झांसी में थाना समाधान दिवस पर डीआईजी ने समस्याओं का निस्तारण किया
Jhansi, Uttar Pradesh:थाना समाधान दिवस पर झांसी में डीआईजी और एसपी सिटी प्रेमनगर थाना पहुंचे जहां उन्होंने शिकायती रजिस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद फरियादियों की समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद पुलिस और राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया कि भूमि से संबंधित शिकायतों का निस्तारण वहीं पर किया जाए। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि इस दिवस के दौरान 15 फरियादी शिकायतें आई हैं जिनमें मुख्य रूप से प्रॉपर्टी से संबंधित मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने एक टीम को गठित किया जो मौके पर जाकर इन मामलों पर कार्रवाई करेगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
