284003
झांसी में आकाशीय बिजली से मंदिर की गुम्मद में दरारें, परिसर में भरा पानी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में देर रात तेज बारिश के साथ कड़कड़ाती आकाशीय बिजली सीपरी बाजार के कारगिल पार्क स्थित राधा कृष्ण मंदिर की गुम्मद पर गिर गई जिससे गुम्मद में भारी दरारें आ गईं। सुबह जब मंदिर के पुजारी मंदिर के अंदर पहुंचे तो देखा कि वहां पानी भरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि गुम्मद में दरारें पड़ गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह घटना आकाशीय बिजली गिरने से हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सुबह मंदिर परिसर में भीड़ इकट्ठा हो गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर में एलडीसी-जेयू भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण, 44,308 अभ्यर्थी दो पारी में
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से रविवार को लोअर डिविजनल क्लर्क (एलडीसी) एवं जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा जिले के 129 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। शहर में कुल 44,308 अभ्यर्थी दो पारियों में परीक्षा दे रहे हैं। पहली पारी सुबह 9:30 बजे प्रारम्भ हुई, जबकि दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए। इसके चलते जो अभ्यर्थी निर्धारित समय तक केंद्र नहीं पहुंच सके, उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। कई केंद्रों पर देर से पहुंचे अभ्यर्थियों ने प्रवेश का अनुरोध किया, लेकिन नियमों के अनुसार उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सघन सुरक्षा व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों की पहचान पत्रों की जांच, तलाशी और अन्य सुरक्षा प्रक्रियाओं के बाद ही प्रवेश दिया गया। पहली पारी में सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान का प्रश्न पत्र हुआ, जबकि दूसरी पारी में सामान्य हिंदी एवं सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा होगी। दोनों प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार के हैं तथा प्रत्येक पारी में 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जा रहा है। एलडीसी एवं जूनियर असिस्टेंट के 10,644 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती परीक्षा में जोधपुर के अलावा फलोदी, बालोतरा, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, पाली, नागौर तथा जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए। बाहरी जिलों से आए परीक्षार्थियों के कारण सुबह शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात का दबाव भी देखने को मिला। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।0
0
Report
झुंझुनूं में आठ धर्मकांटों पर बिना सत्यापन के संचालन पर भारी जुर्माना
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई विशेष जांच अभियान में 8 धर्मकांटे बिना वैध सत्यापन के संचालित मिले सभी संचालकों पर कुल 24 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया सिंघाना, नवलगढ़, भोड़की, टोडी आदि इलाकों में हुई कार्रवाई डीएसओ निकिता राठौड़ बोलीं—अभियान लगातार जारी रहेगा बिना प्रमाणीकरण धर्मकांटों का संचालन नहीं होगा झुंझुनूं जिले में तौल-माप व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए विधिक माप विज्ञान विभाग ने व्यापक जांच अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान के दौरान आठ धर्मकांटे निर्धारित नियमों की अनदेखी करते हुए बिना वैध सत्यापन के संचालित मिले। विभाग ने सभी संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 24 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। यह विशेष अभियान प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर पूरे राजस्थान में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में झुंझुनूं जिले में विभिन्न स्थानों पर संचालित धर्मकांटों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों पर तौल उपकरणों का अनिवार्य प्रमाणीकरण नहीं कराया गया था, जिसे गंभीर अनियमितता मानते हुए विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। जिन धर्मकांटों पर कार्रवाई की गई, उनमें सिंघाना का कपिल धर्मकांटा राज धर्मकांटा, हनुमान धर्मकांटा, नवलगढ़ का देवनारायण धर्मकांटा, बालाजी कंप्यूटराइज्ड धर्मकांटा, टोडी गांव का गुरूकृपा धर्मकांटा, भोड़की गांव का गोदारा डिजिटल धर्मकांटा तथा चिड़ावा रोड का नूनियां धर्मकांटा शामिल है। ये सभी धर्मकांटे आवश्यक सत्यापन के बिना संचालित पाए गए। डीएसओ निकिता राठौड़ ने बताया कि प्रत्येक तौल एवं माप उपकरण का निर्धारित अवधि में सत्यापन कराना कानूनन अनिवार्य है। बिना प्रमाणीकरण के ऐसे उपकरणों का उपयोग उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन माना जाता है। विभाग भविष्य में भी ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखेगा और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। जिले में बिना प्रमाणीकरण किसी भी धर्मकांटे का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग नियमित रूप से निरीक्षण अभियान चलाकर नियमों की पालना सुनिश्चित करेगा। उन्होंने धर्मकांटा संचालकों से समय पर अपने तौल उपकरणों का सत्यापन कराने की अपील करते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि इस तरह के विशेष अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि व्यापारिक लेन-देन में पारदर्शिता बनाए रखना और उपभोक्ताओं को सही तौल का अधिकार सुनिश्चित करना भी है।0
0
Report
60 वर्षीय वन दरोगा ने मालिनी हथिनी को विदाई के वक्त आंसुओं में किया अलविदा
Noida, Uttar Pradesh:कालागढ़ एलीफैंट कैंप के कालागढ़ एलीफैंट कैंप में एक भावुक पल सामने आया जब 60 वर्षीय वन दरोगा भारत सिंह रावत अपनी सेवानिवृत्ति के मौके पर नौ माह की हथिनी मालिनी से विदा लेते समय उसके पैर छूकर गले लग गए और फूट-फूटकर रो पड़े। यह दृश्य इंसान और वन्यजीव के बीच प्रेम, विश्वास और संवेदनशील रिश्ते की मिसाल बन गया। भारत सिंह रावत ने मालिनी से बेहद खास रिश्ता बना लिया था। लगभग दस माह पहले, 4 सितंबर 2025 को कोटद्वार की मालन नदी में एक बेहद कमजोर और मरणासन्न अवस्था में 15 से 20 दिन की हथिनी का बच्चा मिला था, जिसे रेस्क्यू कर कालागढ़ एलीफैंट कैंप पहुंचाया गया। बाद में उसका नाम मालिनी रखा गया और 19 फरवरी 2026 को वन मंत्री सुबोध उनियाल की उपस्थिति में उसका नामकरण संस्कार किया गया। इसके बाद भारत सिंह रावत ने उसकी देखभाल की पूरी जिम्मेदारी ली: दूध पिलाना, दवाइयां देना और खानपान से लेकर स्वास्थ्य तक हर जरूरत का ध्यान रखना। कैंप के कर्मचारियों और सेवाकार्यों को मालिनी की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए, इसके लिए निर्देश दिए गए थे। मालिनी की उपचार और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था के लिए वन क्षेत्राधिकारी नंद किशोर रुबाली के सहयोग से टीम तत्पर रही। मालिनी को केवल एक हाथी नहीं, बल्कि ईश्वर का स्वरूप मानकर उसकी सेवा की गई और वह आज लगभग 280 किलोग्राम वजन तक बढ़ चुकी है, जबकि शुरू में उसका वजन सिर्फ 85 किलोग्राम था। इसका बड़ा हिस्सा भारत सिंह और टीम की मेहनत को माना गया। विदाई समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारत सिंह रावत के समर्पण, ईमानदारी और वन्यजीव संरक्षण के प्रति उनके जुनून की खुले तौर पर प्रशंसा की। उनके सेवाकाल को जंगल, वन्यजीव और प्रकृति की रक्षा के लिए एक जीवन उद्देश्य माना गया। वर्तमान में कालागढ़ एलीफैंट कैंप में गजराज, लक्षमा, सावन और मालिनी सहित चार हाथी हैं, जिनकी देखभाल के लिए तीन महावत, तीन चाराकटर और एक गेटकीपर तैनात हैं। कार्बेट टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत कुमार शर्मा समय-समय पर सभी हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हैं। भारत सिंह रावत की सेवानिवृत्ति के बाद अब रक्षित पांडेय एलीफैंट कैंप की जिम्मेदारी संभालेंगे। निदेशक डॉ. साकेत बडोला के अनुसार दूरस्थ वन क्षेत्रों में वनकर्मी स्वभाव से बेहद संवेदनशील और भावुक होते हैं, खासकर वे जो रेस्क्यू, उपचार और पालन-पोषण में भूमिका निभाते हैं, उनका उनका एक गहरा भावनात्मक रिश्ता होता है। विदाई के ऐसे पल वनकर्मियों के लिए अविस्मरणीय रहते हैं और यह संदेश देते हैं कि प्रेम, करुणा और समर्पण की भाषा इंसान ही नहीं, वन्यजीव भी समझते हैं। कालागढ़ एलीफैंट कैंप का यह दृश्य लोगों के दिलों में लंबे समय तक जीवित रहेगा.0
0
Report
Advertisement
वारंटी के नाम पर दूसरे युवक को हिरासत में लेकर थर्ड डिग्री देने के मामले में नहीं हुई कार्रवाई,
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर : वारंटी के नाम पर दूसरे युवक को हिरासत में लेकर थर्ड डिग्री देने के मामले में नहीं हुई कार्रवाई, पुलिस अधीक्षक एमएस पाठक ने अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी थी जांच, कोतवाली में सीसीटीवी लगे होने के बावजूद कार्यवाही में हीलाहवाली, 12 घंटे बीत जाने के बाद भी पीड़ित को नहीं मिला न्याय, पीड़ित को सदर कोतवाल ने पुलिसकर्मियों के साथ दी थी थाने के अंदर थर्ड डिग्री, युवक अस्पताल के बाहर चिल्ला चिल्ला कर कहता रहा मुझे कोतवाल ने दरोगा के साथ मिलकर बेरहमी से मारा है, जांच के नाम पर लापरवाह पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए हो रही खाना पूर्ति, कोतवाली पुलिस के कारनामे से हमीरपुर पुलिस की हो रही किरकिरी, सदर कोतवाली में युवक को दी गई थर्ड डिग्री। अरविंद कुमार वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक0
0
Report
नितिन नवीन के यूपी दौरे से 2027 विधानसभा चुनाव की मजबूत तैयारी का संकेत
Noida, Uttar Pradesh: लखनऊ | त्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा, "भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के प्रवास पर हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं में ये उत्साह बढ़ाने वाला प्रवास है, 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद है। कल भी और आज भी वे पार्टी के द्वारा घोषित अभियानों के साथ जुड़ेंगे ताकि 2027 की जीत में कोई कमी ना रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा भाजपा को एक बेहतरीन ऊर्जा देने वाला है..."0
0
Report
जमीनी विवाद से परेशान युवक मोबाईल टॉवर पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में जमीनी विवाद के चलते एक युवक परेशान होकर गांव में ही लगे एक मोबाईल टॉवर के ऊपर चढ़ गया और हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया । जिसको देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई , साथ ही घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई । जिसके बाद काफी देर तक उसे समझाने और आश्वासन के बाद वह नीचे उतरा ,जिसे बाद में पुलिस अपने साथ ले गई और आगे की जांच में जुट गई है । बताया जा रहा है कि बानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में रहने वाले जगन्नाथ यादव का विपक्षियों के साथ जमीनी विवाद चल रहा था । जिस पर विपक्षियों द्वारा जमीन पर जबरन बुवाई की जा रही थी ,जिसको वह रोकने का प्रयास करता रहा लेकिन जब वो नहीं माने तो उसने मोबाईल टॉवर पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया । जिसको देखकर लोगों के हाथ पैर फूल गये और मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा घंटों तक समझाने के बाद वह नीचे उतरा ।0
0
Report
Advertisement
पचपदरा रिफाइनरी से लाखों युवाओं को रोजगार, यमुना जल समझौते में तेजी
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नवलगढ़ पहुंचे जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत और भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों पर की चर्चा सुरेश रावत बोले— पचपदरा रिफाइनरी से लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार यमुना जल परियोजना को शेखावाटी के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया अशोक परनामी ने कहा— 1.08 लाख करोड़ की विकास परियोजनाएं राजस्थान को नई दिशा देंगी प्रदेश के जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ पहुंचे। यहां भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों एवं प्रदेश के विकास कार्यों पर चर्चा की। जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण से राजस्थान के विकास को नई गति मिलेगी। इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि शेखावाटी के लिए भी यह ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने यमुना जल परियोजना का कार्य शीघ्र शुरू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से वर्षों से लंबित यमुना जल समझौते को गति मिली है, जो प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राजस्थान की जनता को पचपदरा रिफाइनरी सहित 1.08 लाख करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी से राजस्थान सरकार को प्रतिवर्ष लगभग 21 हजार करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा तथा लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, नवलगढ़ के पूर्व मंडल अध्यक्ष सीताराम बिरोलिया, मनोज सोनी, प्रकाश सैनी, राजेंद्र कर्णावत, कृष्णगोपाल जोशी, हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष मोहनलाल चूड़ीवाल, महेश मिश्रा, रतनलाल कुमावत, विजय सोती, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री डॉ. राजेश बाबल, भैंरोसिंह राठौड़, शैलेंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे。0
0
Report
नौगांव सादात में पेड़ से बांधकर सजा देने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Amroha, Uttar Pradesh:जहाँ चोरी के आरोप में दबंगों ने युवक को पेड़ से बांधकर दी 'तालिबानी सजा', वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र में कानून को हाथ में लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दुकान में चोरी के आरोप में पकड़े गए एक युवक को कुछ लोगों ने पेड़ से बांध दिया और कथित तौर पर उस पर चोरी कबूल करने का दबाव बनाया। पेड़ से बंधे युवक का चोरी की बात स्वीकार करते हुए वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सीएम धामी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के पहले दल का स्वागत किया
Noida, Uttar Pradesh:नोट ये एएनआई के फुटेज और स्पीच है टनकपुर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए आए पहले दल का स्वागत किया。 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा से कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए पहले दल को यहां से रवाना करना मेरे लिए केवल प्रशासनिक दायित्व मात्र नहीं है बल्कि आप सबके माध्यम से भगवान भोलेनाथ के चरणों में नतमस्तक होने का यह सौभाग्यपूर्ण क्षण रहा है... कैलाश मानसरोवर की यात्रा कोई साधारण यात्रा नहीं है और न ही ये पहाड़ों को लांगने का कोई अवसर है... ये यात्रा आत्मा से परमात्मा के मिलन की यात्रा है, स्वयं को सृष्टि में समाहित करने की यात्रा है..."0
0
Report
Advertisement
यमुनानगर के रादौर में ज्वेलर लूट: तीन बदमाश पिस्टल से बैग लूटकर फरार
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के रादौर में शनिवार रात मेन बाजार में एक ज्वेलर से लाखों रुपये की लूट की वारदात सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि तीन बदमाश सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देते हैं। विरोध करने पर ज्वेलर के सिर पर पिस्टल की बट से हमला किया गया और बदमाश कैश व चाबियों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घायल ज्वेलर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि रादौर के शाकंभरी ज्वेलर्स के संचालक अमित कुमार दुकान बंद कर रहे थे। उनका कर्मचारी शटर लॉक कर रहा था, जबकि अमित दुकान के बाहर खड़े थे। उनके कंधे पर एक बैग और हाथ में दूसरा छोटा बैग था, जिसमें करीब चार लाख रुपये नकद और दुकान की चाबियां थीं। इसी दौरान चारों इंडिकेटर जलाते हुए एक बुलेट बाइक दुकान के सामने आकर रुकती है। बाइक पर सवार दोनों युवाओं ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे. बदमाश पिस्टल के बल पर अमित कुमार के हाथ से बैग छिनने की कोशिश करते हैं। अमित बैग बचाने का प्रयास करते हैं तो दूसरा बदमाश भी पिस्टल तान देता है। जब अमित पीछे नहीं हटते, तो एक बदमाश पिस्टल की बट से उनके माथे पर जोरदार वार कर देता है। वार लगते ही अमित सड़क पर गिर पड़ते हैं और बदमाश उनके हाथ से बैग छीन लेते हैं. जांच में सामने आया कि एक तीसरा बदमाश पहले से ही दुकान के बाहर खड़ा होकर रेकी कर रहा था। जैसे ही लूट की वारदात पूरी हुई, वह भी बाइक पर सवार होकर दोनों साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भागते समय बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए एक हवाई फायर भी किया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर बाहर निकल आए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे. घायल अमित कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके माथे पर टांके लगाए गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.0
0
Report
कसारा घाट में धुंध की चादर, 2-3 दिन तक दृश्यता शून्य; ड्राइविंग मुश्किल
Thane, Maharashtra:कसारा घाट धुक्यात हरवलं.. संततधार पावसामुळे कसारा घाटात दोन-तीन दिवसापासून गडद धुक्याची चादर पसरली आहे. दृश्यमानता जवळपास शून्यावर आल्याने वाहनचालकांचे धाबे दणाणले आहेत. निसर्गाचा हा अद्भुत आविष्कार पर्यटक मात्र कॅमेऱ्यात कैद करत आहेत. मुंबई-नाशिक महामार्गावरील कसारा घाट परिसर दोन-तीन दिवसापासून धुक्यात हरवला आहे. घाटातील वळणांवर 10 मीटरपेक्षा कमी दृश्यमानता असल्याने वाहनचालकांना वाहन चालवताना मोठी कसरत करावी लागत आहे. एसटी, ट्रक ते खाजगी वाहने - सर्वांचा वेग अत्यंत कमी झाला आहे. प्रशासनाने वाहनचालकांना फॉग लॅम्प आणि लो बीम वापरण्याचे आवाहन केले आहे. दरम्यान, या गडद धुक्याचा आनंद घेण्यासाठी पर्यटकांनीही गर्दी केली आहे. घाटाच्या माथ्यावरून ढगांचा खेळ बघत निसर्गाचा अविस्मरणीय अनुभव पर्यटक घेतताना दिसत आहेत. "हवामान खात्याने पुढील 2 दिवस घाट परिसरात धुकं कायम राहण्याचा अंदाज दिला आहे. वाहनचालकांनी सुरक्षिततेची काळजी घ्यावी, असा सल्ला प्रशासनाकडून देण्यात आला आहे."0
0
Report
बांसवाड़ा में अवैध देसी शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 161 लीटर बरामद
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एसपी सुधीर जोशी ने अवैध देसी शराब के खिलाफ अभियान चलाया है, उनके निर्देश में रोजाना देसी शराब बनाने वाले ठिकानों पर छापा मारा जा रहा है. शनिवार को आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 20 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 03 वांछित आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया. इसके साथ 161 लीटर देशी हथकड़ शराब बरामद की गई, तथा 58 देशी हथकड़ शराब की भट्ठियों को तोड़कर लगभग 7730 लीटर अवैध देशी हथकड़ महुआ वॉश नष्ट किया गया. पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिले में देसी शराब बनाने वाले तस्करों में हड़कम मच गया है.0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड: सीएम धामी बैंकहंडी महादेव मंदिर में पांच साल पूरे होने पर पूजा
Noida, Uttar Pradesh:Khatima (Uttarakhand): Chief Minister Pushkar Singh Dhami Offers Prayers At Bankhandi Mahadev Temple Marking Five Years In Office0
0
Report
देवरनियां पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ शातिर आरोपी को दबोचा
Deorania, Uttar Pradesh:बहेड़ी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत देवरनियां पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि गश्त के दौरान शारदा नहर की पटरी से पिपरा गांव जाने वाले मार्ग पर पहुंची। इस दौरान पुलिया पर बैठा एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नाजिम पुत्र इनायत रसूल, निवासी ग्राम मगरी नवादा, थाना देवरनियां बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है तथा उसके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। उसने अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखने और उसे लेकर निकलने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध चोरी, हथियार रखने तथा अन्य गंभीर मामलों के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शेखर खोखर, मुख्य आरक्षी राजीव कुमार, दिवाकर सिंह तथा आरक्षी संदीप कुमार शामिल रहे।0
0
Report
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT को आलोक कुमार का पत्र, जांच तेज
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बिग राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा कदम सीनियर एडवोकेट आलोक कुमार ने SIT को लिखा पत्र DSP अशुतोष तिवारी को 4 जुलाई को भेजी गई चिट्ठी राम जन्मभूमि FIR 0090/2026 की जांच का दिया हवाला राम गोपाल यादव, अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और प्रियंका गांधी के बयान दर्ज करने की मांग सार्वजनिक आरोप लगाने वालों को पूछताछ के लिए बुलाने की मांग आरोपों का तथ्यात्मक आधार और सबूत पेश करने की मांग सूचना का स्रोत और दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील 20,000 करोड़ रुपये तक के कथित घोटाले के दावों का किया जिक्र 200 करोड़ रुपये कैश और हीरे-जवाहरात चोरी के दावों का भी हवाला अगर आरोपों के समर्थन में सबूत मिले तो जांच में मिलेगी मदद बिना सबूत गंभीर आरोप लगाने वालों पर कानूनी פעולה पर भी जोर ‘झूठे और गैर-जिम्मेदाराना आरोप समाज में वैमनस्य फैलाते हैं’—पत्र ‘ऐसे मामलों में कानून अपना काम करेगा’—आलोक कुमार0
0
Report
Advertisement
