284001
बुंदेलखंड राज्य की मांग, गांव-गांव पांव पांव यात्रा का शुभारंभ
Jhansi, Uttar Pradesh:बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में ललितपुर के तुवन मैदान से राजा बुंदेला के नेतृत्व में "गांव-गांव पांव पांव" यात्रा का आगाज हुआ। यह यात्रा ललितपुर से झांसी तक जाएगी और 23 अक्टूबर को झांसी पहुंचेगी। पिछले कई वर्षों से बुंदेलखंड वासी अपने अलग राज्य की मांग कर रहे हैं, और इस बार 18 संगठन एकजुट होकर जनता को जागरूक करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेमेतरा: मुरता गांव में दो मासूम के कथित अपहरण के आरोप में युवक पकड़ा
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा ब्रेकिंग बच्चा चोरी के आरोप में युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा देर रात मध्यप्रदेश के तीन लोगों मुरता गांव पहुंचने दो मासूम बच्चियों को ले जाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप एक युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई युवक के साथ मौजूद दो महिलाएं मौके से फरार घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पूरे मामले की पुलिस कर रही जांच नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम मुरता का पूरा मामला0
0
Report
बीकानेर के वार्ड 73 में दीपक पारीक की उम्मीदवारी, स्थानीय समस्याओं पर फोकस
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से राजनीतिक खबर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी के बड़े चेहरे भी चुनावी मैदान में बीकानेर की 73 वार्ड बना सबसे हॉट सीट नगर निगम के वार्ड नंबर 73 से बीजेपी ने वरिष्ठ नेता और उपाध्यक्ष दीपक पारीक को उतारा चुनावी मैदान में वही पूर्व मंत्री बीडी कल्ला के भतीजे अनिल कल्ला कांग्रेस से सामने है जी मीडिया से खास बातचीत में दीपक पारीक ने वार्ड को लेकर अपना विजन और प्राथमिकताएं बताईं दीपक पारीक ने कहा- वार्ड में सफाई, नालियों और कचरा प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर रहेगा फोकस वार्डवासियों की रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष ऐप शुरू करने का प्रस्ताव, शिकायत और दस्तावेज संबंधी काम को आसान बनाने की बात कही तंग गलियों में मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत को देखते हुए छोटे ई-रिक्शा की तर्ज पर एंबुलेंस सुविधा शुरू करने की बात कही युवाओं के स्किल डेवलपमेंट और शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर भी फोकस की बात कही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया स्थानीय व्यापार और बीकानेर के हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की दिशा में काम करने की बात भी कही कांग्रेस के पूर्व मंत्री बीडी कल्ला के भतीजे के चुनाव मैदान में होने के सवाल पर दीपक पारीक बोले- बीडी कल्ला क्या सोचते है वो बड़े नेता है मेरे लिए आदरणीय हैं दीपक पारीक ने कहा- चुनाव में उनका फोकस मुख्य रूप से वार्ड की स्थानीय समस्याओं और जनता की जरूरतों पर रहेगा वार्ड 73 में बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला, चुनावी मैदान में लगातार बढ़ रही राजनीतिक सरगर्मी0
0
Report
पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड में शोक की लहर
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड सरकार के नगर विकास एवं उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से पूरे गढ़वा जिले के झामुमो नेताओं में शोक की लहर है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर इस खबर से बेहद मर्माहत हैं। वह बीती रात अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर आए हुए थे। सुबह निधन की सूचना मिलते ही वह गिरिडीह के लिए रवाना हो गए। र्वाना होते समय मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन सिर्फ झामुमो ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। इतनी कम उम्र में उनका निधन राज्य के लिए सबसे बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू मुख्यमंत्री और सरकार को हमेशा उचित मार्गदर्शन देते रहते थे। अचानक हृदयगति रुकने से गिरिडीह में उनका निधन हो गया। उनकी कमी कोई पूरी नहीं कर पाएगा。0
0
Report
Advertisement
NH-43 सूरजपुर की सड़क गड्ढों से जर्जर, यात्रियों के लिए खतरा बना
Surajpur, Chhattisgarh:एंकर -- दावा विकास की रफ्तार का था, लेकिन छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-43 इन दिनों बदहाली के आंसू रो रहा है, मध्य प्रदेश के कटनी से अंबिकापुर को जोड़ने वाला यह नेशनल हाईवे गड्ढों और जलभराव के चलते बेहद जर्जर हो चुका है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों का सफर जोखिम भरा बना हुआ है, भारी परेशानी झेल रहे स्थानीय लोगों में प्रशासन और टोल वसूली को लेकर गहरा आक्रोश है, वहीं जिला प्रशासन अब जल्द मरम्मत कराने का दावा कर रहा है,,, वीओ -- सूरजपुर से गुजरने वाले एनएच-43 की हालत इतनी दयनीय हो चुकी है कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क, यह पहचानना मुश्किल हो गया है, स्थानीय लोगों के अनुसार यह समस्या सालों से बनी हुई है और हल्की बारिश के बाद सड़क पूरी तरह तालाब में तब्दील हो जाती है, पानी भरे गड्ढों की गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोपहिया वाहन चालक लगातार फिसल कर गिर रहे हैं, जबकि स्कूल बसें, जीप और एंबुलेंस जैसी गाड़ियां भी यहां फंस जाती हैं, राहगीरों का आरोप है कि रोड टैक्स देने के साथ-साथ इस मार्ग पर टोल टैक्स भी वसूला जा रहा है, लेकिन मूलभूत सुविधा के नाम पर केवल जानलेवा गड्ढे ही मिले हैं, जनप्रतिनिधियों और अफसरों के लगातार इसी रास्ते से गुजरने के बावजूद सुध न लिए जाने से आम जनता बेहद गुस्से में है,, बाइट -- स्मृति मिश्रा,, स्थानीय बाइट -- रुचि कुशवाहा,, स्थानीय बाइट -- सौरव सिंह,, राहगीर वीओ -- सड़क की दुर्दशा और जनता के बढ़ते आक्रोश के बीच सूरजपुर कलेक्टर का दावा है कि प्रशासन इस समस्या को लेकर गंभीर है, कलेक्टर रेना जमाल भी यह मान रही हैं कि एनएच पर कई स्थानों पर हुए गहरे गड्ढों और जलभराव की स्थिति है जिसको लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी को तत्काल निर्देश दिए गए हैं,जलभराव से निपटने के लिए नालियां काटकर पानी की निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है ताकि मरम्मत का कार्य प्रभावित न हो, उनके अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण डामरीकरण में बाधा आ रही है, लेकिन वर्तमान प्राथमिकता गड्ढों को भरकर सड़क को चलने योग्य बनाए रखना है,, बाइट -- रेना जमाल,, कलेक्टर सूरजपुर वी ओ -- कटनी-गुमला मार्ग पर स्थित एनएच-43 सूरजपुर जिले की लाइफलाइन है, जहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में भारी, हल्के और यात्री वाहनों का आवागमन होता है,जर्जर सड़क के कारण वाहनों की गति धीमी होने से 10 से 15 मिनट की दूरी तय करने में 45 से 60 मिनट तक का समय लग रहा है, जिससे ईंधन की खपत में औसतन 25 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि हो रही है, साथ ही वाहनों के नुकसान से आम वाहन चालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, स्थानीय टोल प्लाजा पर प्रतिदिन लाखों रुपये की वसूली के बावजूद सड़क का मोटरेबल न होना प्रशासन के दावों और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है, जिसका जल्द और स्थाई समाधान न होने पर जनआंदोलन की स्थिति बन सकती है,,0
0
Report
गैसड़ी व्यापार मंडल की टीम घोषित, बैजनाथ जायसवाल बने अध्यक्ष और राजेंद्र पटवा "रामू" बने महामंत्री
Gainsari, Uttar Pradesh:गैसड़ी नगर पंचायत व्यापार मंडल में पिछले चार माह से अध्यक्ष पद रिक्त चल रहा था, क्योंकि पूर्व अध्यक्ष नसीम अहमद खान का आकस्मिक निधन हो गया था। लंबे विचार-विमर्श के बाद जिला नेतृत्व ने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, जिससे व्यापारी वर्ग में खुशी की लहर है। जिलाध्यक्ष रमेश पहवा द्वारा जारी पत्र के अनुसार संरक्षक के रूप में सरदार अवतार सिंह, अध्यक्ष के रूप में बैजनाथ जायसवाल, महामंत्री के रूप में राजेंद्र पटवा "रामू", और कोषाध्यक्ष के रूप में जीशान नसीम को मनोनीत किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर अपनी 11 सदस्यीय कार्यकारिणी और 11 सक्रिय सदस्यों का चयन पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह "शैलू" ने नई टीम को बधाई दी। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष के पूर्व प्रत्याशी मदनलाल जायसवाल ने कहा, "बैजनाथ जायसवाल और राजेंद्र पटवा रामू जैसे ईमानदार और कर्मठ व्यापारियों के नेतृत्व में गैसड़ी बाजार का व्यापार और अधिक सशक्त होगा। यह नियुक्ति पूरे व्यापारी समाज के लिए गौरव की बात है। मुझे विश्वास है कि नई टीम व्यापारियों के हितों के लिए मजबूती से कार्य करेगी।" जिलाध्यक्ष ने अपील की है कि व्यापार मंडल कोई राजनीतिक मंच नहीं है, यह पूरी तरह व्यापारियों के हित, सम्मान और कल्याण के लिए समर्पित है।0
0
Report
मुंगेर बाढ़: गंगा खतरे के निशान से 49 सेमी ऊपर, DM राहत शिविर शुरू
Munger, Bihar:मुंगेर में गंगा खतरे के निशान से 49 सेंटीमीटर ऊपर, डीएम ने सामुदायिक किचन और राहत शिविर शुरू करने का दिया निर्देश मुंगेर : जिले में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। जिले के छह प्रखंडों की करीब 28 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार सुबह छह बजे मुंगेर में गंगा का जलस्तर 39.82 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 39.33 मीटर से 49 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। सदर प्रखंड की कुतलूपुर, जाफरनगर और टीकारामपुर पंचायत के अलावा जमालपुर प्रखंड की सिंघिया, परहम, इंद्रुख पश्चिमी तथा धरहरा प्रखंड की बाहाचौकी, हेमजापुर और शिवकुंड पंचायतों और बरियारपुर एवं हवेली खड़कपुर तथा असरगंज पंचायत में बाढ़ का व्यापक असर है। कई इलाकों में पानी फैलने के कारण ग्रामीण मवेशियों और जरूरी सामान के साथ सुरक्षित व ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। डीएम निखिल धनराज ने बताया कि जिले में करीब 28 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हैं और 38 हजार से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक किचन और राहत शिविर शुरू करने का निर्देश दिया है। जरूरत वाले स्थानों पर पॉलीथिन शीट का भी वितरण कराया जा रहा है। जिले में उपलब्ध करीब 26 हजार पॉलीथिन शीट प्रभावित लोगों के बीच वितरित की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल टीम भेजी गई है। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने बताया कि करीब तीन से चार हजार लोग बाढ़ के कारण विस्थापित होकर अलग-अलग सुरक्षित स्थानों पर रह रहे हैं। बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मुंगेर सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी समीक्षा की। जिला प्रशासन का कहना है कि बाढ़ को लेकर पूरी व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य तेज किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
Mohaan Badodia तहसील में करंट से भैंस की मौत; ग्रामीणों में आक्रोश
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सागड़िया के ग्राम जावदी में रविवार सुबह बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक भैंस की करंट लगने से मौत हो गई。 जानकारी के अनुसार, जावदी निवासी राजपाल सिंह के पिता सुबह अपनी भैंस को घर से खेत की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान घर के बाहर लगे बिजली के खंभे के सहारे से लगे तार में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। राजपाल सिंह के पिता ने सूझबूझ दिखाते हुए भैंस को करंट की चपेट से दूर किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया。 ग्रामीणों में आक्रोश ग्रामीणों का कहना है कि यदि भैंस की जगह कोई व्यक्ति करंट की चपेट में आ जाता तो जनहानि हो सकती थी। घटना के बाद बिजली विभाग को सूचना देने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन न उठने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है。 भैंस की कीमत करीब 70 हजार रुपये आंकी जा रही है। पीड़ित ग्रामीण ने विभाग से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पशु मालिक को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है。 साथ ही ग्रामीणों ने क्षेत्र की विद्युत लाइन और खंभों की तत्काल जांच कराकर करंट फैलने की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी जनहानि की घटना को टाला जा सके।0
0
Report
गुरेज़ घाटी में 1.5 लाख पर्यटक, स्थानीय अर्थव्यवस्था में उछाल
Gurez Records 1.5 Lakh Tourists in Six Months, Local Economy Gets Boost Around 1.5 lakh tourists have visited Gurez Valley this year, driving increased business activity and livelihood opportunities for local residents, officials said. The tourism surge has benefited hotels, homestays, tent operators, transporters, restaurants, guides and small businesses across the border valley. Sub-Divisional Magistrate Gurez Dr Mukhtar Ahmad said around 1.5 lakh tourists had visited the valley this year and highlighted the expansion of tourism infrastructure. He urged visitors to explore destinations including Tulail while maintaining cleanliness and protecting the environment. President of the Gurez Hoteliers Association Gh Nabi said the valley witnessed a significant tourist rush this year, which provided a boost to hotels and other tourism-dependent businesses. He thanked stakeholders for their support in promoting tourism in the region. Tourists from Gujarat and Mumbai visiting Gurez described the valley as peaceful and safe, praising its mountains and natural landscape. They encouraged more people, particularly young travellers, to visit the region. Local stakeholders, however, said sustaining the tourism growth would require improvements in road connectivity, sanitation, waste management, parking and other tourist facilities. They said strengthening basic infrastructure while protecting the valley’s fragile environment would be crucial to ensuring that the growing tourism economy delivers long-term benefits to local communities.0
0
Report
सुदिव्य कुमार के निधन पर इरफान अंसारी: झामुमो-महागठबंधन व झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि सुदिव्य कुमार की मौत न सिर्फ़ झामुमो के लिए बल्कि महागठबंधन के लिए और झारखंड के लिए अपूर्णीय क्षति है। वह न सिर्फ मंत्री थे बल्कि उनके भाई भी थे। उनकी कमी हमेशा उन्हें खलेगी। इसके साथ ही उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना किए。0
0
Report
Advertisement
ललितपुर के गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ डरा-धमकाकर रेप, आरोपी गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसके ही गांव में रहने वाले युवक द्वारा डरा धमकाकर रेप करने का आरोप लगा है, जब किशोरी गर्भवती हो गई। तब उसके परिजनों को इसकी जानकारी मिली और पीड़िता ने उसके साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की जिस पर पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है।0
0
Report
महवा-दौसा बारिश से धन्तुरी में पक्का मकान गिरा, दो महिलाएं बाल-बाल बची
Dausa, Rajasthan:महवा, दौसा बारिश के चलते धन्तुरी में पक्का मकान गिरा... 2 दिन से महवा क्षेत्र में हो रही तेज बारिश,बारिश के चलते गांव धन्तुरी में अजमेरी खान का पक्का मकान गिरा,मकान में मौजूद थी दो महिला,दोनों दूसरे कमरे में होने के कारण बाल बाल बची,घर की अन्य महिलाएं गई थी खेतों पर एवं पुरुष बैठे थे बाहर,मकान गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण,प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की मांग, घर में रहते हैं कुल 10 सदस्य...0
0
Report
भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार से मालपुरा नगरपालिका में स्पष्ट बहुमत से बोर्ड बनाने की अपील
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) टोंक के मालपुरा से खबर है जहां नगरपालिका चुनाव मालपुरा में दोनों ही प्रमुख राजनैतिक दलों के प्रत्याशी अपने -अपने वार्ड में मतदाताओं के घर-घर दस्तक देकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं वहीं देर रात्रि तक नुक्कड़ सभाओं का आयोजन व चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया जा रहा है। कांग्रेस में मालपुरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे घासीलाल चौधरी कमान संभाले हुए हैं तो भाजपा में कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के हाथों में कमान है। कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने शनिवार रात्रि को वार्ड नंबर 15 में भाजपा प्रत्याशी जिनेन्द्र जैन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए नगरपालिका मालपुरा में स्पष्ट बहुमत से भाजपा का बोर्ड बनाने का मतदाताओं से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है ऐसे में मालपुरा नगरपालिका में भी भाजपा का बोर्ड बनेगा तो विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं भाजपा सरकार ने घोषणा पत्र नहीं संकल्प पत्र तैयार किया है हमने जो भी संकल्प लिया है उसको 100% पूरा करने का कार्य भाजपा की भजनलाल सरकार करेगी। कैबिनेट मंत्री ने बीते पांच साल में मालपुरा नगरपालिका में भाजपा का पालिकाध्यक्ष बनने के बावजूद विकास नहीं होने पर कहा कि स्पष्ट बहुमत नहीं होने से बहुत सारी तकलीफों का सामना करना पड़ता है ऐसे में मतदाताओं से अपील है कि वो भाजपा का स्पष्ट बोर्ड बनाने में अपना योगदान दे।0
0
Report
Advertisement
टिब्बी में युवती के घर से सोना-चांदी चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: टिब्बी में युवती के घर से सोना-चांदी और गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, टिब्बी पुलिस ने दो आरोपी जीत सिंह और प्रगट सिंह को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा सामान किया बरामद, दोनों आदतन अपराधी, एनडीपीएस, आरपीजीओ और नकबजनी के पुराने केस है दर्ज, ASI शिवनारायण और प्रकाश चंद ने टीम सहित किया गिरफ्तार0
0
Report
भागलपुर में बड़ा सड़क हादसा: तीन युवकों की मौत, फोरलेन पर तेज रफ्तार खतरनाक
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में बड़ा सड़क हादसा, 3 युवकों की मौत बायपास थाना क्षेत्र अंतर्गत बायपास फोरलेन पर बस से टकराई बाइक; तीनों बाइक सवार युवक की मौत, दो युवकों की मौके पर मौत, एक की इलाज के दौरान गयी जान, युवकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. देर रात हादसा. वहीं रात्रि में लोदीपुर थाना इलाके में एक सड़क हादसे में युवक की मौत. बायपास फोरलेन पर हादसे में दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है. नए फोरलेन पर बस हो या बाइक तेज रफ्तार पर नहीं रहता नियंत्रण. हादसे को रोकने को लेकर प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं.0
0
Report
फतेहाबाद नगर परिषद की सफाई कर्मियों की हड़ताल तीन दिनों के लिए बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:फतेहाबाद。 नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने आगे बढ़ाई अपनी हड़ताल तीन दिनों के लिए और बढाई गई हड़ताल 7 से 9 सितम्बर तक रहेगी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल हड़ताल के कारण बेहद विकट हो चले हैं हालात शहर में लगे कूड़े के ढेरों से उठती सडांध के कारण बाहर निकलना हुआ मुश्किल सड़ते कूड़े के ढेरों पर मंडराती मक्खियों के कारण बढ़ने लगा है बीमारियों का खतरा0
0
Report
Advertisement
