284128
झांसी में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान DIG और मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण, दिए सख्त दिशा-निर्देश
Jhansi, Uttar Pradesh:आज झांसी में मंडलायुक्त, डीआईजी, और एसपी सिटी ने पुलिस भर्ती परीक्षा को पारदर्शी और नकल-विहीन संपन्न कराने के लिए 6 परीक्षा केंद्रों और कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइंस के सख्त अनुपालन के निर्देश दिए और सभी परीक्षार्थियों की कड़ी चेकिंग की गई। अधिकारियों ने केंद्रों पर जाकर सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जहानाबाद के मोरहर नदी के तेज बहाव से गोनावां-आमैन क्षेत्र जलमग्न, धान फसल डूबे
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद जिले से होकर गुजरने वाली मोरहर नदी में आये तेज बहाव ने सदर प्रखंड के गोनावाँ एवं अमैन पंचायत में भारी तबाही मचा दी है। नदी के बढ़े जलस्तर से दोनों पंचायत के दर्जनों गांव और खेतों में पानी फैल जाने से हजारों एकड़ में लगी धान की फसल डूब गई। हालात ऐसी है कि नदी का पानी गांव के चारों ओर फैल गया है। सड़कों पर भी पानी का तेज जारी है जिससे इलाके के ग्रामीण चिंतित एवं परेशान हैं। ये तस्वीरें सदर प्रखंड की हैं, जहाँ मोरहर, बलदैया और दरधा नदियों का पानी एक साथ कहर बरपा रहा है। आलमपुर गांव के पास मुख्य सड़क पर पानी का तेज बहाव है जिससे लोगों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। सड़कों पर जलभराव के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और ग्रामीण अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। घरों के चारों तरफ पानी भर जाने से विषैले जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ गया है। गोनावाँ पंचायत के चैनपुरा, इमादपुर, करौता, बसंतपुर, सहवाजपुर और अमैन पंचायत के घोषी, आलमपुर, फतेपुर तथा तुरकौल गांव पूरी तरह जलभराव की چपेट में हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोरहर नदी में अचानक आयी बाढ़ के पानी से पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। हालात ऐसी हैं कि गांव के चारों तरफ पानी ही पानी है। गांव के कुछ घरों में भी पानी घुस गया है, जिससे गांव से निकलना मुश्किल हो गया है और बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। गांव के लोग अपने अपने घरों में कैद हो गए हैं। गांव में पानी घुसने से जीव-जंतु जैसे सांप-बिच्छू भी आने लगे हैं। सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी है। महीनों की मेहनत और भारी लागत लगाकर किसानों ने धान की रोपाई की थी, लेकिन अब हजारों एकड़ में फैली फसल पानी के नीचे समा चुकी है। किसानों के सामने न सिर्फ फसल गंवाने का गम है, बल्कि अब भारी आर्थिक संकट भी मंडरा रहा है। मोरहर, बलदैया एवं दरधा नदी में आये बाาढ़ के पानी से गोनवाँ पंचायत के चैनपुरा, इमादपुर, करौता, बसंतपुर और सहवाजपुर सहित अमैन पंचायत के घोषी, आलमपुर, फतेपुर और तुरकौल गांवों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। मोरहर, बलदैया और दरधा नदी का पानी एक साथ क्षेत्र में फैल जाने से हालात विकराल हो गए हैं। कड़ी मेहनत और भारी लागत से की गई धान की रोपाई पूरी तरह पानी में डूबकर बर्बाद हो रही है। अब ग्रामीणों और किसानों की नजरें जिला प्रशासन की ओर टिकी हैं और वे जल्द से जल्द राहत एवं क्षतिपूर्ति की मांग कर रहे हैं.0
0
Report
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पहले सीईओ नियुक्ति पर संतोष कुमार का फंड घोटाला आरोप
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO के तौर पर एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) की नियुक्ति और पैसों के हेर-फेर के आरोपों पर CPI सांसद पी. संतोष कुमार कहते हैं, "सवाल यह है कि इस फंड घोटाले का क्या? राम के नाम पर, RSS-BJP के कंट्रोल वाले ट्रस्ट से करोड़ों रुपये का गबन किया गया और चोरी की गई। उनके पास क्या सफाई है? RSS प्रमुख दुनिया भर में कैंपेन कर रहे हैं, और अपनी स्थापना के सौ सालों में, RSS ने राम भक्तों से बहुत सारा पैसा लिया, और BJP ने शायद इस पैसे का इस्तेमाल अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के सांसदों को खरीदने के लिए किया होगा। तो, यह कैसी स्थिति है?... इन लोगों ने भगवान के नाम का भी गलत इस्तेमाल किया। यह एक गंभीर अपराध और बहुत गंभीर मुद्दा है, और आज तक प्रधानमंत्री की तरफ से कोई तार्किक स्पष्टीकरण नहीं आया है।"0
0
Report
पानीपत में उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन का एक्शन प्लान
Panipat, Haryana:इंडस्ट्रियल एसोसिएशनों की नाराजगी के बाद हरकत में प्रशासन कई समस्याओं पर तत्काल एक्शन प्रशासन का एक्शन प्लान, सड़क-सीवर और बिजली की समस्याएं होंगी दूर 9 सितंबर को जिमखाना क्लब में सेमिनार से ऑन द स्पॉट एक्शन पानीपत。 शहर की करीब 20 औद्योगिक संगठनों की ओर से उद्योगों के संचालन में आ रहीं समस्याओं को लेकर आयोजित बैठक का असर अब दिखाई देने लगा है। 29 अगस्त को हुई बैठक में उद्योगपतियों ने सड़क, सीवर, सफाई, कचरा प्रबंधन, बिजली की ट्रिपिंग और अन्य समस्याओं को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद हरियाणा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विनोद धमीजा की अगुवाई में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ, नगर निगम कमिश्नर डॉ. पंकज यादव और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग रखी। प्रशासन ने कई समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। वहीं, उद्योगों को सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का अधिकतम लाभ दिलाने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 9 सितंबर को शाम 4 बजे जिमखाना क्लब में विशेष सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इसमें जिला प्रशासन, नगर निगम, बिजली विभाग, उद्योग विभाग, एक्सपोर्ट डिवीजन, एलडीएम और बैंकों समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि एक मंच पर मौजूद रहेंगे। तीन साल से अटकी सड़क का काम होगा शुरू हरियाणा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विनोद धमीजा ने बताया कि उद्योगपतियों की समस्याओं को लेकर 29 अगस्त को सभी औद्योगिक संगठनों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कई समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि इंडो फार्म के आगे पिछले करीब तीन साल से लंबित सड़क के निर्माण के आदेश जारी कर दिए गए हैं। डेज होटल के सामने रोडिंग-अनरोडिंग की समस्या के समाधान के लिए भी आदेश दिए गए हैं। वहीं फ्लोरा चौक के पास झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में सड़क पर छोड़ी गई सीवर पाइपलाइन को हटाने के निर्देश नगर निगम कमिश्नर ने दिए हैं। बिजली ट्रिपिंग पर भी हुआ एक्शन उद्योगपतियों की ओर से बार-बार बिजली की ट्रिपिंग की समस्या भी उठाई गई थी। धमीजा के अनुसार कई बार एक घंटे में तीन-तीन बार बिजली कट जाती थी। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि कार्रवाई के बाद बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ है और ट्रिपिंग की समस्या भी काफी हद तक दूर हुई है। परधाना में आत्मनिर्भर नीति के तहत लगाए गए कुछ यूनिटों को लोड नहीं मिलने के कारण बिजली कनेक्शन की समस्या थी। इस मामले में भी बिजली विभाग के अधिकारियों ने कनेक्शन जारी करने की कार्रवाई की है。 औद्योगिक कचरे के लिए बनेगा नया सिस्टम औद्योगिक क्षेत्रों में कचरा उठाने की उचित व्यवस्था नहीं होने की शिकायत पर नगर निगम ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम कमिश्नर डॉ. पंकज यादव के अनुसार सभी औद्योगिक क्षेत्रों का सर्वे कराया जाएगा। प्रत्येक फैक्ट्री से निकलने वाले कचरे की मात्रा का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर औद्योगिक क्षेत्रों से भारी मात्रा में निकलने वाले कचरे के संग्रहण और निस्तारण के लिए नया टेंडर तैयार कर फ्लोट किया जाएगा। इंडो फार्म में सीवर लाइन की क्षमता होगी दोगुनी इंडो फार्म वाली गली में सीवर लाइन चौक होने की समस्या को लेकर निगम कमिश्नर ने बताया कि यह क्षेत्र काफी घनी आबादी वाला है। यहां कई इमारतों में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं, जिसके कारण सीवर लाइन पर अधिक दबाव है। उन्होंने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया पहले से चल रही है और सीवर लाइन की क्षमता को दोगुना करने के निर्देश दिए गए हैं। फ्लोरा चौक से हटेंगे कब्जे फ्लोरा चौक के आसपास अवैध कब्जों और सड़क की खराब स्थिति का मुद्दा भी उद्योगपतियों ने उठाया था। निगम की ओर से इस मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया गया है। निगम कमिश्नर के अनुसार आगामी तीन-चार दिनों में कब्जे हटाने के साथ सड़क पर बने गड्ढों को भरवाने की कार्रवाई की जाएगी。 दुर्घटना के मामलों में पहले होगी सुनवाई उद्योगपतियों ने पुलिस कार्रवाई से जुड़ी समस्या भी एसपी के सामने रखी। धमीजा के अनुसार औद्योगिक इकाइयों में किसी हादसे के बाद सीधे गंभीर धाराओं में कार्रवाई किए जाने को लेकर उद्योगपतियों ने चिंता जताई थी। एसपी ने आश्वासन दिया कि किसी भी मामले में पहले तथ्यों और परिस्थितियों की सुनवाई की जाएगी और उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। गलत तरीके से दर्ज एफआईआर पाए जाने पर उसे रद्द करने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। 9 सितंबर को एक मंच पर होंगे उद्योगपति और अधिकारी उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ ने बताया कि औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ पहले भी कई बैठकें हो चुकी हैं। अब 9 सितंबर को शाम 4 बजे जिमखाना क्लब में बड़ा सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी संबंधित विभागों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि एक ही मंच पर होंगे。 सेमिनार में उद्योगपतियों को सरकारी योजनाओं, वित्तीय लाभ और सब्सिडी की जानकारी दी जाएगी। एलडीएम और बैंकों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे, ताकि उद्योगों को मिलने वाली वित्तीय सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा सके और योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली कमियों को दूर किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि पानी, बिजली या अन्य किसी समस्या पर प्रशासन त्वरित संज्ञान लेकर समाधान सुनिश्चित करेगा। बाइट विनोद धमीजा चेयरमैन हरियाणा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री(ब्राउन शर्ट वाले) बाइट डॉ हरीश वशिष्ठ उपायुक्त(जिनके पीछे तिरंगा लगा हुआ है) बाइट डॉ पंकज यादव कमिश्नर निगम(सफेद शर्ट वाले) औद्योगिक संगठनों की सामूहिक पहल के बाद प्रशासन ने समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। अब 9 सितंबर का सेमिनार महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां उद्योगपतियों और अधिकारियों के आमने-सामने बैठकर समस्याओं का स्थायी समाधान तलाशने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
TVK के पीएम पिच पर कांग्रेस के आरोप, तमिलनाडु में नेतृत्व के सवाल उठे
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): C R KESAVAN (BJP) ON VIJAY PM CANDIDATE REMARKS/ CONGRESS REACTION ON TVK'S PM PITCH/ CONGRESS-TVK POLITICAL EQUATION AHEAD OF ASSEMBLY ELECTIONS चेन्नई - बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सी.आर. केसवन कहते हैं, "कांग्रेस मंत्रियों की इस्तीफ़े की धमकी के बावजूद, TVK राष्ट्रीय स्तर पर राहुल गांधी के नेतृत्व को मानने से साफ़ इनकार करती है। कांग्रेस पार्टी दबी ज़बान में कहती है? कि TVK के मंत्री और विधायक 'फ़ैन क्लब मोड' में हैं। लेकिन असलियत यह है? कि तमिलनाडु के लोग पूछ रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी 'कमज़ोर और रीढ़-विहीन मोड' में क्यों है? और कांग्रेस पार्टी कब 'आत्म-सम्मान वाले मोड' में आएगी? TVK द्वारा राहुल गांधी के नाकाम नेतृत्व को बार-बार और कड़े शब्दों में नकारे जाने के बाद भी, कांग्रेस पार्टी कैबिनेट में बनी हुई है... कांग्रेस का दावा है? कि TVK सरकार कांग्रेस विधायकों के समर्थन से चल रही है। TVK द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व का बार-बार अपमान किए जाने के बाद भी कांग्रेस पार्टी TVK सरकार से समर्थन वापस क्यों नहीं ले सकती? वजह यह है? कि कांग्रेस पार्टी के लिए न तो सिद्धांतों की और न ही लोगों की भलाई की कभी कोई अहमियत रही है। कांग्रेस पार्टी के लिए एकमात्र सबसे बड़ी प्राथमिकता राजनीतिक सत्ता है, और इसीलिए कांग्रेस पार्टी 'कमज़ोर और रीढ़-विहीन मोड' में बनी हुई है।0
0
Report
सोलन जाबली में लापरवाही से दुकान में पानी घुसा; दुकानदार ने भागकर बचाई जान
Solan, Himachal Pradesh:सोलन जाबली में दुकानदार ने भाग कर बचाई जान की लापरवाही की वजह से दुकान में घुसा पानी0
0
Report
हेमंत सोरेन ने शहरों के लिए रोडमैप बनवाने के निर्देश दिए
Ranchi, Jharkhand:रांची सीएम हेमन्त सोरेन ने नगर विकास विभाग को निर्देशित करते हुए कहा है, शहरों के विकास के लिए रोड मैप तैयार करें । ड्रेनेज यातायात , वेंडिंग , सार्वजनिक परिवहन, पार्क हरित क्षेत्र और नागरिक सुविधाओं को योजना का हिस्सा बनाने का निर्देश दिया है। इसके साथ साथ सड़क के किनारे ड्रेनेज निर्माण कराने और राजधानी में लटकते तारों को व्यवस्थित करने को कहा है।0
0
Report
Advertisement
इचाक में सेवाने नदी के तेज बहाव में 18 वर्षीय युवक डूबा, खोज जारी
Hazaribagh, Jharkhand:इचाक थाना क्षेत्र के सेवाने नदी में नहाने के दौरान 18 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। युवक की पहचान इचाक निवासी पिंटू मेहता के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग नदी किनारे जुट गए। फिलहाल युवक की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार पिंटू मेहता कोर्रा साइड के घाट की ओर से सेवाने नदी में नहाने के लिए उतरा था। इसी दौरान नदी का बहाव तेज होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गया और पानी में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलने के बाद इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। इसके साथ ही नदी में सर्च ऑपरेशन के लिए गोताखोरों को भी बुलाया गया है。 क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण सेवाने नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और पानी का बहाव भी तेज है। घटना के बाद नदी किनारे लोगों की भीड़ जुटी रही। युवक की तलाश में पुलिस और स्थानीय लोग जुटे हुए हैं।0
0
Report
CM योगी फतेहगढ़ पहुंचेंगे; बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत किट और आवास योजना
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में हेलीकॉप्टर से फतेहगढ़ पुलिस लाइन पहुंचेंगे. CM के कार्यक्रम को लेकर पुलिस लाइन मैदान में मंच तैयार. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात. बड़ी संख्या में लोग CM योगी को सुनने के लिए पहुंच रहे. मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. पुलिस लाइन मैदान में जनसभा को करेंगे संबोधित. 1,000 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट वितरित करेंगे. 65 से अधिक गाँव है बाढ़ प्रभावित. बेघर हुए बाढ़ पीड़ितों को आवासीय भूमि का पट्टा और आवास निर्माण के लिए सहायता राशि देंगे0
0
Report
झारखंड बीजेपी का 48 घंटे का अल्टीमेटम: छात्रों पर मुकदमे वापस लें
Ranchi, Jharkhand:झारखंड बीजेपी ने राज्य सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा है, 48 घंटे के अंदर छात्रों पर किये गए मुकदमे राज्य सरकार वापस ले। मुकदमा वापस होने पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क पर उतर कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है साथ ही कहा है आंदोलन की घोषणा होगी वहीं विरोधियों ने जोरदार पलटवार किया। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, जिस तरह केंद्र सरकार आंदोलनरत सभी छात्रों को कोर्ट से बरी करवा दिया, सभी एफआईआर रद्द करवा दिया, झारखंड के सीएम को तो पहले ही करना चाहिए था। छात्रों पढ़ाई के लिए हैं उनका भविष्य पढ़ाई से है, न कि मुकदमे में फंसाने के लिए हैं, न्यायालय का चक्कर काटने से है। राज्य सरकार को जल्दी से जल्दी निर्णय लेना चाहिए, नहीं तो बीजेपी इस सरकार का इंट से ईंट बजाने का काम करेगी। आपने छात्रों और युवाओं के प्रति जो दुर्व्यवहार रखा है उसको झेलना पड़ेगा। आने वाले कल में राज्य के युवा इस सरकार का दुश्मन बनेगें। बाइट ... दीनदयाल वर्णवाल, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी बीजेपी के अल्टीमेटम पर झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, बीजेपी डरी हुई है। संसद में पीएम बयान तक नहीं देते हैं। डरे और सहमे लोग हैं, जिस तरीके से लोगो का गुस्सा धीरे धीरे सामने आ रहा ,इनको छुपने का कहीं जगह नहीं मिलेगा। बीजेपी के नेतृत्व पर अफसोस होता है, वहां पूर्व मुख्यमंत्रियों की बाढ़ है। नकल करने के लिए भी कुछ अक्ल चाहिए पर ये लोग वो अक्ल भी भूल चुके हैं। छात्रों की मांग पर जब लाठी चर्चा हुआ तो राहुल गांधी पीएम निवास गए, झारखंड में जैसे ही मानसून सत्र शुरु हुआ बीजेपी के विधायक सीएम आवास के सामने बैठ गए। तुम जो करोगी हम यहां वही करेगें। राजनीति आप कर रहे तो गंभीरता होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के केंद्र सरकार को निर्देश दिया छात्रों पर किए गए सभी केस वापस लीजिए, यहाँ भी केस वापस लेने की मांग करने लगे। यहाँ लंबे समय तक जो हुआ, जब तक चीजें जनतांरिक थी, पुलिस ने कोई दमन नहीं किया। हम संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना जानते हैं। लोग हमारे खिलाफ प्रदर्शन करते हैं, उनकी जो मांग है, दायरे में रहेगें तब तक जायज होगा। कानून को कोई हाथ में लेगा तो कानून अपना काम करेगा। बाइट ...सुप्रियो भट्टाचार्य, महासचिव, झामुमो कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कहा आंदोलन कई महीने से चल रहा बीजेपी के सिर्फ अराजकता फैलाई छात्रों का साथ नहीं दिया, जहां तक अल्टीमेटम की बात है 48 घंटा हो या 72 घंटा जिन बच्चों पर मामला दर्ज हुआ है राज्य सरकार, जो गलत नहीं होगें उनपर से केस वापस होगा। जो गलत होगें और वहां गलत करवा रहे होगें उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। कौन लोग ये सब करवा रहे थे सब चिन्हित हैं उनका फुटेज है। उसके आधार पर कार्रवाई होगीं बीजेपी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। अराजक लोगों से नहीं हटेगा। बाइट ...कमल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस0
0
Report
Advertisement
दिल्ली कैंट में थार ने दो बाइक सवारों को कुचला, मौत; आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली कैंट इलाके में थार ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला; दोनों की मौत. मृतक एक महिला और पुरुष हैं. दिल्ली के द्वारका इलाके के रहने वाले थे. एमडीएमसी में जॉब करते थे. आरोपी थार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. कल रात का मामला0
0
Report
कवर्धा में आरक्षक भर्ती के लिए प्रदर्शन, 1600 पदों पर भर्ती की मांग तेज
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा पुलिस आरक्षक भर्ती शेष बचे 1600 शेष बचे पदों की शीघ्र भर्ती, सेकंड लिस्ट निकाले जाने की मांग को लेकर आंदोलन 14वें दिन भी जारी... अब कवर्धा के निर्धारित धरना स्थल राजीव गांधी पार्क में बैठे हैं सभी आंदोलनरत सभी अभ्यर्थी0
0
Report
बीकानेर कांग्रेस में अनुशासन के कड़े एक्शन: 6 साल निलंबन
Jaipur, Rajasthan:jaipur बीकानेर कांग्रेस में अनुशासन पर बड़ा एक्शन पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा और मोहित अरोड़ा 6 साल के लिए निलंबित राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई की बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ हुई मारपीट मामले में हुआ एक्शन0
0
Report
Advertisement
रायबरेली के हरचंदपुर में छह माह की बच्ची की टीकाकरण के बाद मौत
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गुल्लूपुर गांव में टीकाकरण के बाद छह माह की मासूम बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। बच्ची की हालत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां आईसीयू में इलाज के दौरान 29 अगस्त की रात मासूम जानवी ने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक, 22 अगस्त को मासूम का टीकाकरण कराया गया था। आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मियों ने एक ही दिन में लगातार तीन टीके लगा दिए। इसके बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे हरचंदपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उसे लखनऊ के निजी अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि टीकाकरण के रिकॉर्ड में टीकों की तारीखें अलग-अलग दर्ज की गई हैं, जबकि उनके अनुसार बच्ची को एक ही दिन में तीन टीके लगाए गए थे। मासूम की मौत के बाद उसकी मां तारा ने हरचंदपुर थाने में तहरीर देकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सीएचसी हरचंदपुर अधीक्षक ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही है। उनका कहना है कि जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
पीलीभीत में शारदा नदी बाढ़, शहर और 35 गांव प्रभावित; स्कूलें बंद
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत की शारदा नदी में बनबसा बैराज से 1 लाख क्यूसेक से अधिक पानी का डिस्चार्ज चल रहा है तो वहीं देवहा नदी में भी 25000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। जिसके चलते शहर में बाढ़ आ गई है साथ ही ग्रामीण इलाकों में 35 गांव बाढ़ के मुहाने पर आ गए हैं कलेक्टर कचहरी व पुलिस लाइन जाने वाले रास्ते पर भी पानी आ गया है जिससे लोग कलेक्ट व कचहरी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके साथ ही पीलीभीत टनकपुर हाईवे पर भी पानी आने की संभावना बनी हुई है। जिससे उत्तराखंड के टनकपुर को जाने में लोगों को समस्या आ सकती है जिलाधिकारी ने अलर्ट घोषित किया है साथ ही लोगों से ज्यादा पैनिक ना होने की बात कही है उनका कहना है कि प्रशासन नेपाल से निपटने की सभी तैयारियां कर ली है लोग परेशान न हो किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम के नंबर व डीएम का स्वयं का नंबर लोग उपयोग कर सकते हैं। हालांकि बारिश नहीं आ रही है इसके बावजूद नदियां पहाड़ों पर हो रही बारिश से अपना गई है जिसके चलते शहर में बाढ़ की स्थिति बन गई है बीएसए ने भी बाढ़ के दृष्टिगत 3 सितंबर की सभी विद्यालयों व सभी बोर्ड के स्कूलों की छुट्टी घोषित की है।0
0
Report
पटना में EOU की जांच: संजीव मुखिया से पूछताछ, पेपर लीक मामलों में और खुलासे
Patna, Bihar:पटना पुलिस ने EOU (EOU) के साथ मिलकर लोकेशन पटना के पत्रकारनगर थाना कांड संख्या 224/17 के आरोपी संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया उर्फ लुटन मुखिया से गहन पूछताछ की है. न्यायालय की अनुमति के बाद संजीव मुखिया को आदर्श केंद्रीय कारा, बेऊर से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई. EOU के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में गड़बड़ी और प्रश्नपत्र लीक से जुड़े मामलों में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की संभावना है. यह मामला वर्ष 2017 का है और इसमें धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश और IT एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज है. इस मामले में पटना पुलिस ने NEET परीक्षा में धोखाधड़ी की तैयारी के आरोप में संजीव मुखिया के बेटे डॉ. शिव कुमार समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए 19 जून 2025 को EOU ने आगे की जांच अपने हाथ में ली थी. अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. EOU का कहना है कि संजीव मुखिया कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में भी आरोपी रहा है. एजेंसी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
