284128
झांसी मंडल में डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू, यात्रियों को मिलेगा फायदा
Jhansi, Uttar Pradesh:मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में झांसी मंडल यात्री सुविधाओं के साथ-साथ डिजिटलाइजेशन की ओर लगातार बढ़ रहा है। मंडल के सभी बुकिंग, पार्सल बुकिंग और आरक्षण कार्यालयों में अब अनारक्षित और आरक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए डिजिटल लेनदेन की शुरुआत की जा चुकी है। इसके अलावा, सभी स्टेशनों पर अनारक्षित और आरक्षण खिड़कियों पर डिजिटल भुगतान के लिए QR कोड सुविधा भी उपलब्ध करवा दी गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टीएमसी नेता गिरफ्तार: तीन हथियार और नौ कारतूस बरामद
Jalabaria, West Bengal:তৃণমূলের মগরাহাট-১ পঞ্চায়েত সমিতির পূর্ত কর্মাধ্যক্ষ তৌসিফ আহমেদ মোল্লা ওরফে বাচ্চুকে পুলিশি হেফাজতে নিয়ে তিনটি আগ্নেয়াস্ত্র ও ন’টি কার্তুজ উদ্ধার করল উস্তি থানার পুলিশ। উদ্ধার হওয়া অস্ত্রের মধ্যে রয়েছে একটি ওয়ান শটার, একটি ৭ এমএম এবং একটি ৯ এমএম পিস্তল। তোলাবাজির অভিযোগে গত বুধবার রাতে মন্দিরবাজারের বিজয়গঞ্জ এলাকা থেকে তৌসিফকে গ্রেফতার করে পুলিশ। এরপর তাঁকে হেফাজতে নিয়ে জিজ্ঞাসাবাদ শুরু হয়। পুলিশের দাবি, জেরায় পাওয়া তথ্যের ভিত্তিতেই উদ্ধার করা হয়েছে ওই আগ্নেয়াস্ত্র ও কার্তুজ। ডায়মন্ড হারবার পুলিশ জেলার পুলিশ সুপার চন্দ্রশেখর বর্ধন জানান, তৌসিফের বিরুদ্ধে একাধিক তোলাবাজির অভিযোগ রয়েছে। দীর্ঘদিন গা-ঢাকা দিয়ে থাকার পর তাঁকে গ্রেফতার করা হয়। অস্ত্রগুলি কোথা থেকে এল এবং এর পিছনে কারা রয়েছে, তা খতিয়ে দেখছে পুলিশ。0
0
Report
ग्वालियर साइबर ठगी: UP कनेक्शन से 21 करोड़ घोटाला, तीन गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर शहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट से हुई 21 करोड़ की बड़ी साइबर ठगी में उत्तर प्रदेश कनेक्शन निकलकर सामने आया है। राज्य साइबर सेल ने इस मामले में कानपुर और उन्नाव से तीन लोगों को पकड़ा है। ये आरोपी ठगों को फर्जी करंट अकाउंट (म्यूल खाते) सप्लाई करते थे। इनके खातों में ही ठगी के 25 लाख रुपये आए थे, जबकि जांच में 5 राज्यों में 1.35 करोड़ के ट्रांजेक्शन का पता चला है। पूरा मामला इंदरगंज, रोशनीघर रोड निवासी 70 साल के CA अशोक विजयवर्गीय से जुड़ा है। ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर उनसे किस्तों में 21 करोड़ 5 लाख 90 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। जांच के दौरान साइबर सेल ने पहली लेयर के 76 बैंक खातों को ट्रेस किया। இதில் कानपुर के आलोक गुप्ता और उन्नाव के रंजीत राजपूत के करंट खाते मिले, जिनमें 25 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। पूछताछ में दोनों ने मुख्य आरोपी कानपुर के सौरभ सोनकर और उसके साथी चिंटू का नाम बताया। पुलिस के मुताबिक सौरभ और चिंटू कानपुर देहात में बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर उनसे करंट खाते खुलवाते थे। सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया है, चिंटू अभी फरार है। आलोक और रंजीत ने बताया कि नौकरी के नाम पर उनसे विरक नोवा बिल्डकॉन नाम से फर्जी फर्म बनवाई गई। बैंक वेरिफिकेशन के लिए एक महीने के लिए कमरे किराए पर लेकर बैनर-पोस्टर लगा दिए गए। वेरिफिकेशन होते ही पासबुक, चेकबुक और ATM सौरभ को दे दिए। खातों में ठगी का पैसा आने पर सौरभ उन्हें कमीशन देता था। सौरभ ने कबूला कि उसे इस काम के लिए 3 लाख रुपये मिले थे। साइबर सेल के DSP संजीव नयन शर्मा ने बताया कि ठग गिरोह अब सेविंग की जगह करंट अकाउंट का ज्यादा इस्तेमाल कर रहा है ताकि बड़ी रकम आसानी से ट्रांसफर हो सके। गौरतलब है कि 11 जुलाई को CA की शिकायत पर 21.05 करोड़ की ठगी का केस दर्ज हुआ था। 12 जुलाई को 20 हजार से ज्यादा संदिग्ध खाते चिन्हित किए गए थे, जबकि 5 अगस्त को शाजापुर के भाजपा नेता जगदीश मालवीय समेत तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं।0
0
Report
ग्वारीघाट में होमगार्ड की नाव पलट, बड़ा हादसा टला
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ ग्वारीघाट में होमगार्ड की नाव पलटनी, बड़ा हादसा टला लाइफ जैकेट पहने थे सभी होमगार्ड के जवान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई नर्मदा नदी में कर रहे थे पेट्रोलिंग अचानक नाव पलट गई स्थानीय नाविकों ने भी बचाने में मदद0
0
Report
Advertisement
बक्सर में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: 2 कंटेनर से 35 लाख शराब बरामद
Buxar, Bihar:बक्सर में उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के अंदर दो कंटेनर से करीब 35 लाख रुपये की शराब बरामद की है। दोनों मामलों में पुलिस ने कंटेनर के चालकों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम शराब जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान बीती रात एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान कंटेनर में फर्नीचर की आड़ में छिपाकर रखी गई करीब 10 लाख रुपये की शराब बरामद हुई। वहीं, दिन में इसी चेक पोस्ट पर एक अन्य कंटेनर को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान कंटेनर से करीब 25 लाख रुपये मूल्य की महंगी शराब बरामद हुई। दोनों कंटेनरों को जब्त कर उत्पाद विभाग कार्यालय लाया गया। उत्पाद विभाग की टीम दोनों चालकों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों को आशंका है कि शराब की खेप दूसरे राज्य से बिहार लाई जा रही थी। पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क और शराब की डिलीवरी से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।0
0
Report
तीन दिवसीय कृष्ण उत्सव का समस्तीपुर में समापन, बीजेपी नेता पहुंचे
Patna, Bihar:मिलर हाई स्कूल ग्राउंड आयोजित तीन दिवस्यीय कृष्ण उत्सव का समापन समारोह है। नितिन नवीन के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मंत्री संजय टाइगर पहुंचे नितिन नवीन का स्वागत समस्तीपुर के सांसद संभवी चौधरी और सयान कुणाल ने किया।0
0
Report
तय डेसिबल पर ही डीजे बजाने के निर्देश, पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी
Vidisha, Madhya Pradesh:तय डेसिबल पर ही डीजे बजाने के निर्देश कोतवाली थाने में गुरुवार रात करीब 8 बजे डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, सिविल लाइन थाना प्रभारी, कोतवाली थाना प्रभारी सहित शहर के डीजे संचालक मौजूद रहे। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने डीजे संचालकों को निर्धारित नियमों का पालन करने और तय डेसिबल सीमा में ही डीजे बजाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तेज आवाज में डीजे बजाने से आम लोगों को परेशानी होती है, इसलिए ध्वनि सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी。0
0
Report
Advertisement
बारिश में जलभराव के बीच मार्ग अवरोध: एसपी रजत सकलेचा ने सुरक्षा सलाह दी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने लगातार हो रही बरसात को देखते हुये लवकुशनगर के जलभराव एवं तेज बहाव से प्रभावित मार्गों का निरीक्षण किया।एसपी ने थाना जुझारनगर एवं थाना प्रकाश बम्हौरी अंतर्गत तेज बहाव के कारण अवरोधित मार्गों और जलभराव वाले स्थानों का जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसडीओपी लवकुशनगर एवं संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आमजन की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।एसपी ने अपील की है कि वर्षा के दौरान सतर्क रहें। रपटा, पुल अथवा जलभराव वाले मार्ग पर तेज बहाव होने पर उसे पार करने का प्रयास न करें, आवागमन से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें。0
0
Report
19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज के दबाव में आत्महत्या?
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी शहर की लालजीत कॉलोनी में एक 19 वर्षीय विवाहिता द्वारा फांसी का फंदा खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर पहुंचे पीहर पक्ष ने कोतवाली थाना पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शव को बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया,जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। घटना को लेकर मृतका के फूफा किड़ी निवासी कमल सिंह ने बताया कि उनकी भतीجي मधु की शादी बाड़ी की लालजीत कॉलोनी निवासी सोनू जाटव के साथ हुई थी। मधु मूल रूप से गांव रामपुर थाना गढ़ी बाजना जिला भरतपुर की रहने वाली थी। उसकी दो बहिनों की शादी भी इसी परिवार में पूर्व में हुई है। मधु का पति सोनू जाटव मेहनत मजदूरी का काम करता है जो घर से बाहर रहता है। मृतका मधु कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। जिसको लेकर उसने अपने पीहर पक्ष को बताया था कि ससुराल वाले दहेज के साथ मानसिक रूप से परेशान करते है। उन्हें फोन पर सूचना मिली कि मधु ने फांसी खाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर वे मौके पर पहुंची तो मधु का शव उसके कमरे में छत के कुन्दे पर लटका हुआ था। ससुराल वाले घर से गायब थे। ऐसे में पीहर पक्ष के आने पर कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम कराया गया है। मधु के अभी कोई संतान नहीं थी। घटना को लेकर कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र शर्मा ने बताया की 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मृतका के शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया है। पीहर पक्ष के राजेश पुत्र रामजीलाल जाटव निवासी गांव रामपुर थाना गढ़ी बाजना भरतपुर ने थाने में रिपोर्ट दी है। जिसमें मर्ग दर्ज कर जांच की जा रही है।0
0
Report
सवाई माधोपुर: झरेटी नाले में बाइक बहने से युवक बचा, वाहन बह गया
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर में आज इंद्रदेव खासा मेहरबान है। जिसके चलते अल सुबह से ही रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है । लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते रणथम्भौर के बरसाती नाले और झरने उफान पर है और पूरे वेग के साथ बह रहे है । रणथंभौर के जंगलों एंव पहाड़ों से निकलने वाला झरेटी नाला भी पूरी तरह से उफान पर बह रहा है , जिसके चलते सवाई माधोपुर- कुंडेरा मार्ग स्थित झरेटी रपट पर नाले का बहाव तेज होने के कारण कुंडेरा- श्यामपुरा क्षेत्र के कई गांवों का फिलहाल जिला मुख्यालय से सम्पर्क कट गया है । झरेटी रपट पर पानी आने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतरे लग गई और लोग पानी कम होने का इंतजार करने को मजबूर है । हालांकि अब बारिश कम होने के साथ ही झरेटी रपट पर पानी का बहाव भी धीरे धीरे कम होने लगा है ,लेकिन एक ओर जहां पानी के बहाव का वेग तेज होने के चलते कोई भी वाहन चालक अभी झरेटी रपट पार करने की जहमत नही उठा पा रहा है । वही एक बाइक सवार ने अपनी जान जोख़िम में डालकर पानी के तेज बहाव के बीच झरेटी रपट पार करने की नाकाम कोशिश की । जिसका उसे भारी खामियाजा उठाना पड़ा ,दरसल एक युवक ने तेज बहाव के बीच बाइक से झरेटी नाले को पार करने की कोशिश की ,लेकिन जैसे ही युवक तेज बहाव के बीच बाईक लेकर झरेटी रपट पर कुछ दूर पहुंचा की पानी के तेज बहाव से उसका संतुलन बिगड़ गया और युवक बाइक के साथ पानी के तेज बहाव में बहने लगा , इस दौरान युवक ने अपनी बाईक को बहने से बचाने की भरपूर कोशिश की लेकर युवक ना तो अपनी बाईक को बहने से बचा सका और ना खुद को पानी के तेज बहाव में बहने से बचा सका ,नतीजा यह हुवा की युवक बाईक सहित झरेटी नाले में बह गया ,हालांकि इस दौरान युवक कुछ दूर बहने के बाद सही सलामत नाले से बाहर निकल आया ,लेकिन उसकी बाईक नाले के तेज बहाव में बह गई । युवक की खुद की लापरवाही खुद पर ही भारी पड़ गई । हालांकि युवक की जान बच गई लेकिन उसकी बाईक पानी मे बह गई ,अब कब नाले का बहाव कम होगा ओर युवक को उसकी बाइक मिलेगी भी या नही ,इस बारे में फिलहाल कुछ भी नही कहा जा सकता । गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा बार बार चेताने के बाद भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नही आते और जानबूझकर अपनी जान से खिलवाड़ करते है ,ये तो गनीमत रही कि युवक की जान बच गई ,अन्यथा उसकी जान भी जा सकती थी0
0
Report
Advertisement
शिवपुरी में लगातार बारिश के कारण सभी स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी जिले लगातार दो दिन हो रही बारिश के चलते जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार शासकीय / अशासकीय विद्यालयों /नवोदय विद्यालय आई,.सी.एसी. सी/सी. बी. एस. सी शैक्षणिक संस्थानों मे नर्सरी से कक्षा 12 तक का एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।0
0
Report
भोपाल में भदभदा डेम के गेट खुलने से जलस्तर बढ़ा, तालाब लबालब
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल भदभदा डेम का एक गेट खोला गया भदभदा का 6 नंबर गेट खोला गया भोपाल क़ा बड़ा तालाब हुआ लबालब इस साल की बारिश में पहली बार खोला गया डेम का गेट0
0
Report
बदलापुर नगरपालिका में नियोजन सभापति संभाजी शिंदे के साथ धक्काबुक्की, विरोधियों पर आरोप
Ambernath, Maharashtra:बदलापूर नगरपालिका में नियोजन सभापति संभाजी शिंदे के साथ धक्काबुक्की, विरोधियों पर आरोप. शिवसेना के भरत नवगिरे द्वारा घटनाक्रम के संबंध में कहा गया है कि यह धक्काबुक्की पालिकाभवन के परिसर के भीतर हुई है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. घटना के बाद संभाजी शिंदे ने तुरंत बदलापूर पूर्व थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इस घटना से बदलापुर के स्थानीय राजनीति में भारी हलचल पैदा हो गई है.0
0
Report
Advertisement
रामकोला में सड़क हादसों से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, पुलिस मौके पर
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - रामकोला में सड़क हादसों का कहर - ट्रक की चपेट में आने से 3 की दर्दनाक मौत - रामकोला थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत - 15 वर्षीय चंद्रेश राजभर, 35 वर्षीय और 36 वर्षीय मोतीलाल यादव की मौत - हादसों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस - पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी - रामकोला कप्तानगंज मार्ग के गोबराही की घटना ।0
0
Report
जालौन में CCTV में कैद चोर: बाइक चोरी का मामला পুলিশ ने किया दर्ज
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में घर के बाहर खड़ी बाइक को चुरा ले गया चोर, सफेद रंग की पेंट-शर्ट पहने पहुंचे शातिर चोर ने की बाइक चोरी, घर के बाहर गली में खड़ी बाइक को पैदल धकेलकर मुख्य मार्ग तक ले गया चोर, पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बाइक चोरी की घटना, सीसीटीवी फुटेज में पैदल धकेलकर बाइक ले जाता दिख रहा चोर, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोर की तलाश में जुटी पुलिस, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के नदीगांव रोड स्थित बाबू पैलेस के पास का मामला।0
0
Report
सहारनपुर में युवक ने पांच कारों के शीशे तोड़े, पुलिस हिरासत में
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र की लेबर कॉलोनी में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने सड़क किनारे खड़ी कारों को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। युवक ने लगातार करीब पांच कारों को निशाना बनाया और पत्थर मारकर उनके शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने एक के बाद एक कारों पर पत्थर बरसाए, जिससे कई वाहनों के शीशे टूट गए। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह युवक को काबू में किया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान युवक ने कथित तौर पर बताया कि उसे किसी व्यक्ति ने प्रत्येक शीशा तोड़ने के लिए 200 रुपये देने की बात कही थी। हालांकि युवक द्वारा बताई गई इस बात की पुलिस अभी पुष्टि कर रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक नशे की हालत में था और उसकी बातों पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता। कुछ लोगों ने युवक के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की भी बात कही है। घटना को लेकर आसपास के लोगों में अलग-अलग चर्चाएं हैं। पुलिस अब युवक से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने आखिर किन परिस्थितियों में कारों के शीशे तोड़े और क्या इस घटना के पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों की जानकारी भी जुटा रही है। फिलहाल युवक पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
