284001
झांसी में मोहर्रम को लेकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने दिए निर्देश
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए निर्देश जारी किए। सूचना के अनुसार उन्होंने सभी धर्म समुदायों से सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही सड़क बाधित करने और प्रतिबंधित हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है। वहीं जुलूस की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। आपको बता दें कि सरकारी गाइडलाइन का पालन करने का आग्रह भी किया गया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कृषि मंत्री सिन्हा ने लखीसराय में एग्री स्टैक निबंधन अभियान की समीक्षा की
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। उन्होंने बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एग्री स्टैक किसानों के निबंधन अभियान को लेकर लखीसराय में समीक्षा बैठक की। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित इस बैठक में जिले के प्रशासनिक और कृषि विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में किसान निबंधन की प्रगति, डाटा संकलन और योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत डीएम शैलेंद्र कुमार द्वारा कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के स्वागत के साथ हुई। समीक्षा के दौरान मंत्री ने जिले में चल रहे किसान निबंधन अभियान की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को अधिक से अधिक किसानों का निबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कृषि मंत्री ने कहा कि एग्री स्टैक कृषि क्षेत्र में डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा सकेगा। बैठक में प्रखंडवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और निबंधन कार्य में आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए किसान निबंधन अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम, डीडीसी, जिला कृषि पदाधिकारी समेत जिले के सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
कानपुर देहात के तालाब से मिला मोर्टार, इलाके में हड़कंप
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के मोर्टार मिलने से हड़कंप जसवापुर गांव में तालाब से मिला मोर्टार मिसाइलनुमा यंत्र मिलने से इलाके में मचा हड़कंप ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा डिप्टी एसपी बोले- मोर्टार मिला है जो एक विस्फोटक होता है मौके पर एफएसएल टीम कर रही है जांच झांसी से बम स्क्वॉड टीम को बुलाया गया संदिग्ध वस्तु तालाब तक कैसे पहुंची, जांच जारी सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र की निगरानी बढ़ाई गई गजनेर थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
कुशीनगर: डीएम के निर्देश पर सरकारी आवास में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी छापेमारी
Kushinagar, Uttar Pradesh:BREAKING कुशीनगर - डीएम की गोपनीय सूचना पर बड़ी कार्रवाई - सरकारी आवास में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त छापेमारी - मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर डॉ. दीन मुहम्मद निजी प्रैक्टिस करते पकड़े गए - मौके से लाखों रुपये की दवाएं बरामद - मरीजों के इलाज और दवाओं के भंडारण की जांच शुरू - डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर हुई कार्रवाई - ड्रग इंस्पेक्टर,एसडीएम और सीओ मौके पर मौजूद - जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी विभागीय और कानूनी कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
जालौन में ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, आग की लपटों के साथ धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, पेट्रोल पम्प के बगल में ट्रांसफार्मर में लगी आग से मचा हडकम्प, स्थानीय लोगों ने दकमल विभाग को दी मामले की सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड का मामला।0
0
Report
बरेली की गर्भवती प्रेमिका के प्रेमी की बेवफाई, कलेक्ट्रेट के बाहर रोती तस्वीर
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में प्यार और मोहब्बत की कहानियां अक्सर फिल्मों और गीतों में सुनने को मिलती हैं, लेकिन बरेली में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने लोगों को भावुक कर दिया। आठ माह की गर्भवती महिला अपने प्रेमी से शादी करने की उम्मीद लेकर गाजियाबाद से चलकर बरेली पहुंच गई, लेकिन यहां पहुंचने पर उसे प्रेमी की बेवफाई का सामना करना पड़ा। प्रेमी उसे चकमा देकर फरार हो गया, जिसके बाद महिला कलेक्ट्रेट गेट पर बैठकर रोने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला काफी देर तक कलेक्टरेट गेट के बाहर बैठी रोती रही और बार-बार अपने प्रेमी का नाम लेकर उसे बुलाती रही। महिला की हालत और उसकी गर्भावस्था को देखकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार अपने प्रेमी से शादी कराने की गुहार लगाती रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने महिला को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया तथा उसकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए ई-रिक्शा के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा। वहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और आवश्यक देखभाल की व्यवस्था की गई। बताया जा रहा है कि महिला का प्रेम संबंध काफी समय से चल रहा था। प्रेमी द्वारा शादी का आश्वासन दिए जाने के बाद वह गाजियाबाद से बरेली पहुंची थी। हालांकि, महिला के पहुंचने से पहले ही प्रेमी युवक वहां से फरार हो गया। घटना के बाद महिला पूरी तरह टूट गई और कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर ही रोने लगी। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर प्रेम संबंधों में भरोसे और जिम्मेदारी के सवाल खड़े कर दिए हैं। राहगीरों के बीच भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। फिलहाल पुलिस महिला के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है प्रेमी युवक ग्राम घघोरा घगोरी थाना भोजीपुरा क्षेत्र का है फिलहाल पुलिस फरार युवक की तलाश में जुटी हुई है प्यार की यह कहानी फिलहाल अधूरी रह गई है, लेकिन कलेक्ट्रेट गेट पर रोती हुई गर्भवती महिला का दृश्य देखने वालों की आंखें भी नम हो गई0
0
Report
आशुतोष ब्रह्मचारी ने रामचंद्र दास पर हत्या की साजिश और FIR दबाव का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:आशुतोष ब्रह्मचारी ने तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य के शिष्य रामचंद्र दास पर लगाया आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ एफआईआर के लिए रामभद्राचार्य के शिष्य रामचंद्र दास पर दबाव बनाने का लगाया आरोप, आशुतोष ब्रह्मचारी ने वीडियो जारी करके रामचंद्र दास पर लगाया बड़ा आरोप, कहा पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर एफआईआर दर्ज कराने और अब एफआईआर वापस लेने के लिए रामचंद्र दास पर दबाव बना रहे हैं, एफआईआर दर्ज कराने के लिए अधिकारियों पर भी दबाव बनाने का आरोप लगाया, तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य हैं रामचंद्र दास, आशुतोष ब्रह्मचारी ने रामचंद्र दास पर गुरु रामभद्राचार्य की हत्या की साजिश रचने का भी लगाया आरोप, मथुरा के वृंदावन में स्वर्णों के आश्रम पर भी कब्जा करने का आरोप लगाया है।0
0
Report
Advertisement
सूचना उपलब्ध नहीं है—खाली फाइल सामग्री
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
फर्रुखाबाद में दवा लेने के बहाने महिला प्रेमी के साथ फरार, पति थाने गया—पुलिस जांच शुरू
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में दवा लेने के बहाने गई महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, जिसके बाद पीड़ित पति ने थाने में न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
मेरठ में फिर लव जिहाद: मॉडल ने युवक पर झांसा देकर आरोप लगाया
मेरठ से एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है...यहां एक मॉडल ने मुस्लिम युवक पर झांसा देकर लव जिहाद के आरोप लगाए हैं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी...दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी...0
0
Report
Advertisement
सुरक्षित भविष्य की नींव रखते हुए,जितिन प्रसाद ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। बहेड़ी रेंज के अंतर्गत बुधवार को ग्राम भिलईया (विधानसभा बहेड़ी) में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन ही नहीं बनाए रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग द्वारा माननीय मंत्री को वृक्षारोपण एक्शन प्लान 2026-27 भी भेंट किया गया। पौधरोपण के माध्यम से हरित क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बरेली सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करना रहा। पौधरोपण अभियान को लेकर क्षेत्रवासियों में भी उत्साह देखने को मिला।0
0
Report
दुकान में लगी भीषण आग, सो रहे बुजुर्ग की जलकर मौत; पुलिस जांच में जुटी
Ramhwalia, Uttar Pradesh:दुकान में लगी भीषण आग, सो रहे बुजुर्ग की जलकर मौत; पुलिस जांच में जुटी तुर्कपटी थाना क्षेत्र के बसडिला पांडे गांव में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय बुजुर्ग की आग लगने से मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार बसडिला पांडे निवासी घनश्याम सिंह (55 वर्ष) अपनी पान की दुकान में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में सो रहे घनश्याम सिंह उसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी सिपाही प्रदीप मौर्य ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने और बुजुर्ग को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुके थे। आग इतनी भीषण थी कि घनश्याम सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
युवती ने छेड़खानी करने वाले युवक को चप्पलों से पिटाई कर दी, VIDEO वायरल
Gonda, Uttar Pradesh:जहां नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बड़गांव चौराहा के पास स्टेशन जाने वाली रोड पर देर रात साइकिल से जा रहे एक युवक को एक युवती के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। युवती ने छेड़खानी करने वाले युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी है इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां साइकिल से जा रहे एक युवक ने युवती पर फब्तियां कसीं और उससे बदतमीजी कर छेड़खानी करने की कोशिश की। युवक की इस हरकत से युवती गुस्से में आ गई उसने तुरंत अपनी चप्पल निकाली और बीच सड़क पर ही दौड़ाकर पकड़कर युवक को पीटना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती ने युवक को कॉलर से पकड़ रखा है और उस पर चप्पलों से वार कर रही है। पिटाई के दौरान युवती गुस्से में चिल्लाते हुए कह रही है, "और करोगे बदतमीजी" युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता और पैर पकड़ने की कोशिश करता नजर आ रहा है। भीड़भाड़ वाले बड़गांव चौकी के पास हुई इस घटना को देखने के लिए लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। युवक अपनी साइकिल छोड़कर युवती से माफी मांगता रहा लेकिन युवती का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इस घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग युवती के इस साहसी कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन भी तुरंत हरकत में आ गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
एलजी मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारी की उच्च-स्तरीय समीक्षा
Aram Pora, Ganderbal, LG Manoj Sinha Today, chaired a high-level review meeting on preparations for Shri Amarnath Ji Yatra 2026 & directed all departments and security agencies to ensure timely completion of arrangements from infrastructure and security to healthcare, sanitation, connectivity, and pilgrim services. Shri Amarnath Ji Yatra will begin on July 3 and conclude on August 28. Our collective goal is to ensure a safe, seamless, and spiritually fulfilling pilgrimage for every devotee of Baba Barfani.0
0
Report
लखनऊ: पंचायत निर्वाचन नामावली 2025-26 का अंतिम प्रकाशन जारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ उत्तर प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन नामावली 2025-26 का अंतिम प्रकाशन जारी।0
0
Report
शैलजा कुमारी ने केंद्र पर तीखा हमला: 12 साल का रिकॉर्ड नहीं, क्या मिला?
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर पहुंची कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शैलजा कुमारी ने केंद्र की भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केवल रिकॉर्ड और वर्षों की चर्चा करने से देश आगे नहीं बढ़ता, बल्कि यह देखना जरूरी है कि देश को क्या मिला और आम जनता की जिंदगी में कितना सुधार आया। शैलजा ने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, किसानों की समस्याओं और विदेश नीति को लेकर भी सरकार को घेरा। मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता शैलजा कुमारी ने कहा कि देश को आज़ादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव दी। आईआईटी, आईआईएम जैसी बड़ी संस्थाएं और लोकतांत्रिक व्यवस्था उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने नेहरू जी को नीचा दिखाने की परंपरा बना ली है, जबकि इतिहास से सीख लेकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। शैलजा ने कहा कि आज युवाओं का भविष्य संकट में है। लगातार पेपर लीक, भर्ती घोटाले और शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियां युवाओं के सपनों को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर भी सवाल उठाए और कहा कि सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। विदेश नीति पर टिप्पणी करते हुए शैलजा ने कहा कि भारत को अपने नागरिकों और राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कई मामलों में स्वतंत्र निर्णय लेने के बजाय बाहरी दबावों में काम करती दिखाई देती है。 बाइट – शैलजा कुमारी :.. "बात केवल 12 साल या रिकॉर्ड की नहीं है, बात यह है कि देश को क्या मिला। आज महंगाई बढ़ रही है, युवाओं का भविष्य खतरे में है, किसान परेशान है और मध्यम वर्ग आर्थिक बोझ झेल रहा है। देश को सकारात्मक सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों और सबको साथ लेकर चलने की जरूरत है। तभी भारत सही मायनों में आगे बढ़ सकेगा।"0
0
Report
Advertisement
