284001
दीपराज और सोनिया बने मिस्टर एंड मिसेस बुंदेलखंड के ऑल ओवर विनर
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी पॉल क्लासिक द्वारा आयोजित मिस्टर एंड मिसेस बुंदेलखंड पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दीपराज कौरव (ग्वालियर) और सोनिया केतबस को ऑल ओवर विनर का खिताब दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने दीप प्रज्वलित करके किया। विजेताओं को रीबॉक द्वारा तीन गिफ्ट हैम्पर और सुपर मसल न्यूट्रिशन द्वारा ₹250,000 की सप्लीमेंट्री स्पॉन्सरशिप प्रदान की गई। इसके अलावा, दोनों को नकद पुरस्कार भी दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
साइबर ठगी के 75 हजार रुपये श्यामदेउरवा पुलिस ने कराए पीड़ित के खाते में वापस
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल / महराजगंज श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धरमौली टोला डुमरि निवासी सुनील पुत्र महेंद्र सिंह के साथ 6 जनवरी 2026 को साइबर ठगी कर 75 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में श्यामदेउरवा साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को होल्ड कराया। न्यायालय के आदेश के बाद संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर 75 हजार रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए गए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते ठगी की रकम को होल्ड कराकर वापस कराने की कार्रवाई की जा सके। पीड़ित द्वारा ठगी की रकम खाते में वापस पाकर श्यामदेउरवा साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया गया0
0
Report
भारी चालान पर बिलासपुर में छलके महिलाओं के आंसू, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल
Telipara, Chhattisgarh:बिलासपुर में यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान भारी-भरकम चालान राशि देखकर कई महिलाएं सड़क पर ही रो पड़ीं। इस घटना ने शहर में ट्रैफिक सुधार के तरीकों पर नई बहस छेड़ दी है। नागरिकों का कहना है कि सिर्फ दंडात्मक कार्रवाई और जुर्माना वसूलने से जाम व अव्यवस्था का स्थायी समाधान नहीं निकल सकता। सड़कों से अतिक्रमण हटाने, सिग्नल व्यवस्था दुरुस्त करने, पर्याप्त पार्किंग उपलब्ध कराने और जन-जागरूकता बढ़ाए बिना सुगम यातायात की उम्मीद बेमानी है।0
0
Report
सुल्तानपुर: संजय यदुवंशी के घर पुलिस की दबिश पर विवाद
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर: अवधी गायक और यूट्यूबर संजय यदुवंशी के घर पुलिस की दबिश के बाद मामला चर्चा में है। सोशल मीडिया पर पुलिस कार्रवाई का वीडियो प्रसारित होने के बाद संजय यदुवंशी की ओर से कार्रवाई पर सवाल उठाए गए। वहीं पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपना पक्ष सामने रखा है। पुलिस के मुताबिक, थाना कोतवाली नगर में जफरुल हसन ने अपने बेटे शबीब रजा के साथ मारपीट और जानलेवा हमले के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में संजय यदुवंशी वांछित चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि विवेचनात्मक कार्रवाई के तहत उनकी तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम थाना धम्मौर क्षेत्र स्थित उनके घर पहुंची, लेकिन संजय यदुवंशी मौके पर नहीं मिले। कार्रवाई के दौरान पुलिस और परिवार के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। वहीं संजय यदुवंशी की ओर से पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए गए। पुलिस ने अपने ऊपर लगाए जा रहे अन्य आरोपों को असत्य और निराधार बताया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
बंद घर पर फिर चोरों की गिरफ्त: बगोदर में ताला तोड़ चोरी
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर बंद घर को निशाना बनाया है। घटना बगोदर-सरिया रोड स्थित नहर के पास की है। जानकारी के अनुसार, शंकर कुमार राय का घर पिछले कई दिनों से बंद था। गृहस्वामी शंकर कुमार राय काम के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं और घर की देखरेख की जिम्मेदारी उनके रिश्तेदारों पर थी। इसी का फायदा उठाकर अहले सुबह चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घर की देखरेख कर रहे रंजीत कुमार ने बताया कि सुबह जब वे घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी बगोदर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।0
0
Report
झारखंड: शराबी के आचरण पर बिरनी पुलिस ने चाय-बिस्किट से स्वागत किया
Giridih, Jharkhand:एभीबी : पुलिस को देख के शराबी भागता है, ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी. लेकिन गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के के भरकट्टा में कहावत फेल हो गई. यहां तो सीन ही पलट गया. शराबी भागा नहीं, सीधा थाने के मुंह पर आकर नाचा, और पुलिस... पुलिस उसे पकड़ने के बजाय चाय-बिस्किट का न्योता देती रही. जी हां, बिरनी के भरकट्टा ओपी का ये शर्मनाक वीडियो इस वक्त पूरे इलाके में आग की तरह फैल रहा है. बीती रात नशे में टल्ली एक आशिक नहीं, शराबी - लड़खड़ाते कदमों से भरकट्टा ओपी के गेट पर पहुंचता है. मुंह से बदबू, जुबान पर गालियां और पुलिस जवान के सामने फुल टशन. सोचा था, अब तो गया हवालात में, पड़ेगा दो-चार डंडा, अक्ल ठिकाने आएगी. लेकिन नहीं. यहां तो खाकी का 'ममता' वाला रूप दिखा. जवान ने डंडा नहीं, बिस्किट का पैकेट निकाला. बोला, ए भाई, ज्यादा हो गया है का, चल चाय पी ले, बिस्किट खा ले और निकल ले घर. ये सुनकर वहां खड़े लोग अपना माथा पीट लिए. स्थानीय लोगों का कहना है की, इस तरह की तस्वीर रोज का है. दिन में भरकट्टा बाजार में पी कर महिलाओं को छेड़ता है, दुकानदारों से उलझता है, गालियां देता है. औरतें-बेटियां शाम होते ही बाजार जाने से डरती हैं. जब शिकायत लेकर लोग ओपी जाते हैं तो मिलता है सिर्फ एक डायलॉग, जाओ-जाओ देख लेंगे. और आज जब वही व्यक्ति खुद ओपी के बाहर तांडव कर रहा था, तब पुलिस चाय पिला रही थी.0
0
Report
खबर नहीं मिली
Kawardha, Chhattisgarh:0
0
Report
Advertisement
भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, विपक्षी आक्रामक प्रदर्शन की चेतावनी
Patna, Bihar:लोकेशन —पटना नीरज और अनंत विवाद पर राष्ट्रीय जनता दल का बड़ा बयान राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ विधायक वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार को आगाह कर दिया है कि नीतीश कुमार जी मैं आपको आगाह कर रहा हूं आप अपने आप को देखिए निशांत को आगाह किया है और कहा है कि नीतीश कुमारजी निशांत जी पार्टी को संभालिए जो दो व्यक्ति आपके हैं बड़े वह दोनों मिले हुए हैं और यह लोग पार्टी को बर्बाद कर देंगे क्योंकि किसी का मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन यह लोग सीधे तरीके से मिले हुए हैं और यह लोग पार्टी को बर्बाद करने में लगे हुए। कल से विपक्ष के द्वारा बिहार में एस आई आर और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफा की मांग को लेकर प्रदर्शन और 8 तारीख को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लोग होने march पर भाई वीरेन्द्र ने कहा कि बिल्कुल हम लोग मार्च करने जा रहे हैं मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा देना होगा गिरफ्तारी करनी होगी और इसे फांसी पर चढ़ाना होगा क्योंकि इस व्यक्ति ने प्रजातंत्र को पूरी तरह से कुचलना का काम किया है और यह व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहा है आज मुख्यमंत्री के द्वारा युवा संवाद और नीतीश कुमार संवाद पर उन्होंने कहा कि यह सब ध्यान भटकने के लिए किया जा रहा है बिहार में बिल्कुल हालत खराब है रोजगार को लेकर युवा सड़क पर हैं बेरोजगारी है और इन लोगों का काम है कि इसी तरह का कार्यक्रम करते रहो और ध्यान भटकने रहो।0
0
Report
भाजपा ने दिनेश आर्य को राज्यसभा के लिए नामित किया; विकास के दावे के साथ आगे बढ़ेंगे
Noida, Uttar Pradesh:एंकर उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन करने के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य विधानसभा पहुंचे। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए दिनेश आर्य ने बताया कि भाजपा अपने हर कार्यकर्ता का ध्यान रखतीहै। भाजपा में किसी तरह का भेदभाव किसी भी कार्यकर्ता के साथ नहीं होता है। मुझ जैसे एक आम आदमी को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया गया यह बताता है कि पार्टी किसी के साथ भेदभाव नहीं करती। दिनेश आर्य ने कहा कि राज्य के विकास के लिए वह लगातार प्रयास करेंगे。0
0
Report
स्विट्ज़रलैंड के राष्ट्रपति Parmelin का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट निरीक्षण, कारोबार-तकनीकी सहयोग पर जोर
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- जेवर में स्विट्ज़रलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन का नोएडा इंटरनेश्नल एयरपोर्ट दौरा, कुछ ही देर में दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए एयरपोर्ट पहुंचेंगे स्विस राष्ट्रपति, पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी की, एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति को कार्गो टर्मिनल और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कराया जाएगा, भारत-स्विट्ज़रलैंड के बढ़ते कारोबार और टेक्नोलॉजी सहयोग के लिहाज से दौरा अहम माना जा रहा है, ज्यूरिख एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार की संभावनाओं पर भी नजर, भारी पुलिस फोर्स चप्पे चप्पे पर नजर बनाए हुए.0
0
Report
Advertisement
गड्ढे-ढलान के कारण बस पलटी: एक मौत, 10 घायल
Seoni, Madhya Pradesh:गड्ढे-ढलान के कारण अनियंत्रित हुई सूत्र सेवा बस एक यात्री की मौत बम्होड़ी पेट्रोल पंप के पास तड़के 4:45 बजे हुआ हादसा, 10 यात्री घायल; 5 की हालत गंभीर सिवनी जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत छिंदवाड़ा-सिवनी नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब 4:45 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बम्होड़ी पेट्रोल पंप के पास भोपाल से बालाघाट जा रही यात्रियों से भरी सूत्र सेवा बस सड़क के गड्ढे और ढलान के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस के नीचे दबने से एक यात्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 यात्री घायल हुए हैं। इनमें पांच यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। सूत्र सेवा बस क्रमांक एमपी 04 पीए 3660 सिवनी पहुंचने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया गया कि बस में कुल 32 यात्री सवार थे। अचानक बस का संतुलन बिगड़ने के बाद वह पलट गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 के साथ कोतवाली, लखनवाड़ा और बंडोल थाना पुलिस का बल मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। बालाघाट के सबसे ज्यादा यात्री जानकारी के अनुसार बस में 21 यात्री बालाघाट, 5 वारासिवनी और 4 यात्री सिवनी के बताए गए हैं। घायलों में विवेक पटेल (28), महेश गडेल (41), राहुल नागेश्वर (30), शैलेंद्र मरावी (30), बृजेश बिसेन (35), पियूस धुर्वे (30), प्रीति (27), आंचल मदलेकर (27) और संयोगिता श्रीवास्तव (48) सहित अन्य यात्री शामिल हैं। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है。0
0
Report
नाबालिग के सड़क पर करतब: डिंडोरी में वीडियो वायरल, यातायात प्रशासन क्या करेगा?
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में बीच सड़क पर साइकिल सवार नाबालिग का स्टंटबाजी करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बस स्टैंड के सामने एक युवक साइकिल पर ऐसे-ऐसे करतब करता नजर आया, जिसे देखकर राहगीर भी हैरान रह गए। सवाल ये कि आखिर व्यस्त सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी पर लगाम कौन लगाएग तस्वीरें डिंडोरी के बस स्टैंड के सामने की बताई जा रही हैं, जहां एक नाबालिग सड़क पर साइकिल दौड़ाते हुए स्टंट करता नजर आ रहा है। कभी साइकिल को एक पहिए पर उठाता है, तो कभी सड़क पर ही करतब दिखाता दिखाई देता है। व्यस्त सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी से बड़ा हादसा हो सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब लोग यातायात व्यवस्था और ऐसे स्टंट करने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
55 करोड़ खर्च RE-2 सड़क: 3 साल से अटके हिस्से उद्घाटन पर रहवासियों का विरोध
Indore, Madhya Pradesh:55 करोड़ खर्च, 3 साल से अटकी आरई-2 कार्रवाई से पहले छतों पर चढ़े रहवासी किया विरोध इंदौर की आरई-2 सड़क का तीन साल से अटका करीब एक किलोमीटर हिस्सा अब मिल रहा है खुलने वाला है। बिचौली कांकड़, शिव नगर और शिव दर्शन नगर की करीब 300 बाधाओं पर मंगलवार को निगम कार्रवाई करने की पहुंची। कार्रवाई शुरू होने से पहले ही रहवासी विरोध में उतर आए हैं। कई लोग अपने घरों की छतों पर चढ़कर निगम की कार्रवाई का विरोध किया । मौके पर बिगड़ती स्थिति को देखते हुए निगम ने भी पूरा अमला तैयार किया। कार्रवाई के लिए 3 जेसीबी, 3 पोकलेन, 10 वाहन, पुलिस बल और एंबुलेंस तैनात । आरई-2 प्रोजेक्ट पर निगम अब तक करीब 55 करोड़ रुपए खर्च कर चुका है। साल 2022 में सड़क का करीब 75 प्रतिशत काम पूरा हो गया था, लेकिन तीन बस्तियों में मौजूद निर्माणों के कारण करीब एक किलोमीटर हिस्सा अटक गया। अब सड़क का रास्ता साफ करने के साथ प्रभावित परिवारों को सनावदिया के नीलगिरी परिसर में शिफ्ट किया जाना है। निगम का दावा है कि रहवासी शिफ्टिंग के लिए तैयार हैं, लेकिन दूसरी ओर रहवासियों ने पुनर्वास को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि पट्टाधारी परिवारों से पीएम आवास के लिए 2 लाख रुपए मांगे जा रहे हैं यानी एक तरफ तीन साल से अटकी सड़क को पूरा करने की तैयारी है, तो दूसरी तरफ अपने आशियाने बचाने के लिए रहवासीयो का विरोध हैं।0
0
Report
Advertisement
पवन सिंह चौहान ने जी मीडिया से खास बातचीत में क्या कहा, जानिए अभी
Lucknow, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी पवन सिंह चौहान ने जी मीडिया से खास बातचीत में क्या कहा सुनिए...0
0
Report
अपर्णा यादव का Zee मीडिया पर बयान: महिला आयोग के मुद्दे पर नया खुलासा
Lucknow, Uttar Pradesh:महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने ज़ी मीडिया से क्या कुछ कहा सुनिए0
0
Report
लखनऊ बीजेपी अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने जी मीडिया से क्या कहा, जानिए
Lucknow, Uttar Pradesh:बीजेपी लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने जी मीडिया से खास बातचीत में क्या कुछ खास सुनिए0
0
Report
Advertisement
