284001
झांसी में DIG और SSP ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने चेकिंग, फ्रिस्किंग, कंट्रोल रूम और अन्य इकाइयों का दौरा कर आवश्यक निर्देश दिए। डीआईजी ने रेंज पुलिस को संदिग्ध स्थानों की सघन जांच और साल्वर गैंग के अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के साथ कठोर कार्रवाई के आदेश दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ED की बड़ी कार्रवाई: जमालपुर में जॉलीवुड म्यूजिक ठगी पर छापेमारी
Munger, Bihar:जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, जमालपुर में निदेशक के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी,सुबह से जारी कार्रवाई, परिजनों से पूछताछ; करोड़ों की कथित ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच तेज मुंगेर के जमालपुर में जॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े कथित करोड़ों रुपये के ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार की सुबह बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीम ने सुबह करीब पांच बजे जमालपुर थाना क्षेत्र के नया टोला फुलका स्थित कंपनी के निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव के आवास समेत उससे जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। कार्रवाई समाचार लिखे जाने तक जारी थी। जानकारी के अनुसार, आधा दर्जन से अधिक ईडी अधिकारी सुबह तड़के नया टोला फुलका पहुंचे और स्थानीय लोगों की दिनचर्या शुरू होने से पहले ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया। टीम जितेंद्र कुमार राजीव के परिजनों के घरों में भी छापेमारी कर रही है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में प्राथमिक आरोपी जय धन तांती और प्रिया राजीव रंजन से भी ईडी पूछताछ कर रही है। टीम दस्तावेजों, बैंक खातों और अन्य वित्तीय लेनदेन से जुड़े साक्ष्य खंगाल रही है। बताया जाता है कि जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी ने लोगों को कम समय में दोगुना पैसा और रातों-रात अमीर बनने का सपना दिखाकर निवेश कराया। आरोप है कि मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर तथा कोसी-सीमांचल के करीब पांच हजार लोगों से एक अरब रुपये से अधिक की कथित ठगी की गई। शुरुआत में कुछ निवेशकों को भुगतान कर भरोसा जीतने के बाद कंपनी ने बड़ी रकम जुटाई और फिर कथित रूप से संचालक फरार हो गए。 मामला करीब दो वर्ष पहले उस समय उजागर हुआ था, जब 50 से अधिक पीड़ितों ने कंपनी के खिलाफ विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पीड़ितों ने अपने पैसे की वापसी के लिए पुलिस, न्यायालय और प्रशासन का दरवाजा खटखटाया। इस मामले में कंपनी के निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव ने 27 नवंबर 2024 को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं और मामला न्यायालय में लंबित है। ईडी की मौजूदा कार्रवाई को इसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय लेनदेन की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। विस्तृत जानकारी और छापेमारी के निष्कर्ष का इंतजार किया जा रहा है।0
0
Report
मोंठ, झांसी में शराबी बेटे ने मां पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, हालत गंभीर
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में मोंठ थाना क्षेत्र के कुम्हरार गांव से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। नशे में घर लौटने पर मां ने बेटे की फटकार लगाई, इससे नाराज बेटे ने गुस्से में आकर अपनी मां पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। घटना में मां गंभीर रूप से झुलस गई। माँ की चीख पुकार सुनकर परिजनों के अलावा आसपास के लोग आ गए और किसी तरह आग बुझाने के बाद उसे मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और हालत नाजुक होने पर देर रात उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।0
0
Report
जयपुर की पहली महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह को नकाबपोश बदमाशों का पीछा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजधानी जयपुर से खबर, राजस्थान की पहली महिला बॉडी बिल्डर का पीछा, महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह का किया बदमाशों ने पीछा, स्कॉर्पियो गाड़ी में नक़ाबपोश बदमाशों ने किया पीछा, गाड़ी का पीछा करने के दौरान बांध रखे थे अपने चहरे पर नक़ाब, अपनी गाड़ी रोक प्रिया सिंह ने बदमाशों को रोकना चाहा, लेकिन उससे पहले ही फरार हुए बदमाश, प्रिया सिंह ने दी जवाहर नगर थाने में शिकायत, मामले की जाँच कर रही पुलिस0
0
Report
Advertisement
झारखंड में सीबीआई जांच पर सरकार ने कहा—नतीजा दिखा नहीं? विपक्ष पर निशाना
Ranchi, Jharkhand:रांची में मंत्री दीपिका पांडे ने कहा सीबीआई जांच का कोई नतीजा दिखा नहीं है। राज्य सरकार बातचीत के लिए तैयार है। बीजेपी का कोई नैतिक अधिकार नहीं इस मामले में, जंतर मंतर पर कैसा व्यवहार किया था। झारखंड में विपक्ष कमजोर है वो कई प्रयास किए हैं सरकार पर निशाना साधने के लिए, वो छात्रों में संभावना ढूंढ रहे हैं। परीक्षा में गड़बड़ी हुई, जांच हो रही है। जांच में जो बातें आयेगी उसके अनुसार कार्रवाई होगी। दीपिका पाण्डेय, मंत्री इरफान अंसारी ने कहा आज मानसून सत्र का पहला दिन है... यूथ की जो मांग है उसको लेकर सरकार गंभीर है। सीएम ने साफ कहा हम युवाओं से बात कर उनकी समस्या सुनेंगे और जो बेहतर होगा करेगें। मंत्री गण वार्ता करेगें और फिर मामले को शांत करेंगे। धरना में युवा कम हैं और दिल्ली से भारी संख्या ने आए हुए लोग हैं। झारखंड में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है, त्रुटियां हुई है और कठोर कारवाई चल रही है। धरना स्थल पर बाबूलाल भी गए उन्हें देखा तो सदमे में चला गया, जेपीएससी के गड़बड़ी की शुरुआत बाबूलाल के समय में हुआ और तब से घोटाले पर घोटाले, हेमंत सोरेन का कोई बच्चा जेपीएससी में नहीं है। अगर अपने कोई बीज बोया है तो ये उसका साइड इफेक्ट है। नीट परीक्षा अलग और जेपीएससी अलग है। नीट में लाखों बच्चे शामिल होते हैं। नीट पेपर लीक इस इस्तीफे से काम नहीं चलेगा। झारखंड के धरने को आंदोलन का रुप दिया जा रहा है। सीएम ने युवाओं के हित में सीना चीड़ दिया है। घोटाले की जाननी झारखंड में भाजपा की सरकार रही है। हेमन्त सोरेन को राज्य और यहां के युवाओं की चिंता है। बाहर से लेकर लोग राज्य की छवि खराब के रहे हैं। एक दो दिन के मामले का पटाक्षेप हो जाएगा। इरफान अंसारी, मंत्री0
0
Report
बारिश से मकान की पट्टी गिरने से 15 वर्षीय बच्ची घायल; पुलिस जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:नदबई क्षेत्र के गांव बछामदी में तड़के 4:30 की घटना। बारिश के चलते मकान की पट्टी टूट कर गिरी नीचे। पट्टी टूट कर गिरने से एक बच्ची के पैर में लगी चोट। घायल बच्ची अल्फिया कमरे में सो रही अपने परिजनों के साथ। गनीमत रही की पट्टी टूट कर गिरने से पहले ही परिजन निकल गए कमरे से। लेकिन, अफरा तफरी में 15 वर्षीय बच्ची अल्फिया के पैर में लगी चोट। घायल बच्ची का परिजनों ने लखनपुर पीएससी पर कराया उपचार। पट्टी टूट कर गिरने से करीब चार-पांच लाख रुपए का नुकसान। हादसे की सूचना पर पुलिस ने की मौके पर जांच पड़ताल। बछामदी निवासी रईस खान के कमरे की टूटी सात पट्टी।0
0
Report
सोनीपत ऑनलाइन अंतिम संस्कार घटना पर सांसद सिग्रीवाल ने नैतिक पतन पर चिंता जताई
New Delhi, Delhi:सोनीपत की ऑनलाइन अंतिम संस्कार की घटना पर बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा यह हमारे समाज के लिए बहुत चिन्ता का विषय है। हमारा देश सनातन परंपरा के लिए जाना जाता है और उस देश में इस तरह की घटना होना समाज में नैतिक पतन का बहुत बड़ा उदाहरण है।0
0
Report
Advertisement
ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज में गौवंश की हत्या: CCTV से तीन संदिग्ध हिरासत में
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज में बंद पड़ी धान मिल में गौवंश की हत्या का मामला गौवंश (सांड) का गला काटकर हत्या किए जाने की सूचना से मचा हड़कंप सूचना मिलते ही ठाकुरगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की पशु चिकित्सक और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का किया सूक्ष्म निरीक्षण पुलिस ने मौके से भौतिक और वैज्ञानिक साक्ष्य किए संकलित घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई पशु चिकित्सक की जांच के बाद शव को नियमानुसार दफन कराया गया मामले में ठाकुरगंज थाने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी0
0
Report
जीरकपुर-बिशनपुरा में दो गुटों के संघर्ष के बाद घर में हमला, युवक घायल
Zirakpur, Punjab:जीरकपुर बिशनपुरा क्षेत्र में दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद खूनी झड़प का मामला सामने आया है। 25 से 30 युवकों ने एक घर में जबरन घुसकर एक युवक पर चाकू, डंडों और पंच से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर पर 7 और होंठ पर 3 टांके लगे हैं। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक पर घर में घुसकर मारपीट की जा रही है। घायल युवक इरफान ने बताया कि मंगलवार को वह अपने चाचा अनवर के साथ गाजीपुर रोड स्थित सुखना चौक के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उसके चाचा के साथ बदसलूकी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों घर लौट आए और चाचा शिकायत देने थाने चले गए। इरफान का आरोप है कि कुछ ही देर बाद करीब 25 से 30 युवक उसके घर में घुस आए और जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो हमलावर मौके से फरार हो गए। एक घायल सेक्टर-32 अस्पताल रेफर, आरोपी फरार। पुलिस ने बताया कि बिशनपुरा में दो पक्षों के विवाद के सूचना मिलने पर पुलिस टीम घायल के बयान लेने अस्पताल गई थी। डॉक्टरों ने एक पक्ष के गंभीर घायल को सेक्टर-32 सरकारी अस्पताल, चंडीगढ़ रेफर कर दिया है, जबकि दूसरे पक्ष के घायल को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस के मुताबिक, हमला करने के आरोपियों के परिजन थाने में पेश करने के लिए कहा गया है。0
0
Report
उत्तराखंड के बटोली में मानसून कहर: गांव कैद, राहत के दावे बेमानी
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: मानसून का कहर...कैद में ग्रामीण... राजधानी देहरादून के बटोली गांव के लोगों को कुदरत ने एक बड़ी सजा सुनाई हुई है... कुदरत के कहर ने इस पूरे गांव को कैद कर डाला... इस कहानी को देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे ... देखिए ग्राउंड जीरो से जी मीडिया की स्पेशल रिपोर्ट... मानसून ने पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में तबाही मचानी शुरू कर दी है... तस्वीरे राजधानी देहरादून से महज 30 किलोमीटर दूर बसे एक छोटे से खूबसूरत गाँव बटोली गाँव की है... सहसपुर विधानसभा के इस गांव तक पहुंचने वाला एकमात्र रास्ता आपदा की भेंट चढ़ चुका है... हर साल मानसून के सीजन में ये रास्ता पूरी तरीके से बंद हो जाता है... गांव में दाखिल होने वाले इस एकमात्र रास्ते पर पानी के सैलाब ने मौत की खाई बना दी... लंबे समय से इस परेशानी को झेल रहे गांव के अधिकतर लोग आज गाँव से विस्थापित हो चुके हैं... बीते साल भारी बारिश के दौरान यहां एक बड़ी घटना घटी... पहाड़ के ऊपर भारी मात्रा में इकट्ठा हुए मलवे और पानी ने अचानक तेज बारिश के साथ इस घाटी में तबाही मचाई.. पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा घाटी में खिसक गया... जिसके चलते पानी के सैलाब ने यहाँ कई किलोमीटर तक ये गहरी और भयानक खाई बना दी... इस खाई को पार करना ग्रामीणों के लिए मौत की खाई को पार करने जैसा है... जी मीडिया ने बीते साल भी इस खबर को प्रमुखता से उठाया तो पूर्व जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के नेतृत्व में पूरा प्रशासनिक अमला और स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर गांव पहुंच गए... ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी परेशानियों को जाना गया... प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द ग्रामीणों को राहत मिलेगी... प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि मौत की खाई जैसी इस घाटी में झूले पुल का निर्माण होगा , गांव में मोबाइल नेटवर्क नहीं आते तो एक मोबाइल टावर भी लगाया जाएगा, खाले के दोनों तरफ एप्रोच रोड को भी बनाया जाएगा ताकि इमरजेंसी सेवा ज्यादा प्रभावित न हो... इसके साथ ही प्रशासन ने वादा किया था कि मानसून के सीजन में ग्रामीण जो अपने घर छोड़कर आसपास के इलाकों में रहेंगे उनके किराए का इंतजाम भी प्रशासन करेगा... बीते 1 साल में गांव में क्या बदलाव हुए... कितनी राहत ग्रामीणों को मिली... उसकी हकीकत जानने के लिए जी मीडिया की टीम एक बार फिर इस कठिन और जानलेवा सफऱ को पार करने के बाद ग्राउंड जीरो पर गांव में पहुंची... ग्रामीणों के अनुसार पिछले साल भारी बाढ़ से सड़कों पर मलबा जमा है... मौजूदा विकल्प रास्ते अभी भी नहीं बन पाए हैं... इस खौफनाक खाले तक पहुंचने की एप्रोच रोड भी नहीं बन पाई ... अधिकतर खेती पर निर्भर रहने वाले इस गांव के लोगों की रोजमर्रा की जरूरत हो या बच्चों का स्कूल जाना, या फिर मरीज को अस्पताल पहुंचाना हो मानसून के दौरान सब बुरी तरीके से प्रभावित है.... ये सजा गांव वालों के लिए काले पानी की सजा से कम नहीं... ग्रामीणों ने प्रशासन से लेकर सरकार के हर दर पर अपनी फरियाद पहुंचा दी है... लेकिन आज बहुत कम वोट वाले ये गांव के ये खौफनाक हालात बताते हैं कि सिस्टम ने भी शायद इस गांव को इसके हाल पर छोड़ दिया है। पानी के सैलाब ने एक बार फिर हर साल की तरह गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से तोड़ डाला... इस गांव के लोग आज फिर गांव में ही कैद हो चुके हैं... इस खाई को पार कर गांव तक पहुंचना जानलेवा सफर है... अब सवाल सिस्टम से है कि अगर इस दुर्गम क्षेत्र में विकट परिस्थितियों से जूझ रहे गांव के लोगों के साथ कोई अनहोनी या आपातकाल हालात बनते हैं... तो जिम्मेदारी कौन होगा। Note: 2 म्यूट वीडियो पिछले साल के हैं जब दम सवं बंसल और अधिकारी गांव में पहुंचे थे0
0
Report
Advertisement
बारूच: अं클ेश्वर GIDC क्षेत्र में SOG ने फ्लैट पर छापा मारकर गांजा‑मेफेड्रोन पकड़ लिया
Bharuch, Gujarat:ભરૂચ બ્રેકિંગ ભરૂચની અંકલેશ્વર GIDC વિસ્તારમાં SOGએ ફ્લેટ પર દરોડો પાડી ગાંજો અને મેફેડ્રોન ડ્રગ્સ ઝડપ્યું મુખ્ય આરોપી મોહિતકુમાર પાલ ઝડપાયો, બે आरोपી मિથિલેશ અને દિપ્તેશ પટેલ વોન્ટેડ જાહેર ફ્લેટમાંથી 1.045 કીલોગાંજુ અને 12.01 ગ્રામ મેફેડ્રોન સહિત કુલ ₹93,280નો મુદ્દામાલ જપ્ત આરોપી ડ્રગ્સ વેચાણ માટે જથ્થો ફ્લેટમાં સંતાડી રાખ્યો હોવાનો પોલીસનો આરોપ NDPS એક્ટની વિવિધ કલમો હેઠળ અંકલેશ્વર GIDC પોલીસમાં ગુનો નોંધાયો SOGએ મુદ્દામાલ કબજે કરી આરોપીની અટકાયત કરી, વોન્ટેડ આરોપીઓની શોધખોળ શરૂ સમગ્ર ડ્રગ્સ નેંટવર્ક અને અન્ય સંડોવાયેલો લોકો અંગે પોલીસ નોંધાયો0
0
Report
मेदिनीनगर मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल, हथियार बरामद; परिजनों ने किया हंगामा
Babhandih, Jharkhand:पलामू के मेदिनीनगर शहर में गुरुवार को पुलिस और अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी घायल हो गया। सदर थाना क्षेत्र के बजराहा इलाके में पुलिस अपराधी सुमित चन्द्रवंशी को लेकर गोलीकांड में उपयोग किए गए हथियार को बरामद करने गई थी। इसी दौरान सुमित ने भागने के नियत से एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और पुलिस टीम पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सुमित चन्द्रवंशी के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तत्काल इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल MMCH पहुंचाया। पुलिस के अनुसार सुमित चन्द्रवंशी मेदिनीनगर के अग्रसेन भवन के पास हुए चर्चित गोलीकांड का मुख्य आरोपी है। घटना के बाद मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद घायल अपराधी के परिजनों ने MMCH के कैदी वार्ड पहुंचकर जमकर बवाल काटा और पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया।0
0
Report
जैसलमेर में रामदेवरा भादवा मेले के लिए सुरक्षा अलर्ट, चौबीसों घंटे निगरानी
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - जैसलमेर भादवा मेले को लेकर जैसलमेर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जैसलमेर पश्चिमी राजस्थान के मिनी कुंभ के रूप में प्रसिद्ध रामदेवरा के भादवा मेले को लेकर जैसलमेर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कौमी एकता और सर्वधर्म आस्था के प्रतीक लोकदेवता बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन के लिए हर साल देशभर से लाखों श्रद्धालु रामदेवरा पहुंचते हैं। ऐसे में इस बार भी संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए हैं। जैसलमेर जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा पुलिस की पहली प्राथमिकता रहेगी। मेला क्षेत्र, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पूरे मेला क्षेत्र और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी。 रात के समय पैदल यात्रा कर रामदेवरा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सड़क हादसों की आशंका को कम करने के लिए पैदल यात्रियों के बैग और वस्त्रों पर रेडियम स्टीकर लगाए जाएंगे, ताकि अंधेरे में भी वाहन चालकों को श्रद्धालु आसानी से दिखाई दे सकें। वहीं मेले में चोरी, जेबकतरी और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात किया जाएगा। ये पुलिसकर्मी भीड़ के बीच रहकर असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। रामसरोवर तालाब पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ और प्रशिक्षित गोताखोरों की टीम तैनात रहेगी। पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि लाखों श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन कर सकें और उनकी भादवा मेले की यात्रा सुरक्षित एवं यादगार बने। बाइट- अभिषेक शिवहरे, जिला पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर।0
0
Report
Advertisement
मुरैना के पगारा डैम हादसे में युवक डूबा, SDRF ने शव बरामद
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - मुरैना में पगारा डैम पर हुआ हादसा, डेम में डूबा युवक, SDRF ने निकाला शव मुरैना जिले के जौरा स्थित पगारा डेम में एक बार फिर सुरक्षा इंतजामों की कमी और लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। ग्वालियर से आए छह दोस्तों का पिकनिक प्लान उस वक्त मातम में बदल गया, जब नहाने के दौरान तेज बहाव में बहकर एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 5 युवक डेम में उतरे थे, लेकिन गहराई और बहाव का अंदाजा नहीं लगा सके। पानी में डूबे 4 दोस्तों को किसी तरह स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला लेकिन त्रिलोक पानी के बीच फंसकर लापता हो गया। दोस्तों की आँखों के सामने हुई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घटना की सूचना मिलते ही SDRF और पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
0
0
Report
गुरुग्राम के एंडरपास में पानी भरने से यातायात रुकाव, बचाव जारी
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - में एंडरपास में भरा पानी एंडरपास में वाहनों कि आवाह जाही पर लगाई रोक मेदांता से सेक्टर -15 कि और जाने वाले एंडरपास में भरा पानी पानी में फंसे कुछ वाहनों को गुरूग्राम पुलिस के जवानों ने निकाला फिलहाल एंडरपास में कई फिट तक पानी भरा हुआ है0
0
Report
Advertisement
