DGP ने झांसी DIG कलानिधि नैथानी को अपराध नियंत्रण और चुनाव संचालन के लिए किया सम्मानित
Jhansi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने झांसी पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी की अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ लोकसभा 2024 चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में उनकी भूमिका की भूरी-भूरी प्रशंसा की। DGP ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके निष्ठावान कर्तव्य निर्वहन और अधिनस्थों के सक्रिय पर्यवेक्षण के लिए सराहना की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
