icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पलवल में पुरानी रंजिश से युवक पर हमला, 7 संदिग्ध गिरफ्तार

Palwal, Haryana:पलवल में लगातार बढ़ रही मारपीट और हिंसक वारदातों ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला पलवल के दुकड़िया मोहल्ले का है, जहां अमित नाम के युवक पर हथौड़े, फरसे और लोहे की सरिया से जानलेवा हमला किया गया। हमले में युवक के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल अमित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित अमित ने बताया कि वह अपने घर के नीचे बनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान दो बाइक सवार युवक आए और उसकी आँखों में मिर्च डाल दी। इसके कुछ ही देर बाद एक बलेनो गाड़ी में 6 से 7 लोग हथौड़े, फरसे और लोहे की सरिया लेकर पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। अमित का आरोप है कि हमलावरों ने जाते समय धमकी दी कि “अगर इस बार बच गया तो अगली बार जान से मार देंगे।” अमित के अनुसार यह पुरानी रंजिश का मामला है, जिसने 10-11 महीने पहले भी हमला किया था और आरोपी जेल गए थे। अब जेल से बाहर आने के बाद दोबारा उस पर हमला किया गया है। अमित ने कहा कि अब तक केवल हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ही उसका हालचाल लेने पहुंचे हैं और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पिता-पत्नी आदि के अनुसार प्रशासन पर आरोप भी लगाए गए। पलवल सिटी थाना के अनुसार यह मामला पुरानी रंजिश का परिणाम है, जिसे पुलिस ने दर्ज किया है और 7 नामजद समेत 6-7 अन्य से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जांच निष्पक्ष तरीके से हो रही है ताकि दोषी बच न पाएं।
0
0
Report

गाजीपुर मेडिकल कॉलेज सुरक्षा गार्डों की दबंगई, तीमारदार की पिटाई वीडियो वायरल

Ghazipur, Uttar Pradesh:ग़ाज़ीपुर गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में बाउंसरों की दबंगई! बेटी का इलाज कराने आए तीमारदार की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल दवा की जानकारी मांगना पड़ा तीमारदार को भारी, मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा गार्ड्स पर मारपीट का आरोप मरीज के तीमारदार की पिटाई का वीडियो वायरल, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बैठाई जांच पीड़ित का दावा है कि डॉक्टर से दवा की जानकारी मांगने पर बाउंसर भड़क गए विरोध करने पर गाली-गलौज के बाद मारपीट करने का आरोप लगाया गया है पीड़ित मनोज यादव ने बाउंसरों के खिलाफ सदर कोतवाली में दी तहरीर मामले में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. डॉ. आनंद मिश्रा ने जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम की गठित जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन गाजीपुर के महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा कर्मियों की दबंगई का मामला सामने आया है। अपनी बेटी का इलाज कराने पहुंचे एक युवक की मेडिकल कॉलेज में तैनात बाउंसरों द्वारा कथित तौर पर पिटाई कर दी गई। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं वायरल वीडियो के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है।      दरअसल गाजीपुर के महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा कर्मियों की दबंगई का मामला टूल पकड़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि मनोज यादव नाम का युवक अपनी बेटी को ईएनटी विभाग में कान का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। पीड़ित मनोज यादव के मुताबिक डॉक्टर को दिखाने के बाद वह दवा से जुड़ी जानकारी लेने के लिए दोबारा डॉक्टर से बात करना चाहता था। लेकिन वहां मौजूद बाउंसरों ने उसे रोक दिया और करीब 10 मिनट बाद आने की बात कही। आरोप है कि जब युवक दोबारा डॉक्टर से जानकारी लेने पहुंचा तो सुरक्षा कर्मियों ने उससे अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। मारपीट की पूरी घटना वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में मनोज यादव, पीड़ित तीमारदार ने बताया कि मैं अपनी बेटी का इलाज कराने आया था। डॉक्टर से दवा की जानकारी पूछना चाहता था। लेकिन बाउंसर गाली देने लगे और मारपीट कर दी। मामले में पीड़ित मनोज यादव ने मेडिकल कॉलेज में तैनात बाउंसरों के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले में प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज प्रो. डॉ. आनंद मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो मैंने देखा है। पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

महराजगंज में 25 हजार के इनामी गौ तस्कर कलामुद्दीन उर्फ कलुआ गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज 25 हज़ार का इनामी गौ तस्कर कलामुद्दीन उर्फ कलुआ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेज दिया गया बरगदवा पुलिस ने गो-वध निवारण अधिनियम से संबंधित ₹25,000 के शातिर इनामी वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. गौ तस्कर कलामुद्दीन उर्फ कलुआ काफी दिनों से फरार चल रहा था, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार घोषित किया गया था, जिसके बाद से महाराजगंज के अलावा कुशीनगर की पुलिस भी उसे तलाश में जुटी हुई थी. इसी दौरान बरगदवा पुलिस ने आज मुखबीर के सूचना के बाद घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है. अभियुक्त कुशीनगर का निवासी है और इसके खिलाफ कुशीनगर व महराजगंज के विभिन्न थानों में हत्या, NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट व गौ वध निवारण अधिनियम जैसे गंभीर अपराधों के कुल सात मुकदमे पंजीकृत हैं।
0
0
Report
Advertisement

बड़ौत में बिजली कटौती: मंत्री मलिक ने तुरंत सुधार के निर्देश दिए

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर अब राज्य मंत्री और बड़ौत विधायक केपी मलिक एक्शन मोड में नजर आए। बड़ौत नगर पालिका में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए मंत्री ने बिजली व्यवस्था में तुरंत सुधार के निर्देश दिए। मंत्री ने साफ कहा कि ट्रांसफार्मर फूंकने, तार टूटने और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए। साथ ही अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में ट्रांसफार्मर रिजर्व में रखने और उपभोक्ताओं के फोन हर हाल में उठाने की हिदायत दी गई। दरअसल बड़ौत क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट को लेकर आज सभासदों और स्थानीय लोगों ने बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन भी किया था। जनता के बढ़ते आक्रोश और धरने के बाद मंत्री केपी मलिक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों की बैठक बुलाकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।
0
0
Report

राजस्थान में सेमीकंडरctr निवेश के द्वार खुले, डबल इंजन का सहयोग

Jaipur, Rajasthan:सेमीकंडक्टर्स उद्योग के लिये राजस्थान में निवेश के द्वार खुल गये हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव की बैठक में कहा गया कि इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में राजस्थान में अपार संभावनाएं हैं और निवेशकों के लिये आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता महत्वपूर्ण है। डबल इंजन सरकार पूरा सहयोग देगी। तेज गति से बढ़ रहा इंडिया सेमीकंडरॉ मिशन और बेहतर इकोसिस्टम के लिये राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी लागू की गई है। भिवाड़ी में सेमीकंडक्टर क्लस्टर के शुभारंभ के साथ 50 एकड़ परिसर में सालाना लगभग 6 करोड़ चिप्स उत्पादन का लक्ष्य है, जिससे निवेश के बड़े अवसर सामने आ रहे हैं। ट्रिपल-एस फैक्टर—सिलिका, स्किल और सोलर—राजस्थान के लिये वरदान साबित होगा। OSAT, ATMP इकाइयों के लिये सुविधाओं और भूमि आवंटन में डिजिटल single window clearance के माध्यम से प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है। राज्य सरकार 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को पाने में इलेक्ट्रॉन्‍िक्स एवं सेमीकंडक्टर क्षेत्र को अग्रणी मानती है और केंद्रीय योजनाओं के साथ वित्तीय तथा आधारभूत सहायता प्रदान कर रही है।
0
0
Report

खरगोन में अमानक पॉलीथिन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो दुकानों से 10 क्विंटल सामग्री जप्त

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन शहर के जवाहर मार्ग और मुख्य बाजार इलाके में अमानक पॉलीथिन रोक को लेकर नगरपालिका का खरगोन में एक्शन। अमानक पॉलीथिन और प्रतिबंधित डिस्पोजल सामग्री को लेकर नगरपालिका टीम ने दो दुकानो पर कार्यवाही कर करीब 10 लाख रूपये से अधिक ka 10 क्विंटल सामग्री जप्त की। नगरपालिका सीएमओ कमला कोल की अगुवाई में नगरपालिका की टीम ने की कार्यवाही। पॉलीथिन खरीददार बनकर पहुंची थी नगरपालिका की टीम। हिन्दुस्तान ब्रदर्स और अन्नपूर्ण पत्तल दोना भंडार पर की कार्यवाही। नगरपालिका ने माल जप्त कर वैधानिक कार्यवाही में जुटी। नगरपालिका के स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चितें एवं राजस्व अमले के राजेंद्र चौहान सहित 11 सदस्यीय टीम ने कार्यवाही की। श्री चीते ने बताया कि लगातार कार्यवाही छोटी दुकानों पर की जा रही थी। आज उन्हीं से सूचना मिलने पर शहर भर में अमानक पॉलीथिन विक्रेता दोनों प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही में बड़ी मात्रा में सामग्री मिली है। मामले में FIR तक दर्ज हो सकती है इसे लेकर CMO कमला कौल द्वारा एक्शन लिया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

बिहार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ट्रेन यात्रा से ईंधन बचत का संदेश दिया

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय. बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा महादेव की नगरी देवघर जाने के लिए सड़क मार्ग से जाने के बजाय ट्रेन से यात्रा करने का निर्णय लिया। विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय के किऊल स्टेशन से पटना-हटिया पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस ट्रेन से निकले। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान से प्रेरित कदम बताया। मंत्री ने कहा कि देश में लगातार बढ़ती ऊर्जा जरूरतों और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए जनप्रतिनिधियों को भी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बचत केवल सरकार की नीति नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। मंत्री ने कहा कि ट्रेन यात्रा न केवल सुरक्षित और सुविधाजनक है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक प्रभावी कदम है। जनप्रतिनिधियों को जनता से जुड़े रहना चाहिए और सामान्य नागरिकों की तरह यात्रा कर उनकी समस्याओं और अनुभवों को समझना चाहिए। ट्रेन यात्रा के दौरान कई यात्रियों ने भी मंत्री से मुलाकात की और विभिन्न स्थानीय मुद्दों को लेकर बातचीत की।
0
0
Report

श्रीगंगानगर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान शुरू, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा

Sri Ganganagar, Rajasthan:भारतीय जनता पार्टी श्रीगंगानगर जिले का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत आज सूरतगढ़ में विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर, दीप प्रज्वलन एवं वंदेमातरम् के सामूहिक गायन के साथ किया गया। भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ एडवोकेट ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का भाजपा का पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री छगन माहुर ने “कार्यपद्धति” विषय पर विस्तार से उद्बोधन दिया। छगन माहुर ने कार्यपद्धति के अंगों के रूप में बैठक, कार्यसमिति, कार्यशाला, प्रशिक्षण, प्रवास सहित अन्य संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा — “तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें ना रहें।” इस विचार को आत्मसात करते हुए पार्टी में कार्य करते समय राष्ट्र प्रथम की भावना को धारण कर संगठन और समाजहित में निरंतर कार्य करना ही प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह ने प्रशिक्षण वर्ग की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्रहित और सेवा भाव से कार्य करने वाला वैचारिक संगठन है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, विचारधारा एवं कार्यपद्धति से और अधिक सशक्त एवं जागरूक बनाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, जिला संगठन प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत, प्रशिक्षण वर्ग जिला प्रभारी शंकर सिंह राजपुरोहित, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल, श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, पूर्व विधायक श्री बलबीर सिंह लूथरा तथा प्रशिक्षण वर्ग जिला संयोजक रतन गणेश गढ़िया मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र गोदारा ने किया।
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर में ट्रक की टक्कर: महिला की मौत, बेटा-देवर घायल

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में बेटे और देور के साथ जा रही महिला को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत ।बेटा और देवर जख्मी।बेटे के मुंडन के लिए जा रही थी महिला । समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और देवर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों बाइक से मुंडन संस्कार कराने जा रहे थे, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतका की पहचान मधुबनी जिले के बेनीपट्टी निवासी श्याम शाह की पत्नी चंचल देवी के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल लोगों की पहचान मृतका के देवर दिनेश शाह और पुत्र आदित्य शाह के रूप में की गई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतका की सास मंजू देवी ने बताया कि पूरा परिवार मुंडन संस्कार के लिए जा रहा था। सभी लोग एक मार्शल वाहन में सवार थे, जबकि बहू, पोता और छोटा बेटा बाइक से आगे जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया।
0
0
Report

जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस विवाद: MLA संजीव सरदार के पहुँचते ही हंगामा फैल गया

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस एक बार फिर विवादों में घिर गई है. इस बार विवाद किसी आम व्यक्ति से नहीं, बल्कि पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार से जुड़ा है. मामला एक शिक्षक और उनके बेटे के साथ ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए गए व्यवहार को लेकर सामने आया है, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ. जानकारी के अनुसार पोटका विधानसभा क्षेत्र के एक शिक्षक अपने बेटे के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे र इसी दौरान टाटानगर स्टेशन के समीप बने ट्रैफिक चेक पोस्ट पर हेलमेट जांच अभियान चलाया जा रहा था. बताया जाता है कि जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने शिक्षक के बेटे को रोक लिया और नियम उल्लंघन के आरोप में 10 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया. जबकि शिक्षक के पास गाड़ी का सारा पेपर और हेलमेट भी लगाए थे सिर्फ पेपर का फोटो कॉपी था इधर विधायक संजीव सरदार एक कार्यक्रम के सिलसिले में बागबेड़ा क्षेत्र में मौजूद थे. इसी दौरान उन्हें मामले की जानकारी मिली. बताया जा रहा है कि विधायक ने फोन पर ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारियों से बात कर मामले को देखने और युवक को छोड़ने की मांग की. लेकिन ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने विधायक से कहा कि वे डीएसपी स्तर के अधिकारी से आकर बात करें. इसके बाद विधायक संजीव सरदार अपने समर्थकों और सहयोगियों के साथ सीधे टाटानगर ट्रैफिक चेक पोस्ट पहुंच गए. मौके पर विधायक ने ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए और पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई. इस दौरान वहां काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा. विधायक ने कहा कि ट्रैफिक जांच के नाम पर आम लोगों को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि एक जनप्रतिनिधि की बात तक को ट्रैफिक पुलिस नजरअंदाज कर सकती है, तो आम जनता के साथ किस तरह का व्यवहार किया जाता होगा. उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने की नसीहत दी. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली को लेकर चर्चा होती रही. कई लोगों ने आरोप लगाया कि शहर में ट्रैफिक जांच अभियान के दौरान कई बार नियम पालन के नाम पर लोगों से सख्ती और अभद्र व्यवहार किया जाता है. हालांकि ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी, लेकिन घटना ने एक बार फिर जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. बाइट.... संजीव सरदार, विधायक, पोटका। बाईट..... उमेश प्रसाद, डीएसपी, ट्रैफिक।
0
0
Report
Advertisement

एस के मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने रोजगार से जुड़ी शिक्षा पर बातचीत

Patna, Bihar:रजनीश पटना नोट मार्केटिंग की है Anchor एस के मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में काम करते आ रहे हैं.. और लोगों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने का काम कर रहे हैं ,इस दौरान इन्होंने राज्य के कई जिलों में प्रशिक्षण संस्थान खोला, लोगों को पैरामेडिकल,नर्सिंग , प्रबन्धन,कंप्यूटर,जर्नलिज्म, में प्रशिक्षित करते आ रहे है। ग्रुप के चेयरमैन एस, के मंडल ने जी मिडिया से खास बातचीत में रोजगार पुरक शिक्षा और नामांकन प्रक्रिया समेत सभी पहलुओं पर विस्तार से जानकार दी चैट विद एस के मंडल, चेयरमैन, एस के मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन
0
0
Report

नीट पेपरफुटी धाराशिव तक: बैनर से हड़कंप, CBI जांच की मांग

Dharashiv, Maharashtra:धाराशिवमध्ये नीट निकालाआधीच विद्यार्थ्यांच्या अभिनंदनाचे बॅनर लागल्याने खळबळ उभरली. खाजगी क्लास चालकावर संशयाचे सावट. “100 टक्के एमबीबीएस प्रवेश” चे आश्वासन देत स्पेशल बॅचची जाहिरात केली जात असल्याचा आरोप संस्थाचालकांनी नोंदवला. सीबीआय चौकशीची मागणी करत शिक्षण संस्थाचालक आक्रमक झाले. नीट पेपरफुटी प्रकरणाच्या धागेदोरे धाराशिवपर्यंत पोहोचल्याचा दावा करण्यात आला. संबंधित क्लास चालकावर गुन्हा दाखल करण्यासाठी पोलिसात तक्रार केली जाणार असल्याची माहिती समोर आली. अँकर: देशभर गाजत असलेल्या नीट पेपरफूटीन धागेदोरे आता धाराशिवपर्यंत पोहोचल्याचा संशय व्यक्त केला जातोय. नीट परीक्षेचा निकाल लागण्याआधीच काही विद्यार्थ्यांच्या अभिनंदनाचे बॅनर धाराशिवमध्ये झळकल्याचा दावा करण्यात आला. खाजगी क्लास चालावकाकडून “विद्यार्थी एमबीबीएसला पात्र ठरणार” असा दावा करण्यात आल्याची माहिती संस्थाचालक संघटनेचे अध्यक्ष सुधीर पाटील यांनी दिली. याप्रकरणी संबंधित क्लास चालकाची चौकशी करून गुन्हा दाखल करण्याची मागणी करण्यात येते. नीट पेपरफुटी प्रकरणामुळे देशभरात संताप असतानाच धाराशिवमध्येही संशयास्पद घडामोडी समोर आल्याचा दावा करण्यात आला. निकाल जाहीर होण्याआधीच काही विद्यार्थ्यांच्या अभिनंदनाचे बॅनर शहरात लागल्याने प्रश्न निर्माण झाले. दरम्यान, नीट पेपरफुटी प्रकरणातील आरोपी शिवराज मोटेगावकर हा दोन वर्षांपूर्वी धाराशिवमध्ये क्लासेस सुरू करण्याच्या तयारीत होता, अशी माहिती देखील समोर आली. आदर्श शिक्षण प्रसारक मंडळाच्या संस्थेमध्ये विद्यार्थ्यांच्या पालकांची आर्थिक चौकशी करण्यात आली होती. तसेच स्पेशल बॅचमध्ये प्रवेश घेतल्यास “100 टक्के एमबीबीएस प्रवेश” मिळवून देण्याचे आश्वासन दिल्याचा आरोप करण्यात आला. याप्रकरणी संबंधित क्लास चालकाची सीबीआय चौकशी व्हावी आणि गुन्हा दाखल करावा यासाठी पोलिसात तक्रार दाखल केली जाणार असल्याची माहिती दिली.
0
0
Report

दसूहा नगर निगम चुनाव के पहले फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

Hoshiarpur, Punjab:नगर कौंसिल चुनाव के मद्देनजर दसूहा पुलिस ने निकला फ्लैग मार्च। चुनाव दौरान शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। लोग बेफिक्र होकर वोट करें और शहर का माहौल शांतिपूर्ण बनाने रखें ( डीएसपी हरगुरदेव सिंह ) होशियारपुर के दसूहा में आज 26 तारीख को नगर कौंसिल चुनाव के मद्देनजर शहर में फ्लैग मार्च निकला गया। जानकारी देते हुए डीएसपी दसूहा हरगुरदेव सिंह ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर संदीप मालिक के दिशा निर्देशों पर आज एसएचओ दसूहा हरप्रेम सिंह, एसएचओ तलवाड़ा सतपाल सिंह के सहयोग से पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकला गया। इस फ्लैग मार्च में पुलिस अधिकारियों ने पूरे शहर का दौरा किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। डीएसपी हरगुरदेव सिंह ने लोगों से अपील की के वह नगर कौंसिल चुनाव के समय शहर में शांति बनाए रखें। पुलिस जनता की मदद के लिए हर समय तत्पर है। उन्होंने शरारती तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने चुनाव के समय या पहले शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसपर सख्त से सख्त कारवाही की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top