284001
झांसी में जिलाधिकारी और एसएसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के जिलाधिकारी अविनाश कुमार और एसएसपी राजेश एस ने यूपी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए, साथ ही अभ्यर्थियों के लिए बेहतर व्यवस्थाओं का आदेश दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीहोर महिला को जिंदा जलाने का प्रयास पुत्र भटक रहा है fir दर्ज कराने के लिये सीहोर जिले के आष्टा तहस
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर महिला को जिंदा जलाने का प्रयास पुत्र भटक रहा है fir दर्ज कराने के लिये सीहोर जिले के आष्टा तहसील के ग्राम गवाखेड़ा में 3 अगस्त को पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला मीना प्रजापति उम्र 45 वर्ष को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया महिला को गंभीर हालात में देवास के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसका इलाज जारी है वही घटना के बाद से ही महिला का पुत्र आष्टा थाने के चक्कर लगा रहा पर राजनीतिक दवाब के चलते मामला दर्ज नही किया गया अब मीना प्रजापति के पुत्र ने पुलिस अधीक्षक कार्यलय आकर sp को आवेदन के साथ अपनी आपबीती सुनाई इस पर sp ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया है बाईट - मीना प्रजापति का पुत्र0
0
Report
डीएम ने जवाहर नवोदय विद्यालय रफियाबाद का किया औचक निरीक्षण
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज तहसील मीरगंज के फतेहगंज पश्चिमी में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय (रफियाबाद) का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने विद्यालय के किचन का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था को परखा। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को छात्र-छात्राओं के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से शिक्षा, सुरक्षा, खेलकूद, मनोरंजन तथा उनके जीवन के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के साथ उनकी कक्षाओं में बैठकर संवाद किया और शिक्षा से संबंधित समस्याओं, खानपान तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या हो अथवा वे किसी प्रकार की सहायता चाहते हों, तो उन्हें अवश्य अवगत कराएं।जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए एकाग्रता के साथ कठिन परिश्रम करें। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए अनुशासन, मेहनत और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का सदैव सम्मान करने का आह्वान किया।जिलाधिकारी ने कक्षा छह ,सात एवं कक्षा आठवीं के छात्र छात्राओं से भी संवाद किया।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान छात्र छात्राओं के आवासीय व्यवस्था,पेयजल एवं शौचालयों की साफ सफाई के बारे भी जानकारी प्राप्त करी।जिलाधिकारी ने छात्राओं से उनकी सुरक्षा के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने छात्र-छात्राओं से वार्डन एवं अध्यापकों के व्यवहार के बारे में भी पूछा तथा विद्यालय में उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं,सुरक्षा व्यवस्था एवं शिक्षकों द्वारा दी जा रहीं शिक्षा की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं शिक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। विद्यार्थियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेते हुए निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए।निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय के प्रिंसिपल प्रमोद सिंह रावत,वाइस प्रिंसिपल शशिकांता कुमारी सहित शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।0
0
Report
तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला: AK-47 के आदेश की जांच की मांग
Patna, Bihar:बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रदेश में ऐसा कोई दिन नहीं बीत रहा जब कोई आपराधिक वारदात न हो रही हो उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यही वह नया बिहार बनाने की बात है जिसका दावा भारतीय जनता पार्टी और डबल इंजन की सरकार करती रही है। तेजस्वी ने कहा कि 19 अगस्त को छात्रों के साथ राजभवन march करेंगे। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि पेपरलीक के खिलाफ हुए आंदोलन के दौरान बिहार के कई जिलों में छात्रों पर लाठीचार्ज और गोलीबारी की गयी, लेकिन अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि AK-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया था, बिना वरिष्ठ अधिकारी के आदेश के पुलिस की ओर से गोली नहीं चलायी गयी होगी, इसलिए आदेश देने वाले अधिकारी की जवाबदेही तय होनी चाहिए और उसे तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई दिनों से प्रशासन में बैठे अधिकारियों से सवाल किया जा रहा है आखिर किसके कहने पर AK-47 से गोली चलाने का आदेश दिया गया, कुछ जवाब संसद में भी स्पष्ट नहीं मिला है। सम्राट चौधरी गृह मंत्री बिहार लेकिन एक बार भी छात्र से वह नहीं मिले और नहीं संवाद किया, मुख्यमंत्री को चिट्ठियाँ भी लिखी गयीं लेकिन उसका कोई जवाब नहीं है; छात्रों को जिनका गोली लगी उनसे भी मुख्यमंत्री नहीं मिले। स्पष्ट है बिना मुख्यमंत्री के अनुमति के गोलियां नहीं चलाई गयीं— यह साफ करे कि किसके आदेश का पालन बिहार पुलिस ने किया। केवल सीवान में ही नहीं, जहानाबाद में भी एक-47 का इस्तेमाल हुआ लेकिन अभी तक किसी का निलंबन नहीं हुआ। हम लोगों ने न्यायिक जांच की मांग की थी, जो अभी तक नहीं किया गया। पेपर लीक क्यों हो रहा है, कैसे हो रहा है, कौन लोग इसके पीछे हैं, 21 साल से NDA की सरकार चली, पर बिहार की जनता को जवाब नहीं मिला। कल का मार्च खुला हुआ है, जिसमें शामिल होना हो सकता है क्योंकि सरकार वादा करती है और उसे निभाती नहीं; एक करोड़ नौकरियाँ देने का वादा किया गया था जो अब तक पूरा नहीं हुआ। नया बिहार बनाने की बात भाजपा के बारे में कही जाती थी, अब भाजपा के मुख्यमंत्री के समय और डस्टबिन घोटाले आदि घोटाले हुए हैं और अभी तक किसी पर कार्रवाई नहीं की गयी। कल हमारी विशाल marcha है; छात्रों को अभी से उठाकर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री chup kyun hai, न्याय जांच का आदेश क्यों नहीं दिया गया। शांतिपूर्ण मार्च के दौरान पुलिस बल प्रयोग हो सकता है, पर हम शांतिपूर्ण मार्च करेंगे। राजद के प्रदेश कार्यालय से राज भवन मार्च की तैयारी है; तबादलों के मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि निलंबन चाहिए। जिन लोगों ने छात्र की आवाज उठाई है, वे सभी शामिल हों।0
0
Report
Advertisement
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भवन पहुंचे, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के साथ
Patna, Bihar:BIG BREAKING बिहार से इस वक्त की बड़ी खबर अचानक लोक भवन पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी मौजूद एक ही गाड़ी में बैठे सीएम और डिप्टी सीएम0
0
Report
हापुड़ में युवक की हत्या: चार घेरकर पिटाई, अस्पताल में मौत
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ की सीओ सिटी अनीता चौहान ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाना हापुड़ देहात क्षेत्र अंतर्गत ददायरा चौराहे से करीब 600 मीटर आगे गुरुकुल विद्यापीठ की तरफ जाने वाले रास्ते पर यह वारदात हुई. बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुरा निवासी गौरव त्यागी जब वहां से गुजर रहे थे, तभी करीब 4 लोगों ने उन्हें घेरकर उनके साथ गंभीर रूप से मारपीট की. मारपीट में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. सीओ सिटी ने बताया कि पीड़ित परिजनों से तहरीर लेकर तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 3 टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.0
0
Report
चंबा में तिब्बती समुदाय का चीन विरोध: तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज
Chamba, Himachal Pradesh:एंकर चंबा में चीन के खिलाफ प्रदर्शन तिब्बतियों ने तिब्बत की आज़ादी को लेकर की आवाज बुलंद वीओ चंबा। जिला मुख्यालय चंबा में तिब्बती समुदाय के लोगों ने चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चीन के विरोध में जमकर नारेबाजी की और तिब्बत को स्वतंत्र देश बनाने की मांग उठाई। रैली के दौरान तिब्बती समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि चीन की ओर से तिब्बत में रहने वाले लोगों के साथ लगातार कथित तौर पर प्रताड़ना की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने तिब्त की संस्कृति, पहचान और अधिकारों की रक्षा की मांग करते हुए चीन की नीतियों के खिलाफ अपना रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तिब्बत के लोगों को अपने अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए लंबे समय से संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तिब्बत के लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने की अपील भी की। रैली के दौरान पूरे माहौल में चीन विरोधी नारे गूंजते रहे और प्रदर्शनकारियों ने तिब्बत की आजादी के समर्थन में आवाज बुलंद की।0
0
Report
Advertisement
सिमरनजीत मान ने हवारा की पैरोल के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डाला
Gurdaspur, Punjab:गुरदासपुर पहुंचे श्रोमणी अकाली दल अमृतसर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि जगतार सिंह हवारा को जल्द पैरोल देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर जगतार सिंह हवारा की माता को कुछ हुआ तो उसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मां का दुख अच्छी तरह से जानते हैं। उन्होंने कहा कि जब मोदी जी की माता का देहांत हुआ था तो मोदी जी प्रधानमंत्री होते हुए अहमदाबाद गए थे और अपनी माता की पालकी को कंधा देकर और अंतिम संस्कार कर वापस आए थे इसलिए वह मां के दुख को वह समझ सकते हैं इसलिए हवारा को पैरोल देनी चाहिए। लेकिन इसके उल्टा 15 अगस्त को उन पर आंसू गैस के गोले दागे गए और ड्रोन के जरिए उन पर बंब फेके गए। उन्होंने कहा कि जैसा सिखों के साथ किया गया है ऐसा तो जंग के दौरान होता है, जैसे यूक्रेन में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था वैसे ही 15 अगस्त को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सिखों पर अत्याचार किया गया है। दीप सिद्धू व अमृतपाल सिंह के बारे में एक चिट्ठी के संदर्भ में सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि दीप सिद्धू पर उन्होंने सफाई दी है कि दीप सिद्धू पर ऐसा इल्ज़ाम नहीं लगाया जा सकता।0
0
Report
विरासत के काम में देरी से नाराज महिला पानी की टंकी पर चढ़ी, तहसील दिवस में मचा हड़कंप
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के बहेड़ी तहसील परिसर में तहसील दिवस के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अचानक परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला काफी देर तक टंकी पर बैठकर कथित तौर पर आत्महत्या की धमकी देती रही। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अपनी विरासत से जुड़े मामले की कागजी कार्रवाई को लेकर लंबे समय से तहसील के चक्कर लगा रही थी। आरोप है कि काम न होने से आहत और नाराज होकर उसने तहसील दिवस के दिन पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध जताना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद उतारा गया नीचे महिला के टंकी पर चढ़ते ही परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर महिला को समझाने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि उसकी समस्या की जांच कर नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। काफी मान-मनौव्वल और मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।0
0
Report
चमोली के निर्माणाधीन टनल हादसे में मृतक संख्या 10, रेस्क्यू समाप्त
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हादसा; पिछले छह दिन से चल रहा सर्च एवं रेस्क्यू अभियान मंगलवार को पूरा हो गया. अभियान के दौरान आज दो और श्रमिकों के शव बरामद किए गए. इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है. हादसे के पहले दिन 12 श्रमिकों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया था; इनमें से दो घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. प्रशासन के अनुसार अब टनल के अंदर कोई श्रमिक लापता नहीं है और मिसिंग की सूचना नहीं है. रेस्क्यू अभियान समाप्त. हादसे की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार के स्तर से मजिस्ट्रेट जांच कराई जा रही है. पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पवार ने बताया कि प्रशासन की निगरानी में टीएचडीसी और एसीसी कंपनी की ओर से टनल के अंदर जमा मलबा हटाने का कार्य किया जाएगा. सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा. SDRF, NDRF, पुलिस और CISF की टीमों ने अभियान चलाया. जिलाधिकारी के निर्देश पर सेना और ITBP की मदद भी ली गई थी. उच्च अधिकारी पूरी निगरानी करते रहे. भविष्य में सुरक्षा मानकों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समय-समय पर जाँच होगी. मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजा दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं.0
0
Report
Advertisement
27 अगस्त को सचिवालय बंद: बरनाला क्लेरिकल स्टाफ का पंजाब महाबंध आह्वान
Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला: डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के समस्त क्लेरिकल स्टाफ द्वारा 27 अगस्त को पंजाब स्तरीय महाबंध का ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री पंजाब और वित्त मंत्री का फूंका पुतला। कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली, पे कमीशन की सिफारिशें लागू करने और अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की जा रही है। डिप्टी कमिश्नर बरनाला के समस्त क्लेरिकल स्टाफ द्वारा आने वाली 27 अगस्त को सचिवालय बंद करने के आह्वान में जिला और तहसील स्तरीय कर्मचारी अहम भूमिका निभाएंगे। Visual and Elements: डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के समस्त क्लेरिकल स्टाफ के द्वारा धरना प्रदर्शन के अलग-अलग शॉट और उनकी बाइट। V/o: 27 अगस्त को सचिवालय बंद करने के आह्वान का यह ऐलान आज बरनाला जिले के समस्त क्लेरिकल स्टाफ और समस्त पेंशनभोगियों द्वारा पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का संयुक्त पुतला फूंक प्रदर्शन के दौरान किया गया। विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि जैसे बीते 7 जुलाई को चंडीगढ़ हिला दिया गया था, उसी तरह अब 27 अगस्त को पूरा पंजाब बंद किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस दिन किसी भी जिला स्तरीय राजपत्रित अधिकारी (गजटेड ऑफिसर) की बात नहीं मानी जाएगी। चतुर्थ श्रेणी (क्लास फोर) कर्मचारी भी काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी मुख्य मांगों - पुरानी पेंशन बहाली, पे कमीशन की सिफारिशें लागू करने और अन्य लंबित मांगों को लेकर यह संघर्ष तेज करने का ऐलान किया गया है। बाइट - जिला अध्यक्ष तरसेम भट्टल, बाइट - रविंदर शर्मा, बाइट - कौर सिंह, बाइट - अंशू0
0
Report
केकड़ी के डिवाइडर पर धौलपुरी पत्थर से सड़कों की नई चमक, 4.5 करोड़ में महानगर जैसी विकास योजनाएं
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के केकड़ी शहर में 13 किलोमीटर डिवाइडर पर धौलपुरी पत्थर का श्रृंगार कर शहर की औरत को बेहतर बनाने का कार्य विधायक शत्रुघ्न गौतम के प्रयास से पूरा होने जा रहा है... सार्वजनिक निर्माण विभाग की देख रेख में 4.50 करोड़ की लागत से होने वाले इस कार्य से शहरी विकास को नई दिशा मिलेगी ... इस कार्य के तहत डिवाइडरों को आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है... इसी तर्ज पर कादेड़ा रोड के डिवाइडरों पर भी धौलपुरी पत्थर लगाए जाएंगे... पत्थर लगने के बाद शहर के मुख्य मार्गों का स्वरूप और अधिक आकर्षक नजर आएगा.. महानगरों की तर्ज पर केकड़ी में प्रवेश करने पर बेहतर और आकर्षक स्वरूप नजर आए... विधायक शत्रुघ्न गौतम के विजन से विकास को नई रफ्तार रफ्तार मिलेगी।0
0
Report
हल्दू घाटी के पास ट्रोले ने टेंपो को टक्कर, 14 वर्षीय किशोर की मौत
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-56 पर हल्दू घाटी पुनहल्ला के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रोले ने सामने से आ रहे टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार 14 वर्षीय विशाल पिता शांतिलाल भोई, निवासी जेथलिया, के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विशाल अपने पिता के साथ टेंपो में प्रतापगढ़ से पीपलखूंट की ओर आ रहा था। इसी दौरान हल्दू घाटी पुनहल्ला के पास तेज रफ्तार ट्रोले ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विशाल के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। हादसे के दौरान ट्रोले ने सामने से आ रही एक कार को भी टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रोला चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पीपलखूंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना-ग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने मृतक किशोर के शव को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलखूंट पहुंचाया। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रोले की तलाश शुरू कर दी है। घटना को लेकर पीपलखूंट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
ल Ludhiyaana में सुखबीर बादल पर हमले के बाद अकाली दल की मांग केंद्रीय जांच
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਾਣਾ ਦੇ ਹਲਕਾ ਗਿੱਲ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦਿਹਾਤੀ ਦੀ ਸਮੁੱਚੀ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਨੇ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਉੱਪਰ ਹੋਏ ਹਮਲੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੀਤੀ ਪੱਤਰਕਾਰ ਵਰਤਾ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੇਂਦਰੀ ਜਾਂਚ ਏਜੰਸੀ ਤੋਂ ਕਰਾਉਣ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗ ਮਹਾਰਾਸ਼ਟਰ ਦੇ ਨਾਂਦੇੜ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਗਏ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਤੇ ਹੋਏ ਹਮਲੇ ਦੀ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੂਰੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋ ਇਸ ਦੀ ਨਿੰਦਾ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਹਲਕਾ ਗਿੱਲ ਜਗਰਾਉਂ ਅਤੇ ਦਿਹਾਤੀ ਦੀ ਸਮੁੱਚੀ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਵੱਲੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰ ਵਰਤਾ ਕਰਕੇ ਨਾਦੇੜ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਤੇ ਹੋਏ ਹਮਲੇ ਨੂੰ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਸਾਜਿਸ਼ ਦਸਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਇਸ ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਜਾਂਚ ਏਜੰਸੀ থেকে ਜਾਂਚ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਪੂਰਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਹੋ ਸਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਉੱਪਰ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਵੀ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਉਸ ਸਮੇਂ ਜਾਂਚ ਨਹੀਂ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਸਮੁੱਚੀ ਦਿਹਾਤੀ ਦੀ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਵੱਲੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਡੁੰਘਾਈ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਹੋਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਪਤਾ ਲੱਗ ਸਕੇ ਕਿ ਕੀ ਕਾਰਨ ਹਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਅਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ。0
0
Report
परवाणू में तेज बारिश से जलभराव, टकसाल फाटक के पास वाहन फंसे
Solan, Himachal Pradesh:परवाणू में बारिश का रौद्र रूप: ओल्ड कसौली रोड पर पानी का सैलाब, टकसाल फाटक के पास तेज बहाव में फंसे वाहन परवाणू में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। ओल्ड कसौली रोड पर टकसाल फाटक के पास सड़क पर अचानक पानी का तेज बहाव आ गया, जिससे कई वाहन पानी के बीच फंस गए। देखते ही देखते सड़क पर बाढ़ जैसे हालात बन गए और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज बहाव के कारण लोगों में दहशत का माहौल रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, भारी बारिश के दौरान इस मार्ग पर जलभराव की समस्या बार-बार सामने आती है। पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से हालात और बिगड़ जाते हैं। बारिश के कारण सड़क पर आवाजाही भी प्रभावित हुई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात के दौरान जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि तेज बारिश के दौरान पानी के बहाव वाली सड़कों से गुजरने से बचें और जरूरी सावधानी बरतें।0
0
Report
लखनऊ के उच्च अधिकारी को नेता जी द्वारा शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं,हवाहवाई दिखी शिकायत
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ....नेता जी की शिकायत भी हवाहवाई,काम न आई ..... शामली जनपद में एक प्राइवेट स्कूल में मानक का उल्लंघन करते हुए अतिरिक्त क्लास पढ़ाने के मामले में जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा लखनऊ शिकायत की गई। जहा शिकायत के बाद वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी कर खाना पूर्ति की ।नोटिस जारी होने के बाद भी जहां 8 दिन तक भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।जबकि नोटिस में तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।वहीं आरोपी स्कूल टीचर ने जनप्रतिनिधी पर सरकारी ठेके में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। .... आपको बता दे।कि मामला शामली जनपद के थाना भवन थाना क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर का है। जहां पर एम ए नेशनल अकैडमी सोंटा में मानक को का उल्लंघन करते हुए अतिरिक्त क्लासों का संचालन किया जा रहा है।जिसमें क्षेत्र के सम्मानित स्थानीय जनप्रतिनिधि ने लखनऊ में इस मामले की शिकायत की है।जहा लखनऊ के उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद शामली बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तत्काल एक नोटिस जारी कर कलास को बंद करने की बात कही।लेकिन बेसिक शिक्षा अधिकारी के नोटिस जारी होने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।वही शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारों के द्वारा दिए गए,आदेश के बाद भी जहां जिला शिक्षा विभाग लापरवाही बरत रहा है।वहीं स्थानीय जन प्रतिनिधि की शिकायत भी बेसर दिखी।जबकि उक्त मामले में स्कूल संचालक ने आरोप लगाया है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा था जिसमें सड़क का आधा हिस्सा दूसरी तरफ और आधा हिस्सा निर्धारित किए गए टेंडर में दिखाई गई जगह पर किया जा रहा था इस चीज का विरोध ग्राम के कुछ ग्रामीणों ने किया था जिसका मुझे कोई लेना-देना नहीं था जबकि उन्होंने मेरी खुद शिकायत की है मेरे स्कूल में ही नहीं अन्य स्कूलों में भी अतिरिक्त बच्चों की क्लास चलाई जा रही है। जहा बच्चे और उसके परिवार वालों को अंधेरे में रखा जा रहा है। शिक्षा विभाग के द्वारा दिए गए नोटिस पर कोई खास कार्रवाई नहीं हुई।वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि की लखनऊ में की गई ,स्कूल में अति रिक्त क्लास पढ़ाने की शिकायत भी हवा हवाई नजर आई।0
0
Report
Advertisement
