झांसी में रोड ओवर ब्रिज का निर्माण: यात्री सुरक्षा में नया आयाम
Jhansi Rly. Settl, Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी रेल मंडल द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर का सतत विकास किया जा रहा है। झांसी - ग्वालियर खंड पर आंतरी और संदलपुर स्टेशन के मध्य बने समपार फाटक 407 के ऊपर निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज के लिए आज सफलतापूर्वक बो स्ट्रिंग गार्डर लॉन्चिंग की गई। 72 मीटर लंबे गार्डर को रेलकर्मियों द्वारा सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। यह ब्रिज अप, डाउन और तीसरी लाइन के ऊपर बनाया गया है।मंडल द्वारा यात्री सुविधा और संरक्षा की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है. LC गेट को बंद कर उन पर रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज का कार्य तेजी से किया जा रहा है। झांसी - ग्वालियर खंड पर LC गेट 407 को बंद कर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। यह ब्रिज अप, डाउन और तीसरी लाइन के ऊपर बनाया गया है।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
