284419
DIG झांसी कलानिधि नैथानी द्वारा थाना रक्सा का आकस्मिक दौरा
Raksa, Uttar Pradesh:DIG झांसी कलानिधि नैथानी ने अचानक थाना रक्सा का दौरा किया और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने भूमि विवाद से संबंधित 5 मामलों में संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण करने और समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी समेत सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को सटीक जनसुनवाई करने की हिदायत दी गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोकराझार हत्या केस: ABMSU के प्रदर्शन से सीबीआई जांच तेज करने की मांग
Guwahati, Assam:ASSAM Bodoland minority student union के leader लाफिकुल इस्लाम मर्डर केस में फिर भड़का बोडोलैंड के मुस्लिम के बीच आक्रोश सीबीआई जांच तेज करने की मांग, फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग असम के कोकराझार से इस वक्त बड़ी खबर है। पूर्व छात्र नेता लाफिकुल इस्लाम अहमद हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर एक बार फिर प्रदर्शन हुआ है। ABMSU के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरे और सीबीआई जांच की धीमी रफ्तार पर सवाल उठाए। 1 अगस्त 2017 को दिनदहाड़े हुई Muslim leader लाफिकुल इस्लाम की हत्या के बाद से ही न्याय की मांग उठती रही है। अब एक बार फिर ABMSU ने करीब दो घंटे का धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि हत्याकांड की सीबीआई जांच में तेजी लाई जाए, मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कराई जाए और हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई हो। ABMSU का आरोप है कि वर्षों बाद भी हत्याकांड की पूरी साजिश और कथित मुख्य साजिशकर्ताओं तक जांच नहीं पहुंच पाई है। संगठन ने मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है। ABMSU की चेतावनी अगर सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसी की तरफ से जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को दिल्ली तक ले जाने की चेतावनी दी गई है। संगठन के मुताबिक 18 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंत्र पर प्रदर्शन किया जाएगा।0
0
Report
डूंगरपुर में मॉक ड्रिल: पुलिस पहले पहुंची, एम्बुलेंस आखिर में राहत तैयारियों पर निगाह
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में भंडारिया घाटा में बस के खाई में गिरने की एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया ताकि आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों की तैयारी परखी जा सके। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य राहत एवं बचाव एजेंसियों को मौके पर पहुंचने के समय (रिस्पॉन्स टाइम) की सूचना भेजकर उनकी स्पष्ट तैयारी को नोट किया गया। इस ड्रिल में कोतवाली थाना पुलिस सबसे पहले पहुंची और लगभग 40 मिनट बाद एंबुलेंस पहुँची। जिला कलेक्टर देशल दान ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस घटना से जुड़ी दुर्घटना पर मॉक ड्रिल रखी गई थी ताकि एजेंसियों का समन्वय और समय पर पहुँचने की स्थिति की समीक्षा की जा सके। खामियाँ या देरी के संबंध में संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे ताकि वास्तविक दुर्घटना की स्थिति में राहत कार्य त्वरित पहुँचें।0
0
Report
नदबई नगरपालिका अध्यक्ष निर्विरोध: कमलेश कटारा का चयन
Noida, Uttar Pradesh:नदबई।नदबई नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कमलेश कटारा का निर्विरोध निर्वाचन तय। नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर एकमात्र कमलेश कटारा ने किया नामांकन। कमलेश कटारा ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में किया अध्यक्ष पद का नामांकन। हालांकि, 18 सितंबर को होगी निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा। नदबई के वार्ड 35 से भाजपा सिंबल पर निर्विरोध निर्वाचित हुई कमलेश कटारा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम कटारा की पत्नी है कमलेश कटारा। बेटा हिमांशु कटारा कांग्रेस के सिंबल पर लड चुके नदबई विधानसभा का चुनाव।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद रेलवे ट्रैक पर युवक का शव: पास तमंचा मिला, परिवार दहशत में
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के हथियापुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला। शव से कुछ दूरी पर तमंचा भी पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की shinaakhत कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खड़ियाई का रहने वाला 22 वर्षीय अमन पुत्र अरविंद Shukla मंगलवार रात करीब आठ बजे फार्मा का बिल लेकर घर से निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को भी सूचना दी। बुधवार को मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के हथियापुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव से कुछ दूरी पर तमंचा भी पड़ा मिला। कुछ ही देर में पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अमन के रूप में की। परिजनों के मुताबिक अमन दवा के फार्मा पर काम करता था और परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उसकी मौत से मां रेनू शुक्ला समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मामले की जांच कर मौत का कारण स्पष्ट किए जाने की मांग की है।0
0
Report
औरैया: ब्रेक फेल से स्कूल बस पलटी, 30 बच्चे घायल
Auraiya, Uttar Pradesh:auraiya एंकर:औरैया जनपद के थाना बेला क्षेत्र के बेला-कानपुर मार्ग पर बबनौटी मोड़ के पास आज बच्चों से भरी स्कूली बस ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में करीब 30 बच्चे सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में करीब आधा दर्जन बच्चों के घायल हो गए है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार रामवती बालक राम फाउंडेशन, सौरभ अकैडमी की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। बबनौटी मोड़ के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे बच्चों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना पर सीओ बिधूना पुनीत मिश्रा और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को बाहर निकलवाया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घायल बच्चों में आरती,वंदना प्राची कक्षा छह की छात्रा शामिल हैं। प्राची के कान में चोट बताई गई है। अन्य घायल बच्चों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना Grस्त बस को तत्काल सीज कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।गनीमत रही कि हादसा बड़ा रूप नहीं ले सका। ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से बस में सवार बच्चों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाइट:आलोक मिश्रा एएसपी औरैया बाइट:बच्चे0
0
Report
हेमंत चौधरी ने कांग्रेस में कांग्रेस में विलय कर सिद्धार्थनगर में राजनीतिक तूफान मचा दिया
Naugarh, Uttar Pradesh:अपना दल एस युवा मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय जन सरदार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद अपने गृह जनपद सिद्धार्थनगर के प्रथम आगमन पर तिलौली-बांसी बॉर्डर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचा जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम कांग्रेस जिला अध्यक्ष काजी सोहेल, सादिक अली अहमद सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बाद में हेमंत चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने राजनीतिक रुख और जिले से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। मीडिया से बातचीत में हेमंत चौधरी ने कहा कि उन्होंने अपना दल एस छोड़कर अपनी पार्टी बनाई थी और गरीब, शोषित एवं वंचित लोगों की लड़ाई लड़ रहे थे। लेकिन एक समय बाद उन्हें लगा कि यह लड़ाई धीमी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी शोषित और वंचित लोगों की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसी वजह से उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। हेमंत चौधरी ने कहा कि वह कांग्रेस में लंबे समय के लिए आए हैं और टिकट मिले या न मिले, वह पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। हेमंत चौधरी ने यह भी कहा कि उन्होंने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व से प्रदेश के कुर्मी समाज को कांग्रेस से जोड़ने का वादा किया है और इसकी शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में कुर्मी समाज के लोगों की बड़ी संख्या में कांग्रेस में ज्वाइनिंग होगी। आपक बता चले कि 9 अगस्त को लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय में यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की अगुवाई में हेमंत चौधरी ने अपनी पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली थी।0
0
Report
Advertisement
गोंडा पुलिस ने 25 हजार इनामी आरोपी त्रिभुवन शुक्ला गिरफ्तार, अस्पताल कांड का खुलासा
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बग्गी रोड स्थित न्यू मेडलाइफ हॉस्पिटल में बीते 12 अप्रैल की मध्य रात्रि हुए खाद विक्रेता 40 वर्षीय आनंद कुमार पांडे हत्याकांड में फरार चल रहे 25000 के इनामियां आरोपी त्रिभुवन शुक्ला को आज पुलिस द्वारा बुधवार देर शाम गिरफ्तार करके गोंडा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय द्वारा त्रिभुवन शुक्ला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है बीते 12 अप्रैल की रात्रि में भांजे सत्य प्रकाश शुक्ला के साथ ड्यूटी करने को लेकर के अस्पताल में ही विवाद हुआ था। इस दौरान भांजे सत्य प्रकाश शुक्ला के फोन करने पर मामा आनंद कुमार पांडे विवाह सुलझाने गए थे इसी दौरान तो उनके साथ वार्ड बॉय अनुपम शुक्ला ने मारपीट करके चाकू से हमला करने गंभीर रूप से घायल कर उनकी हत्या कर दी थी। इस पूरे मामले में बीते 12 अप्रैल को ही धानेपुर थाने की पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करके आरोपी त्रिभुवन शुक्ला की तलाश की जा रही थी और यह लगातार फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी न होने पर गोंडा पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा द्वारा 25000 का इनाम घोषित किया गया था घटना को अंजाम देने के बाद भी बीते 5 महीने से लगातार फरार चल रहे थे। इनके खिलाफ न्यायालय द्वारा भी गिरफ्तारी को लेकर के वारंट जारी किया गया था पुलिस को गिरफ्तार करके पेश करने के निर्देश दिए गए थे।0
0
Report
झीरम घाटी हमला: TS सिंह देव का कहना मृत्यु दंड पर्याप्त नहीं, जाँच पर सवाल
Kusu, Chhattisgarh:झीरम घाटी हमला के बारे में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि निर्णय कड़ा है, क्योंकि मृत्यु दंड से हमारी न्याय संहिता में बड़ी सजा नहीं है। लेकिन कोर्ट ने जिन लोगों को सजा सुनाई है, उन्होंने घटना को घटित क्यों हुई, क्यों उस दिन एक भी रोड ओपनिंग पार्टी, अर्ध सैनिक बल सहित पुलिस की तैनाती नहीं की गई थी, साथ ही परिवर्तन यात्रा की मुखबिरी कहाँ की गई थी यह सवाल उठते हैं। एनआईए की जांच में मुझे गवाह के तौर पर शामिल करना था, पर ऐसा नहीं किया गया। इस वजह से पूरी जांच अभी सवालों के घेरे में है। झीरम घाटी हमले के मामले में मलकीत सिंह गेंदु ने एनआईए कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। लेकिन झीरम घाटी हमले में छोटे-छोटे नक्सलियों को आरोपी बनाया गया है, और बड़े लोगों के साथ सफेद पोशाक वाले लोगों को भी बचाया गया है。0
0
Report
लखनऊ में AISA के GenZ Rising कार्यक्रम: पेपर लीक, फीस वृद्धि और रोजगार पर चर्चा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में AISA का ‘GenZ Rising’ कार्यक्रम लखनऊ में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी AISA का ‘GenZ Rising’ कार्यक्रम कैसरबाग स्थित गांधी भवन में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा समेत कई छात्र नेता और सोशल एक्टिविस्ट शामिल हो रहे कार्यक्रम को देखते हुए गांधी भवन के बाहर और अंदर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं वहीं कार्यक्रम में पेपर लीक, फीस वृद्धि और रोजगार जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाने की बात कही जा रही है बता दे कि AISA का ‘GenZ Rising’ अभियान 9 अगस्त को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से शुरू हुआ था अलग-अलग जनपदों से होते हुए अब ये अभियान लखनऊ पहुंचा है अभियान के जरिए छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को व्यापक छात्र-युवा आंदोलन से जोड़ने की कोशिश की जा रही है लखनऊ यूनिवर्सिटी से जुड़े मुद्दे भी कार्यक्रम में उठाए गए इनमें फीस वृद्धि, छात्रसंघ चुनाव की बहाली और छात्रों पर दंडात्मक कार्रवाई जैसे मुद्दे शामिल हैं... कार्यक्रम में अलग अलग शहरों से आए हुए "Gen z" से बात की उन्होंने बताया कि पेपर लीक, फीस वृद्धि और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है उत्तर प्रदेश में भी बदलाव होना चाहिए बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है शिक्षा का भी मुद्दा बड़ा है इन मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में रॉन्ग साइड पिकअप से ई-रिक्शा टक्कर, युवती घायल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में रॉन्ग साइड से आ रही पिकअप ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। बेलीपार थाना क्षेत्र के सेवई चौराहे पर हुए इस हादसे में ई-रिक्शा सवार युवती और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने पिकप और चालक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। तस्वीरें गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के सेवई चौराहे की हैं, जहां बुधवार को दोपहर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जब भलुआन से गोरखपुर की तरफ जा रहे ई-रिक्शा की यूनियन बैंक के पास सामने से रॉन्ग साइड से आ रही पिकअप से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार गुड़िया के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि ई-रिक्शा चालक भी घायल हो गया। पिकअप चालक मोहन पुत्र हरीलाल, निवासी हरदिया, थाना गीडा के मुताबिक फोरलेन कट के पास जाम लगा था, जिसके चलते वह रॉन्ग साइड से निकल रहा था। चालक ने आरोप लगाया कि ई-रिक्शा चालक तेज रफ्तार में मोबाइल चला रहा था और उसकी तरफ से टक्कर हुई। हालांकि हादसे की असल वजह क्या रही, यह पुलिस की जांच के बाद ही साफ होगी। हादसे की सूचना मिलते ही बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल गोरखपुर भेजा, जहां युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पिकअप और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
गुंदोलाव झील के किनारे युवक का शव मिलने से हड़कम्प, पुलिस जांच जारी
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़। गुंदोलाव झील के किनारे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पानी में एक युवक का शव तैरता हुआ नजर आया। शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान पुराना शहर स्थित कायस्थ मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय सुरेन्द्र सिंह खांगारोत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना अवाना की पाल क्षेत्र की है। सुरेन्द्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। मौत हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल मदनगंज थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
बगरू फैक्ट्री में आग: दमकल ने पाया काबू, LPG टैंक सुरक्षित
Jaipur, Rajasthan:अपडेट... बगरू (जयपुर) फैक्ट्री में आग लगने का मामल... करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियों में लगाए कई फेरे, बगरू नगर पालिका, रीको, जयपुर नगर निगम, महिंद्रा सेज से पहुंचीं है फायर ब्रिगेड बगरू एसीपी धर्मेंद्र शर्मा, SHO चंद्रभान सिंह भी मय जाप्ता मौके पर रहे मौजूद, बगरू नायब तहसीलदार नवनीत पांडे ने लिया आगजनी का जायजा, फिलहाल रह रहकर फैक्ट्री से उठ रहा है धुआं, फैक्ट्री परिसर में स्थित LPG के दो टैंक सुरक्षित, प्रशासन ने ली राहत की सांस।0
0
Report
Advertisement
सुदिव्य कुमार के श्राद्धकर्म के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नेताओं की मौजूदगी
Giridih, Jharkhand:दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार का श्राद्धकर्म कल होना है, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. कल आयोजित होने वाले श्राद्धकर्म कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेता और हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे. गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचीं. उन्होंने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार, जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी और कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं. सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं.0
0
Report
उज्जैन में 25 लाख दीपों से रोशनी, CM मोहन यादव और नबीन की उपस्थिति
Ujjain, Madhya Pradesh:17 सितंबर की शाम उज्जैन में 25 लाख से ज्यादा दीप एक साथ रोशन होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी में होने वाले कार्यक्रम में शिप्रा आरती, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भजन जैमिंग और भव्य आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी।0
0
Report
अजमेर नगर निगम मेयर पद के लिए भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला तेज
Ajmer, Rajasthan:नगर निगम अजमेर में मेयर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस ने एक एक प्रत्याशी को मैदान में उतारा है... भाजपा ने पहले पत्ते खोल कर सामान्य वर्ग के लिए लॉटरी से आरक्षित सीट पर ब्राह्मण महिला अनामिका शर्मा को पर्चा भरवाया... भाजपा के शहर अध्यक्ष रमेश सोनी के साथ निगम के नए भवन पहुंची पार्षद अनामिका ने पर्चा दाखिल किया... दूसरी ओर दोपहर लगभग 2 बजे कांग्रेस की प्रत्याशी किरण गढ़वाल ने मुहूर्त के अनुसार नामांकन दाखिल किया.. शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ पहुंची गढ़वाल के पति दिनेश गढ़वाल भी मौजूद रहे.. खासी गहमागहमी के साथ दोनों ही दलों की ओर से नामांकन दाखिल किया गया... भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी ने दावा किया कि उन्होंने सामान्य वर्ग की महिला को उनका अधिकार सौंपा है और निगम में भाजपा बोर्ड बनने जा रही है... वही दूसरी ओर मेयर प्रत्याशी अनामिका ने इसे पार्टी के विश्वास करार दिया.. कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल ने बताया गृहणी से लेकर मेयर की दौड़ को चुनौती बताते हुए कहा कि एक लड़की शादी के बाद जैसे ससुराल में एडजेस्ट होती है वह राजनीति में होंगीं.. उनके पति दिनेश ने इसे पार्टी का विश्वास बताया तो कांग्रेस अध्यक्ष डाक्टर राजकुमार जयपाल ने दावा किया कि उनके पास बोर्ड के लिए पूर्ण बहुमत है..0
0
Report
Advertisement
