284001
DIG ने झांसी में त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी कोतवाली के बड़ा बाजार क्षेत्र में आगामी त्योहारों को देखते हुए DIG कलानिधि नैथानी ने मंदिरों, दुर्गा पंडालों और रावण दहन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान एसपी सिटी और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। DIG ने स्थानीय व्यापारियों और समाज के सम्मानित व्यक्तियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया और पूरे क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ओवैसी के GEN-Z बयान पर आजमगढ़ में मुसलमानों की तीखी प्रतिक्रिया
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पहले शादी करो फिर I LOVE YOU कहो के वायरल होने पर मुसलमानों के रिएक्शन सामने आए हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी GEN Z को लेकर कई बयान दे रहे हैं, जैसे पहले शादी करो फिर I LOVE YOU कहो। ओवैसी ने GEN Z को खुश करने के लिए अलग तरीका अपनाया है, क्या वह लव गुरू बन गए हैं? इस मामले में आजमगढ़ जिले के मुस्लिम लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह मुसलमान के हक के मुद्दों को छोड़कर मदारी का काम कर रहे हैं और मौके के लव गुरु बन गए हैं। आपको बता दें कि तीन दिन पूर्व आजमगढ़ जिले के अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा के दौरान ओवैसी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपने प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। वहीं उस दौरान मुस्लिम नौजवानों से कहा गया कि जिसे पसंद करें, उससे शादी करो, फिर I LOVE YOU बोलो। हर भाषण में लोगों को कहा गया कि अपनी बीवी को I LOVE यू कहो। ओवैसी की इस भाषा का आजमगढ़ के मुस्लिम लोगों ने अलग-अलग ढंग से जवाब दिया। छात्र नेता नुरुल हुदा ने कहा कि ओवैसी साहब हैदराबाद से चलते हैं और जिस प्रदेश में जाते हैं वहां टोन चेंज कर लेते हैं; फंडामेंटल राइट की बात तो करते हैं लेकिन GEN Z की लड़ाई में कहीं दिखे नहीं। यह भी कहा गया कि वह भटक नहीं गए, पगला गए हैं। स्थानीय निवासी सलीम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह मदारी है जो सिर्फ भड़काने का काम कर रहे हैं; अन्य प्रदेश में उनके दावे फेल हुए। काजी मोहम्मद अरशद ने बताया कि ओवैसी साहब की यह भाषा मंच पर शोभा नहीं देती है; यह मौके के लव गुरु हैं, इन्हें किसी के हित से मतलब नहीं है। यह पिछड़े मुसलमानों और नौजवानों को बरगलाकर दो हिस्से में बांटना चाहते हैं। पूर्व हज ट्रेनर सलीम अहमद ने प्रतिक्रिया दी कि यह बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी हैं, पढ़े-लिखे और खुद बड़ी पोस्ट पर भी हैं; समझ में नहीं आ रहा वह देश के नौजवानों को किस तरफ ले जाना चाहते हैं, इस तरह के भाषा का प्रयोग करके नौजवानों से ताली बजवाना मदारीपन के अलावा कुछ नहीं है।0
0
Report
सिद्धार्थनगर के भवानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: तीन किशोरों की मौत
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई। तीनों युवक देर रात दुर्गा पूजा देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बयारा चौराहे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और चौरा बनगवा गांव में मातम छा गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पूरा मामला भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा चौराहे का है, जहां चौरा बनगवा गांव निवासी इंद्रजीत गौतम, विशाल और मुकेश अग्रहरि मंगलवार देर रात दुर्गा पूजा देखने के बाद एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे बयारा चौराहे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक दो हिस्सों में टूट गई और तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोट लगने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। एक साथ तीन युवकों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों में इंद्रजीत गौतम की उम्र 20 वर्ष, जबकि विशाल और मुकेश अग्रहरि की उम्र 17-17 वर्ष बताई गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतकों में दो युवक पढ़ाई कर रहे थे, जबकि एक युवक वेल्डिंग का काम करता था। बाइट-1: शिव शंकर प्रजापति, पीड़ित परिजन हादसे की सूचना मिलने पर भवानीगंज थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक पर सवार किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। हालांकि, हादसे की गंभीरता को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि हेलमेट पहनने से उनकी जान बच सकती थी या नहीं। बाइट-2: बृजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन ली हैं और पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।0
0
Report
हरदोई में सपा का दावा: भाजपा के 50-70 विधायक सपा में आना चाहतें
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में सपा सांसद एसपी सिंह ने दावा किया कि भाजपा के 50 से 70 विधायक सपा में शामिल होना चाहते हैं और चोरी-छिपे पार्टी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। वहीं, पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी पार्टी को ‘बैंड-बाजा पार्टी’ बताया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिसकी बुकिंग हो जाती है, उसी का गाना गाने लगते हैं। सपा नेताओं ने ये बयान स्नातक एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह और शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी सुशील कुमार के समर्थन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दिए।0
0
Report
Advertisement
बद्रीनाथ धाम में BKTC अस्थायी कर्मचारियों का क्रमिक अनशन, वन टाइम सेटलमेंट मांग तेज
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:बद्रीनाथ धाम में BKTC के अस्थायी कर्मचारियों का क्रमिक अनशन शुरू, वन टाइम सेटलमेंट की मांग तेज 20 से 30 वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों ने उठाई नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन की मांग, बद्रीश पंडा पंचायत ने दिया समर्थन चमोली। बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के अस्थायी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बद्रीनाथ धाम में आंदोलन शुरू कर दिया है। बुधवार को 50 से अधिक अस्थायी कर्मचारी सिंहद्वार के सामने दो घंटे के क्रमिक अनशन पर बैठे। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में वन टाइम सेटलमेंट लागू करना, नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन देना शामिल है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 20, 25 और यहां तक कि 30 वर्षों से बदरी-केदार मंदिर समिति में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इतने लंबे समय बाद भी उन्हें नियमित नहीं किया गया है। चारधाम की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बीच श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे इन कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से काम करने के बावजूद उन्हें अपेक्षित वेतन और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। बुधवार को बद्रीनाथ धाम में बाबू, वेदपाठी, स्वयंसेवक, स्थिर वेतन, पर्यावरण मित्र, बाजीगर सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत 50 से अधिक अस्थायी कर्मचारी अनशन पर बैठे। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार और मंदिर समिति से अपनी मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ समाधान अस्थायी कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में उन्हें स्थायी कर्मचारियों के समान वेतन और सुविधाएं देने का आश्वासन दिया था। हालांकि, उनके अनुसार अभी तक इस दिशा में कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। कर्मचारियों ने कहा कि दशकों से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने मांग की कि सरकार और BKTC प्रबंधन वन टाइम सेटलमेंट तथा नियमितीकरण के मुद्दे पर जल्द फैसला लें, ताकि लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को राहत मिल सके। बद्रीश पंडा पंचायत ने दिया समर्थन अस्थायी कर्मचारियों के आंदोलन को बद्रीश पंडा पंचायत ने भी समर्थन दिया है। पंचायत के पदाधिकारी अनशन स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए उनके साथ खड़े रहने की बात कही। बद्रीश पंडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी ने कहा कि BKTC के अस्थायी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे हैं। श्री बद्रीश पंडा पंचायत भी उनकी मांगों से जुड़कर आंदोलन का समर्थन कर रही है। वहीं, BKTC के सदस्य धीरज मोनू पंचभैया और रजनीश मोतीलाल ने भी अनशन स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को मांगों के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल और जल्द शुभ समाचार मिलने की उम्मीद जताई। कर्मचारियों ने कहा कि बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में कार्यरत अस्थाई कर्मचारियों को करीब 8,000 से 10,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। मौजूदा महंगाई के दौर में इतनी कम राशि में परिवार का भरण-पोषण करना बेहद मुश्किल है। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी सुबह तीन से चार बजे से अपनी ड्यूटी शुरू कर देते हैं। यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दौरान उन्हें रात 10 से 11 बजे तक काम करना पड़ता है। इसके बावजूद उन्हें अपेक्षित आर्थिक लाभ और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। धीरज मोनू पंचभैया के अनुसार, बोर्ड अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के नेतृत्व में तथा उपाध्यक्षों और सदस्यों की सहमति से कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पारित कर शासन को भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से घोषित वन टाइम सेटलमेंट को लागू करने में आ रही प्रशासनिक अड़चनों को दूर करने और कर्मचारियों के हित में जल्द निर्णय कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जनवरी में सेवानिवृत्त होने जा रहीं जयश्री पंवार ने बयां किया दर्द अनशन पर बैठीं मंदिर समिति की अस्थायी कर्मचारी जयश्री पंवार ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से समान कार्य-समान वेतन और वन टाइम सेटलमेंट लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर सभी कर्मचारी क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर कठिन परिस्थितियों में सेवाएं देते हैं और कई बार लगातार 18-18 घंटे तक ड्यूटी करनी पड़ती है। इसके बावजूद उनकी मेहनत के अनुसार वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। जयश्री पंवार ने भावुक होते हुए कहा कि उनका सेवानिवृत्त होने का समय नजदीक है और जनवरी में उनका रिटायरमेंट होना है। वह जब नौकरी में आई थीं, तब खाली हाथ थीं और अब भी खाली हाथ ही सेवानिर्वत्त होने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के दरबार में वर्षों तक सेवा देने के बावजूद कर्मचारियों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। कर्मचारियों ने सरकार से मानदेय बढ़ाने, वन टाइम सेटलमेंट लागू करने और लंबे समय से लंबित उनकी जायज मांगों का जल्द समाधान करने की अपील की है。0
0
Report
झांसी जीआरपी का नया तीन मंजिला थाना भवन लोकार्पण, हाईटेक पुलिसिंग का नया पड़ाव
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी पहुंचे उत्तर प्रदेश राजकीय रेलवे पुलिस के महानिदेशक प्रकाश डी ने पांच करोड़ रुपये की लागत से बने तीन मंजिला जीआरपी थाना भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ रेलवे पुलिस को हाईटेक बनाना जरूरी है। साथ ही स्मार्ट पुलिसिंग समाज को भयमुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस तरह सिविल पुलिस को लगातार आधुनिक तकनीक से लैस करने पर जोर दे रहे हैं, उसी तरह जीआरपी को भी हाईटेक बनाया जा रहा है। नए भवन से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। झांसी जीआरपी को मिला नया थाना भवन। पांच करोड़ की लागत से तीन मंजिला थाने का भवन बनाया गया है, जिसका लोकार्पण करने के लिए झांसी पहुंचे डीजी ने सबसे पहले नए थाना भवन का निरीक्षण किया और इसके बाद परिसर में पौधरोपण किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ रेलवे ट्रैक की निगरानी भी जीआरपी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि अब एक क्लिक पर अपराधी से जुड़ी जानकारी कंप्यूटर स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाती है। इससे अपराधियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई में काफी मदद मिलती है। नए भवन से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल में भी सहूलियत होगी। इस अवसर पर डीआरएम अनिरुद्ध कुमार, डीएम गौरांग राठी, एसएसपी विकास कुमार, रेलवे के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त जितेंद्र शर्मा, एसपी जीआरपी विपुल कुमार श्रीवास्तव और सीओ सलीम खान भी मौजूद रहे。0
0
Report
देवरिया नगर पंचायत टेंडर- कमीशन विवाद: एक पक्ष के ठेकेदार गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया नगर पंचायत टेंडर- कमीशन के विवाद में बवाल मचा हुआ है। एक तरफ नगर पंचायत अध्यक्ष पथरदेवा और अधिशासी अधिकारी हिमांशु सिंह है तो दूसरी तरफ जनपद के ठेकेदार है। और मामला इस कदर बढ़ चुका है कि अब दोनों तरफ से विगत दिनों मुकदमे गंभीर धाराओं में दर्ज हो चुका हैं। इस मारपीट के मामले को लेकर तरकुलवा थाने की पुलिस ने एक पक्ष से आरोपी ठेकेदार धीरज सिंह समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। और दूसरे पक्ष से दर्ज मुकदमे में पुलिस के द्वारा किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले को लेकर डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि टेंडर के संबंध में कुछ तथ्य सामने आये थे उसमें अभिलेख की जांच के लिए एक समिति बनाई है उसमें सीआरओ अधिकारी जांच करेंगे। और जिस भी स्तर पर लापरवाही बरती गई है उसमें कार्यवाही करते हुए शासन को प्रेषित की जायेगी। बाइट मधुसूदन हुल्गी, डीएम देवरिया।0
0
Report
Advertisement
पैसे न देने पर चाकू मारकर किया घायल,आरोपी गिरफ्तार
Shahabad, Uttar Pradesh:मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम चैना में शराब के लिए पैसे न देने पर एक युवक को चाकू मारकर घायल करने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण करवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित राजाराम पुत्र दीपू के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे गांव निवासी उस्मान पुत्र अल्लू ने उसके पुत्र राकेश से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। उसके पुत्र द्वारा मना करने पर विपक्षी ने जान से मारने की नियत से उसके पुत्र को सीने में चाकू मारकर घायल कर दिया और जान से मार डालने की धमकी दी। थाना प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने बुधवार को शाम 5 बजे बताया पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उपचार हेतु भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।0
0
Report
नैनवा नगरपालिका ईओ के साथ अभद्रता मामले में पार्षद के खिलाफ परिवाद—हाईलाइट्स
Jaipur, Rajasthan:एंकर। नैनवा में नगरपालिका ईओ के साथ अभद्रता का आरोप, भाजपा पार्षद के खिलाफ दिया परिवाद सरकार दस्तावेज छीनने का प्रयास, जान से मारने की धमकी और जातिसूचक शब्दों का आरोप नैनवा। नैनवा नगरपालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मीणा के साथ भाजपा पार्षद प्रमोद द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। अधिशाषी अधिकारी ने वार्ड 23 के भाजपा पार्षद प्रमोद सैनी पर सरकारी दस्तावेज छीनने का प्रयास करने, जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप लगाया है अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मीणा ने इस संबंध में नैनवा थाने में पार्षद के खिलाफ परिवाद दिया है । अधिशासी अधिकारी ने आरोप लगाया कि निर्वाचन के बाद से पार्षद परेशान भी कर रहा था । पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है。 बाइट । नगरपालिका अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मीणा थाने में परिवाद देते हुए0
0
Report
तटीय कहर: कैलिफोर्निया के लैगुना बीच पर विशाल लहरें दीवार को उखाड़ रहीं
Noida, Uttar Pradesh:COASTAL CHAOS - Massive waves pound a sea wall in Laguna Beach, California, as the remnants of former Tropical Storm Rachel batter the coast. The powerful surf is fueling coastal flooding and severe beach erosion throughout the state.0
0
Report
Advertisement
नवानगर में दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में दुष्कर्म के आरोपी पर पुलिस का एक्शन, 24 घंटे के भीतर नवानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार. पति के परिचित पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज. नवानगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश. न्यायालय के आदेश पर आरोपी दिनेश कुमार वर्मा जिला जेल पचौर भेजा गया. सिंगरौली पुलिस की कार्रवाई, दुष्कर्म के मामले में आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार. सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान दिनेश कुमार वर्मा (39), निवासी ग्राम इटमा, थाना नवानगर, जिला सिंगरौली के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को पीड़िता ने नवानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसके पति के साथ एसी रिपेयरिंग का काम करने वाले परिचित दिनेश कुमार वर्मा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर हेमंत कुमार के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई. थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामला दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी का जिला अस्पताल बैढ़न में चिकित्सकीय परीक्षण कराया. इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल पचौर भेज दिया गया.0
0
Report
MPSC अध्यक्ष इस्तीफे की मांग पर पुणे के छात्रों का आंदोलन; नया समूह बनेगा
Ahilyanagar, Maharashtra:MPSC के अध्यक्ष विवेक भीमनवार के इस्तीफे की मांग को लेकर पुणे में MPSC के विद्यार्थियों ने आंदोलन किया। ऐसा कहा गया कि अध्यक्ष भीमनवार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा और यदि इस्तीफा नहीं बहाल होता तो आंदोलन स्थगित कर दिया जाएगा। मूल शिकायतकर्ता ऋषीकेश गांगर्डे ने नाराज़गी जताई थी। आगे दो महीनों में 'MPSC विद्यार्थी परिषद' नामक स्वतंत्र विद्यार्थी संगठन बनाकर तीव्र आंदोलन किए जाने की योजना गांगर्डे ने बताई। उनके अनुसार जब तक अध्यक्ष इस्तीफा नहीं देते, आंदोलन जारी रहेगा और इसकी तैयारी के लिए CJP से भी सहयोग लिया जाएगा। साथ ही कहा गया कि अब आगे के आंदोलन विद्यार्थियों के नेतृत्व और निर्णयों के अनुरूप होंगे।0
0
Report
सतना के डालीबाबा में चाकू हमला: दो गिरफ्तार, एक फरार
Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डालीबाबा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और जुलूस निकाला। जानकारी के मुताबिक, नजीराबाद निवासी फैसल उर्फ अजमल खान देर रात अपने दोस्त अदनान के साथ बाइक से पन्नीलाल चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान डालीबाबा चौक के पास पुरानी रंजिश को लेकर बेटू मंसूरी, विराट विंध्य और अंबिया ने कथित तौर पर उसका रास्ता रोक लिया। विवाद के दौरान फैसल की पीठ पर चाकू से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बेटू मंसूरी और विराट विंध्य को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अंबिया फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और जुलूस निकाला।0
0
Report
Advertisement
भैसड़ा कांड: पुरानी लेनदेन के विवाद में दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - पोकरण जानलेवा हमले के दो आरोपियों को आजीवन कठोर कारावास, प्रत्येक पर 1.51 लाख रुपये जुर्माना पोकरण, जैसलमेर पोकरण के भैसड़ा गांव में पुरानी लेन-देन की बात को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में न्यायालय ने दो आरोपियों को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश क्रमांक-2 डॉ. महेंद्र कुमार गोयल ने आरोपी इंद्राराम पुत्र शिवराम और रामाराम पुत्र शिवराम, निवासी भैसड़ा को दोषी मानते हुए यह फैसला सुनाया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों पर 1,51,500-1,51,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया। प्रकरण के अनुसार, 20 जुलाई 2019 को भैसड़ा निवासी अचलाराम पुत्र भीमाराम प्रजापत ने सांकड़ा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया कि पुरानी लेन-देन की बात करने के बहाने इंद्राराम ने उसे अपने घर बुलाया। वहां पहुंचने पर इंद्राराम, रामाराम और उनके अन्य साथियों ने कथित रूप से सरियों व कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। हमले में अचलाराम के सिर में गंभीर चोट आई तथा उसका हाथ और पैर टूट गए। उसकी हथेली पर भी चोट पहुंची। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने बीच-बचाव कर उसे आरोपियों से छुड़ाया और उपचार के लिए सांकड़ा लेकर गए। मामले में सांकड़ा पुलिस ने अनुसंधान के बाद आरोपी इंद्राराम और रामाराम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के दौरान राज्य पक्ष की ओर से 18 गवाहों के बयान और 19 दस्तावेज न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कठोर कारावास तथा प्रत्येक को 1,51,500 रुपये के जुर्माने से दंडित किया।0
0
Report
शराब घोटाले में अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ चालान पेश
Begun, Rajasthan:शराब घोटाले में 182.98 करोड़ के मैनपावर भुगतान का मामला शराब घोटाले में अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ पूरक चालान पेश ईओडब्ल्यू-एसीबी ने विशेष न्यायालय में पेश किया चालान शासकीय शराब दुकानों के कर्मचारियों के नाम पर पांच एजेंसियों को 182.98 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान ओवरटाइम, बोनस और चार अतिरिक्त दिनों की राशि कर्मचारियों को दिए बिना भुगतान लेने का आरोप अरुणपति त्रिपाठी के कार्यकाल में एजेंसियों को 152.40 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान एजेंसियों से 28 से 32 करोड़ रुपये नकद कमीशन लेने के साक्ष्य मिलने का दावा कमीशन की रकम अनवर ढेबर तक पहुँचाने में त्रिपाठी की भूमिका होने का आरोप त्रिपाठी के हिस्से की अवैध रकम में से करीब तीन करोड़ रुपये ईडी ने किए जब्त ईगल हंटर और अलर्ट कमांडोज को 48.08 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान लंबित बिल पारित कराने के बदले 28.80 लाख रुपये कमीशन देने का मामला भी चालान में शामिल आंगड़िया नेटवर्क के जरिए मुंबई और हैदराबाद तक नकद रकम पहुँचाने के साक्ष्य अरुणपति त्रिपाठी न्यायिक अभिरक्षा में, बीआर लोहिया के खिलाफ फरारी में चालान पेश शराब घोटाले में इससे पहले 12 आरोपितों के खिलाफ पेश हो चुका है चालान0
0
Report
राम वन गमन परिपथ: तीन चरणों में 31 स्थानों का विकास तय
Raipur, Chhattisgarh:राम वन गमन परिपथ का 3 चरणों में होगा विकास राम वन गमन परिपथ के पहले चरण में 10 स्थानों का होगा विकास पहले चरण में रुद्रेश्वर महादेव मंदिर, रुद्री (धमतरी), शृंगी ऋषि-सप्तर्षि आश्रम, नगरी-सिहावा, खरौद, रामाराम और चिंतामीटर मंदिर (सुकमा), चंदन मिहीं रामगढ़ और सीता बेंगरा (सरगुजा), रामझरना (रायगढ़), विष्णु मंदिर, रामपुर-जुनवानी (कांकेर), चित्रकोट शिव मंदिर, सीतामढ़ी-हरचौका का हुआ चयन मामले में संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल का बयान राम वन गमन परिपथ के लिए शोध के आधार पर 31 स्थानों का चयन किया गया पहले चरण में 10 स्थानों को किया जायेगा विकसित इन स्थानों का विकास तीन साल में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा पर्यटन स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी स्थानीय पर्यटकों, साधु-संतों और श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए आश्रय स्थल बनाए जाएंगे सत्संग भवन और सीता रसोई जैसी सुविधाएं भी विकसित करने की योजना पिछली सरकार के समय राम वन गमन परिपथ के जो काम अधूरे रह गए थे, उन्हें पूरा करने और पहले से निर्मित सुविधाओं का उपयोग सुनिश्चित करने पर भी ध्यान दिया जाएगा हरचौका और सीतामढ़ी के विकास पर भी काम होगा राज्योत्सव में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा संभावित, स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा बड़ा मंच मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निमंत्रण पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्योत्सव में शामिल होने की स्वीकृति दी सुंदर, सुघ्घर और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की थीम पर होगा राज्योत्सव स्थानीय कलाकारों को मिलेगी प्राथमिकता, जनता की मांग पर बाहर से भी बुलाए जाएंगे तीन कलाकार मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा- राज्योत्सव में आम जनता की सुविधाओं का रखा जा रहा विशेष ध्यान आने-जाने से लेकर आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर0
0
Report
Advertisement
