284001
"किसान दिवस" का आयोजन में पहुंचे जिलाधिकारी अविनाश कुमार और विधायक जवाहर लाल राजपूत
Jhansi, Uttar Pradesh:गरौठा में जिलाधिकारी झांसी अविनाश कुमार और मा विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत झांसी सीडीओ जुनैद अहमद की उपस्थिति में "किसान दिवस" का आयोजन किया गया, जिसमें किसान भाईयों को विभिन्न विभागों में किसानों के हितार्थ चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं उनकी समस्याओं/शंकाओं को सम्यक रूप से सुनकर उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालोर के पांथेडी गांव में बाबा रामदेवजी और सुंधा माताजी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न
Jalore, Rajasthan:सायला जालोर सायला क्षेत्र के पांथेडी गांव में नव-निर्मित बाबा रामदेवजी और सुंधा माताजी मंदिरों का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। पांच दिनों तक चले इस आयोजन में क्षेत्रभर से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे गांव में आस्था का माहौल रहा। अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार और विधी-विधान के साथ देव प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई, जिसके बाद जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा विशेष आकर्षण रही。 महोत्सव के दौरान हवन, यज्ञ, अभिषेक, भजन संध्या और संतों के प्रवचन आयोजित हुए। वहीं महाप्रसादी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन के अंत में सभी सहयोगियों का आभार जताया गया。0
0
Report
नीतीश कुमार ने बिजेंद्र प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद रवाना हुए
Noida, Uttar Pradesh:राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव से मुलाकात कर रवाना हुए।0
0
Report
तेंदुआ घर में घुसकर बुजुर्ग पर हमला, ग्रामीणों में दहशत
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग सीधी: सीधी जिले के भुईमाड़ थाना क्षेत्र के ग्राम केशलार में शनिवार तड़के एक खतरनाक घटना सामने आई। रात करीब 2 बजे एक तेंदुआ अचानक एक रिहायशी घर में घुस गया और 62 वर्षीय बुजुर्ग चैनपति बैस पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिवार के लोगों ने किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर भागकर अपनी सुरक्षा की। घायल बुजुर्ग को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुईमाड़ ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुशमी रेफर किया गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ करीब 6 घंटे तक घर के अंदर ही मौजूद रहा। सूचना मिलने पर वन विभाग, पुलिस और पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने वन विभाग पर देरी से पहुंचने और समय पर मदद न देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की मांग: तेंदुए को जल्द सुरक्षित पकड़ा जाए प्रभावित परिवार को मुआवजा दिया जाए स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
बरियारपुर-खड़गपुर फोरलेन पर पिकअप में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका
Munger, Bihar:सड़क निर्माण के लिए पिकअप वाहन में लगी आग। मची अफरा तफरी। मुंगेर : प्रचंड गर्मी के कारण इन दिनों आग लगने का खतरा बढ़ गया है, वही शनिवार को बरियारपुर-खड़गपुर मुख्य पथ के साधु बाबा के स्थान के पास फोरलेन कार्य के लिए कैमिकल युक्त पिकअप वाहन में आग लग गयी। वही आग इतनी भयावह दी वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया, वही सड़को में एकाएक वाहन में लगी आग के का अफरा - तफरी मच गयी जिसके कारण सड़को पर दौड़ रही कई वाहनों में ब्रेक लग गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बरियारपुर थाना की पुलिस मोके वारदात पर पहुंची है। वह अग्निशमन की विभाग की टीम मोके पर पहुंच कर आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है फोरलेन के निर्माण में लिए पिकअप वाहन में केमिकल और एक एलपीजी सिलेंडर थी आग कैसे लगी अभी तक पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
मंदसौर में 42°C तापमान के कारण बिजली आपूर्ति बाधित, लोड बढ़ने से फाल्ट
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर, मध्य प्रदेश में तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बढ़ती तापमान के कारण बिजली खपत बढ़ रही है और अचानक लोड बढ़ने से कई जगह लाइनों में फाल्ट हो रहे हैं और डीपी भी धुआं-धुआं हो रही है। इन फॉल्ट्स और डीपीओ के खराब होने से लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। बीती रात भी स्टेशन क्षेत्र के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही, लोग गर्मी से परेशान दिखे। बिजली खपत लगातार बढ़ रही है; फरवरी में लगभग 45 लाख यूनिट बिक चुकी थी, मार्च में यह बढ़कर 62 लाख यूनिट हो गई। इस बढ़ोतरी से लोड सेटिंग की समस्या सामने आ रही है और मेंटेनेंस के नाम पर घंटों कटौती हो रही है। अगले कुछ दिनों में विद्युत विभाग के अनुसार खपत दुगनी हो सकती है। स्टेशन रोड इलाके में लोड के कारण बड़ी डीपी जल गई, जिससे एक फेस की विद्युत आपूर्ति काफी समय से रुक-रुक कर हो रही थी। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बीती रात डीपी बदल दिया। रोड को एक तरफ से ब्लॉक करना पड़ा; 12 से अधिक कर्मचारी क्रेन की मदद से इसे लगाने में लगे रहे। लगभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद डीपी फिट किया गया, लेकिन गर्मी के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। महेश कु्मावत, JE, mpeb अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण फेल हुआ था और एक फेज की दिक्कत आ रही थी। गर्मी के कारण आज दिन में रिप्लेस नहीं किया गया; शाम को गर्मी कम होते ही रिप्लेस किया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को समस्या न आए। वर्तमान में ओवरलोडिंग के कारण शहर में लोड बढ़ रहा है और मेंटेनेंस चल रहा है। समस्याओं के निराकरण के लिए डबल शिफ्ट में ड्यूटी पर मेंटेनेंस टीम काम कर रही है; सुबह से देर रात तक। एक टीम में कम से कम 12 लोग शहर में विद्युत प्रदाय सुचारु रखने के लिए लगे हैं।0
0
Report
सीकर मेडिकल कॉलेज: नर्सिंग ऑफिसर पद बहाल की मांग पर विशाल मशाल जुलूस
Sikar, Rajasthan:सीकर: मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग ऑफिसर्स के पद समाप्त करने के विरोध में प्रदर्शन, श्री कल्याण अस्पताल से तापड़िया बगीचा तक नर्सिंग ऑफिसर्स ने निकाला विशाल मशाल जुलूस, प्रदेश में बड़े आंदोलन की दो चेतावनी सीकर मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग ऑफिसर के नियमित 106 पद एवं इसके साथ में साथ मेडिकल कॉलेज के 746 नर्सिंग ऑफिसर के नियमित पद समाप्त करने की विरोध में आज सीकर जिला मुख्यालय स्थित श्री कल्याण अस्पताल से कल्याण सर्किल होते हुए तापड़िया बगीचे तक विशाल जुलूस निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में नर्सिंग ऑफिसर हाथों में मसाज लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज करवाया और सरकार से हटाए गए नर्सिंग ऑफिसर को वापस बहाल करने की मांग रखी। नर्सिंग ऑफिसरकर्मीयों ने महेंद्र फोगावट, सुबीता कუმारी व महेश फोगावट ने बताया कि राजमेश द्वारा प्रदेश की साथ मेडिकल कॉलेज जिम सीकर मेडिकल कॉलेज भी शामिल है। इन मेडिकल कॉलेज में 2018 में नियमित पद नर्सिंग ऑफिसर्स संवर्ग सहित अन्य संवर्ग में स्वीकृत की गई थी। सरकार ने मेडिकल कॉलेज चलने के लिए नियमित पद क्रिएट किए गए थे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज भी सुचारू रूप से चलने लगी, लेकिन अब 5 साल बाद 5 मार्च को एक आदेश निकाल सारी नियमित पोस्टों को समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने नियमित पद समाप्त कर नर्सिंग ऑफिसर का सोशल किया है। ऐसे में सरकार से मांग है कि प्रदेश की 7 मेडिकल कॉलेज में वापस जितनी भी नियमित पोस्ट है समाप्त की गई है उन्हें वापस क्रिएट किया जाए ताकि आने वाले युवा भी अपनी सेवाएं दे सके। उन्होंने कहा कि हालांकि सरकार द्वारा नए पद सृजित करने के लिए फाइल चलाई गई है लेकिन अभी तक कोई मोमेंट नहीं हुआ है। इसलिए सरकार से मांगा कि जल्द से जल्द नर्सिंग ऑफिसर सहित अन्य संवर्ग के पदों को वापस सरजीत किया जाए ताकि नर्सिंग कर्मी सहित अन्य संवर्ग या कर्मचारी मरीजों की सेवा कर सके। कोरोना के समय भी नर्सिंग ऑफिसर सहित अन्य संपर्क के कर्मचारियों ने सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर आमजन की सेवा की थी। आज भी अस्पताल में आने वाले मरीजों को नर्सिंग ऑफिसर अपनी सेवाएं दे रहे थे लेकिन सरकार ने नर्सिंग ऑफिसर समर के पदों को समाप्त कर मरीज के सामने बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। उन्होंने कहा कि सीकर मेडिकल कॉलेज प्रदेश की राजधानी जयपुर के बाद सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज है जहां सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या है ऐसे में सरकार नर्सिंग ऑफिसर के समाप्त किए गए पदों को वापस अर्जित करें। अगर सरकार समय रहते मांगे नहीं मानती है तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
टोंक दौरे की तैयारी तेज, अग्रवाल ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया
Tonk, Rajasthan:टोंक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रस्तावित टोंक दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में राजस्थान भाजपा प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल टोंक पहुंचे और कार्यक्रम स्थल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दौरे के दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में अग्रवाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सचिन पायलट के सवाल पर हमारे लिए एक छोटा सा कार्यकर्ता ही काफी है। उन्होंने पश्चिम बंगाल को लेकर भी बड़ा दावा किया और कहा कि वहां भाजपा की जीत तय है। वहीं अशोक गहलोत और सचिन पायलट की साथ में आई तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसे “दिखावटी” बताया。0
0
Report
दमोह में पिकअप पलटने से दर्जनभर घायल, एक की हालत नाजुक
Damoh, Madhya Pradesh:अनियंत्रित होकर पिकअप गाड़ी पलटी, दर्जन भर घायल एक की हालत नाजुक... एंकर/ दमोह से बड़ी खबर है यहां सुबह सुबह एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें दर्जन भर लोग घायल हुए है और एक की हालत नाजुक है जिसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। हादसा तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी के अंतर्गत मनका के नज़दीक हुआ है यहां एक शादी समारोह से पिकअप वाहन में सवार होकर 15 लोग वापस अपने गांव जा रहे थे। ड्राईवर तेज रफ्तार में पिकअप गाड़ी चला रहा था और रफ्तार की वजह से गाड़ी संभल नहीं पाई और पलट गई। गाड़ी पलटने से उसमें सवार लोग पिकअप के नीचे दब गए समय रहते ग्रामीणों ने लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां सभी को इलाज दिया जा रहा है। दर्जन भर घायलों में एक की हालत गंभीर है और उसे हायर सेंटर जबलपुर रेफर किया गया है。 बाइट/ रतिराम ( घायल) बाइट/ डॉ चक्रेश अहिरवाल ( आर एम ओ जिला अस्पताल दमोह)0
0
Report
तीन साल में 2700 नक्सलियों ने किया समर्पण; सत्यापन शुरू
Begun, Rajasthan:रायपुर समर्पण करने वाले नक्सलियों का होगा सत्यापन. पिछले जीवन का तैयार होगा पूरा ब्यौरा. राज्य सरकार ने नक्सल प्रभावित जिलों के SP को किया अधिकृत. समर्पित नक्सलियों द्वारा दी जानकारी का तैयार किया जाएगा ब्यौरा. तीन साल में 27 सौ से अधिक नक्सलियों ने किया है समर्पण.0
0
Report
Advertisement
श्योपुर में मंदिरों के तिजोरियों से माल चोरी: चोर फरार
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर मंदिरों को बनाया निशाना; मंदिर की तिजोरी से माल किया पार, ग्रामीणों की माने तो लगभग पचास हजार के लगभग cash ले कर चोर हुए फरार; बड़ौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बागलदा की घटना; श्योपुर में आम लोगों से लेकर भगवान भी चोरों के निशाने पर, पहले भी मंदिरों से हो चुकी है चोरियां0
0
Report
दिल्ली के लक्ष्मी नगर में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर दी; पांच घायल
Delhi, Delhi:पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में नशे में चार युवकों ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। सूत्रों की मान्य तो ऑटो में सवार एक परिवार आनंद विहार रेलवे स्टेशन जा रहा था। जैसे ही ऑटो लाल्मी नगर के नजदीक पहुंच आई, IT0 की तरफ से तेज रफ्तार बलेनो कार ने ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसमें बैठे दो बच्चे और ड्राइवर सहित पांच लोग घायल हो गए। जिनको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों की मान्य तो बलेनो कार में चार युवक सवार थे जो नशे में धुत्त थे। ऑटो को टक्कर मारने के बाद चारों युवक मौके से फरार हो गए। फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, वहीं चालक उसके साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।0
0
Report
कर्ज के दबाव से युवक ने आत्महत्या कर ली, नालंदा के नीमतर में शोक
Pariaunna, Bihar:नालंदा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां कर्ज के दबाव में आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से मानसिक तनाव में था और सूदखोरों के लगातार दबाव से परेशान चल रहा था। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के नीमतर गांव का है, जहां संतोष मालाकार नामक युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने अपने कर्जदाताओं के नाम उजागर किए हैं। परिजनों के अनुसार, संतोष ने वीरमणि यादव, पिंटू यादव और मनोज यादव से ब्याज पर कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इतना ही नहीं, एक दिन पहले ही कर्जदारों द्वारा उसे कथित तौर पर बेइज्जत भी किया गया था, जिससे वह काफी आहत था। बताया जा रहा है कि संतोष पिछले कई महीनों से मानसिक तनाव में था और इसी तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। जहर खाने के बाद उसने खुद ही परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दीपनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का मोबाइल जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
धनबाद में एयरपोर्ट को लेकर सियासत तेज, जमीन मांग को लेकर बयानबाजी गर्म
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग अब जोर पकड़ती जा रही है, लेकिन इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। एयरपोर्ट निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधि एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते नजर आ रहे हैं। वहीं शुक्रवार को धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने एयरपोर्ट के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि एयरपोर्ट निर्माण के लिए जमीन देने में राज्य सरकार टालमटोल कर रही है, जिसके कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। इसके पलटवार में निरसा से माले विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि राज्य की सरकार विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है और एयरपोर्ट निर्माण को लेकर भी गंभीर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की ओर से अब तक एयरपोर्ट के लिए जमीन मांगने को लेकर राज्य सरकार को कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। अगर केंद्र सरकार औपचारिक रूप से जमीन की मांग करती है, तो राज्य सरकार आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने को तैयार है। एयरपोर्ट के मुद्दे पर बढ़ती राजनीतिक खींचतान के बीच आम लोगों में भी यह सवाल उठने लगा है कि आखिर धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण कब तक संभव हो पाएगा। फिलहाल, यह मुद्दा विकास से ज्यादा सियासत का केंद्र बनता दिख रहा है।0
0
Report
सम्राट चौधरी के विधायक- मंत्री विस्तार पर बयानबाजी, ED-CBI पर तेजस्वी का पलटवार
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना कल बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधासभा में बहुत हासिल किए इसके बाद मंत्री मंडल का विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गया है। बीजेपी के पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा बंगाल इलेक्शन के बाद मंत्रीमंडल का विस्तार होगा। वही तेजस्वी यादव को लेकर कहा सिर्फ सैलरी पर उनका खर्च चलता है उनका जीवन यापन वेतन से ही होता है। वही खजाना खाली वाले बयान पर कहा बिहार सरकार का खजाना खाली नहीं है। हर सरकार लोन लेती है। वही बंगाल में तेजस्वी यादव के ED, CBI दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा ED,CBI कांग्रेस पार्टी का येलाई पार्टनर हुआ करता था था उनकी ये प्रॉपर्टी रहा है डराने का। बीजेपी किसी को ना डराती है ना किसी से डरती है। बाइट — रामकृपाल यादव, विधायक भाजपा।0
0
Report
15 घंटे कुएं में फंसा तेंदुआ और बछड़ा: रेस्क्यू का चौंकाने वाला मामला
Panna, Madhya Pradesh:रोचक घटना जब मौत सामने हो तो लोग दुश्मनी भूल जाते है तेंदुआ ने बछड़े के शिकार के पीछा किया , भागते भागते दोनों कीचड़ yukt गहरे कुएं में गिर गए तेंदुआ शिकार भूल गया , रात भर दोनों साथ रहे , बछड़ा खेलता रहा लेकिन तेंदुए ने हमला नहीं किया , ग्रामीणों और वन अमले ने सूझ बूझ से दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया पन्ना जिले के रैपुरा रेंज के ग्राम मक्केपाला में एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां एक तेंदुआ और बछड़ा करीब 15 घंटे तक एक ही कुएं में फंसे रहे। हैरानी की बात यह रही कि शिकारी माने जाने वाले तेंदुए ने बछड़े को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। बल्कि कई बार बछड़ा तेंदुए की पीठ पर बैठता और कभी उसके पास जाकर उसे चाटता नजर आया। तेंदुआ भी शांत बना रहा। वन विभाग ने लकड़ी के लट्ठों और रस्सियों से अस्थायी सीढ़ी तैयार की, जिससे तेंदुआ सुरक्षित बाहर निकल सका। पूरी रणनीति इस तरह बनाई गई कि बाहर निकलते ही तेंदुआ गांव की ओर न जाकर सीधे जंगल की तरफ चला जाए। वहीं बछड़े को भी सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी मां से मिलवा दिया गया।0
0
Report
Advertisement
