284001
श्याम बिहारी गुप्त जी का अभिनंदन, गौ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी
Jhansi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी गुप्त जी के अभिनंदन समारोह में झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि हमारी सनातन पद्धति में गौ माता को विशेष स्थान दिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि गुप्त जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के परिवारों में गौ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। समारोह में उपस्थित जनों ने भी गुप्त जी का स्वागत किया और गौ सेवा के महत्व पर चर्चा की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लातेहार के बरवाडीह के प्राचीन मंदिर में अज्ञात चोरों ने मुकुट-शेषनाग समेत चोरी
Latehar, Jharkhand:लातेहार बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय अन्तर्गत प्राचीन पहाड़ी मंदिर परिसर स्थित मां पार्वती मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। चोर मंदिर से मां पार्वती का मुकुट, शेषनाग सहित कई अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। मंदिर के पुजारी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मंदिर को निशाना बनाया। चोर मंदिर में प्रवेश कर मां पार्वती के मुकुट और शेषनाग समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु एसडीपीओ सह थाना प्रभारी राम लखन बरनवाल पुलिस बल के साथ मंदिर पहुंचे और मामले की छानबीन की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तीन नकाबपोश चोर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जाता है कि घटना से करीब आधे घंटे पहले पुलिस की पेट्रोलिंग टीम रोजाना की तरह मंदिर परिसर का निरीक्षण कर वापस लौटी थी। इसके बावजूद चोरों ने पुलिस गश्ती के बाद वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए जांच में जुटी है। प्राचीन मंदिर में हुई चोरी की इस घटना से श्रद्धालुओं में रोष है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।0
0
Report
कुरुक्षेत्र में हीरक जयंती समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू मुख्य अतिथि
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: हरियाणा की हीरक जयंती पर कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंची, इससे पहले राष्ट्रपति महोदय ने श्रीदेवी कूप भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना की व राष्ट्रपति महोदय सबसे अंत में गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आयोजित स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस कार्यक्रम में भी पहुंचेंगी कार्यक्रम में राज्यपाल प्रो.असीम घोष मुख्यमंत्री नायब सैनी, उनके मंत्रिमंडल के अनेक गणमान्य भी मौजूद0
0
Report
कौशांबी सड़क निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल, ग्रामीणों ने वीडियो से किया वायरल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में सड़क निर्माण की खुली पोल, झाड़ू और हाथ से उखड़ रही गिट्टी, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल किया। कौशांबी में सरकारी सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. सड़क पर बिछाई गई गिट्टी की मजबूती जांचने के लिए ग्रामीणों ने ऐसा तरीका अपनाया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. ग्रामीण सड़क पर झाड़ू मारते नजर आ रहे हैं और झाड़ू लगाते ही गिट्टी उखड़ने लगी. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में डामर और अन्य सामग्री की गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है. दरअसल, सिराथू तहसील क्षेत्र में घटमापुर से जवाई और उदहिन बुजुर्ग से नादिन का पुरवा गांव तक सड़क निर्माण कराया जा रहा है. निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही ग्रामीणों ने इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठा दिए हैं. ग्रामीणों ने सड़क पर झाड़ू मारकर और हाथ से गिट्टी उखाड़कर वीडियो बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में गिट्टी का झाड़ू और हाथ से उखड़ना दिखाई दे रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में डामर की मात्रा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है. उनका कहना है कि जब सड़क की गिट्टी हाथ और झाड़ू से उखड़ रही है, तो यह सड़क कितने दिन टिक पाएगी. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
बहराइच: सुबह इंडियन बैंक के सायरन से इलाके में हड़कंप, वीडियो वायरल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, सुबह सुबह अचानक बजने लगा बैंक का सायरन,इलाके में मचा हड़कंप, ख़बर बहराइच से है, जहाँ थाना खैरीघाट इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह तड़के अचानक इंडियन बैंक का सायरन बजने लगा,जिसकी तेज आवाज से बैंक के आसपास के लोगों की नींद उड़ गयी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, वायरल हो रहा वीडियो इण्डियन बैंक शाखा मटेरा कलां बेहड़ा बाजार का है,जहाँ सुबह तड़के से काफी देर तक अनवरत सायरन बजता रहा है,0
0
Report
राम जन्मस्थान के बारे में ST Hasan के बयान पर भाजपा प्रवक्ता पल्लवी सिंह ने निंदा की
Lucknow, Uttar Pradesh:भाजपा प्रवक्ता पल्लवी सिंह बाइट एस टी हसन के बयान की निंदा की सपा के पूर्व सांसद का विवादित बयान सपा नेता एस. टी. हसन कहते हैं, " रामचंद्र जी हमारे देश के एक महान महापुरुष थे, और करोड़ों लोग उनके अनुयायी हैं। हम भी उनका सम्मान करते हैं। उनका जन्म भारत में हुआ था, लेकिन उनके जन्म की सटीक जगह पता नहीं है। अंग्रेजों ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद वाली जगह पर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विवाद पैदा करने के लिए एक बीज बोया था, और यह बात भी सामने आ चुकी है। यह माना गया है कि 1948 में वहां मूर्तियां रखी गई थीं..." अयोध्या में 12 से अधिक मंदिर हैं जो दावा करते हैं कि राम वहां पैदा हुए। दक्षिण में भी एक अयोध्या है, वहां के लोग भी यही दावा करते हैं। ऐसे में वास्तविक बात कोई नहीं जानता कि राम कहां पैदा हुए।0
0
Report
दिल्ली जाते कांग्रेस कार्यकर्ता
Jaipur, Rajasthan:दिल्ली जाते कांग्रेस कार्यकर्ता0
0
Report
Advertisement
इमरान मसूद ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग; अदालत भी कदम उठाएगी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा, "ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना पड़ेगा। सब कुछ साबित हो चुका है। वो कब तक इस्तीफा नहीं देंगे?...कोर्ट उनसे (इस्तीफा)लेगा। उनकी चोरी पकड़ी गई है और सब साबित हो चुका है..."0
0
Report
नरेंद्र कश्यप ने INDIA गठबंधन पर तंज, कहा रैलियों से कुछ नहीं मिलेगा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, "INDIA गठबंधन गठबंधन दिखता कहाँ है? अलग-अलग चुनाव लड़ते हैं, एक दूसरे के खिलाफ बातें करते हैं, अपने आप को बड़ा दूसरे को छोटा बनाने का प्रयास करते हैं। केवल दिल्ली की जनता को परेशान करना, अराजकता पैदा करना, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देना, यदि यही गठबंधन की रैली का लक्ष्य है, तो देश के लोग इसको नकारते हैं और इन रैलियों से कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है."0
0
Report
महराजगंज: प्रेमी से शादी की जिद पर युवती टावर पर चढ़ी, पुलिस उतारने में जुटी
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के बरवाभोज गांव में आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। युवती के टावर पर चढ़ने की खबर जैसे ही गांव में फैली मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही नौतनवा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मी युवती को समझाने-बुझाने और सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक नौतनवा थाना क्षेत्र के लोहसी गांव के रहने वाली मनीषा का गांव से ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसमें लड़की के घर वालों की शिकायत के बाद लड़के के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था और उसे जेल भेज दिया गया था वही जेल से छूटने के बाद लड़की अपने घर वालों से उसी लड़के से शादी करने के जिद में थी लेकिन घर वाले लड़की का कही और शादी करवाना चाहते थे इसके बाद आज सुबह 4:00 के करीब लड़की अपने घर से बरवाभोज गांव पहुंचकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई । सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर लड़की को समझाने बुझाने और नीचे उतरने का प्रयास में जुटी हुई है लेकिन अभी भी लड़की अपने जिद पर अड़ी हुई है और मोबाइल टॉवर पर चढ़ी हुई है। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस युवती को सुरक्षित नीचे उतारने में कब तक कामयाब होती है। वॉक थ्रू ऑन मोबाइल टावर0
0
Report
Advertisement
आराधना मिश्रा मोना ने रामलीला मैदान में INDIA रैली को लोकतंत्र बचाने लड़ाई कहा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने रामलीला मैदान में होने वाली INDIA गठबंधन की रैली पर कहा, "आज यह देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है और इसमें कांग्रेस का हर कार्यकर्ता, सामान्य नागरिक न्याय योद्धा राहुल गांधी के साथ, कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ, INDIA गठबंधन के साथ अपने वोट के अधिकार की सुरक्षा के लिए इस संघर्ष में सब एकजुट हो गए हैं...कांग्रेस पार्टी ने लगातार यह बात कही है कि ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफा दें और अगर वो इस्तीफा नहीं देंगे तो उन पर महाभियोग चलाया जाएगा...मैं इतना कहूंगी कि आज रामलीला मैदान में इतिहास रचा जाएगा..."0
0
Report
बच्चा गैंडा झूमता दौड़ता कैमरे के सामने, जंगल में मस्ती का नजारा
Noida, Uttar Pradesh:Baby rhino zoomies.0
0
Report
नारायणपुर पुलिस का माड़ परियोर अभियान: युवाओं को फाइटर भर्ती की मुफ्त ट्रेनिंग
Narayanpur, Jharkhand:बस्तर फाइटर बनकर देश और समाज की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नारायणपुर पुलिस द्वारा माड़ परियोर अभियान के तहत युवक-युवतियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर भर्ती की तैयारी कराई जा रही है। बस्तर के दूरस्थ और अंदरूनी क्षेत्रों में प्रतिभाओं को अवसर देने के उद्देश्य से नारायणपुर पुलिस ने यह पहल की है। अभियान के तहत युवाओं को शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। खास बात यह है कि जिले के आत्मसमर्पित युवा और गोपनीय सैनिक भी बस्तर फाइटर भर्ती के लिए शारीरिक अभ्यास में शामिल होकर अभियान का लाभ ले रहे हैं। पुलिस विभाग के साथ भूतपूर्व सैनिक भी युवाओं को प्रशिक्षण देने में योगदान दे रहे हैं। माड़ परियोर अभियान युवाओं को रोजगार और बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रहा है। इस पहल से स्थानीय युवाओं के बस्तर फाइटर बनने के सपनों को नई उड़ान मिल रही है。0
0
Report
Advertisement
बच्चे ऑरंगुटान अभी चढ़ना नहीं सीखते, मां की भूमिका अहम
Noida, Uttar Pradesh:Baby orangutans don't know how to climb right away; their mother teaches them. This is why the mother's role is so important in all species, including orangutans.0
0
Report
Brajesh Pathak का निशाना: वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Brajesh Pathak (Deputy Chief Minister, Uttar Pradesh) On India Alliance's Rally Against Vote Theft/ Rahul Gandhi's Remarks On 2024 Lok Sabha Elections/ Pm Modi's Remarks On Opposition's Alleged Plot To Divide The Country/ Azam Khan's Arrest After Release On Bail इंडिया गठबंधन के लोग कुछ भी प्रयास कर लें। यह अलोकतांत्रिक तरीका देश के लोग कभी स्वीकार नहीं करेंगे। संवैधानिक संस्थाओं पर उंगली उठाना इनका एक सगल बन गया है। लोकतंत्र पर जिस ढंग से बाबा साहब भीमराव अंबेडкер जी ने बको संदेश देने का काम किया। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान के अनुरूप हम सब माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं इनको पता है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इनकी दाल गलने वाली नहीं है। फेस सेविंग के लिए तरह तरह बयानबाजी बहाने बना रहे हैं और केवल कुछ चंद लोग जुट करके केवल मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसा कार्य कर रहे हैं। जनता इन्हें कभी समर्थन नहीं देगी। Rahul Gandhi's Remarks On 2024 Lok Sabha Elections देखेंगे संवैधानिक संस्थाओं पर इस प्रकार का सवाल उठाना जनता इन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी। अच्छी तरह आप जानते हैं कि देश विरोधी ताकतें पर्दे के पीछे से इस प्रकार के खड़ंत रच रही हैं और बांग्लादेश के बारे में तो इन्हीं के नेताओं ने बोला है। रिजिम चेंज जैसी घटनाएं बात करना बहुत दुखद है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भरोसा करना चाहिए और भारत का लोकतंत्र बहुत मजबूत है। ये लोग कभी कुछ नहीं कर पाएंगे। Azam Khan's Arrest After Release On Bail ये मामला तो आप जानते हैं अदालत में है, अदालत की प्रक्रिया में हम लोग को हस्तक्षेप नहीं करेंगे।0
0
Report
लुधपुरा ग्राम पंचायत बहिष्कार का आह्वान; भ्रष्टाचार के आरोप
Dholpur, Rajasthan:लुधपुरा के ग्रामीणों ने सरपंची चुनाव में बहिष्कार की चेतावनी दी है। आक्रोशित युवाओं का आरोप है कि गांव के विकास कार्यों में ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है। उपखंड स्तरीय अधिकारी भी जिम्मेदार हैं। शुक्रवार को गांव के एक युवक की टेंपो पोखर में डूबने से मौत हो गई। ऐसे में सभी ग्रामीणों ने एकमत होकर सरपंची चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है। मृतक भीकम लोधा के भतीजे गौरव ने बताया कि आज उनके चाचा इस दुनिया में नहीं हैं, जिसका जिम्मेदार ग्राम पंचायत का प्रशासन है। जिन्होंने कई बार कागजों में सड़क बनाई, पोखर का जीर्णोद्धार कराया लेकिन हकीकत में कोई काम नहीं हुआ। अगर पोखर की दीवार बनी होती या सड़क में गड्ढे और अवस्था जर्जर नहीं होती तो उनके चाचा का टेंपो पोखर में नहीं जाता। chacha के जाने के बाद उनके परिवार में पत्नी और छोटे-छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं क्योंकि वह परिवार के इकलौती कमाने वाले थे। गांव के जीतू लोधा और शेर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हुई घटना के बाद सभी ग्रामीणों ने एकमत होकर यह निर्णय लिया है कि आगामी पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया जाए। गांव में कोई भी व्यक्ति मतदान नहीं करेगा। जब तक प्रशासनिक अधिकारी गांव में आकर ग्रामीणों से वार्ता नहीं करते हैं तब तक उनका यह विरोध जारी रहेगा। लुधपुरा गांव के ग्रामीणों की मांग है कि गांव को जाने वाली कच्ची सड़क जो कागज में पक्की बनी हुई है उसे पक्का किया जाए, सड़क किनारे बनी पोखर का जीर्णोद्धार किया जाए और उसके चारों तरफ पक्की दीवार बनाई जाए। जिन लोगों ने भी कागजों में भ्रष्टाचार किया है उनकी जांच की जाए। मृतक भीकम पुत्र किशनलाल के परिवार को आर्थिक मदद दी जाए। प्रशासन द्वारा उनकी मांगों पर त्वरित और सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामवासी उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।0
0
Report
Advertisement
