284001
DIG कलानिधि नैथानी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कर्मचारियों को दिलाई शपथ
Jhansi, Uttar Pradesh:DIG झांसी कलानिधि नैथानी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दोनों महानायकों का माल्यार्पण किया और पुलिस कर्मचारियों को उनके आदर्शों पर कर्तव्यनिष्ठा से चलने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिए कर्मचारियों को कंबल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी पुलिस कर्मचारी और अतिथिगण उपस्थित रहे, जिन्होंने देश की सेवा में अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पखांजूर में मुसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 20 घरों में पानी घुसा
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर में मुसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त। बारिश से बाढ़ जैसे हालात, लोग परेशान। PV 85 नदी उफान पर, लोगों के 20 घरों में घुसा पानी। जलमग्न हुए गांव, घर में रखे राशन व अन्य सामग्री बर्बाद।0
0
Report
काशीराम जयपुर: थाना अधिकारी लाइन-हाजिर, परिवहन निरीक्षक संघ प्रदर्शन जारी
Jaipur, Rajasthan:काशीराम जयपुर. कानोता थानाधिकारी लाइन हाजिर. थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह को किया गया लाइन हाजिर. परिवहन निरीक्षक संघ द्वारा किया जा रहा है कार्य बहिष्कार. मुनीन्द्र सिंह को हटाने की मांग को लेकर किया जा रहा कार्य बहिष्कार. पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने जारी किए आदेश. अब परिवहन निरीक्षक संघ भी खत्म कर सकता है कार्य बहिष्कार.0
0
Report
जयपुर में थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह लाइन हाज़िर, परिवहन निरीक्षक संघ ने बहिष्कार तेज किया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।कानोता थानाधिकारी लाइन हाजिर। थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह को किया गया लाइन हाजिर। परिवहन निरीक्षक संघ द्वारा किया जा रहा है कार्य बहिष्कार। मुनीन्द्र सिंह को हटाने की मांग को लेकर किया जा रहा कार्य बहिष्कार। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने जारी किए आदेश। अब परिवहन निरीक्षक संघ भी खत्म कर सकता है कार्य बहिष्कार0
0
Report
Advertisement
केदारनाथ में सावन के दौरान आस्था चरम, अफवाहें धाम तक नहीं पहुंचीं
Noida, Uttar Pradesh:एंकर : सावन मास में विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर है। सोशल मीडिया पर धाम और यात्रा मार्ग को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों के बीच केदारनाथ पहुंचे तीर्थयात्रियों ने इन दावों को पूरी तरह खारिज किया है। यात्रियों का कहना है कि यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है, दर्शन भी सहज हो रहे हैं और व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं। वीओ: सावन मास के पावन अवसर पर बाबा केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक है। देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। धाम पहुंचे यात्रियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर यात्रा मार्ग बंद होने और धाम तक नहीं पहुंच पाने जैसी जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे स्वयं सुरक्षित रूप से केदारनाथ धाम पहुंचे हैं और सभी भक्तों से अफवाहों पर ध्यान न देकर बाबा केदार के दर्शन के लिए आने की अपील की। उनका कहना है कि इन दिनों बाबा केदार के स्पर्श दर्शन भी हो रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था और अधिक प्रगाढ़ हो रही है। यात्रियों ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। उनका कहना है कि यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है और जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, बदरी-केदार मंदिर समिति भी श्रद्धालुओं की सेवा में लगातार जुटी हुई है। श्रद्धालुओं का संदेश साफ है कि अफवाहों से भ्रमित होने के बजाय बाबा केदार के दर्शन के लिए निश्चिंत होकर धाम पहुंचे और श्रावण मास के इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं। बाईट: विनीत पोस्ती, सदस्य बद्री केदार मंदिर समिति,केदारनाथ बाइट: 1-केदारनाथ पहुंचे तीर्थयात्री, बाईट: 2-केदारनाथ पहुंचे तीर्थयात्र्री बाईट: 3 - केदारनाथ पहुंचे तीर्थयात्री बाईट: 4- केदारनाथ पहुँचे तीर्थयात्र्री0
0
Report
भोपाल के चौक बाजार में लहंगे की दुकान में लगी आग, दमकल ने पाया नियंत्रण
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल चौक बाजार में लहंगे की दुकान में लगी आग भोपाल के चौक बाजार स्थित एक लहंगे की दुकान में अचानक आग लग गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर पाया काबू फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं0
0
Report
ऑटो रिक्शा यूनियन ने पार्किंग बहाली की मांग पर चक्का जाम की चेतावनी दी
Mandi, Himachal Pradesh:ऑटो रिक्शा यूनियन ने पार्किंग बहाली की मांग उठाई, चेतावनी, मांगें न मानीं तो होगा चक्का जाम मंडी में ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन ने जोनल अस्पताल गेट के पास ऑटो रिक्शा पार्किंग स्थल को बहाल करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। यूनियन का कहना है कि पार्किंग हटने से ऑटो चालकों और यात्रियों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो मजबूरन चक्का जाम कर आंदोलन किया जाएगा0
0
Report
Advertisement
कलेक्टर ने बिलाईगढ़ ब्लॉक में हर घर नल कनेक्शन के लिए कड़ाई से मुआयना
Saiki, Bihar:स्लग/कलेक्टर के सख्त निर्देश, जेजेएम मिशन कार्य पंचायत को सुपुर्द के बाद मरम्मत की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी। जल जीवन मिशन और हर घर जल के कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश। जल जीवन मिशन के कार्यों को पूर्ण करने कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक। पीएचई एसडीओ और बिलाईगढ़ क्षेत्र के सरपंच, सचिव, ठेकेदार से एक साथ लिए रिपोर्ट। एंकर/सारंगढ़ बिलाईगढ़, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट में जल जीवन मिशन अंतर्गत बिलाईगढ़ ब्लॉक में हर घर नल कनेक्शन के कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों और सरपंच, सचिव, ठेकेदारों का एक साथ बैठक लेकर जल जीवन मिशन के पानी टंकी, पाइप लाइन, हर घर नल कनेक्शन के कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली और पाइप बिछाने, सीसीरोड बनाने, स्टीमेट अनुसार कार्य पूर्ण करने, ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने, जहाँ जरूरत वहां हHydro बोर करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर को जानकारी मिला कि, मधबनकला गांव में ग्रामीण नल कनेक्शन जाने नहीं दे रहे, तो कलेक्टर ने सीईओ जनपद और एसडीएम को ग्रामीणों को समझाने के निर्देश दिए कि पेयजल उसी गांव के लोगों के लिए है। वहीं एक अन्य गांव में पंचायत या स्कूल आदि सरकारी बोर, बोरिंग से पानी टंकी तक नल कनेक्शन जोड़ने के कार्य में ग्रामीणों द्वारा बाधा उत्पन्न किया जा रहा तो, कलेक्टर ने कहा सभी सरकारी बोर बोरिंग विभाग भले अलग हो लेकिन लोगों के पेयजल का कार्य किया जाएगा और जो कोई व्यक्ति या समूह इस महत्वकांक्षी योजना में बाधा उत्पन्न करेंगे उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही करने एसडीएम को निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस बैठक में अनुपस्थित सरपंच, सचिव और ठेकेदारों को नोटिस देने के निर्देश दिए, वहीं समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बाइट/कश्यप जिला अधिकारी जल जीवन मिशन।0
0
Report
आणंद के नहर में 11 वर्षीय बच्ची की मौत; दो महिलाएं और एक भाई भी डूबे
Anand, Gujarat:આણંદના સિટી પોઈન્ટ ચાર રસ્તા પાસે કાંસમાં 11 વર્ષની બાળકી તણાતા મોત. બે બહેના અને એક ભાઈ پانیમાં તણાયા. સ્થાનિક રહે પોઈશેએ એક બહેન અને ભાઈને બચાવી લીધા. 11 વર્ષની પ્રીતિ રમેશ સોલંકી પાણીમાં ડૂબી જતા મોત નિપજ્યું. મૃતક બાળકીનો પરિવાર મૂળ अमીયાદનો હોવાનો ઓળખ આપવામાં આવે છે. આણંદ ફાયર બ્રિગેડે બાળકીનો મૃતદેહ કાંસમાથી બહાર કાઢ્યો.0
0
Report
राम जन्मभूमि दान मामले पर गिरिराज सिंह का तंज, विपक्ष की रणनीति पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली। अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित चोरी पर विपक्ष के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, \"लोकसभा के अध्यक्ष पहले भी आपत्ति दर्ज कर चुके हैं कि मकर द्वार पर ऐसा काम नहीं हो। आज जो घटना घटी है, ये केवल सपा, पप्पू यादव और कांग्रेस की सोची-समझी रणनीति के तहत भारत के सनातन के साधु संतों को चोर के रूप में दिखाया गया। यह क्या सोची-समझी रणनीति है, अपमानित करने का नहीं है तो क्या है?...अखिलेश यादव सोचते हैं कि सनातन का अपमान करेंगे। चोरी किया कर्मचारियों ने, वो जेल में हैं और आप सनातन को गाली देंगे, भगवा को गाली देंगे?\"0
0
Report
Advertisement
कैथल न्यायालय परिसर में मॉक ड्रिल: सुरक्षा बलों की सतर्कता से कानून-व्यवस्था मजबूत
Kaithal, Haryana:कैथल पुलिस की सतर्कता का संदेश: न्यायिक परिसर में मॉक ड्रिल, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा कैथल पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार सतर्कता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला पुलिस ने न्यायिक परिसर में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की। इस दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों के साथ डॉग स्क्वाड ने भी परिसर के कोने-कोने की गहन जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस ने आम नागरिकों को भी जागरूक करते हुए अपील की कि यदि आसपास कोई लावारिस वस्तु या संदेहशील व्यक्ति दिखाई दे तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत पुलिस को सूचना दें। डीएसपी मुख्यालय बीरभान ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि यदि हर नागरिक सतर्क रहेगा और समय पर पुलिस को जानकारी देगा, तो अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है तथा असामाजिक तत्व किसी भी वारदात को अंजाम देने से पहले ही नाकाम हो जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से पुलिस को अपना मित्र मानने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साझा करने की अपील की। कैथल पुलिस का यह अभियान सुरक्षा के प्रति उसकी सजगता और आमजन की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। Byte वीरभान डीएसपी हेडक्वार्टर0
0
Report
बैरतूल के संरक्षित जंगल में 4 किलोमीटर सड़क बनाने पर शासन-जनता में हड़कंप
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल जिले की आमला रेंज में ठानी और बेलोंड गांव के बीच खड़गढ़ बीट का एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है,जहां ग्रामीणों ने वर्षों से सड़क की मांग पूरी नहीं होने पर खुद ही मोर्चा संभाल लिया। करीब एक सैकड़ा ग्रामीणों ने श्रमदान कर संरक्षित वन क्षेत्र में लगभग 4 किलोमीटर जंगल क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ पौधे हटाए और खुदाई कर रास्ता तैयार कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने नाले पर पुलिया भी बना डाली,ताकि दोनों गांवों के बीच आवागमन सुगम हो सके। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा काम करीब दो महीने तक चलता रहा,लेकिन इस दौरान न तो किसी वन कर्मचारी ने और न ही किसी अधिकारी ने ग्रामीणों को रोका। जंगल में पेड़ों की कटाई हुई,खुदाई कर रास्ता बनाया गया,लेकिन जिम्मेदार विभाग पूरी तरह मौन रहा। अब जब सड़क पूरी तरह तैयार हो चुकी है और मामला उजागर हुआ,तो वन विभाग हरकत में आया है। लेकिन कार्रवाई के नाम पर विभाग अब उसी सड़क को खराब करने में जुटा हुआ है,जिसे ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत से बनाया था। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि जब संरक्षित वन क्षेत्र में खुलेआम 4 किलोमीटर सड़क बनाई जा रही थी,तब वन विभाग कहां था। अगर यह काम अवैध था,तो समय रहते इसे रोका क्यों नहीं गया और अगर नहीं रोका गया, तो क्या यह विभाग की बड़ी लापरवाही नहीं है। अब विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या यह सिर्फ दिखावे की कार्रवाई है? क्या अपनी नाकामी छुपाने के लिए सड़क को ही उजाड़ा जा रहा है। इस पूरे मामले में रेंजर से लेकर डीएफओ तक की जिम्मेदारी तय होना जरूरी है। क्योंकि सैकड़ों पेड़ों की कटाई और जंगल में 4 किलोमीटर खुदाई कोई छोटी घटना नहीं है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।। बाइट -1- रामप्रकाश अहाके,ग्रामीण बाइट -2- सुखराम कुमरे,ग्रामीण बाइट -3- अम्मीलाल उइके,ग्रामीण बाइट -4- अरिहंत कोचर,डीएफओ दक्षिण वन मंडल बैतूल WT -RUPESH MANSURE ZEE MEDIA BETUL0
0
Report
जालौन में सड़क हादसों में 5 घायल, तीन की हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में 5 लोग घायल, स्थानीय लोगों और एम्बुलेंस ने पुलिस और एंबुलेंस को दी सूचना, सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती, डॉक्टरों ने तीन लोगों की हालत नाजुक देख हायर सेंटर किया रेफर, जालौन कोतवाली क्षेत्र का मामला。0
0
Report
Advertisement
महराजगंज फरेंदा में जमीन विवाद से बुजुर्ग की हत्या: बड़ी बहू हिरासत में
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। बुजुर्ग का खून से लतपथ शव आज घर के पास ही मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई मौके पर पहुंचे पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय सच्चाराम गुप्ता के रूप में हुई है। इस मामले को जमीनी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक की छोटी बहू ने बड़ी बहू पर ही जमीन विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने मृतक की बड़ी बहू शोभा गुप्ता जो शिक्षामित्र हैं, उसको पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और तहरीर में नामजद आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मृतक की छोटी बहू सुनीता गुप्ता के अनुसार सच्चाराम गुप्ता और उनकी बड़ी बहू शोभा गुप्ता के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप लगाया गया है कि शोभा गुप्ता ससुर पर जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रही थीं। सच्चाराम गुप्ता द्वारा इनकार किए जाने पर उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी दी गई। घटना से एक दिन पहले दोनों लोगों के बीच विवाद हुआ था और धमकी भी दी गई थी। शुक्रवार सुबह सच्चाराम गुप্তা का शव घर के समीप पड़ा मिला। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर फरेंदा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी है। बड़ी बहू शिक्षामित्र शोभा गुप्ता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जबकि तहरीर में नामजद कृष्णा सहित अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास में जुटी हुई है। फरेंदा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य, तहरीर में लगाए गए आरोप तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बहराइच में दीवार गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, ग्रामीण शोक
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में दीवार गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, खबर बहराइच से है, जहाँ के थाना पयागपुर क्षेत्र के पहडवा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध हरीराम की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक हरीराम गांव के रास्ते से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान रास्ते के किनारे खड़ी एक पुरानी दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी और वह उसके नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। इस दुखद घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
कपासन में महाराणा प्रताप विद्यालय के खेल मैदान पर विवाद गरम, जाँच की मांग
Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - पीएम श्री महाराणा प्रताप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान की भूमि को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट पवन कुमार शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खेल मैदान की भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में विद्यालय के नाम दर्ज करने, पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा अनियमितता के दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही खेल मैदान को मूल स्वरूप में बहाल कर भविष्य में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण और अनियमितता पर स्थायी रोक लगाने की भी मांग उठाई गई।0
0
Report
Advertisement
