284001
बुंदेलखंड महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रिकेट मैच का आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:बुंदेलखंड महाविद्यालय, झांसी में "राष्ट्रीय खेल दिवस" और पद्म विभूषण ध्यानचंद के जन्मोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के तहत शिक्षक-कर्मचारी और पत्रकारों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। पत्रकारों ने पहले खेलते हुए 185 रन का लक्ष्य महाविद्यालय को दिया, जिसे महाविद्यालय की टीम ने 4 विकेट और 3 ओवर शेष रहते हुए हासिल कर लिया। डॉ. रहीस अली को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्होंने 42 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ट्विशा शर्मा मौत केस: परिवार ने CBI से दूसरा पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार की मांग
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल: ट्विशा शर्मा मौत मामला | पीड़िता के पति समर्थ सिंह को पुलिस कस्टडी में लिए जाने पर पीड़िता के अंकल लोकेश शर्मा ने कहा, "यह उनकी एक चाल है क्योंकि वे इस कानून से जुड़े हुए लोग हैं और उनकी मां जज हैं। पुलिस को मां और बेटे दोनों को बहुत पहले ही गिरफ्तार कर लेना चाहिए था...लड़की का शव अभी भी मॉर्चरी में पड़ी है और पूरा परिवार बहुत दर्द में है...अपराधी, यहां के वरिष्ठ अधिकारी जो निरंतर इस पूरी कानूनी प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे हैं...अब CBI को जल्द से जल्द आना चाहिए और दूसरा पोस्टमॉर्टम होना चाहिए ताकि हम उसका अंतिम संस्कार इज्ज़त से कर सकें।"0
0
Report
जयपुर में प्रसाद के बहाने ठग गैंग फिर वारदातों में बुजुर्ग-महिला लूट
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में एक बार फिर ऐसी ठग गैंग सक्रिय हो गई है, जो राह चलते लोगों को धार्मिक आस्था के नाम पर निशाना बना रही है। “भगवान का प्रसाद” बताकर लोगों को झांसे में लेती है। प्रसाद खाने के बाद पीड़ितों का मानसिक संतुलन बिगड़ने जैसा महसूस होता है और इसी दौरान बदमाश उनसे सोने के आभूषण उतरवाकर फरार हो जाते हैं। राजधानी में सामने आए दो मामलों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। जयपुर में शहर में प्रसाद खिलाकर लूट करने वाला गिरोह एक बार फिर एक्टिव हो गया है। पिछले एक सप्ताह के अंदर जयपुर में दो अलग अलग क्षेत्रों में ऐसी वारदात हुई हैं। ये गैंग बुजुर्गों और महिलाओं को निशाना बना रहे है। इस गिरोह ने मंदिर से लौट रही महिला को बाबा बताकर प्रसाद खिलाकर वारदात की है, प्रसाद खाने के बाद महिला हिप्नोटाइज हो गई और ठगों के कहे मुताबिक अपने आभूषण उनको ख़ुद उतारकर दे दिए। इस गिरोह ने खो नागोरियान और जामडोली इलाक़े में दो वारदात की है, दोनों ही वारदात में तरीक़ा वारदात लगभग एक जैसा है हालाँकि पुलिस को शक है कि दोनों ही घटना में अलग अलग गैंग का हाथ हो सकता है। पहली वारदात खो नागोरियान इलाक़े में हुई जहाँ मंदिर से लौट रही 48 वर्षीय पीड़िता को Three बदमाशों ने लूट का शिकार बनाया, आरोपियों ने महिला को कहा कि वह बालाजी मंदिर से आए हैं और एक बीमार बच्चे का इलाज करने के लिए जयपुर आए हैं, इस प्रकार बातों में उलझाकर उन्होंने महिलाओं को प्रसाद के दो दाने खिलाए, लड्डू खाने के बाद महिला वशीकरण हो गई, उसके बाद बाबाओं ने आग लगाकर महिलाओं को अपने पक्ष में लिया, बाद में आरोपी महिला को सुनसान गली में पैदल ले गए और महिला के कानों के सोने के झूमके और अन्य ज्वेलरी खुलवाकर फ़रार हो गए, थोड़ी देर बाद महिला को होश आया तो उसे वारदात का पता चला जिसके बाद महिला ने अपने पति को आपबीती बताई जिसके बाद थाने में मुक़दमा दर्ज करवाया, पुलिस ने कहा कि यह गिरोह धार्मिक भावना की आड़ में वारदात करते हैं और सुनसान इलाकों में बुजुर्ग महिला और लोगों को निशाना बनाते हैं। वही दूसरी वारदात जामडोली इलाक़े में हुई यहाँ 70 वर्षीय बुजुर्ग को निशाना बनाया। पीड़ित हॉस्पिटल के पास पैदल जा रहे थे। इस दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उनसे बातचीत की मदद की बात कहकर बदमाशों ने बुजुर्ग को बाइक पर बैठा लिया और सुनसान इलाक़े में ले जाकर लूटकर फ़रार हो गए, आरोप है कि सुनसान इलाके में ले जाकर उन्हें डराया-धमकाया और गले की चेन तथा पर्स छीन लिया। इसके बाद धक्का देकर सड़क पर उतारकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित बुजुर्ग ने जामडोली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस बाइक सवार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस भी आम लोगों से अपील करेगी किसी भी अनजान व्यक्ति से प्रसाद या ताबीज़ नहीं ले, पूजा पाठ के नाम पर ये गिरोह वारदात करते हैं, मंदिर जाते हुए लोगों को निशाना बनाते हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पेशल टीम गठित कर कर गिरोह की तलाश शुरू कर दी है, पूर्व में माणक चौक पुलिस ने इस प्रकार की गैंग का ख़ुलासा किया था लेकिन एक बार फिर से जयपुर शहर में दो वारदात होने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है। सूत्रों की मानें तो इन वारदातों के पीछे महाराष्ट्र की गैंग का हाथ हो सकता है जो इस तरह की वारदात करती है, पुलिस सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है0
0
Report
मण्डला की खस्ताहाल सड़कों पर ऑटो चालकों ने खुद मरम्मत शुरू कर दी
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला नगर की खस्ताहाल सड़कें अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी हैं। सड़कों पर बने गड्ढों से जहां आम वाहन चालक परेशान हैं, वहीं ऑटो चालकों की मुश्किलें सबसे ज्यादा बढ़ गई हैं। हालात ऐसे हो गए कि अब ऑटो चालकों ने खुद ही सड़कों की मरम्मत का जिम्मा उठा लिया है। नगर की सड़कों की बदहाल तस्वीरें जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं। मुख्य मार्गों सहित कई इलाकों की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे आए दिन वाहन खराब हो रहे हैं और हादसों का खतरा भी बना रहता है। यही वजह है कि जो काम शासन को करना चाहिए अब वह ऑटो चालक कर रहे है । ऑटो चालक अपने खर्चे से गिट्टी, मुरम और अन्य सामग्री लाकर सड़कों के गड्ढे भर रहे हैं। चालकों का कहना है कि खराब सड़कों के कारण उनके ऑटो में लगातार टूट-फूट होती है, जिससे आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। नगर में ऑटो चालकों द्वारा किया गया यह काम अब चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग भी सवाल उठा रहे हैं कि जब जिम्मेदार विभाग सड़कें सुधारने में नाकाम हैं, तब आम लोगों को खुद आगे आकर व्यवस्था संभालनी पड़ रही है। आम नागरिक, अधिकारी बातचीत के बीच, फिलहाल ऑटो चालकों की यह पहल लोगों के लिए राहत जरूर बन रही है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आखिर जिम्मेदार विभाग कब जागेगा और नगरवासियों को अच्छी सड़कें मिल पाएंगी।0
0
Report
Advertisement
हिंडौन नगर परिषद की समस्याओं पर पूर्व पार्षदों का धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
Karauli, Rajasthan:हिंडौन शहर में व्याप्त समस्याओं को लेकर पूर्व पार्षदों में सौंपा ज्ञापन, हिंडोन सिटी। नगर परिषद में व्याप्त समस्याओं, कथित भ्रष्टाचार और बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर पूर्व पार्षदों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रतिपक्ष नेता दिनेश चंद सैनी सहित पूर्व पार्षदों ने कलेक्ट्रेट करौली पहुंच जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर हिंडौन नगर परिषद में व्याप्त समस्याओं की शिकायत की।0
0
Report
नीट पेपर लीक: राहुल गांधी ने परिवार को मदद का आश्वासन दिया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं नीट पेपर लीक मामले में सुसाइड का मामला छात्र प्रदीप माहिच के परिवार से मिलने पहुंचे विनोद जाखड़ एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष है विनोद जाखड़ गुढ़ागौड़जी के समीप काणिका की ढाणी पहुंचे जाखड़ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फोन पर परिजनों से की करीब पांच मिनट बातचीत कहा— परिवार के साथ खड़े हैं, हर संभव मदद की जाएगी परिवार ने बताया— जमीन बेचकर और 11 लाख का लोन लेकर करवाई थी तैयारी राहुल गांधी से कहा, पेपर लीक आरोपियों को फांसी और सख्त कानून बनवाए झुंझुनूं जिले के गुढ़ा बावनी पंचायत की काणिका की ढाणी में नीट पेपर लीक मामले के बाद सुसाइड करने वाले छात्र प्रदीप माहिच के परिवार से मिलने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पूरा संगठन परिवार के साथ खड़ा है और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। इस दौरान विनोद जाखड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से फोन पर प्रदीप के परिवार की बात करवाई। करीब पांच मिनट तक राहुल गांधी ने प्रदीप के पिता राजेश, मां सुशीला और चाचा से बातचीत की। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि परिवार के लिए जो भी संभव मदद होगी। वह की जाएगी और वे हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े हैं। बातचीत के दौरान परिवार ने बताया कि प्रदीप की नीट तैयारी के लिए जमीन बेचनी पड़ी और करीब 11 लाख रुपए का लोन भी लिया गया था। तीसरे प्रयास में इस बार प्रदीप अपने चयन को लेकर बेहद उत्साहित था। लेकिन पेपर लीक की खबर के बाद वह मानसिक रूप से टूट गया और उसने आत्महत्या कर ली। राहुल गांधी से बातचीत में प्रदीप के चाचा ने पेपर लीक के दोषियों को फांसी देने और सख्त कानून बनाने की मांग रखी। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि इन मांगों को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदीप को वापस तो नहीं लाया जा सकता। लेकिन परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा。0
0
Report
रामनगर के युवक पर कुल्हाड़ी हमला: कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्रवाई की मांग
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर के युवक ने कुल्हाड़ी से हमले का आरोप लगाया है, कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्रवाई की मांग की गई है। बूंदी—रामनगर निवासी 18 वर्षीय टीनू पुत्र भोजराज ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित युवक एवं उसके परिजन शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और मामले में उचित कार्रवाई तथा उपचार को लेकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार, वह गाय को तलाई पर पानी पिलाने गया था; इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते दो व्यक्तियों द्वारा उस पर हमला किए जाने का आरोप लगाया गया। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि उसे उचित उपचार नहीं मिला। परिजनों का कहना है कि मामले को लेकर सदर थाने में रिपोर्ट दी गई है। शिकायत में विनोद और प्रेम नारायण नामक व्यक्तियों पर हमले का आरोप लगाया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।0
0
Report
Advertisement
मायावती ने रविवार को 11 बजे बड़ी बैठक बुलाई
Noida, Uttar Pradesh:मायावती ने कल रविवार को ग्यारह बजे बड़ी बैठक बुलाई0
0
Report
रायपुर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से, संगठनात्मक योजनाओं पर बल
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग भाजपा रायपुर शहर का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से.. भाजपा प्रशिक्षण शिविर में मेलोडी का दिखा क्रेज.. भाजपा नेता एक दूसरे को मेलोडी बांटते आए नजर.. पीएम मोदी ने इटली दौरे के दौरान वहां की पीएम को मोदी ने भेंट किया था मेलोडी.. इसके बाद से मेलोडी पर सियासत है तेज.. रायपुर के अग्रसेन धाम में बीजेपी नेताओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण.. संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी की आगामी कार्ययोजना को लेकर होगा बीजेपी का प्रशिक्षण.. शिविर में भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, मंत्री गुरु ख़ुशवंत साहेब समेत बड़ी संख्या भाजपा पदाधिकारी मौजूद..0
0
Report
फायाज़ अहमद तार्री (फायाज़ मंत्री) PDP में फिर शामिल, NC को झटका
Aram Pora, Ganderbal, In a significant political development, Fayaz Ahmad Tarry alias Fayaz Mantri has rejoined the Jammu and Kashmir Peoples Democratic Party (PDP) at the Anzwalla area of Anantnag district, dealing a setback to the National Conference (NC). The joining programme was attended by senior PDP leaders including Chief Spokesperson Dr. Mehboob Beg, Vice President Ghulam Mohammad Dar, Town President Dr Muneeb Deva and several party workers and supporters. Speaking on the occasion, Dr. Mehboob Beg stated that the PDP is fully prepared for the upcoming Urban Local Bodies (ULB) and Panchayat elections in Jammu and Kashmir, describing them as a democratic right of the people. He emphasized the importance of strengthening grassroots democracy and ensuring public participation in the electoral process. Dr. Beg also criticized the ongoing demolition drive in Jammu, alleging that it disproportionately affects poor and marginalized sections of society. He claimed that the Chief Minister has remained a “mute spectator” on the issue and urged the government to address public concerns. The PDP leadership expressed confidence that more political leaders and workers would join the party in the coming days, further strengthening the party at the grassroots level across Jammu and Kashmir.0
0
Report
Advertisement
खट्टर का करनाल दौरा: गांवों के विकास पर दूरगामी चर्चा
Karnal, Haryana:केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज करनाल के दौरे पर नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांव का करेंगे दौरा करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल लगातार मनोहर लाल करनाल में गांव के दौरे कर रहे हैं इसी के साथ विकास को लेकर अधिकारियों से बातचीत भी कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत उन्होंने कहा कि आज10 गांव का दौरा बनाया हुआ है विकास को लेकर किस तरह से काम चल रहा है क्या परेशानियां है क्या दिक्कतें हैं और किस तरह से और अच्छा काम किया जाना चाहिए उसे पर चर्चा की जा रही है और जब भी मैं करनाल आता हूं इस तरह से अपने कार्यक्रम करता रहता हूँ। वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा IAS ऑफिसर के बच्चों के लिए रिजर्वेशन वाले मामले में भी केंद्रीय मंत्री मोहनलाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा यह स्वाभाविक है आरक्षण का लाभ उसी को मिलना चाहिए जो जरूरतमंद है उन्होंने कहा सरकार चाहे केंद्र की हो या राज्य की हो वह इस पर काम भी करती है लेकिन IAS के बारे में टिप्पणी है तो ऐसा नहीं है कि उनके परिवार जो बहुत सामान्य होते हैं जो उनको बहुत जरूरत होती है और वह काफी अच्छे होते हैं उनके बच्चों को आरक्षण का विषय कोई अच्छी बात नहीं है । वही विपक्ष द्वारा पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का मुद्दा है जिस तरह से माहौल बना हुआ है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका ईरान इसको लेकर सब कुछ देखा जाना चाहिए तेल की सप्लाई न होना कोई दिक्लत या ना और सीमा से काफी आगे बढ़ गया है जिसमें सरकार को काफी कुछ देखनापड़ता है सबको मिलकर इससे लड़ना चाहिए अगर सारा कुछ अगर हम सरकार पर छोड़ेंगे तो बजट पर असर जाएगा मनोहर लाल ने कहा विपक्ष का काम तो आलोचना करना है कुछ देखते समझते नहीं है, कई ऐसे देश है जिन्होंने अपने पेट्रोल के रेट तो 100% तक बढ़ा दी है लेकिन हमारे यहां कुछ ही हुए है और जनता को तो सब कुछ पता है समस्या बड़ी है और जनता सब समझती भी है और प्रधानमंत्री जी ने भी लोगों से अपील भी की है। वही आवास योजना को लेकर भी उन्होंने बयान दिया ।0
0
Report
भारत दौरे पर आये मार्को रूबियो का जयपुर में स्वागत कार्यक्रम प्रस्तावित
Jaipur, Rajasthan:अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की भारत यात्रा। विदेश मंत्री रूबियो का जयपुर विजिट प्रस्तावित कार्यक्रम। सूत्रों के अनुसार विश्व प्रसिद्ध आमेर फोर्ट का विजिट करेंगे। रूबियो 25 मई को दोपहर 3 बजे आमेर फोर्ट पहुंचेंगे। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी विदेश मंत्री रूबियों का स्वागत करेंगी। आमेर फोर्ट के जलेब चौक में रूबियों का स्वागत कार्यक्रम। आज से 26 मई तक भारत के विभिन्न राज्यों का दौरा करेंगे: नई दिल्ली, जयपुर, आगरा और कोलकाता का विजिट कार्यक्रम।0
0
Report
गोविंदपुरी डबल मर्डर: आरोपी सौरभ का एनकाउंटर और गिरफ्तारी
New Delhi, Delhi:गोविंदपुरी थाना इलाके में बेटे और मां की डबल मर्डर की घटना ने लोगों को हैरत में डाल दिया था. दिल्ली पुलिस के द्वारा घटना के तीसरे दिन आरोपी का एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी की पहचान सौरभ के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कर दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. गोविंदपुरी थाना इलाके के गोविंदपुरी गली नंबर 10 में डबल मर्डर की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी जिसमें मां और बेटे की बेरहमी से चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी. अब आरोपी को रात में एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया गया है. डीसीपी डॉक्टर हेमंत तिवारी ने बताया कि एंटीनाकोटिक्स स्क्वायड को पता चला कि गोविंदपुरी इलाके में डबल मर्डर की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गोविंदपुरी इलाके के घाटों पार्क में बैठा हुआ है. एन्टी नारकोटिक्स स्क्वायड की टीम नेpark में बुलाकर सरेंडर करने को कहा तो आरोपी ने फायरिंग कर दी. पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर ली और आरोपी के पैर में गोली लगी. उसे अस्पताल पहुंचा दिया गया. आरोपी की पहचान सौरभ के रूप में हुई है जो संगम विहार का रहने वाला है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. डीसीपी ने कहा हमारा साफ संदेश है अपराधियों के लिए जो अपराधों को अंजाम दे रहे हैं अगर सुधर जाएँ नहीं तो दिल्ली पुलिस इसी तरह कार्रवाई करती रहेगी.0
0
Report
Advertisement
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम जनता की चिंता बढ़ी, राजनादगांव में भी तनाव
Rajnandgaon, Chhattisgarh:देशभर में पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा लगातार तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी किए जाने से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ने लगा है। पेट्रोल और डीजल महंगे होने से जहां एक ओर ट्रांसपोर्ट भाड़े में बढ़ने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर रोजमर्रा की जरूरतों के सामान, सब्जियों और खाद्य वस्तुओं के दाम भी बढ़ सकते हैं। राजनादगांव में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर लोगों में नाराजगी और चिंता देखने को मिली। शहर के कुछ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कमी जैसी स्थिति दिखाई दी, जबकि कुछ पंपों पर सामान्य रूप से ईंधन मिलता रहा। बढ़ती कीमतों के बीच लोग सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर पहुंचते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों से घर का बजट बिगड़ता जा रहा है। खासकर मध्यम वर्ग और रोज कमाने-खाने वाले लोगों के लिए यह स्थिति बेहद परेशानी भरी होती जा रही है। लोगों का मानना है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का असर हर क्षेत्र पर पड़ता है, क्योंकि परिवहन महंगा होने से हर सामान की लागत बढ़ जाती है। वहीं किसानों ने भी चिंता जताई है कि डीजल महंगा होने से खेती-किसानी का खर्च बढ़ेगा। ट्रैक्टर, पंप और कृषि कार्यों में डीजल की खपत अधिक होने के कारण किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि पेट्रोल और डीजल जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाया जा सके।0
0
Report
आजमगढ़: वृद्ध दंपति की मौत संदिग्ध; बेटी ने परिवार पर जहर का आरोप
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह ग्राम सभा में बीती देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध दंपति की मौत हो गई. मृतक की बेटी ने अपने भाइयों और भाभियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है तथा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं. प्रथम दृष्टया मौत जहर खाने से बताई जा रही है. आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह गांव के पूर्वी हरिजन बस्ती निवासी 80 वर्षीय श्यामलाल और उनकी पत्नी 77 वर्षीय बसंती देवी आज सुबह अपने घर में मृत पाए गए. सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी व गंभीरपुर थाने के प्रभारी तथा मुख्यालय से एसपी सिटी मौके पर पहुंचे. मृतक के चार बेटों और एक बेटी होने की बातें बताई गईं. ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले संपत्ति के बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद हुआ था. आज सुबह घर के अंदर हलचल नहीं होने पर परिजनों को शक हुआ; बुजुर्ग दंपति बिस्तर पर मृत पाए गए. बेटी ने भाइयों और भाभियों पर माता-पिता को जहर देकर मारने का आरोप लगाया और निष्पक्ष जाँच की मांग की है. एसपी सिटी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी।0
0
Report
PM Modi को झाल मुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को धमकी, सरकार सख्त कार्रवाई की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Narendra Kumar Kashyap (UP Minister) On Threat To West Bengal Vendor Who Served Jhalmuri To PM Modi / Rice In Fuel Prices पश्चिम बंगाल के एक दुकानदार को मिली धमकियों पर चर्चा की गई है। इस दुकानदार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'झाल मुड़ी' खिलाई थी, जिसके बाद उसे बांग्लादेश और पाकिस्तान से जान से मारने और उसकी दुकान पर बम फेंकने की धमकियाँ मिलीं। इसमें ज़ोर देकर कहा गया है कि भारत एक मज़बूत और अपने नागरिकों की रक्षा करने में सक्षम देश है, और मोदी सरकार किसी भी तरह की धमकी का कड़ा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह लेख विपक्ष की भी आलोचना करता है, जो पेट्रोल और खाने के तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार को निशाना बना रहा है लेख का तर्क है कि विपक्ष मौजूदा वैश्विक आर्थिक चुनौतियों को समझने में नाकाम रहा है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी की भारत को स्थिर बनाने की कोशिशों की तारीफ़ की गई है, और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्षों को देखते हुए पेट्रोलियम उत्पादों, खाने के तेल, सोने की खरीद और विदेश यात्राओं का इस्तेमाल कम करने की अपील की गई है। लेखक का सुझाव है कि विपक्ष को प्रधानमंत्री की पहलों की आलोचना करने के बजाय उनका समर्थन करना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
