284202
बुंदेलखंड का विकास तभी संभव जब बने अलग प्रांत, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा
Gursarai, Uttar Pradesh:बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा की जनसंपर्क यात्रा शनिवार को मां पीतांबरा गौशाला परिसर पहुंची। इस दौरान केंद्रीय महामंत्री और प्रवक्ता दिनेश भार्गव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बुंदेलखंड का विकास तब तक संभव नहीं है जब तक इसे अलग प्रांत नहीं बनाया जाता। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड में बेरोजगारी बढ़ रही है और प्रदेश बड़ा होने के कारण केंद्रीय और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ यहां की जनता को नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार बादल भी उपस्थित थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गर्भवती महिला से छेड़छाड़ आरोपी राहुल गुर्जर ने मुरैना कोर्ट में सरेंडर कर दिया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के जवाहर सर्किल थाना इलाके में गर्भवती महिला के साथ सरेराह छेड़छाड़ करने वाले आरोपी राहुल गुर्जर ने मध्यप्रदेश के मुरैना कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। ये सरेंडर उसने जयपुर केस में नहीं, बल्कि साल 2018 के पुराने डकैती मामले में आत्मसमर्पण किया, ताकि पुलिस से बच सके।आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना हुलिया भी बदला लिया। सीसीटीवी में दाढ़ी-मूंछ में नजर आने वाला आरोपी कोर्ट पहुंचने से पहले क्लीन शेव होकर आया, जिससे उसकी पहचान छिप सके। वह सुबह करीब 11 बजे वकील के जरिए चुपचाप कोर्ट पहुंचा और सरेंडर की अर्जी लगा दी। 25 मार्च को जयपुर के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में आरोपी ने एक गर्भवती महिला के साथ अभद्रता की थी।पीड़ित ने जवाहर सर्किल थाने में शिकायत भी दी थी लेकिन थानाधिकारी से लेकर जांच अधिकारी ने शिकायत पर एक्शन नहीं लिया।मामले में इस लापरवाही क़ो लेकर संबंधित थाना के एएसआई और हेड कांस्टेबल को निलंबित किया गया है हालांकि SHO पर बड़ा एक्शन नहीं हुआ।पुलिस ने आरोपी को पनाह देने वाले उसके साथी को हिरासत में लिया है,जो जयपुर में स्पा सेंटर संचालित करता था।आरोपी राहुल गुर्जर ग्वालियर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, डकैती और मारपीट सहित करीब 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पहले से मुरैना के एक मामले में फरार चल रहा था।अब जयपुर पुलिस की टीम आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जल्द जयपुर लाएगी और आगे की कार्रवाई करेगी。0
0
Report
लखनऊ के विकास नगर में झुग्गी झोपड़ियों में आग, इलाका जलकर राख, दर्दनाक तस्वीरें
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र के जिन झुग्गी झोपड़ियों में आग लगी थी वहां से पूरा विजुअल दिखाते हुए जिसमें लोग अपना सामान खोज रहे हैं और किस तरीके से पूरा इलाका जलकर राख हो गया है दर्दनाक तस्वीरें。0
0
Report
लखनऊ के विकास नगर की झुग्गियों में आग, परिवारों की सारी चीजें खाक
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के विकास नगर की झुग्गियों में आग लगने के बाद ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित लोगों से बातचीत, जले हुए सामान के अवशेष दिख रहे हैं। तस्वीरों में कपड़े और सामान जले पड़े हैं, बच्चों की कॉपीबुक जल चुकी है, मंदिर और भगवान भी जल चुके हैं। महिलाएं खोज रही हैं कि उनके घरों में अभी शादी हुई थी उनका सामान भी जलकर राख हो गया, कुछ घरों में अपनी शादी की तैयारी चल रही थी वह भी बर्बाद हो गए। जानवरों की जली हुई लाशें फैली थीं। वहां SDRF, NDRF समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। लोग रो-रो कर बता रहे हैं कि जीवनभर की कमाई और बसाई गई बस्ती कुछ ही घंटों में जलकर राख हो गई।0
0
Report
Advertisement
नीतेश राणे के बयान से विवाद बढ़ा: मुस्लिम समुदाय को कॉर्पोरेट में रोक का संकेत
Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नीतेश राणे ने ज़ी न्यूज़ से खास बातचीत में दो अहम बातें बताई हैं। नीतेश राणे ने नाशिक सेक्स स्कैंडल और कन्वर्शन रैकेट को लेकर बयान दिया है कि अब वक्त आ गया है कि मुस्लिम समुदाय के लोगों को कॉर्पोरेट जगत में भी काम न करने दिया जाए, ताकि ये लोग कॉर्पोरेट जिहाद ना फैला सकें। पहले दुकानदारों ने इस तरह का फैसला लिया था कि किसी भी मुस्लिम को न समान बेचना है और न इनसे सामान खरीदना है। जाहिर है कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद पर बैठे किसी व्यक्ति से इस तरह का बयान आना नया विवाद खड़ा करने वाला है।0
0
Report
यमुना किनारे अवैध फैक्ट्रियों के स्क्रैप से पर्यावरण संकट, किसानों की फसल खतरे में
Delhi, Delhi:दिल्ली राजधानी में यमुना किनारे एक ऐसा खेल चल रहा है, जो न सिर्फ पर्यावरण के लिए खतरा है बल्कि किसानों की जिंदगी पर भी भारी पड़ रहा है। जगतपुर गांव के पास यमुना किनारे अवैध फैक्ट्रियों का स्क्रैप खुलेआम फेंका जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। दिल्ली के जगतपुर और वजीराबाद इलाके में यमुना किनारा इन दिनों कूड़े और स्क्रैप का अड्डा बन चुका है। आरोप है कि अवैध रूप से चल रही फैक्ट्रियों से निकलने वाला भारी मात्रा में स्क्रैप यहां डंप किया जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि इस स्क्रैप पर मार्किंग होने के बावजूद भी नगर निगम के अधिकारी कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। यमुना के किनारे बढ़ते इस कचरे के ढेर ने अब पर्यावरण को गंभीर खतरे में डाल दिया है। लगातार गिर रहे स्क्रैप और गंदगी की वजह से यमुना का पानी तेजी से प्रदूषित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वहीं, इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा परेशान हैं इलाके के किसान। किसानों का आरोप है कि कोई भी शख्स कभी भी इस कूड़े के ढेर में आग लगा देता है, जिससे आग तेजी से फैलने का खतरा बना रहता है। पास ही खड़ी गेहूं की फसल हर वक्त खतरे में रहती है। रोज डर लगा रहता है कि कहीं आग न लग जाए, हमारी पूरी फसल जलकर खाक हो सकती है, लेकिन प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा। स्थानीय लोगों और किसानों ने प्रशासन से कई बार गुहार लगाई, लेकिन अब तक कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिला है। सवाल ये है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन? कब रुकेगा यमुना किनारे फैलता ये ‘जहर’? और कब मिलेगी किसानों को इस खतरे से राहत? फिलहाल, ये तस्वीरें सिस्टम की लापरवाही की गवाही दे रही हैं.0
0
Report
चोरों ने पुलिस की आंख में धूल झोंकते हुए घर में सो रहे परिवार जनों को बंधकबना कर की लाखों रु की लूट
Bagherka, Uttar Pradesh:हमीरपुर :- लूट की घटना से थाना बिवार इलाके के निवादा गांव में मचा हड़कंप, शातिर चोरों ने पुलिस की आंख में धूल झोंकते हुए घर में सो रहे परिवार जनों को बनाया बंधक, पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बताया - तीन लुटेरों ने परिवार जनों के हाथ पैर को बांधकर घर में रखा नगद लाखों रुपए और लाखों के जेवरात लूटे हुए फरार, शातिर लुटेरे लूट की घटना को अंजाम देने के बाद मौके से हुए फरार, स्थानीय लोगों की सूचना पर लूट की घटना स्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस, पीड़ित परिवार जनों की पुलिस से गुहार घर से लूटा हुआ सामान वापस करा कर तीनों लुटेरों पर करें कड़ी कार्यवाही, पुलिस मौके पर पहुंचकर लूट की घटना की कर रही है जांच, मामला थाना बिवार इलाके के निवादा गांव का ।0
0
Report
Advertisement
नरसिंहपुर में खरीदी केंद्र नहीं खुलने से किसान परेशान, व्यवस्था सुधार की मांग
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर में समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना और मसूर की खरीदी 15 अप्रैल से शुरू होनी थी लेकिन नरसिंहपुर में चना मसूर और गेहूं की खरीदी बनाए गए सभी खरीदी केदो पर शुरू नहीं हुई है जिससे किसान बेहद परेशान है, हालात यह हैं कि मजबूरी में किसानों को अपनी उपज मंडियों में कम दामों पर बेचनी पड़ रही है...खरीदी प्रक्रिया के तहत किसानों को पहले स्लॉट बुक करना अनिवार्य है, लेकिन स्लॉट बुकिंग नहीं होने से भी उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस अव्यवस्था को लेकर किसान आक्रोशित हैं, लेकिन जिला आपूर्ति अधिकारी का मानना है कि गेहूं की खरीदी के लिए जिले में बने केदो को चालू कर दिया गया है और 16 खरीदी केदो की अनुमति शासन को भेजी थी उनकी भी अनुमति आ गई है और जल्द ही उनको भी चालू कर दिए जाएंगे और किसने की सुविधा के हर इंतजाम खरीदी केदो पर किए गए हैं।0
0
Report
कस्तूरबा विद्यालय के होस्टल से 12 वर्षीय छात्रा गायब, 2 घंटे बाद मिली
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - कस्तूरबा विद्यालय से 12 वर्षीय बच्ची के गायब होने से मचा हडकंप - बच्ची के गायब होने से विद्यालय के सुरक्षा पर उठा सवाल - रात्रि में 12 वर्षीय छात्रा के हॉस्टल से गायब होने से मचा हड़कंप - सूचना पर पहुँचे बीएसए ऑफिस के जिम्मेदार व विद्यालय के लोगो घंटो रहे परेशान - 2 घंटे खोजबीन के बाद स्कूल से गायब छात्रा मिली - छात्रा परिजन के साथ घर जाने की जिद पर अड़ी रही - विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरी श्रीराम स्थित कस्तूरबा विद्यालय का है मामला0
0
Report
संभल में सरकारी जमीन पर अवैध ईदगाह-इमामबाड़े पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:संभल। बिछो ली गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई ईदगाह और इमामबाड़े के अवैध निर्माण पर बड़ा बुलडोजर एक्शन .. अवैध निर्माण जमींदोज की तैयारी0
0
Report
Advertisement
महिला आरक्षण बिल जल्द पास कराने को कांग्रेस ने रणनीति तय की
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): AKHILESH PRASAD SINGH (CONGRESS) ON OPPOSITION FLOOR LEADERS TO MEET IN RAJYA SABHA LOP & CONGRESS NATIONAL PRESIDENT MALLIKARJUN KHARGE’S OFFICE TO FINALISE STRATEGY FOR SPECIAL PARLIAMENT SESSION / WOMEN'S RESERVATION BILL पटना, बिहार: कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह कहते हैं, "महिला विधेयक को जल्द से जल्द पारित किया जाना चाहिए। यह कांग्रेस की ही पहल थी। राजीव गांधी ने गाँव और ज़िला पंचायतों में 33% आरक्षण सुनिश्चित करने का काम किया था। कांग्रेस पार्टी हमेशा से चाहती रही है कि महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण मिले... जिस तरह से परिसीमन किया जा रहा है, उसका विरोध होना चाहिए।"0
0
Report
Vedanta प्लांट हादसे में मौतों का आंकड़ा 20, 36 घायल
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, शक्ति जिले के वेदांता प्लांट में हुए हादसे में बड़ा अपडेट, हादसे में अब तक 20 श्रमिकों की हो चुकी है मौत, वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने से 36 श्रमिक हुए थे प्रभावित, 16 श्रमिकों का रायपुर और रायगढ़ के अलग-अलग अस्पताल में इलाज है जारी, कई मजदूर की हालात काफी गंभीर।0
0
Report
उत्तरकाशी आपदा मसलों पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की डीएम से बैठक—कार्ययोजना पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:उत्तरकाशी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आपदा से संबंधित मसलों को लेकर उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य से बातचीत की, किस तरह से क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा है, उसके बारे में जानकारी हासिल की. जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं कि आखिर हरीश रावत पार्टी के कार्यक्रम को छोड़कर अब पिछले साल उत्तरकाशी में आई आपदा से संबंधित मसलों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं0
0
Report
Advertisement
नामली के कुएं में नाबालिग शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच शुरू
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के नामली में मंडी के पास स्थित एक कुएं में देर रात युवक का शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। कुएं के पास बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। देर रात करीब 12:30 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुएं से एक नाबालिग का शव बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि नाबालिग दोपहर से लापता था, जिसकी परिजन लगातार तलाश कर रहे थे। इसी बीच कुएं के पास उसकी चप्पल मिलने से आशंका गहराई, जिसके बाद रेस्क्यू शुरू किया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है。0
0
Report
बिहार सरकारी वेबसाइट पर सम्राट चौधरी की तस्वीर, नया स्लोगन बढ़ता बिहार बदलता बिहार
Noida, Uttar Pradesh:बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर हुआ बड़ा बदलाव नीतीश कुमार की जगह अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तस्वीर प्रमुखता से प्रदर्शित हो रही है। साथ ही, बढ़ता बिहार, बदलता बिहार का नया स्लोगन भी जोड़ा गया है0
0
Report
सुजानगढ़ NK लोहिया स्टेडियम उद्घाटन पर भाजपा-कांग्रेस के बीच भारी बवाल
Churu, Rajasthan:सुजानगढ़। सुजानगढ़ से बड़ी खबर भाजपा - कांग्रेस के पदाधिकारी हुए आमने सामने NK लोहिया स्टेडियम में 50 लाख रुपए के विकास कार्यों के उद्घाटन को लेकर हुआ बवाल उद्घाटन करने आए चूरू विधायक हरलाल सहारण को घेरकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे विधायक को काले झंडे दिखाने व गाड़ी रोकने पर पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां दरअसल उद्घाटन शिलालेख पट्टिका में विधायक मनोज मेघवाल, निवर्तमान सभापति नीलोफर गौरी का नाम नहीं था अंकित जिसके बाद हुआ जमकर विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़ दी शिलालेख पट्टिका सुजानगढ़ के NK लोहिया स्टेडियम में उस समय कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए जब भाजपा कार्यकर्ता स्टेडियम के बाहर लगी शिलालेख पट्टिका का अनावरण करने आगे बढ़े। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूरू से आए विधायक हरलाल सहारण, चूरू भाजपा महामंत्री पराक्रम राठौड़ को विकास कार्यों का उद्घाटन नहीं करने दिया व शिलालेख पट्टिका तोड़ दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि NK लोहिया स्टेडियम में चारदीवारी का कार्य पूरा ही नहीं हुआ है, उससे पहले ही उद्घाटन करने भाजपा नेता पहुंच गए। इसके अलावा शिलालेख पट्टिका में स्थानीय विधायक मनोज मेघवाल, निवर्तमान सभापति नीलोफर गौरी का नाम भी नहीं दिया गया। जिसका विरोध जताते हुए नगरपरिषद के निवर्तमान उपसभापति अमित मारोठिया, पार्षद इकबाल खान, पार्षद आसिफ नसवान, पार्षद विजय बटेसर, आवेश राव, सलीम खान, सौरभ पीपलवा सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। स्थिति ये हो गई कि भाजपा के कमल दाधीच, हिमांशु भाटी, विमल गोदारा सहित अनेक भाजपाई कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भिड़ गए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को अलग किया। इसके बाद जब चूरू विधायक हरलाल सहारण अपनी कार से निकल रहे थे तो उन्हें थाने के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए घेर लिया। जिस पर विधायक सहारण भी गुस्सा होकर अपनी गाड़ी से उतर गए। मौके पर डिप्टी दरजाराम, थानाधिकारी विनोद नैन सहित पुलिस कर्मियों ने हल्का बल काम में लेते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। विधायक सहारण, पराक्रम राठौड़ के जाने के बाद काफी देर से चल रही गहमागहमी शांत हो गई। आपको बता दे कि चूरू विधायक हरलाल सहारण सुजानगढ़ में स्नेह मिलन क्रिकेट प्रतियोगिता के रात्रिकालीन मैच का उद्घाटन करने आए थे और यहां पर स्टेडियम में 50 लाख की लागत से हुए विकास कार्यों का उद्घाटन समारोह भी रखा गया था। दूसरी और आपको बता दे कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा में निर्देश दिए थे कि किसी भी सरकारी कार्यक्रम में उद्घाटन शिलालेख पट्टिका में स्थानीय विधायक एवं जनप्रतिनिधि का नाम होना आवश्यक है, चाहे वो किसी भी दल का हो। लेकिन यहां शिलालेख पट्टिका में सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल का नाम अंकित नहीं होने से बवाल खड़ा हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया。 बाइट_ जय श्री दाधीच, निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा बाइट_ बाबूलाल कुलदीप, प्रदेश प्रवक्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा (पीछे स्विच बोर्ड) बाइट _अमित मारोठिया, निवर्तमान उप सभापति () बाइट _ इकबाल खान, निवर्तमान पार्षद(हॉट के नीचे हल्की दाढ़ी)0
0
Report
Advertisement
