284001
DIG कालानिधि नैथानी ने झांसी के नवाबाद में समाधान दिवस पर की समीक्षा
Jhansi, Uttar Pradesh:DIG झांसी श्री कालानिधि नैथानी ने झांसी एसपी सिटी श्री ज्ञानेंद्र कुमार और थाना नवाबाद के थाना अध्यक्ष के साथ समाधान दिवस पर बैठक की। उन्होंने राजस्व और भूमि संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। 6 महीने से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र निपटाने का आदेश दिया। लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई और शिकायतों की जांच में लंबित फाइलों को शीघ्र निकाले जाने के निर्देश दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जेवर में इमरान की हत्या: पुलिस छह नामजद आरोपियों की तलाश
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के जेवर में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। जेवर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर पुराने बाजार में रात करीब 11 बजे बाइक सवार बदमाशों ने रंजिश के चलते युवक इमरान (32) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से गंभीर घायल इमरान की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वारदात के बाद कस्बे में दहशत फैल गई। आरोपी दो बिना नंबर प्लेट की बाइक छोड़कर फरार हो गए। परिजनों की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस इंजन-चेसिस नंबर के आधार पर जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। हत्यारों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया है। इमरान 2021 में हत्या के मामले में जेल गया था।पुलिस का मानना है कि आपसी रंजिश के चलते यह हत्या की गई है।0
0
Report
जहानाबाद में इंडिया गठबंधन प्रदर्शन से सुरक्षा तेज, पुलिस तैनाती बढ़ी
Jehanabad, Bihar:इंडिया गठबंधन के प्रस्तावित आक्रोश मार्च और विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर जहानाबाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ में है. शहर भर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है. पिछले प्रदर्शन के दौरान DM आवास पर हुए हंगामे और पथराव की घटना से सबक लेते हुए इस बार संवेदनशील इलाकों में पुलिस का कड़ा पहरा तैनात किया गया है. एसपी कोटा किरण कुमार खुद दलबल के साथ सड़कों पर उतरे और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया. एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि आगामी त्योहारों और इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन की सूचना को देखते हुए पूरे जिले में सुरक्षा का कड़ा पहरा लगाया गया है. शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है. अधिकारी खुद संवेदनशील और रणनीतिक पॉइंट्स पर जाकर व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं. ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए शहर के काको मोड़ और अरवल मोड़ जैसे मुख्य चौराहों पर आधुनिक और सुव्यवस्थित तरीके से वाहनों की आवाजाही की योजना बनाई गई है. मुख्य सड़कों और चौराहों पर किसी भी प्रकार के वाहन को पार्क करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि प्रदर्शन के दौरान आम जनता के आवागमन में कोई बाधा न आए और ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे. एसपी ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा. सुरक्षा बलों को हर स्थिति पर पैनी नजर रखने और कानून-व्यवस्था का पूरी तरह पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं.0
0
Report
राम मंदिर ट्रस्ट की वित्तीय पारदर्शिता मजबूत: मदन मोहन पांडेय ने संभाली बैंकिंग-लेखा
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आंतरिक व्यवस्थाओं में बदलाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। ट्रस्ट के नवनियुक्त सदस्य एडवोकेट मदन मोहन पांडेय को बैंकिंग और लेखा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी s\\ोंपी गई है। मदन मोहन पांडेय अब ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन, बैंकिंग प्रक्रियाओं और लेखा संबंधी व्यवस्थाओं की निगराणी करेंगे। ट्रस्ट में नए सदस्यों को अलग-अलग विभागों और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी देकर कार्यों का नए सिरे से विभाजन किया जा रहा है। इससे पहले वित्तीय व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों में ट्रस्ट के पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा की प्रमुख भूमिका थी। राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले के बाद ट्रस्ट ने आंतरिक व्यवस्था और निगरानी तंत्र को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है। बैंकिंग, लेखा और वित्तीय लेनदेन जैसे संवेदनशील कार्यों के लिए जिम्मेदारी और निगरानी की स्पष्ट व्यवस्था तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि मदन मोहन पांडेय के जिम्मेदारी संभालने से ट्रस्ट की वित्तीय और लेखा व्यवस्था में निगरानी और पारदर्शिता को और मजबूत किया जाएगा। एडवोकेट मदन मोहन पांडेय उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता भी रह चुके हैं。0
0
Report
Advertisement
काशी विद्यापीठ में नितिन नवीन ने युवाओं को एकजुट रहने का आह्वान दिया
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन सभागार में युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम में बोले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन युवाओं को अल्फा, बीटा, गामा व जेन जी में न बाटाँ जाए नितिन नवीन ने युवाओं को अल्फा-बीटा-गामा में विभाजित न करने का आह्वान किया और देश के युवाओं को एकजुट रहने का संदेश दिया。 Gen Z के साथ विशेष संवाद काशी विद्यापीठ में आयोजित कार्यक्रम में जनरेशन जी के युवाओं से की सीधी बातचीत दिए सुझाव。0
0
Report
उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को 11 बजे भूकंप सायरन टेस्ट, जानिए क्यों
Dehradun, Uttarakhand:*हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं; जानिए क्यों लिया गया ये फैसला* एंकर- उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन बजेगा। यह किसी भूकंप का अलर्ट नहीं, बल्कि भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली की टेस्टिंग और लोगों को सायरन की आवाज से परिचित कराने की पहल है। वी ओ- उत्तराखंड में भूकंप जैसी आपदा से निपटने की तैयारियों को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है। अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे प्रदेश में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के सायरन का टेस्ट किया जाएगा। इस दौरान बजने वाला सायरन किसी वास्तविक भूकंप की सूचना नहीं देगा। इसका मकसद सिस्टम की तकनीकी जांच करना और आम लोगों को यह समझाना है कि भूकंप आने से पहले चेतावनी मिलने पर सायरन कैसा सुनाई देता है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आपदा प्रबंधन विभाग को इस व्यवस्था को नियमित रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन के साथ बैठक कर पूरी व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील राज्य है। प्रदेश का बड़ा हिस्सा भूकंपीय जोन चार और पांच में आता है। ऐसे में भूकंप को लेकर जागरूकता, पहले से तैयारी और समय पर चेतावनी बेहद अहम है। उन्होंने सिस्टम में लगे सेंसर और सायरन की नियमित जांच के साथ जरूरत के मुताबिक नए सेंसर और सायरन लगाने के निर्देश भी दिए हैं। 169 सेंसर और 112 सायरन से हो रही निगरानी— वर्तमान में उत्तराखंड में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के तहत 169 सेंसर और 112 सायरन लगाए गए हैं। इन सेंसर के जरिए भूकंपीय गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। किसी भूकंपीय घटना की स्थिति में सिस्टम के जरिए संबंधित क्षेत्रों तक चेतावनी पहुंचाने की कोशिश की जाती है। यूएसडीएमए और आईआईटी रुड़की के सहयोग से इस सिस्टम को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सेंसर लगाने का प्रस्ताव भी चल रहा है। इससे भूकंप की निगरानी और चेतावनी देने की क्षमता बढ़ेगी। 6 अक्टूबर के भूकंप में काम आया सिस्टम— सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि 6 अक्टूबर 2026 की रात 10:23 बजे चमोली जिले के थराली के पास 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र करीब 13 किलोमीटर की गहराई में था। इस दौरán आईआईटी रुड़की के सहयोग से संचालित भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली ने काम किया और भूकंपीय तरंगों के लोगों तक पहुंचने से पहले चेतावनी मिली। भूदेव मोबाइल ऐप और लगाए गए सायरन के जरिए लोगों को अलर्ट किया गया। विनोद सुमन ने कहा कि भूकंप जैसी अचानक आने वाली आपदा में कुछ सेकंड की पूर्व चेतावनी भी बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है। इन कुछ सेकंड में लोग सुरक्षित स्थान पर जा सकते हैं, गैस और बिजली के उपकरण बंद कर सकते हैं और जरूरी सावधानी बरत सकते हैं। 6 अक्टूबर की घटना ने भी इस सिस्टम की उपयोगिता को सामने रखा है। बाइट - विनोद सुमन, सचिव आपदा प्रबंधन हर महीने सायरन बजेगा, ताकि असली वक्त पर पहचान सकें— हर महीने होने वाली टेस्टिंग का एक बड़ा मकसद लोगों को सायरन की आवाज से परिचित कराना है। आमतौर पर लोगों को यह पता नहीं होता कि भूकंप की चेतावनी मिलने पर सायरन कैसा सुनाई देगा। ऐसे में वास्तविक भूकंप के समय सायरन बजने पर भ्रम या घबराहट हो सकती है। नियमित टेस्टिंग से लोग इसकी आवाज पहचान सकेंगे और असली खतरे के समय तेजी से प्रतिक्रिया दे पाएंगे। विनोद सुमन ने कहा कि इस पहल का मकसद लोगों को डराना नहीं, बल्कि उन्हें जागरूक, सतर्क और तैयार करना है। हर महीने होने वाला सायरन टेस्ट लोगों को यह समझने में भी मदद करेगा कि भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली किस तरह काम करती है। मोबाइल पर भी आएगा टेस्ट अलर्ट— सिर्फ सायरन ही नहीं, बल्कि भूदेव मोबाइल ऐप पर भी हर महीने 9 तारीख को सुबह 11 बजे टेस्ट अलर्ट भेजा जाएगा। मोबाइल पर वाइब्रेशन और बीप-बीप की आवाज के जरिए चेतावनी संकेत मिलेगा। यूएसडीएमए ने लोगों से भूदेव और सचेत ऐप का अपडेटेड वर्जन मोबाइल में रखने और दोनों ऐप को लोकेशन की अनुमति देने की अपील की है, ताकि संबंधित क्षेत्र के लिए जारी चेतावनी समय पर मोबाइल तक पहुंच सके। यूएसडीएमए ने साफ किया है कि हर महीने 9 तारीख को सुबह 11 बजे सायरन सुनाई दे तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह पहले से तय सिस्टम टेस्ट होगा। लोगों से अपील की गई है कि वे परिवार के सदस्यों, बच्चों और बुजुर्गों को भी इसकी जानकारी दें। साथ ही भूकंप के दौरान सुरक्षित रहने के तरीकों की जानकारी लें और मॉक ड्रिल में सक्रिय भागीदारी करें.0
0
Report
झांसी के मोमोज़ ठेले पर गैस सिलेंडर में आग, महिला झुलसी CCTV वीडियो सामने
Nagpur, Maharashtra:एंकर- झांसी कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचकुइयां मंदिर के पास सड़क किनारे लगे एक मोमोज के ठेले पर एलपीजी गैस सिलेंडर में लगी आग से पास खड़ी महिला आग की चपेट में आ गई, इस हादसे में महिला के हाथ-पैर झुलस गए, आनन फानन में महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो अब सामने आया है। वी/ओ.1-आग से झुलसी महिला जमुना राय ने बताया कि उसने गैस की लेजम लगाई। फिर गैस की लेजम को ठीक से कसने के बाद वह गेट के पास खड़ी हो गई थीं। इसी दौरान जैसे ही एक लड़की ने लाइटर से गैस जलाई, तभी अचानक गैस सिलेंडर से लपटें तेज होकर उनकी तरफ आ गई। देखते ही देखते वह आग की चपेट में आ गईं। जिससे जमुना के हाथ पे्र झुलस गए वह घायल हो गई, फिलहाल महिला की हालत ठीक है।0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ी सस्पेंस थ्रिलर 'भेद' रिलीज: मौर्य टॉकीज में प्रेस वार्ता, लोकसंस्कृति और 'पचरा' की दिखी झ
Durg, Chhattisgarh:Chhattisgarhi Suspense-Thriller 'Bhed' Released: Team Unveils Local Culture and 'Pachara' at Maurya Talkies पुनर्जन्म की पृष्ठभूमि पर आधारित छत्तीसगढ़ी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'भेद' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मौर्य टॉकीज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसके शुभारंभ पर फिल्म की खूबियां साझा की गईं। सुदर्शन स्टूडियो के बैनर तले बनी और विवेक कमलेकर निर्देशित इस फिल्म की 90% शूटिंग अर्जुदा गांव में हुई है। मन कुरैशी, राया डोंगरिया और उपासना वैष्णव अभिनीत यह पारिवारिक फिल्म अंधविश्वास पर कड़ा प्रहार करती है। फिल्म में प्रसिद्ध कथाकार युवराज जी के लोक-पूजन का प्रतीक 'पचरा' और लोकप्रिय गीत 'लाली बंगला' शामिल हैं, जिन्हें दर्शक खूब सराह रहे हैं।0
0
Report
दिल्ली: निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में GST काउंसिल की 57वीं बैठक हुई
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 57वीं GST काउंसिल की बैठक हुई।0
0
Report
विकसित भारत जन सेवा अभियान: बेगूं के सभी स्कूलों में कलश यात्रा
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में जहां विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत ब्लॉक के सभी विद्यालयों में सेवा कलश यात्रा का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बेगूं में भी सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। सीबीईओ कन्हैया लाल धाकड़ और एसीबीईओ कैलाश चंद गुप्ता ने बताया कि विकसित भारत और विकसित राजस्थान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आमजन, किसानों, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना अभियान का उद्देश्य है। प्रदेशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विकसित भारत जन सेवा अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के डूंडलोद गर्ल्स स्कूल की छह छात्राएं हैदराबाद के लिए रवाना
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—बलवंतपुरा, जिला—झुंझुनूं — शूटिंग के राष्ट्रीय मुकाबले में डूंडलोद गर्ल्स स्कूल की बेटियां दमखम दिखाएंगी — सीबीएसई नेशनल के लिए स्कूल की छह छात्राएं बुधवार रवाना हुईं — संस्था सचिव बीएल रणवां ने आत्मविश्वास और मेहनत से प्रदर्शन का आह्वान किया — अनवी, अन्नू, चारुल जाखड़ सहित छह छात्राएं करेंगे प्रतिनिधित्व — सीबीएसई शूटिंग प्रतियोगिता 11 से 14 अक्टूबर तक हैदराबाद में — प्राचार्या डॉ. रेखा यादव ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं0
0
Report
NHM संविदा कर्मचारियों ने उठाई आवाज,10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:*हमीरपुर:-* NHM संविदा कर्मचारियों ने उठाई आवाज, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांग पत्र, कर्मचारियों ने नियमितीकरण समेत 2 प्रमुख मांगों को पूरा करने की उठाई मांग, 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग, समान कार्य के लिए समान वेतन और कर्मचारियों को बेहतर सेवा सुविधाएं देने की मांग, महंगाई भत्ता, EPF, HRA समेत अन्य सुविधाएं दिए जाने की मांग, मांगों को लेकर 5, 6 और 7 अक्टूबर को काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, 8 और 10 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश लेकर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज करने की दी चेतावनी। *BYTE:- राहुल सचान (जिला अध्यक्ष संविदा संघ)*0
0
Report
झुंझुनूं: रामलीला के लिए बल्ली पूजन, 11 अक्टूबर से तैयार रामलीला
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—चिड़ावा, जिला—झुंझुनूं रामलीला मंचन के लिए हुआ बल्ली पूजन, मंच निर्माण शुरू 11 अक्टूबर से शुरू होगी Ramलीला, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार डालमिया के नोहरे में गणेश पूजन के बाद बल्ली पूजन हुआ पंडित बालकृष्ण चौरासिया ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन करवाया बल्ली पर मौली बांधकर तिलकार्चन किया गया, फिर निर्माण शुरू रामलीला परिषद सदस्य, कलाकार और गणमान्यजन मौके पर मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
पूर्व विधायक डॉ. शेखावत के जन्मदिन पर नागरिक मंच ने अभिनंदन और सम्मान जारी रखा
Jhunjhunu, Rajasthan:चिकित्सा सेवा के साथ समाजसेवा में भी अग्रणी पूर्व विधायक डॉ. शेखावत नागरिक मंच ने जन्मदिवस पर किया डॉ. मूल सिंह शेखावत अभिनंदन क्लीनिक पहुंचकर मंच पदाधिकारियों ने माला और साफा पहनाया प्रतीक चिह्न भेंट कर मिठाई खिलाकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं वक्ताओं ने चिकित्सा सेवा के साथ समाजसेवा की सराहना की नागरिक मंच ने सेवाभावी व्यक्तित्वों का सम्मान जारी रखने की बात कही0
0
Report
झुंझुनूं की अवि चाहर ने राष्ट्रीय कैम्प के लिए चयन, तीरंदाजी में कांस्य
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं — डूंडलोद पब्लिक स्कूल झुंझुनूं की छात्रा राष्ट्रीय कैम्प के लिए चयनित — अवि चाहर ने तीरंदाजी में राज्य स्तर पर कांस्य पदक जीता — संस्था सचिव बीएल रणवां ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं — 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया — राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले होने वाले कैम्प में जगह बनाई — विद्यालय पहुंचने पर छात्रा का स्टाफ ने जोरदार स्वागत किया0
0
Report
बड़ीसादड़ी में 33 KV तार चोरी: सांवरलाल मीणा गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने 33 KV विद्युत लाइन के तार चोरी मामले में कार्रवाई करते हुए चोरी के तार खरीदने वाले आरोपी सांवरलाल मीणा को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर विद्युत लाइन से चुराए गए तार खरीदने का आरोप है. पुलिस ने तकनीकी सहायता से आरोपी के ठिकानों का पता लगाकर बांसी, धरियावद, लसाड़िया और सलूंबर में तलाश की. मामले में चोरी किए गए 33 KV विद्युत लाइन के तार गांव सवना, थाना भींडर क्षेत्र से बरामद किए गए हैं. साथ ही वारदात में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया गया है. पुलिस ने चोरी के तार छिपाने वाले आरोपी को नामजद किया है. मामले में पूर्व में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस की कार्रवाई थानाधिकारी भगवानलाल के नेतृत्व में लीलाराम सहित टीम ने की. अनुसंधान जारी है.0
0
Report
Advertisement
