284001
झांसी पुलिस स्मृति दिवस पर DIG नैथानी ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी पुलिस लाइन में 2024 के पुलिस स्मृति दिवस पर DIG कलानिधि नैथानी ने शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पुलिस महकमे के सभी अधिकारी, महिला कांस्टेबल और अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे। नैथानी ने शहीदों की शहादत को सलाम करते हुए उनके बलिदान को याद किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मालपुरा के मंत्री चौधरी ने दीपावली पर रामा-श्यामा की शुभकामनाएं दीं
Kota, Rajasthan:मालपुरा में कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने शहरवासियों से की रामा-श्यामा, दीपावली की दी शुभकामनाएं कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी आज मालपुरा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने शहर के मुख्य बाजार सहित प्रमुख मार्गों पर पहुंचकर शहरवासियों से मुलाकात की और दीपावली के पावन पर्व पर रामा-श्यामा कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शहरवासियों ने कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी एवं नगरपालिका अध्यक्ष जिनेंद्र जैन का माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंत्री चौधरी ने सभी शहरवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए प्रदेश में सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस दौरान भाजपा जिला मोर्चा प्रभारी डॉ. अंकित जैन सहित नगरपालिका मालपुरा के पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे0
0
Report
नेशनल हाईवे-30 पर अंजनिया के पास भिड़ंत, 8 घायल, एक मौत
Mandla, Madhya Pradesh:नेशनल हाईवे-30 पर अंजनिया के पास मेढ़ाताल में तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में सवार 8 लोग घायल हो गए जिसमे 1 की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत की खबर है । घटना के बाद हादसे का सीसीटीव्ही सामने आया है । हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार मण्डला निवासी मनोज गुरवानी, उनकी पत्नी और دونوں बेटे घायल हुए हैं। वहीं, क्रेटा में सवार रायपुर के सिन्हा परिवार के चार सदस्य भी दुर्घटना में चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल मंडला पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बुद्धेश्वर सिन्हा और उनकी पत्नी शकुंतला को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। शेष घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।0
0
Report
बिहार के गयाजी में रंगदारी मांग, हत्या की धमकी से इलाके में दहशत
Gaya, Bihar:सुशासन की सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद है और आये दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस भी उन अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन फिर भी अपराधियों के खाखी का कोई भी खौफ देखने को नहीं मिला है। ऐसा ही एक ताजा मामला बिहार के गयाजी शहर से आ रहा है। जहां विष्णुपद थाना क्षेत्र के शमशान घाट पर बीती रात को लकड़ी बेचने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दर्जनों की संख्या में अपराधियों का हुजूम उमड़ पड़ा और स्थानीय दुकानदार को पकड़कर अपने साथ लेकर जाने लगा। इस पूरे विवाद का सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और अपराधियों की तांडव का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि एक सफेद रंग का शर्ट पहने व्यक्ति एक टी शर्ट पहने व्यक्ति के कंधे पर हाथ रखकर नदी के ओर ले जा रहा है और उसके हाथ मे लोहे का रॉड है और गाली गलौज कर रहा है। वही कहा रहा है कि मर्डर हम करेंगे। थाना पुलिस क्या करेगा। वहीं इस विवाद के दौरान विष्णुपद थाना की पैट्रोलिंग वाहन पहुँची और कुछ देर सब कुछ देखने के बाद चली गई। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार में स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है और सीसीटीवी फुटेज भी स्थानीय थाना को उपलब्ध करा दिया है। वही पीड़ित परिवार ने ये आरोप लगया है कि कुख्यात अपराधी सुजीत यादव उर्फ तरेल यादव के द्वारा दस लाख रुपये की रंगदारी का डिमांड किया गया है और डिमांड पूरा नहीं होने पर पूरे परिवार का हत्या करने का धमकी दिया है। वही पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की उचित जाँच कर कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
खनन विभाग पर बालू माफियाओं का हमला, इंस्पेक्टर समेत चार घायल
Nawada, Bihar:खनन विभाग की टीम पर बालू माफियाओं का हमला, इंस्पेक्टर समेत चार जख्मी नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड में महेशपुर गांव के पास कथित बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर हमला किया। इसमें इंस्पेक्टर अमन कुमार समेत चार लोग घायल हुए। घायलों में खनन विभाग के दो कर्मचारी और दो होमगार्ड जवान शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, टीम को महेशपुर इलाके से अवैध रूप से बालू उठाकर ट्रैक्टर से ले जाने की सूचना मिली थी। टीम ने बालू लदे ट्रैक्टरों का पीछा किया और गांव के पास एक ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की। आरोप है कि इसी दौरान कई लोगों ने टीम को घेरकर अधिकारियों और जवानों के साथ मारपीट की। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार्रवाई के दौरान टीम ने एक ट्रैक्टर अपने कब्जे में लिया। दूसरा ट्रैक्टर लेकर हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल कर्मचारियों ने इलाज कराया। हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है।0
0
Report
वाराणसी: भोजूबीर तिराहे पर सिंध बेकर्स के सामने मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी। भोजूबीर तिराहे पर सिंध बेकर्स के सामने मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
रोहतक में हवा सुधरी: AQI 277 से 256 तक गिरा, GRAP 1 पाबंदियाँ लागू
Rohtak, Haryana:रोहतक में सुधरी हवा 100 अंक गिरा वायु गुणवत्ता सूचकांक रोहतक में रविवार को पटाखों से बिगड़ी हवा मंगलवार को साफ होती दिखाई दी वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। सुबह करीब 8 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 277 था जो 11 बजे के करीब 256 पर आ गया। दिवाली के बाद सोमवार को ये 378 तक पहुँच गया था. इस तरह शहर में ग्रैप 1 की पाबंदियां लग गई0
0
Report
Advertisement
उत्तर रेलवे ने छठ पूजा के लिए 6000+ ट्रेनों और अतिरिक्त कोचों का इंतजाम किया
New Delhi, Delhi:उत्तर रेलवे के द्वारा छठ पूजा को लेकर इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं। 6000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं, इसके साथ यात्रियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त कोचों को भी जोड़ा गया है, और स्पेशल ट्रेन के अलावा अतिरिक्त ट्रेन भी चलाई जा रही हैं ताकि लोग छठ पूजा के लिए अपने स्थानों तक पहुंच सकें। सुरक्षा के लिए खास व्यवस्था की गई है; CCTV से निगरानी की जा रही है और अतिरिक्त बालों को तैनात किया गया है। CPR0 हिमांशु शेखर ने बताया कि छठ पूजा के लिए खास तौर पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए विशेष इंतजाम और अधिक ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। हिमांशु शेखर, सीपीआरओ उत्तर रेलवे0
0
Report
दिल्ली शाहबाद डेरी इलाके में फिर हत्या: शादी से पहले संदीप की हत्या
New Delhi, Delhi:दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक और हत्या, शादी से पहले संदीप की पीट-पीटकर हत्या। बीती रात संदीप नाम के युवक पर ईंट-पत्थरों और लाठी-डंडों से हमला कर हमलावरों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। गंभीर हालत में संदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि संदीप की इसी साल शादी होने वाली थी। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शाहबाद डेरी थाना पुलिस CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों से मिले इनपुट के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। इलाके में लगातार हो रही हत्याओं से दहशत का माहौल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी।0
0
Report
कोशी बराज घाट पर छठ पूजा की तैयारी पूरी, भारत-नेपाल श्रद्धालु एक साथ
Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सुपौल जिले के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कोशी बराज घाट पर तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। छठ महापर्व को लेकर भारतीय और नेपाली क्षेत्र के श्रद्धालु एक साथ मिलकर कोशी नदी के घाटों की साफ-सफाई एवं व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए हैं। घाटों पर श्रद्धालुओं की बढ़ती चहल-पहल से छठ पूजा का माहौल बनने लगा है। बतादेँ कि कोशी बराज का छठ घाट धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सुंदरता और भव्यता के लिए विशेष पहचान रखता है। स्थानीय श्रद्धालाओं के अनुसार, पटना के गंगा घाट के बाद उत्तरी बिहार के प्रमुख और प्रसिद्ध छठ घाटों में कोशी बराज छठ घाट का अपना महत्वपूर्ण स्थान है। मालूम हो कि कोसी बराज स्थित छठ घाट पर छठ पूजा में भारत और नेपाल दोनों देशों के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और एक साथ मिलकर पूरी श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। बताया जाता है कि कोशी नदी का उद्गम हिमालय क्षेत्र से होता है। नेपाल में सात प्रमुख नदियों के संगम से बनी इस नदी को सप्तकोशी के नाम से भी जाना जाता है। इसी पवित्र नदी के तट पर स्थित कोशी बराज का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पूजा समिति की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. घाटों पर रोशनी, चेंजिंग रूम, सुलभ शौचालय, पार्किंग और आवागमन के लिए सुगम रास्तों की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गोताखोरों की तैनाती, मेडिकल सुविधा, प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था और पूजा समिति के स्वयंसेवकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कहा जाता है कि कोशी बराज पर छठ महापर्व महज एक धार्मिक आयोजन ही नहीं रहता है बल्कि भारत और नेपाल के बीच आपसी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का भी प्रतीक माना जाता है. यही कारण है कि दोनों देशों के श्रद्धालु मिलकर इस महापर्व को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की तैयारी में अभी से ही जुट गए हैं.0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर के बाद अखिलेश यादव ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाने की सलाह
Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए संतुलन बना रहेगा0
0
Report
दिल्ली RK पुरम 12 में छठ घाट की तैयारी तेज, दूसरा घाट बन रहा है
New Delhi, Delhi:दिल्ली RK पुरम सेक्टर 12 छठ घाट की सफाई तैयारी तेजी की जा रही है छठ समिति की महिलाओं ने कहा दिल्ली सरकार दूसरा छठ जल्दी से बनाकर दे दिल्ली सरकार ने छठ पर्व की तैयारी को प्रशासन जमीन पर उतारा लोकेशन... RK पुरम 120
0
Report
तेंदूखेड़ा में शादी के नाम पर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत शादी कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। डोभी निवासी प्रार्थी कन्हैयालाल चौधरी ने तेंदूरखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके परिचितों ने शादी कराने के नाम पर उससे पैसे लिए। आरोपियों ने सगाई कराने के बाद बाकी रकम ली और शादी कराए बिना फरार हो गए। यह गिरोह विशेष रूप से चौधरी समाज के विवाह योग्य लड़कों को निशाना बनाता था। शादी का झांसा देकर उनसे मोटी रकम ऐंठ ली जाती थी और पैसे मिलते ही आरोपी शादी कराने से मुकर जाते थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कटनी निवासी तीन आरोपियों—रमेश चौधरी, रूप सिंह चौधरी और मनोज चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के कब्जे से धोखाधड़ी के ₹15,000 नकद जब्त किए गए हैं। गिरोह में शामिल कटनी की दो महिलाओं (मुख्य आरोपी मनोज चौधरी की रिश्तेदार) की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी शेष है। तेंदूखेड़ा क्षेत्र के डोभी निवासी कन्हैयालाल व उनके एक अन्य रिश्तेदार के अलावा पुलिस यह पता लगा रही है कि इस गिरोह ने अन्य कितने लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। बाइट -किशोर बामनकर (थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा)0
0
Report
Advertisement
वाराणसी के नाथूपुर में भाई-बहन के प्यार का पर्व भाई दूज हर्षोल्लास से संपन्न
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी। नाथूपुर में भाई दूज का पर्व इस बार बड़े ही पारंपरिक और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों ने अपने भाइयों के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी थीं। घर-घर में पकवानों की खुशबू, आरती की थाली और तिलक की रस्म ने पूरे गांव में त्योहार का माहौल बना दिया। बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की, तो भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। क्या है भाई दूज की कथा? पौराणिक कथाओं के अनुसार, भाई दूज का पर्व यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ा है। यमुना अपने भाई यमराज से बार-बार मिलने का आग्रह करती थीं। एक दिन यमराज अचानक से अपनी बहन के घर पहुंचे। जिस दिन यमराज अपनी बहन के घर पहुंचे, वह तिथि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि थी। भाई के आने से खुश बहन यमुना ने उनका स्वागत कर आरती उतारी और तिलक लगाया। इसके बाद अपने भाई की पसंद के पकवान बनाकर बड़े प्यार से भोजन कराया। प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि जो भाई इस दिन अपनी बहन से तिलक करवाएगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। तभी से भाई दूज का त्योहार मनाने की परंपरा शुरू हुई, जो आज भी भाई-बहन के प्रेम और आशीर्वाद का प्रतीक है।0
0
Report
नैनवां में 45 साल से पटाखा युद्ध: दीपावली की अनोखी परंपरा
Jaipur, Rajasthan:नैनवां (बूंदी) नैनवां में पटाखा युद्ध की शुरुआत वर्ष 1980-81 के आसपास हुई थी। युवाओं की टोलियां बाजार की गलियों के मुहानों पर मोर्चाबंदी कर एक-दूसरे पर पटाखे फेंकती हैं। देखते ही देखते यह मुकाबला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन जाता है। पटाखा युद्ध का इतिहास में कोई विशेष लिखित विवरण नहीं मिलता। पहले बैलों की दीपावली पर बैलों पर पटाखे फेंकने की परंपरा थी, लेकिन समय के साथ यह परंपरा समाप्त हो गई और उसकी जगह पटाखा युद्ध ने ले ली। आज यह परंपरा नैनवां की दीपावली की एक अलग पहचान बन चुकी है। चार दशक से अधिक समय से चली आ रही यह परंपरा आज भी युवाओं के उत्साह का हिस्सा बनी हुई है। हालांकि पटाखों के इस रोमांच के बीच सुरक्षा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है, ताकि दीपावली की खुशियां किसी हादसे में न बदलें।0
0
Report
सलमान खुर्शीद: सोनिया गांधी की किताब के बाबरी मस्जिद जिक्र पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली। सोनिया गांधी की किताब में बाबरी मस्जिद के जिक्र को लेकर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, "अंदर की बात तो बताना बड़ा असंभव है। हम लोग उस समय सरकार में थे और जो भी जो भी हुआ था उसका एक बहुत गंभीर अफसोस सभी को था। कौन क्या चाहता था वो अलग बात है लेकिन उस बात کا खेद और अफसोस तो सबको था। उस बात का खेद और अफसोस का प्रकट तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी किया था... इसको कोई स्वीकार नहीं करता था कि लोकतंत्र में कोई बाहुबल के माध्यम से लोकतंत्र के रास्ते को बदलने का प्रयास करे, ये तो कोई स्वीकार नहीं करता था। उसी के परिपेक्ष में सोनिया गांधी ने कुछ कहा होगा लेकिन हम लोग किताब को थोड़ा सा विस्तार से देख लें, पढ़ लें तब कुछ कहना संभव होगा। इस पर अधिकृत रूप से भी हमारी पार्टी के नेता बोलेंगे, जब समय आएगा। तब तक हम उसकी प्रतीक्षा करते हैं।"0
0
Report
Advertisement
