284001
झांसी में कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में कांग्रेस ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा था। सूचना के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने आरोप लगाया कि बीजेपी देशभर में अराजकता फैलाने का साजिश रच रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के घर के सामने पुलिस की मौजूदगी में राहुल गांधी का पुतला फूंका, जो अशोभनीय है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
म mandla के चिरईडोंगरी में पागल कुत्तों के आतंक से स्कूल-केंद्र बंद, क्षेत्र में दहशत
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला जिले के नारायणगंज विकासखंड के चिरईडोंगरी क्षेत्र में इन दिनों पागल कुत्तों का आतंक लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। लगातार हो रहे हमलों में दो दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। चिरईडोंगरी क्षेत्र में पागल कुत्तों के लगातार हमलों से ग्रामीण भय के साए में जीने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार अब तक दो दर्जन से अधिक ग्रामीण इन कुत्तों का शिकार हो चुके हैं, जिनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग बच्चों को अकेले घर से बाहर भेजने से बच रहे हैं और केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। गांव की गलियां भी सुनसान नजर आने लगी हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए गांव के विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन फिलहाल रोक दिया गया है। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से अगले आदेश तक बच्चों को स्कूल नहीं भेजने की अपील की है। साथ ही मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को भी दे दी गई है। ग्रामीणों ने लोगों से सतर्क रहने और इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है, ताकि कोई भी बच्चा या ग्रामीण अनजाने में हमले का शिकार न बने। इधर ग्रामीणों ने प्रशासन से पागल कुत्तों को तत्काल पकड़ने, घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने और क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो किसी बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता।0
0
Report
इंदौर नगरपालिका: चार साल में भाजपा दावों पर कांग्रेस का पोस्टर हमला
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर नगर निगम परिषद के चार साल पूरे होने के बीच शहर की सियासत गरमा गई है कांग्रेस ने भाजपा परिषद के विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए 4 साल इंदौर बेहाल के पोस्टर खराब सड़कों पर लगा दिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाकर नगर निगम और महापौर के विकास के दावों को चुनौती दी है कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग इलाकों में 4 साल इंदौर बेहाल अभियान के तहत पोस्टर लगाए कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा परिषद लगातार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन शहर की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है नसिया रोड, गुजराती स्कूल मार्ग, जूनी इंदौर, चंद्रभागा और कलाकुई मस्जिद मार्ग सहित कई प्रमुख सड़कें लंबे समय से खुदी हुई या जर्जर हालत में हैं। इन अधूरे कार्यों के कारण आम नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.0
0
Report
यूपी संस्कृत बोर्ड टॉपर पर धोखाधड़ी का मामला, नाम बदला कर प्रवेश-परिक्षा
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ में यूपी संस्कृत बोर्ड 2026 के प्रदेश टॉपर रजनीश यादव पर मुकदमा दर्ज किया गया है। टॉपर रजनीश के विरुद्ध धोखाधड़ी, कूटुर्तना और जालसाजी करने के मुकदमे हैं। नाम और जन्मतिथि में हेरफेर कर प्रवेश और परीक्षा देकर कथित तौर पर उसने धोखाधड़ी की है। पड़ोसी जगत प्रसाद की शिकायत पर कार्रवाई की गई। शिकायत में कहा गया कि रजनीश का नाम आधार कार्ड और राशन कार्ड जैसे दस्तावेजों में अजय कुमार था, जिसे उसने हेरफेर कर अपना नाम रजनीश कर लिया और संस्कृत विद्यालय में प्रवेश पाया। राम टहल संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय यादवथनपुर के छात्र ने 24 अप्रैल को घोषित रिजल्ट में प्रदेश में टॉप किया। आसपूर देवसरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं टॉपर रजनीश।0
0
Report
Advertisement
झांसी: मेडिकल बाईपास पर गांजा तस्कर गिरफ्तार, रिजवान और फैसल समेत 3.234 किलो बरामद
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में नवाबाद थाना क्षेत्र के मेडिकल बाईपास स्थित स्वागत गेट के पास बीड़ी-सिगरेट की दुकान के निकट थाना पुलिस की टीम ने दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसकेे पास से 3 किलो 234 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी का गांजा लाने के आरोप में रिजवान नाम की महिला और फैसल नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी झांसी के रहने वाले हैं, पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।0
0
Report
तेंदुए के उत्पात से मुरादाबाद के खेत में मजदूर पर हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में तेंदुए का आतंक जारी, खेत में मजदूरी पर काम करने गये व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला किया. तेंदुए के हमले से मजदूर को आयी कई गंभीर चोटें. खेत में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने एकजुट होकर हल्ला कर मौके से तेंदुए को भगाया. घायल मजदूर को साथी व्यक्ति लेकर पहुंचे मुरादाबाद जिला अस्पताल. घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी. बता दें इससे पहले भी ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में तेंदुए ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया था लेकिन वन विभाग फिर भी आंखे मुंदे बैठा है. मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र का पूरा मामला.0
0
Report
सिवनी में NSUI की मांग: सितंबर में प्रत्यक्ष छात्र चुनाव
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में छात्र संघ के चुनाव प्रत्यक्ष रूप में हो की मांग को लेकर NSUI के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने प्रेस वार्ता की जानकारी दी कि प्रदेश भर में सितंबर माह में होने वाले छात्र संघ के चुनाव को प्रत्यक्ष रूप से कराया जाए इसके लिए वह सतत प्रयास कर रहे हैं और NSUI मांग کرتی है कि कॉलेज और यूनिवर्सिटीज में प्रत्यक्ष रूप से चुनाव कराने की मांग की0
0
Report
Advertisement
लखनऊ कानपूर एक्सप्रेसवे स्लिपेज मामले में NHAI ने बड़ी कार्रवाई की
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लिपेज मामला NHAI ने मामले में बड़ी कार्रवाई की 26 जुलाई को एक्सप्रेसवे पर धंसाव के बाद कार्यवाही NHAI ने रियायतग्राही PNC इंफ्राटेक लिमिटेड को नोटिस जारी किया कंपनी को नॉन-परफॉर्मर घोषित करने का प्रस्ताव रखा गया भविष्य की NHAI परियोजनाओं की निविदाओं में भाग लेने पर लग सकती है रोक परफॉर्मेंस सिक्योरिटी का 2 प्रतिशत जुर्माना लगाने का प्रस्ताव जिम्मेदार कार्मिकों पर तीन साल तक डिबारमेंट की कार्रवाई प्रस्तावित रियायतग्राही की पेवमेंट कंडीशन इंडेक्स रेटिंग डाउनग्रेड होगी 3 करोड़ रुपये की लागत से प्रभावित हिस्से की मरम्मत होगी मरम्मत का पूरा खर्च PNC इंफ्राटेक अपने खर्च पर उठाएगी NHAI पर सुधार कार्य का कोई वित्तीय भार नहीं पड़ेगा प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक कुमार गुप्ता को परियोजना से हटाया गया इंडिपेंडेंट इंजीनियर टीम लीडर सुरेंद्र कुमार भी हटाए गए रेजिडेंट इंजीनियर यतेंद्र कुमार को भी परियोजना से हटाया गया तीनों पर दो साल तक NHAI और MoRTH परियोजनाओं में रोक परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा को मूल विभाग वापस भेजा गया पूर्व PD सौरभ चौरसिया और नकुल प्रकाश वर्मा पर आरोप-पत्र की कार्रवाई थीम इंजीनियरिंग सर्विसेज के खिलाफ भी डिबारमेंट नोटिस पूरे एक्सप्रेसवे की लेजर प्रोफिलोमीटर से पेवमेंट जांच होगी IIT खड़गपुर विशेषज्ञ टीम करेगी तकनीकी जांच, मरम्मत तक टोल वसूली बंद रहेगी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी गई जानकारी0
0
Report
निगम कार्यालय में हंगामे की धमकी से राहुल बैग स्टोर विवाद, पार्षदों ने कार्रवाई मांगी
Korba, Chhattisgarh:कोरबा नगर निगम कमिश्नर आशुतोष पांडेय के साथ कथित बदसलूकी और निगम कार्यालय में हंगामा करने की धमकी देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पावर हाउस रोड स्थित राहुल बैग स्टोर के संचालक के व्यवहार के विरोध में नगर निगम कोरबा के पार्षद एकजुट हो गए हैं। पार्षदों ने एक राय होकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया और संबंधित व्यापारी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है. घटनाक्रम के अनुसार नगर निगम कोरबा इन दिनों शहर में स्वच्छता अभियान चला रहा है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों और दुकानों के आसपास गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी अभियान के दौरान पावर हाउस रोड स्थित राहुल बैग नामक दुकान के बाहर कचरा पाए जाने पर निगम की टीम ने संबंधित दुकानदार पर जुर्माना लगाया। कार्रवाई को लेकर दुकानदार और निगम कर्मचारियों के बीच विवाद शुरू हो गया। मामलें की जानकारी मिलने पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय भी मौके पर पहुंचे और निगम की कार्यवाही को जांच बताया तब दुकानदार ने आयुक्त को धौंस दिखाते कहा कि आप अभी मुझे जानते नहीं हैं… यहां मुझे लखनलाल देवांगन से लेकर जयसिंह अग्रवाल तक जानते हैं। महापौर से लेकर सभापति तक सब मुझे जानते हैं।’ इसी दौरान दुकानदार ने लोगों की भीड़ इकट्ठा कर निगम कार्यालय में हंगामा करने की धमकी दी. जिसके बाद नगर निगम ने दुकानदार के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है। वहीं दुकानदार ने भी निगम आयुक्त और उनकी टीम के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया और पार्षदों में नाराजगी है। पार्षदों का कहना है कि नगर निगम शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। ऐसे में अधिकारियों के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। उनका कहना है कि किसी भी व्यापारी या नागरिक को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन अधिकारियों के साथ बदसलूकी या कार्यालय में हंगामे की धमकी देना उचित नहीं ठहराया जा सकता। पार्षदों ने प्रशासन और पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर राहुल बैग स्टोर के संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, इस घटनाक्रम के बाद निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच भी इस मुद्दे पर एकजुटता देखने को मिल रही है.0
0
Report
ग्वालियर में बुंदेलखंड एक्सप्रेस से बच्ची का अपहरण; गिरफ्तार दंपति
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर 3-4 अगस्त की रात बुंदेलखंड एक्सप्रेस से डेढ़ साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया। महिला का ध्यान भटकाकर एक अज्ञात व्यक्ति बच्ची को ले गया था। घटना की सूचना पर GRP ने 100 से ज्यादा CCTV खंगाले। फुटेज में आरोपी दंपति स्कूटी पर बच्ची को ले जाते दिखे। ट्रेसिंग के बाद पुलिस ने गांधीनगर में पीर मोहब्बत दरगाह के पास एक अपार्टमेंट से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने संजय राय और शिवानी राय को हिरासत में लिया है। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया, पर शादी का प्रमाण नहीं मिला। पूछताछ में पता चला संजय पहले से शादीशुदा है और 5 साल से पत्नी से अलग रह रहा है। शिवानी भी 5 साल से अपने पहले पति को छोड़कर संजय के साथ रह रही थी। आरोपियों ने कहा बच्ची अच्छी लगी इसलिए ले आए थे बच्ची को मेडिकल के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
फरसगांव के दो एकलव्य स्कूल: 420 विद्यार्थियों के कारण छात्रावास, पानी-बिजली संकट
Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव जिले के फरसगांव से बड़ी खबर है। यहाँ एक ही परिसर में दो एकलव्य आदिवासी आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। दोनों स्कूलों की निर्धारित क्षमता 220 विद्यार्थियों की है, लेकिन वर्तमान में करीब 420 बच्चे रह रहे हैं। क्षमता से अधिक बच्चों के चलते अब स्कूल में जगह, पानी, बिजली और बेड तक की समस्या सामने आ रही है। हालात ये हैं कि कई बार बच्चों को सप्ताह में सिर्फ एक बार नहाने के लिए पानी मिल पाता है, जबकि एक बेड पर दो से तीन बच्चों को सोना पड़ रहा है। इन समस्याओं को लेकर पालकों का आक्रोश है। संयुक्त पालक संघ ने कलेक्टर सहित शासन-प्रशासन को आवेदन देकर कोरगांव के एकलव्य विद्यालय को उसके नए भवन या मूल विकासखंड बड़ेराजपुर में स्थानांतरित करने की मांग की है। पानी की समस्या के समाधान के लिए नए बोर खनन की भी बात कही गई है। विभाग का दावा है कि बच्चों को परेशानी न हो, इसके लिए फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।0
0
Report
कांग्रेस का आरोप: तबादला नीति स्पष्ट नहीं; एक जगह 3 साल
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस ने 3 साल से ज्यादा एक ही जगह पर नियुक्त लोगों की सूची मांगे जाने पर सवाल उठाए. कांग्रेस ने कहा कि सरकार ने अभी तक अपनी तबादला नीति नहीं बनाई है और अब तबादले के नाम पर उद्योग शुरू करना चाहती है. अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में तबादला को उद्योग बन दिया था; वह इसपर बात न करे0
0
Report
चंडीगढ के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सरकार से नहीं बनी सहमति
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ ब्रेकिंग नगर पालिका सफ़ाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल की सरकार के साथ हुई बातचीत निकाय मंत्री विपुल गोयल और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के साथ कर्मचारी नेताओ ने की बैठक चण्डीगढ़ स्थित हरियाणा निवास मैं हुई बैठक में निकाय कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने अपनी मांगों को सरकार के सामने रखा सरकार के साथ निकाय कर्मचारी नेताओं की बातचीत में नहीं बनी सहमति 6 अगस्त कल से 3 दिन की हड़ताल पर जाएंगे सफाई कर्मचारी नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान नरेश शास्त्री ने दी जानकारी सरकार के साथ बातचीत में कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है कल 6 से 8 अगस्त तक की जो हड़ताल है वह जारी रहेगी नाराज शास्त्री ने कहा कल रोहतक में सफाई कर्मचारी यूनियन की राज्य स्तरीय बैठक बुलाकर आगामी रणनीति पर फैसला करेंगे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने समेत कई मांग सरकार के सामने रखी है लेकिन सहमति नही बनी-- नरेश शास्त्री0
0
Report
Advertisement
SIR-2026: Notices issued to Uttarakhands' big leaders, opposition questions arise
Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 प्रक्रिया के तहत जांच की कार्रवाई बड़े नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंच गई है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उनकी बहू के साथ हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी को भी नोटिस जारी किया गया है। नोटिस मिलने के बाद सभी ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने दस्तावेज संबंधित बीएलओ के समक्ष प्रस्तुत कर दिए। हालांकि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने एसआईआर की प्रक्रिया और बड़ी संख्या में जारी किए जा रहे नोटिसों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत निर्वाचन आयोग की जांच अब बड़े नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंच गई है। हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) ए.पी. वाजपेयी और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को पिता के नाम में दर्ज विसंगति के आधार पर नोटिस जारी किया गया। ईआरओ होने के कारण ए.पी. वाजपेयी को नियमानुसार अपने ही नाम का नोटिस जारी करना पड़ा। उन्होंने संबंधित बीएलओ के समक्ष सभी आवश्यक मूल दस्तावेज प्रस्तुत कर अपना पक्ष रखा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रदेश की विभिन्न विधानसभा सीटों पर बड़ी संख्या में फॉर्म-7 के माध्यम से मतदाताओं के नाम हटाने के लिए दर्ज कराई गई आपत्तियों को लोकतंत्र पर सुनियोजित हमला बताया। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने का गंभीर प्रयास है। नैनीताल जिले में नोटिसों के बारे में लालकुआं विधानसभा में 42,700, भीमताल में 25,346, नैनीताल में 27,706, हल्द्वानी में 47,831, कालाढूंगी में सबसे अधिक 56,485 और रामनगर विधानसभा में 35,017 नोटिस जारी किए गए हैं। इस तरह पूरे नैनीताल जिले में अब तक कुल 2,35,085 नोटिस जारी किए जा चुके हैं। एसआईआर अभियान के तहत जारी नोटिसों का दायरा बढ़ता जा रहा है। निर्वाचन आयोग इसे मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने की नियमित प्रक्रिया बता रहा है, जबकि विपक्ष इस पूरी कवायद पर सवाल उठा रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक और प्रशासनिक बहस तेज होने की संभावना है।0
0
Report
रेउसा में खुदरा कृषि व्यापारी एसोसिएशन की बैठक, संगठन विस्तार पर दिया गया जोर रेउसा (सीतापुर)। खुदरा
Bamhnawa, Uttar Pradesh:रेउसा में खुदरा कृषि व्यापारी एसोसिएशन की बैठक, संगठन विस्तार पर दिया गया जोर रेउसा (सीतापुर)। खुदरा कृषि व्यापारी एसोसिएशन सीतापुर की ओर से बुधवार को रेउसा क्षेत्र के खाद व्यवसायियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक दोपहर लगभग तीन बजे रेउसा स्थित आस्था नमन गेस्ट हाउस में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के उर्वरक व्यवसायियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए नए सदस्यों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर खाद व्यवसायियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कराया जाएगा। इस दौरान उर्वरक कारोबार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि व्यवसायियों की प्रमुख मांगों और समस्याओं को लेकर शीघ्र ही क्षेत्रीय विधायक को एक मांगपत्र सौंपा जाएगा, ताकि उनका समयबद्ध निस्तारण कराया जा सके। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आर.के. कन्नौजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष देश दीपक बाजपेई, प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव अमित गुप्ता तथा संगठन मंत्री अवनीश सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन चन्द्र प्रकाश मिश्रा द्वारा किया गया। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन के विस्तार और व्यवसायियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।0
0
Report
झज्जर पहुंची मीना परमार: वन स्टॉप सेंटर में साफ-सफाई पर नाराजगी, महिला सुरक्षा पर जोर
Jhajjar, Haryana:हरियाणा राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार बुधवार को झज्जर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने वन स्टॉप सेंटर और महिला थाना का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं तथा महिला संबंधित शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से महिला मामलों पर विस्तृत फीडबैक भी लिया। निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर और महिला थाना परिसर में कुछ स्थानों पर साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर मीना परमार ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता बनाए रखने और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। मीना परमार ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, स्वाभिमान, सुरक्षा और शिक्षा सुनिश्चित करना सरकार और महिला आयोग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प लेना केवल सरकार का ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं से बिना किसी डर और भय के सामाजिक जीवन जीने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में वे बेझिझक आगे आएं और अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में महिलाओं को पूरा सम्मान, सुरक्षा और समय पर न्याय उपलब्ध कराया जाएगा। मीना परमार ने कहा कि हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही महिला आयोग भी महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है। वहीं, विपक्ष द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगाए जा रहे आरोपों के संबंध में पूछे गए सवालों पर मीना परमार ने सीधा जवाब देने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि आलोचना करना विपक्ष का काम है, जबकि महिला आयोग महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रहा है。0
0
Report
Advertisement
