284001
कांग्रेस कमेटी ने झांसी जिले की ब्लॉक अध्यक्षों एवं नगर अध्यक्षों की सूची जारी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडे के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री की संस्तुति पर प्रदेश महासचिव प्रभारी संगठन ने जिला कांग्रेस कमेटी, झांसी के अंतर्गत ब्लॉक अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्षों की सूची जारी की।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतापगढ़ जिले जेल में पुलिस सर्च के दौरान मोबाइल फोन बरामद, हड़कंप
Pratapgarh, Rajasthan:जिला जेल में पुलिस के सर्च अभियान में मोबाइल फोन मिलने से मचा हड़कंप, प्रतापगढ़ से बड़ी खबर जिला जेल में पुलिस के सर्च अभियान में मोबाइल फोन मिलने से मचा हड़कंप, जेल निरीक्षण के दौरान 6 मोबाइल फोन, चार्जर और कई चार्जिंग केबल बरामद, जेल के अंदर मोबाइल फोन पहुंचने को लेकर उठे सवाल, जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने किया जेल का निरीक्षण, एडिशनल एसपी जयदेव सियाग, एसडीएम श्रवण सिंह और शहर कोतवाल शंभू सिंह रहे मौजूद, जेल अधिकारी भी निरीक्षण के दौरान रहे मौजूद, मोबाइल फोन बरामदगी के मामले में पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा।0
0
Report
फर्रुखाबाद में करवा चौथ की रौनक: महिलाएं पार्लरों में सज-धजकर उत्साहित
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में करवा चौथ की रौनक, सजने-संवरने को पार्लरों में पहुंचीं महिलाएं; किसी का पहला तो किसी का 12वां करवा चौथ एंकर- फर्रुखाबाद में करवा चौथ के त्योहार को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखने वाली महिलाएं त्योहार पर सजने-संवरने के लिए ब्यूटी पार्लरों में पहुंच रही हैं। कोई अपना पहला करवा चौथ मनाने को लेकर उत्साहित है, तो किसी के लिए यह 12वां करवा चौथ है। “मेरा पहला करवा चौथ है और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मेरी फैमिली ने मुझे इतना सपोर्ट और मोटिवेट किया है कि मुझे बिल्कुल भी ऐसा नहीं लग रहा कि यह मेरा पहला करवा चौथ है। परिवार का इतना प्यार और साथ मिलना मेरे लिए बहुत खास है。” “यह मेरा 12वां करवा चौथ है। यही तो एक दिन होता है, जब हम महिलाओं को महारानी बनने का मौका मिलता है। वैसे तो हम पूरे साल परिवार और सबकी खुशियों के लिए लगे रहते हैं, लेकिन यह एक दिन हमारा होता है, जब हम सजते-संवरते हैं और अपने लिए भी खास महसूस करते हैं। बाइट- डॉ. सुभी — पहला करवा चौथ, फर्रुखाबाद बाइट- शिवानी दीक्षित — 12वां करवा चौथ, फर्रुखाबाद0
0
Report
पलवल बुद्धिजीवी सम्मेलन में एसआईआर और मतदान प्रक्रिया पर जोरदार चर्चा
Palwal, Haryana:पलवल में भाजपा के बुद्धिजीवी सम्मेलन में खेल मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना, वरिष्ठ नेता मनीष यादव ने एसआईआर की प्रक्रिया और उद्देश्य पर रखे विचार भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला की अध्यक्षता में हुआ सम्मेलन, बुद्धिजीवी वर्ग से जनजागरण अभियान में सहयोग की अपील । पलवल के हुडा सेक्टर-2 स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष यादव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला ने की। इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षाविद् और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे。 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस एसआईआर, ईवीएम और वोट चोरी जैसे मुद्दों को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषतः युवाओं के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया को लेकर जनता तक सही जानकारी पहुंचाना आवश्यक है। भाजपा कार्यकर्ता बुद्धिजीवी वर्ग के सहयोग से लोगों को जागरूक करेंगे और तथ्यों के आधार पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देंगे। गौरव गौतम ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चुनाव आयोग की प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूचियों की समीक्षा करना और उनकी शुद्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को लेकर लोगों के मन में उठ रहे सवालों का जवाब तथ्यों के आधार पर दिया जाना चाहिए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के बीच जाकर एसआईआर की आवश्यकता और इसके उद्देश्य के बारे में लोगों को जानकारी दें। खेल मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी इंडिया गठबंधन चुनावी प्रक्रियाओं को लेकर सवाल उठाकर जनता के बीच अविश्वास का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जनता का विश्वास अर्जित करना पड़ता है। भाजपा विकास कार्यों और जनसेवा के आधार पर जनता के बीच जाती है। मनीष यादव ने एसआईआर की प्रक्रिया और संवैधानिक महत्व पर रखे विचार सम्मेलन के मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष यादव ने अपने संबोधन में एसआईआर की आवश्यकता, उसके उद्देश्य और चुनावी व्यवस्था में मतदाता सूची की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने एसआईआर से संबंधित विभिन्न पहलुओं तथा पूर्व में अलग-अलग सरकारों के कार्यकाल में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रियाओं की जानकारी भी उपस्थित लोगों के सामने रखी। मनीष यादव ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा संचालित प्रक्रियाओं को समझना और उनके संबंध में सही जानकारी प्राप्त करना प्रत्येक नागरिक के लिए जरूरी है। उन्होंने बुद्धिजीवी वर्ग से अपील की कि वे समाज में जागरूकता बढ़ाने और लोगों तक तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी संवैधानिक प्रक्रिया को लेकर चर्चा तथ्यों और नियमों के आधार पर होनी चाहिए, ताकि जनता के बीच अनावश्यक भ्रम की स्थिति न बने। ईवीएम और चुनाव परिणामों पर भी कांग्रेस को घेरा गौरव गौतम ने ईवीएम को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जाने वाले सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव में हार के बाद मतदान प्रणाली पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बैलेट पेपर से हुए चुनावों में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि केवल चुनावी परिणामों पर सवाल उठाने से राजनीतिक सफलता नहीं मिलती, बल्कि जनता के बीच काम करना और उसका विश्वास जीतना आवश्यक है। खेल मंत्री ने कहा, “एक झूठ को बार-बार बोलने से वह सच नहीं हो जाता। इस देश में काम करना पड़ता है, देश के लोगों का दिल जीतना पड़ता है, तब लोग वोट देते हैं।” उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एसआईआर और चुनावी प्रक्रिया से संबंधित तथ्यों को लेकर घर-घर तक पहुंचेंगे। समाज के बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों के सहयोग से जनजागरण अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोगों को सही जानकारी मिल सके। बुद्धिजीवी वर्ग से जनजागरण में सहयोग की अपील भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला ने सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनहित से जुड़े विषयों पर संवाद स्थापित करने और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। सम्मेलन में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी एसआईआर तथा चुनावी प्रक्रिया को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने, समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करने और जनसंपर्क अभियान को गति देने का आह्वान किया गया।0
0
Report
Advertisement
25 मिनट तक तेंदुए से भिड़े बेटे ने मां की जान बचाई
Chhindwara, Madhya Pradesh:मां पर तेंदुए का हमला, जान पर खेलकर 25 मिनट लड़ा बेटा बचाई जान छिंदवाड़ा जिले के सांवरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत मुजावर माल में एक बेटे ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपनी मां को तेंदुए के जबड़े से बचा लिया. घटना मुजावर माल गांव की है, जहां घर से करीब 100 मीटर दूर बने बाड़े में बकरियों को बांधकर लौट रही महिला गीता बाई पर अचानक एक खूंखार तेंदुआ ने हमला कर दिया.मां की चीख सुनते ही बेटा सनोज बिना अपनी जान की परवाह किए मौके पर दौड़ा और सीधे तेंदुए से भिड़ गया. तेंदुए ने महिला को छोड़ युवक पर हमला बोल दिया. लगभग 25 मिनट तक जिंदगी और मौत के बीच यह खूनी संघर्ष चलता रहा. अंततः बेटे के साहस के आगे तेंदुआ पस्त हुआ और युवक को छोड़कर एक बकरी को उठाकर जंगल की ओर भाग निकला. इस हमले में मां और बेटा दोनों घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया.सूचना मिलते ही वन अमला अस्पताल पहुंचा. घटना में घायल महिला गीता बाई ने बताया कि मैं कोठे में बकरी बांधकर बाहर निकल ही रही थी कि तेंदुए ने अचानक मुझ पर झपट्टा मार दिया.मैं चिल्लाई तो मेरा बेटा दौड़कर आया और तेंदुए से भिड़ गया. उसने अपनी जान दांव पर लगाकर मुझे बचाया. जी घटना में घायल बेटे सनोज ने बताया कि उसने मां की चीख सुनी तो मैं रुक नहीं सका.वहां पहुंचा तो तेंदुआ मां को दबाए हुए था.मैंने डंडे और हाथों से उस पर वार किया. उसने मुझ पर भी हमला किया, लेकिन मैं 20-25 मिनट तक लड़ता रहा और आखिरकार मां को छुड़ा लिया. मां और बेटा अभी जिला अस्पताल में भर्ती है जहां उनका उपचार किया जा रहा है. बाइट -गीता बट्टी महिला (मां) बाइट - सनोज बट्टी (बेटा)0
0
Report
गाजणा क्षेत्र की ग्राम सभाएं दूरसंचार सुविधाओं के लिए सड़क बनवाने की मांग करतीं
Noida, Uttar Pradesh:सिर्फ सड़क ही नहीं, बल्कि गाजणा क्षेत्र की कई ग्राम सभाएं आज भी दूरसंचार सुविधा की कमी से जूझ रही हैं. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में गाजणा क्षेत्र के ग्रामीणों का संदेश साफ है... अब आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए... मतलब अगर वोट चाहिए तो पहले सड़क बनाएं.0
0
Report
दिल्ली स्पेशल सेल ने हिमांशु भाऊ गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:हिमांशु भाऊ गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार, शूटरों तक पहुंचाते थे पैसे और हथियारविदेश में बैठे गैंगस्टर के इशारे पर करते थे काम, शूटरों के लिए फर्जी आईडी और ठहरने का इंतजाम भी करते थे आरोपी स्पेशल सेल की कार्रवाई, एक पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिमांशु भाऊ गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के पसौंडा निवासी 25 वर्षीय मुर्सलीन उर्फ गुल्लू और हरियाणा के भिवानी निवासी 20 वर्षीय नवीन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के निर्देश पर काम कर रहे थे और गैंग के शूटरों को लॉजिस्टिक और आर्थिक मदद मुहैया कराते थे। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। शूटरों तक पहुंचाते थे गैंगस्टर का पैसा स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज की टीम ने इंस्पेक्टर अनुज नौटियाल और इंस्पेक्टर चंदन कुमार के नेतृत्व में तथा एसीपी राहुल कुमार सिंह की निगरानी में यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार मुर्सलीन उर्फ गुल्लू जनवरी 2026 में विशाखापत्तनम में हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटरों के संपर्क में आया था। ये शूटर दिल्ली-एनसीआर में वारदातों को अंजाम देने के बाद वहां छिपे हुए थे। इसके बाद मुर्सलीन गैंग के लिए काम करने लगा। वह हिमांशु भाऊ से शूटरों तक पैसे पहुंचाने और उनके होटल में ठहरने के लिए फर्जी पहचान पत्रों का इंतजाम करता था। पुलिस जांच के मुताबिक, August 2026 में गैंग के शूटरों की गिरफ्तारी के बाद हिमांशु भाऊ ने मुर्सलीन को शूटर के तौर पर तैयार करना शुरू कर दिया था। उसे हथियार भी मुहैया कराए गए थे। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी के समय वह टारगेट किलिंग को अंजाम देने या रेकी करने के लिए निर्देश मिलने का इंतजार कर रहा था। बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर करता था नवीन मुर्सलीन से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने नवीन को हरियाणा के भिवानी से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, नवीन को भी गैंग के शूटरों ने अपने नेटवर्क में शामिल किया था। शुरूात में नवीन अपने बैंक खाते के जरिए हिमांशु भाऊ की तरफ से भेजी गई रकम को आगे पहुंचाने में मदद करता था। बाद में वह गैंग के लिए हथियार पहुंचाने का काम करने लगा। दोनों आरोपी इंटरनेट आधारित सुरक्षित कम्युनिकेशन ऐप के जरिए विदेश में बैठे गैंगस्टर के संपर्क में रहते थे। युवाओं को गैंग में शामिल कर रहा था नेटवर्क स्पेशल सेल की जांच में सामने आया है कि गैंग के विदेश में बैठे सरगना युवाओं को अपने नेटवर्क में शामिल कर रहे थे। कुछ युवाओं को शूटर बनाया जा रहा था, जबकि दूसरे युवाओं से हथियार पहुंचाने, पैसे ट्रांसफर करने और फरार शूटरों के ठहरने का इंतजाम कराने जैसे काम कराए जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, गैंग के सदस्य एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म के जरिए आपराधिक गतिविधियों का तालमेल बनाते थे। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से गैंग के आर्थिक और लॉजिस्टिक नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। कम कमाई से परेशान होकर अपराध की दुनिया में आया मुर्सलीन पुलिस के अनुसार, मुर्सलीन ने दूसरी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और बाद में पेंटर का काम करने लगा था। विशाखापत्तनम में काम करने के दौरान वह गैंग के शूटरों के संपर्क में आया। उनकी जीवनशैली से प्रभावित होकर वह अपराध की दुनिया में शामिल हो गया। वहीं, हरियाणा के भिवानी का रहने वाला नवीन नौवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़कर बढ़ई का काम करने लगा था। पुलिस के मुताबिक, स्कूल के दिनों में ही वह गलत संगत में पड़ गया था। मैसूर में उसकी मुलाकात गैंग के शूटरों से हुई थी। नवीन पहले भी हत्या के प्रयास के एक मामले में शामिल रहा है। स्पेशल सेल अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों, हथियारों की सप्लाई और पैसों के लेन-देन से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
बेटी के घर छोड़ने के बाद पिता का चौंकाने वाला कदम, रिश्तों पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:जिस बेटी को एक पिता ने लाड़-प्यार से पाला, जिसकी खुशियों के लिए न जाने कितने सपने संजोए, उसी बेटी के घर छोड़ने के बाद पिता ने ऐसा कदम उठाया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. कौशांबी की ये घटना सिर्फ एक परिवार में आई दरार की कहानी नहीं, बल्कि रिश्तों में आए गहरे भावनात्मक संकट को भी बयां करती है0
0
Report
हाजीपुर में गरुड़ टीम के साथ बड़े आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश; हथियार सहित दो गिरफ्तार
Hajipur, Bihar:वैशाली में अपराधियों की अब खैर नहीं! हाजीपुर शहर में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने गरुड़ टीम का गठन किया है। इसी टीम और मोटरसाइकिल गश्ती दल की सतर्कता से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। स्टेशन रोड स्थित नेशनल पेट्रोल पंप के पास हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्टल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दरअसल, हाजीपुर शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार गश्त और निगरानी कर रही है। इसी दौर में गरुड़ टीम और मोटरसाइकिल गश्ती दल को सूचना मिली कि स्टेशन रोड स्थित नेशनल पेट्रोल पंप के पास दो संदिग्ध अपराधी हथियार लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्टल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास का पता लगाने में जुटी है। साथ ही, उनके संभावित आपराधिक नेटवर्क और अन्य गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। हाजीपुर में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए गठित गरुड़ टीम की यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है। पूरे मामले की जानकारी सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।0
0
Report
करवा चौथ पर सुहागिनों ने निर्जला व्रत में अखंड सुहाग की कामना की
Giridih, Jharkhand:एभीबी : करवा चौथ पर गुरुवार को सुहागिनों ने निर्जला व्रत कर अखंड सुहाग की कामना की। सिख समाज की महिलाओ ने अपने - अपने आवास पर सोलह श्रृंगार कर सुहागिन महिलाएं पूजा की थाली लेकर पहुंची। यहां सामूहिक रुप से पूजन कर माता करवा की कथा सुनी। यहां चांद का दीदार करने के बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत पारण की। वहीं कुंवारी युवतियों ने अच्छे वर व घर की कामना करने के बाद तारा (सितारे) को देख व्रत तोड़ा। सुहागिनों ने पूजा in में ले वीरो कुडि़ये करवड़ा सब सुहागन करवड़ा...गीत गाकर पांच बार दीपक की थाल को धुमाया। करवा चौथ पति और पत्नी दोनों के लिए आपार प्रेम, त्याग और उत्सर्गो की चेतना लेकर आई। सुहागिनों ने घर के बुजुर्ग से आशीर्वाद लिया। इस दौरान सिख समाज की महिलाओं ने सामूहिक रुप से करवा चौथ का पूजा किया व अखंड सुहाग का वरदान मांगा。0
0
Report
Advertisement
मधुबनी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के कारण युवक की मौत, चालक फरार
Madhubani, Bihar:मधुबनी में तेज रफ्तार का कहर।तेज रफ्तार अनियन्त्रित ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की हुई मौत। घटना बासोपट्टी थाना के इजोत गांव के पास की है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया,घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के करुणा गांव निवासी संतोष साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है संतोष अपने दोस्त से मिलकर बाइक से वापस घर लौट रहा था तभी सुंदरपुर और इजोत गांव के बीच हादसा हो गया। घटना के बाद जख्मी युवक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।0
0
Report
जामताड़ा से दिल्ली रवाने लगे कांग्रेस समर्थक, वोट बचाओ—देश बचाओ अभियान तेज
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा। दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम को लेकर जामताड़ा में तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार देर शाम मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दो बसों में सवार कार्यकर्ताओं को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया। मंत्री ने बताया कि अभियान में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता बसों के अलावा ट्रेन और फ्लाइट से भी दिल्ली पहुंचेंगे। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं के अधिकारों और मतदाता सूची से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। गौरतलब है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। पार्टी का कहना है कि पुनरीक्षण की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए और किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए। जामताड़ा से कार्यकर्ताओं के दिल्ली रवाना होने के साथ ही अभियान को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में अन्य कार्यकर्ताओं के भी बस, ट्रेन और हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंचने की बात कही गई है।0
0
Report
ENCANTO के जादुई उत्सव से प्रतिभा और एकता का नजारा: सीडलिंग का 32वां वार्षिकोत्सव
Jaipur, Rajasthan:सीडलिंग के 32वें वार्षिकोत्सव ‘एनकांटो’ में प्रतिभा, रचनात्मकता और एकजुटता का जादुई उत्सवजयपुर, 29 अक्टूबर। सीडलिंग पब्लिक स्कूल एवं सीडलिंग इंटरनेशनल अकादमी ने अपने 32वें वार्षिकोत्सव का आयोजन अत्यंत भव्यता और उत्साह के साथ किया। ‘एनकांटो: द मैजिक विदिन’ (Encanto: The Magic Within) की मनमोहक थीम पर आधारित इस समारोह में कल्पनाशीलता, रचनात्मकता, प्रतिभा और सामूहिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। समारोह की मुख्य अतिथि सुश्री मानिका विश्वकर्मा, मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 रहीं। जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित इस भव्य समारोह में 1,500 विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा लगभग 2,500 अभिभावकों और अतिथियों की उपस्थिति रही। रंग-बिरंगी सजावट, मनमोहक प्रस्तुतियों, आकर्षक परिधानों और उत्सवपूर्ण वातावरण से सजा यह आयोजन दीपावली के उल्लासपूर्ण पर्व का एक सुंदर आगाज बना, जिसने प्रकाश, सौहार्द, एकजुटता और नई शुरुआत के संदेश को सजीव कर दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. संदीप बख्शी, सीईओ एवं निदेशक, सीडलिंग ग्रुप ऑफ स्कूल्स के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने शिक्षा तथा प्रत्येक बच्चे के सर्वांगीण विकास के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। इसके पश्चात् डॉ. प्रीति बख्शी, कार्यकारी निदेशक, सीडलिंग ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें संस्थान की उपलब्धियों, महत्वपूर्ण पड़ावों तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों को उजागर किया गया। समारोह ने भव्य संगीतमय एवं नाट्य प्रस्तुतियों से सजे उत्सव का रूप ले लिया, जिसमें विद्यार्थियों ने दर्शकों को एनकांटो की जादुई दुनिया, मैड्रिगल परिवार और उनके मंत्रमुग्ध कर देने वाले घर ‘कासिता’ की सैर कराई। इस थीम से प्रेरित प्रस्तुतियों ने प्रत्येक बच्चे की विशिष्ट पहचान, पारिवारिक संबंधों, आत्मविश्वास और अंतर्निहित क्षमताओं का सुंदर संदेश दिया। ‘द फैमिली मैड्रिगल’ की जीवंत प्रस्तुति ने जादुई परिवार के आकर्षण और ऊर्जा को मंच पर साकार किया, जबकि ‘वी डोंट टॉक अबाउट ब्रूनो’ ने रहस्य और नाटकीयता के रंग भर दिए। ‘सेनियोरिटा’ की जोशपूर्ण प्रस्तुति ने आकर्षक नृत्य और युवा उमंग से वातावरण को सराबोर कर दिया, वहीं ‘थ्रिलर’ की प्रभावशाली कोरियोग्राफी और दमदार मंचीय प्रस्तुति ने दर्शकों में रोमांच और उत्साह का संचार किया। भव्य मंच सज्जा, रंगीन पृष्ठभूमि, कल्पनाशील प्रॉप्स और आकर्षक परिधानों ने पूरे आयोजन को एक अद्भुत दृश्य अनुभव में बदला। संगीत, नृत्य, कहानी और नाट्य अभिव्यक्ति के सहज समन्वय ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और टीम भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस भव्य आयोजन के पीछे शिक्षकों, कोरियोग्राफरों और समस्त सहयोगी दल के समर्पण, अथक परिश्रम और सामूहिक प्रयासों की स्पष्ट झलक दिखाई दी। दीपावली के आगमन की आहट के बीच पूरा वातावरण उत्सव, उमंग और उल्लास से सराबोर हो उठा। रंगों की छटा, मनमोहक प्रस्तुतियों और गौरव एवं प्रसन्नता के साझा क्षणों ने इस संध्या को प्रतिभा, एकता और सामूहिक आनंद का अविस्मरणीय उत्सव बना दिया। कार्यक्रम का समापन सुश्री आकांक्षा बख्शी, संयुक्त निदेशक, सीडलिंग ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने मुख्य अतिथि, प्रबंधन, अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। सीडलिंग का 32वां वार्षिकोत्सव केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं, बल्कि उन अनगिनत भावनाओं का उत्सव था, जो प्रत्येक बच्चे को अपनी विशिष्ट पहचान खोजने और स्वयं पर विश्वास करने का अवसर मिलने पर साकार होती हैं। एनकांटो की जादुई दुनिया से दीपावली के प्रकाशमय उल्लास तक की इस यात्रा ने एक गहरा संदेश दिया—प्रत्येक बच्चे के भीतर एक अनूठा प्रकाश है और शिक्षा का उद्देश्य उस प्रकाश को चमकने के लिए उचित अवसर एवं वातावरण प्रदान करना है।0
0
Report
Advertisement
जेपी नड्डा के दुर्ग दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, भारी वाहनों की नो-एंट्री
Durg, Chhattisgarh:केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के 30 अक्टूबर को दुर्ग आगमन को लेकर यातायात पुलिस ने रूट व पार्किंग प्लान जारी किया है। दिनभर शहर में भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा; दोपहर की नियमित छूट भी निरस्त रहेगी। बसों के लिए लक्ष्मी मार्केट पुलगांव में पार्किंग तय है, जबकि दोपहिया व चारपहिया वाहन भारती विश्वविद्यालय, प्रताप बिजनेस पार्क और नवकार परिसर में पार्क होंगे। कुम्हारी से महेश कॉलोनी VVIP रूट पर ठेले व वाहन खड़े करने पर रोक रहेगी।0
0
Report
कोरिया के पटवारी संघ की 16वें दिन हड़ताल: चार मांगों शासन से जवाब नहीं
Muju, Jeonbuk State:एंकर – छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पटवारी संघ की हड़ताल लगातार 16वें दिन भी जारी है। अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी कलेक्टर कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। आज संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांगों के निराकरण की मांग की। पटवारियों ने साफ कहा है कि जब तक शासन उनकी मांगों पर उचित पहल नहीं करता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा。 वीओ – पटवारी संघ की चार सूत्रीय मांगों में नए पीवी ऐप पर काम का बहिष्कार करते हुए पर्याप्त प्रशिक्षण के बाद ही इसे लागू करना, राजस्व निरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति, वेतन विसंगति का निराकरण और दमनकारी निलंबन एवं स्थानांतरण की कार्रवाई निरस्त करना शामिल है। पटवारियों का कहना है कि इन मांगों को लेकर अब तक शासन स्तर पर ठोस पहल नहीं हुई है। इसी के विरोध में जिलेभर के पटवारी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। लगातार जारी हड़ताल से राजस्व विभाग के कामकाज पर असर पड़ने की आशंका है। अब सवाल यह है कि शासन पटवारियों की मांगों पर कब तक निर्णय लेता है और आम लोगों को राजस्व संबंधी कामकाज में हो रही परेशानी से राहत कब मिलेगी। बाइट 1: योगेश गुप्ता, सदस्य, पटवारी संघ बाइट 2: भरत यादव, जिला अध्यक्ष, पटवारी संघ, कोरिया बाइट 3: वंदना किंडो, महिला सदस्य, पटवारी संघ0
0
Report
मेगा हाईवे पर मालासर के पास बोलेरो पलटकर पांच घायल
Churu, Rajasthan:मेगा हाईवे पर मालासर के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी खा गई. एक के बाद एक करके लगभग सात आठ बार पलटी, जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रैफर कर दिया गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली. हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. अधिकारी ने बताया कि सरदारशहर तहसील की ढाणी दुधगिरी निवासी 22 वर्षीय जयपाल गोस्वामी, 19 वर्षीय धनराज मेघवाल, 27 वर्षीय रमेश लुहार, 65 वर्षीय दिनेश लुहार और तेतरवाल की ढाणी निवासी 35 वर्षीय राजू जाट बोलेरो में सवार होकर रतनगढ़ की तरफ आ रहे थे कि मालासर से पहले गोलाई में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे सभी पांचों लोग घायल हो गए, जिन्हें टोल एम्बुलेंस ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर जयपाल, राजू एवं दिनेश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया.0
0
Report
Advertisement
