284001
काकोरी ट्रेन महोत्सव में जिला बालक कबड्डी प्रतियोगिता हुआ आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत जिला बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन झांसी के क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि झांसी सदर विधायक पंडित रवि शर्मा ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और कार्यक्रम को संबोधित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सांगोद में भूसे के ढेर में आग, 7 बीघा चारा जलकर राख; दमकल काबू पाया
Kota, Rajasthan:ब्रेकिंग सांगोद…! पटाखे की चिंगारी से भूसे के ढेर में लगी आग, 7 बीघा का चारा जलकर राख, 2 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू सांगोद के बपावर क्षेत्र के खड़िया गांव में बीती रात भूसे के ढेर में लगी आग。 आगजनी में करीब 7 बीघा खेत का चारा जलकर राख。 पटाखे की चिंगारी से आग लगने की जताई जा रही संभावना。 आग की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची。 ग्रामीणों ने ट्रैक्टर पर लगी स्प्रे मशीन की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया。 करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।0
0
Report
कोटा में पारिवारिक विवाद: पत्नी के सिर पर 10 टांके, पुलिस कार्रवाई का डर
Kota, Rajasthan:कोटा के नान्ता थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। नान्ता निवासी देवेंद्र सिंह गवारिया का आरोप है कि उनके बड़े भाई और परिजनों ने घर के बरामदे में उनके परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में उनकी पत्नी के सिर में गंभीर चोट आई और 10 टांके लगाने पड़े। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर पहले शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है। देवेंद्र सिंह के अनुसार, 4 नवंबर को एक सामाजिक कार्यक्रम में उनके बड़े भाई फतेह सिंह ने उनके साथ हाथापाई की थी। समाज के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि इस दौरान उन्हें घर में घुसकर मारपीट करने की धमकी भी दी गई। इसके बाद 5 नवंबर को उन्होंने नान्ता थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। पीड़ित का आरोप है कि 9 नवंबर की सुबह जब वह दुकान जाने के लिए कमरे से बाहर निकले, तभी मकान के बरामदे में फतेह सिंह, महेंद्र सिंह और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के दौरान उनकी पत्नी के सिर में चोट लग गई। उन्हें उपचार के दौरान 10 टांके आए हैं। देवेंद्र सिंह का कहना है कि इससे पहले भी उनके परिवार के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है और इसकी शिकायत भी नान्ता थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बढ़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। देवेंद्र सिंह ने आशंका जताई है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उनके परिवार के साथ दोबारा कोई गंभीर घटना हो सकती है।0
0
Report
यमुनोत्री धाम के कपाट आज बंद, डोली खरसाली के लिए रवाना
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी ब्रेकिंग।。 विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए आज सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर हुए बंद। मां यमुना की पूजा अर्चना के बाद पूरी विधि विधान के साथ बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट।। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली अपने भाई सोमेश्वर (शनिदेव) की अगवाई में हजारों श्रद्धालुओं के साथ अपने मायके खरसाली (खुशीमठ) के लिए हुई रवाना।। मां यमुना की उत्सव डोली आज पहुंचेगी शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमठ) आगामी शीतकाल के लिए आपने शीतकालीन प्रवास खरसाली में श्रद्धालुओं को देंगी दर्शन।।0
0
Report
Advertisement
आरएलडी का JGDM फॉर्मूला: जाट-गुर्जर-दलित-मुस्लिम मिलकर यूपी की राजनीति बदलेगी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सहयोगी आरएलडी नई सोशल इंजीनियरिंग तैयार करने में जुटी है. आरएलडी सामाजिक रूप से एक दूसरे से दूर रहने वाली जातियों जाट और गुर्जर को एक मंच पर लाने के प्रयास में है. इसके साथ दलित और मुस्लिम को भी जोड़ने की कोशिश है. यानी आरएलडी जाट, गुर्जर, दलित, मुस्लिम यानी 'JGDM कॉम्बिनेशन' बनाने में जुटी है. 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी गोटियां बिछाना शुरू कर दिया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए रालोद अब सिर्फ जाटों तक सीमित न रहकर एक बड़े सोशल इंजीनियरिंग पर काम कर रही है. इसे रालोद का JGDM (जाट, गुर्जर, दलित, मुस्लिम) फॉर्मूला कहा जा रहा है. माना जा रहा है कि अगर जयंत चौधरी का यह दांव चल गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा नुकसान अखिलेश यादव की अगुआई वाले समाजवादी पार्टी को होना तय माना जा रहा है. रोहित अग्रवाल प्रवक्ता रालोद 1--JGDM फॉर्मूला का मकसद: जाट, गुर्जर, दलित और मुस्लिम समुदायों को एक साथ लाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के राजनीतिक और सामाजिक जनाधार को बड़ा बनाना. 2--RLD ने इसके लिए विशेष तौर पर पश्चिम यूपी में गांव-गांव में 10-10 सदस्यों की विशेष टीम गठित की है, जो सीधे जमीन पर काम करके अपनी रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को सौंपेगी. 3--2022 के विधानसभा चुनाव में रालोद ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर 33 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. इस बार कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि पार्टी को 35 से 40 सीटें मिलनी चाहिए, ताकि हर समाज (जाट, गुर्जर, ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित) को उचित प्रतिनिधित्व दिया जा सके. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट और गुर्जर समाज बड़ी तादाद में हैं, इसलिए उनका समन्वय पर रालोद फोकस कर रहा है. चौधरी चरण सिंह से लेकर चौधरी अजीत सिंह और अब जयंत चौधरी ने हमेशा किसानों के हक की लड़ाई लड़ी है. कोरोना काल और किसान आंदोलन के समय जयंत चौधरी ने दर्जनों सभाएं करके माहौल बनाया था. अब रालोद का प्रयास है कि किसान जातियों (जाट और गुर्जर) और मुस्लिम,दलित के बीच ऐसा सामाजिक सामंजस्य बने, जिससे न केवल राजनीतिक लाभ मिले बल्कि आपसी रिश्ते और भाईचारा भी मजबूत हो.0
0
Report
भोजपुर में महिला की मौत: पति के दावे के बाद पुलिस जांच जारी
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में सादेहास्पद स्थिति में एक महिला की मौत की घटना सामने आई है. मामला नगर थाना क्षेत्र के पुरानी अदालत वार्ड नंबर 7 मोहल्ले की है, जहां पर 35 वर्षीय अर्जुन राम की पत्नी 32 वर्षोयी लक्ष्मी देवी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला है. घटना की जानकारी मिलते ही मृतिका के पति अर्जुन राम फौरन अपने घर पहुंचा और देखा कि उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी फंदे से लटकी हुई है. वही इस घटना की सूचना तत्काल उसके पति ने नगर थाना को दी इसके बाद police ने मृतिका लक्ष्मी देवी के शव का पोस्टमार्टम आरां के सदर अस्पताल में करवाया है और आगे की छानबीन में जुट गई है.हालांकि मृतका के पति अर्जुन राम ने बताया की घर में पति-पत्नी के बीच नोक झोक होती थी और वह अपने माइग्रेन की बीमारी से काफी परेशान थी.अर्जुन राम ने यह भी बताया कि कल भी परिवार में घर के कामकाज को लेकर कुछ कहा सुनी हुई थी. इसके बाद सब कुछ सामान्य था. वही आज हुए इस घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है. मृतिका लक्ष्मी देवी के दो छोटे-छोटे पुत्र भी हैं. फिलहाल पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं मौत के कारणों का स्पस्ट रूप से पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले पर तत्काल कुछ भी कहने से इनकार किया है.0
0
Report
वाराणसी में दीवार ढहने से 2 मासूम बहनों की मौत, एनडीआरएफ ने रेस्क्यू पूरा किया
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव इलाके में बीती रात दर्दनाक हादसा。 • मकान की दीवार ढहने से दो मासूम बहनें मलबे के साथ मकान से सटे तालाब में जा गिरीं。 • हादसे में 6 वर्षीय आफिया और 4 वर्षीय फलक की दर्दनाक मौत。 • दीवार गिरने के दौरान बच्चियों के माता-पिता भी हुए घायल。 • हादसे के बाद इलाके में मची चीख-पुकार, मौके पर जुटे ग्रामीण。 • सूचना मिलते ही अखरी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे。 • पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चियों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली。 • रेस्क्यू में दिक्कत आने पर एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया。 • एनडीआरएफ के जवानों ने रातभर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, तालाब और मलबे में की तलाश。 • करीब 7 से 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग 8 बजे दोनों बच्चियों के शव बरामद。 • दो मासूम बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम, पूरे इलाके में पसरा मातम।0
0
Report
Advertisement
पटियाली में तेज रफ्तार बाइक ने खड़े 11 वर्षीय मासूम को मारी टक्कर, हालत गंभीर
Kasganj, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े 11 वर्षीय मासूम बालक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके पैर में कई जगह फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है. हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घायल बालक को परिजन उपचार के लिए अलीगढ़ लेकर गए हैं, जबकि बाइक सवार को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पूरी घटना पटियाली कस्बे के गंजडुंडवारा रोड स्थित राजतिलक पेट्रोल पंप के पास का है. मोहल्ला काजी निवासी शाकिर कुरैशी के 11 वर्षीय बेटा जैद अपने चाचा की दुकान के सामने खड़ा था. तभी गंजडुंडवारा की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्प्लेंडर बाइक ने बालक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बालक उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बाइक की टक्कर से बालक के घायल होने की पूरी घटना कैद हुई है. परिजन घायल जैद को तत्काल अलीगढ़ लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है. वहीं हादसे में बाइक चालक मोनू भी चोटिल हुआ है. पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिरासत में ले लिया.0
0
Report
चंदौली के प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, चार दमलक लगन मौके पर राहत बचाव
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख - संकट मोचन इंडस्ट्रीज में लगी भीषण आग - बुधवार तड़के करीब चार बजे फैक्ट्री में लगी आग से मची अफरा-तफरी - आग की चपेट में आने से मशीनें और अन्य सामान जलकर राख - आग की भयावहता देखते हुए मौके पर बुलाए गए चार दमकल वाहन - दमकल कर्मियों ने करीब चार घंटे तक चलाया राहत एवं बचाव अभियान - अगल बगल कि फैक्ट्रीयों को हुआ नुकसान - सुबह आठ बजे आग पर पूरी तरह पाया गया काबू - अग्निशमन विभाग की तत्परता से आसपास की फैक्ट्रियों तक नहीं पहुंची आग - राहत की बात, हादसे में कोई जनहानि नहीं - फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है - चार घंटे तक धधकती रही फैक्ट्री, दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से टली बड़ी दुर्घटना - मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में पुलिस चौकी कि घटना。0
0
Report
जनार्दन मिश्रा ने किसानों से माफी मांगी; विवाद खत्म हुआ
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां किसानों को लेकर दिए गए बयान पर अब सांसद जनार्दन मिश्रा ने अपनी सफाई पेश की है। जनार्दन मिश्रा ने कहा कि किसानों का अपमान करना उनका मकसद बिल्कुल नहीं था, उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने अपने बयान पर खेद जताते हुए किसानों से माफी मांगी है। सांसद ने कहा कि वह हमेशा किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं और खुद भी एक किसान परिवार से आते हैं। ऐसे में किसानों के प्रति उनके मन में पूरा सम्मान है।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में भाई दूज पर बड़ा हादसा टला; स्लीपर बस प्रतीक्षालय से टकराई
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद ब्रेकिंग भाई दूज पर बड़ा हादसा टला, 70 यात्रियों से भरी स्डबल डेकर लीपर बस प्रतीक्षालय से टकराई, बाल बाल बच्चे यात्री जिला - फर्रुखाबाद रिपोर्ट - अमर साइमन तारीख - 11-11-2026 फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग पर बेकाबू स्लीپر बस यात्री प्रतीक्षालय से टकराई टेढ़ीकोन के पास बरझाला से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा बस में सवार करीब 60 से 70 यात्रियों की बाल-बाल बची जान टक्कर से यात्री प्रतीक्षालय क्षतिग्रस्त, मौके पर मची अफरा-तफरी कायमगंज कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया हादसे में में कोई जनहानि नहीं हुई सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने में हुआ हादसा - पुलिस भाई दूज पर घर जा रहे थे अधिकांश यात्री, पुलिस ने शुरू की जांच0
0
Report
नांता नहर में डूबने से 45 वर्षीय राजेंद्र उपाध्याय की मौत
Kota, Rajasthan:ब्रेकिंग कोटा…! नांता में नहर में डूबने से 45 वर्षीय युवक की मौत कोटा के नांता थाना क्षेत्र में नहर में डूबने से युवक की मौत। मृतक की पहचान राजेंद्र उपाध्याय (45), निवासी पार्श्वनाथ कॉलोनी नांता के रूप में हुई। युवक सुबह करीब 5:30 बजे पत्नी के साथ नहर में नहाने गया था。 नहाने के दौरान युवक नहर में डूब गया。 सूचना पर NDRF, SDRF, नगर निगम गोताखोर और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंचीं。 रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर युवक का शव मिला。 शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए MBS अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया| नांता थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी。0
0
Report
जालौन के बड़ागांव में कच्चे मकान में भीषण आग, नकद 50 हजार जलकर राख
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में कच्चे मकान में लगी भीषण आग, आग लगने के बाद देखते ही देखते आग का गोला बना कच्चा मकान, मकान में भीषण आग लगने से ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी, आग की चपेट में आकर मकान में रखा करीब 50 हजार कैश जलकर राख, कपड़े, गृहस्थी का सामान, 3 कुंतल गेंहू व 50 किलो चना जलकर हुआ राख, मकान में आग लगी देख ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
मंडला के पुल पर रेलिंग गायब, बड़े हादसे का खतरा जगजाहिर
Mandla, Madhya Pradesh:छोटे पुल पर हादसे को खुला न्योता रेलिंग गायब, स्वागत द्वार धराशायी आखिर किस बड़े हादसे का इंतजार कर रहा जिम्मेदार विभाग? मॉर्निंग, इव्हनिग वाक करने वालों को खतरा मंडला - जिम्मेदार विभाग की लापरवाही लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है... शहर के छोटे पुल यानी रपटा, जिसे रेवा पथ के नाम से भी जाना जाता है, की बदहाली किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। हैरानी की बात ये है कि बारिश के पहले सुरक्षा के लिहाज से हटाई गई पुल की रेलिंग आज तक दोबारा नहीं लगाई गई... जबकि इसी पुल से हर सुबह बच्चों, बुजर्गों, महिलाओं और युवाओं की आवाजाही बनी रहती है जबकि लोग यंहा पर रोज बड़ी संख्या में मॉर्निंग ओर इव्हनिंग वाक करने भी आते हैं । पुल के दोनों ओर बने स्वागत द्वार भी जमींदोज हो चुके हैं... सड़क के कई हिस्सों का डामर उखड़ चुका है... लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक मरम्मत और सुरक्षा के इंतजाम नजर नहीं आ रहे। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? क्या विभाग किसी बड़े हादसे के बाद जागेगा? या फिर लोगों की जान जोखिम में डालने से पहले ही पुल की रेलिंग और सड़क की मरम्मत कराई जाएगी?0
0
Report
झाड़ियों में मिले युवक के शव: धुर्वा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सिठियो डैम के पास झाड़ियों में मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों संजय कुमार सिंह और बॉबी विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान 31 वर्षीय बिट्टू सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर की सुबह सिठियो डैम के पास झाड़ियों में बिट्टू सिंह का शव बरामद हुआ था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने के बाद धुर्वा थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिका दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले के उद्भेदन के लिए एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी के निर्देशन और हटिया डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि शराब पीने के दौरान मृतक और दोनों आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने गाड़ी में रखे लकड़ी के बेंत से बिट्टू सिंह के साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल की गई कार और हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का बेंत बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी संजय कुमार सिंह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।0
0
Report
वाराणसी: दो बाइकों की जोरदार टक्कर, युवक समेत वृद्ध महिला और वृद्ध पुरुष गंभीर रूप से घायल
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र के अंतर्गत अदलपुरा मार्ग के समीप दो बाइकों की आमने-सामने से बेहद जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक नौजवान समेत एक वृद्ध महिला और एक वृद्ध पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मातलदेई चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत 108 नंबर एम्बुलेंस बुलाकर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
