट्रक चीनोर से शीतला माता मंदिर की ओर उतरने वाली ढलान पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान अचानक प्रेशर रिलीज होने की आशंका के बीच ट्रक नीचे ढलान की ओर तेजी से आगे बढ़ा और मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं को रौंदता हुआ मंदिर के मुख्य एंट्री गेट तक जा पहुंचा। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। अफरा तफरी के माहौल के बीच लोग ट्रक के नीचे दबे हुए लोगों को बचाने में जुट गए, पुलिस प्रशासन की ओर से एक और जहां हाइड्रा के जरिए ट्रक को हटवाया गया तो वहीं दूसरी ओर मंदिर दर्शन करने पहुंचे कुछ मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट पास खड़ी हुई एंबुलेंस से पेन किलर सहित अन्य दवाइयां के जरिए ट्रक के नीचे दबे हुए घायलों को इलाज देने में जुट गए। घटनास्थल पर शुरू हुए रेस्क्यू के दौरान लगभग 39 घायलों को जयारोग्य अस्पताल स्थित शासकीय ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जिनमे ड्यूटी पर तैनात 02 होमगार्ड जवान भी घायल है,जहां 13 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी गई है,जबकि अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है यह भी बताया जा रहा है कि बचे हुए घायलों में चार से पांच की हालत अभी बहुत ज्यादा क्रिटिकल बनी हुई है ऐसे में मौत का यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। ट्रॉमा सेंटर पर हादसे की गंभीरता को देखते हुए दो दर्जन से ज्यादा थाना प्रभारी,सर्किल के 05 से ज्यादा CSP सहित कलेक्टर रुचिका चौहान और एसपी धर्मवीर सिंह यादव अभी मौके पर पहुंचे। ट्रक नीचे की ओर कैसे आया हादसे के पीछे की वजह को लेकर कलेक्टर के निर्देश पर जांच के आदेश दिए गए हैं,फिलहाल अस्पताल परिसर में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है और घायलों के परिजन सूचना मिलते ही अस्पताल की ओर पहुंच रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top