284002
झांसी स्टेशन पर उत्तर मध्य रेलवे के वाणिज्य प्रबंधक ने किया निरीक्षण, QR-CODE से भुगतान पर जोर
Jhansi, Uttar Pradesh:उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ब्रजेन्द्र कुमार ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के साथ वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन और मालगोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खान-पान इकाईयों, वाणिज्य कार्यालयों, वेटिंग रूम, बुकिंग और आरक्षण कार्यालयों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुपरवाइजर और स्टाफ को QR-CODE के माध्यम से टिकट भुगतान को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर नगर निगम का स्वच्छ जयपुर: वॉल्ड सिटी में खास सफाई और फॉगिंग अभियान
Jaipur, Rajasthan:स्वच्छ जयपुर-स्वस्थ जयपुर अभियान के तहत नगर निगम ने वॉल्ड सिटी के किशनपोल और हवामहल जोन में विशेष सफाई अभियान चलाया। छोटी चौपड़ से सुबह 7 बजे शुरू हुआ अभियान करीब चार घंटे तक चला। निगम आयुक्त ओम कसेरा ने खुद ई-रिक्शा और पैदल घूमकर शहर की संकरी गलियों और बाजारों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। आयुक्त के साथ अतिरिक्त आयुक्त, किशनपोल और हवामहल जोन के डीसी, डीसी हेल्थ और डीसी विजिलेंस सहित निगम की टीम मौजूद रही। अभियान के दौरान विशेष सफाई के साथ फॉगिंग भी कराई गई। मानसून के बाद डेंगू, मलेरिया समेत मच्छरजनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए फॉगिंग पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने खुले कचरा डिपो तत्काल साफ कराने के निर्देश दिए। साथ ही कचरा संग्रहण और परिवहन व्यवस्था को सुचारू रखने तथा बहते सीवर और नालों की नियमित सफाई के निर्देश अधिकारियों को दिए। आयुक्त ने कहा कि सफाई और फॉगिंग केवल एक दिन का अभियान नहीं रहेगा। इसी तरह के विशेष अभियान नियमित रूप से जयपुर के सभी 13 जोन में चलाए जाएंगे। निगम ने आमजन से भी कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और आसपास सफाई बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। पहला चरण सांगानेर-मानसरोवर में: अभियान का पहला चरण 25 अगस्त को सांगानेर और मानसरोवर जोन से शुरू किया गया था। दूसरे चरण में गुरुवार को वॉल्ड सिटी को शामिल किया गया: आयुक्त, नगर निगम जयपुर0
0
Report
हॉस्पिटल में पहली बार लिम्फेडेमा सर्जरी: नागौर के मरीज को सफल लिम्फ नोड ट्रांसफर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के HCG कैंसर हॉस्पिटल में पहली बार लिम्फेडेमा सर्जरी की गई है। नागौर के 61 वर्षीय मरीज को पिछले 15 साल से बाएं पैर में गंभीर सूजन की समस्या थी। लगातार सूजन के चलते मरीज को चलने-फिरने और रोजमर्रा के काम करने में काफी परेशानी हो रही थी। कई उपचार आजमाने के बावजूद राहत नहीं मिली। जांच के बाद डॉक्टरों ने मरीज के लिए वास्कुलराइज़्ड लिम्फ नोड ट्रान्सफर सर्जरी को उपयुक्त माना। इस प्रक्रिया में मरीज के शरीर के एक हिस्से से स्वस्थ लिम्फ नोड टिश्यू लेकर प्रभावित हिस्से में प्रत्यारोपित किया जाता है, जिससे लिम्फ फ्लूइड की निकासी बेहतर करने में मदद मिलती है। सर्जरी के दौरान मरीज के दाएं कंधे से स्वस्थ लिम्फ नोड टिश्यू लेकर उसे पिंडली में प्रत्यारोपित किया गया। माइक्रोसर्जिकल तकनीक से छोटी रक्त वाहिकाओं को जोड़ा गया। सर्जरी डॉ. सौरभ गर्ग और डॉ. मनीष जैन ने की, जबकि डॉ. गौरव गोयल और डॉ. विकास लाखोटिया का भी अहम सहयोग रहा। अस्पताल के मुताबिक सर्जरी बिना किसी जटিলता के सफल रही। बाइट- डॉ. सौरभ गर्ग, HCG (चश्मे में) बाइट- डॉ. गौरव गोयल, HCG (बिना चश्मे में)0
0
Report
संयुक्त किसान मोर्चा नेताओं की चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस के साथ बैठक
Chandigarh, Chandigarh:ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਦੇ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ ਬੈਠਕ ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਪੀ ਐਸ ਪੀ ਸੀ ਐਲ ਦੇ ਗੈਸਟ ਵਿਖੇ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਬੈਠਕ ਸਤੰਬਰ ਮਹੀਨੇ ਵਿੱਚ ਲੱਗਣ ਵਾਲੇ ਮੋਰਚੇ ਦੀ ਜਗ੍ਹਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਬੈਠਕ ਬੈਠਕ ਵਿਚ ਡੀ ਆਈ ਜੀ ਰੋਪੜ ਰੇਂਜ ਡਾ ਨਾਨਕ ਸਿੰਘ , ਐਸ ਐਸ ਪੀ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਸਮੇਤ ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੋਰ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਬੈਠਕ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ नगर निकाय चुनाव: नामांकन पहले दिन 40 से अधिक दावेदार दाखिल
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ में निकाय चुनाव के नामांकन शुरू, पहले दिन 40 से अधिक दावेदारों ने लिए फॉर्म रामगढ़। नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर रामगढ़ नगरपालिका में गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह 10 बजे से रामगढ़ एसडीएम कार्यालय में नगर पालिका पार्षद पद के लिए नामांकन फॉर्म लेने और जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन शुरू होते ही विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार एसडीएम कार्यालय पहुंचने लगे। दोपहर एक बजे तक 40 से अधिक दावेदार नामांकन फॉर्म ले चुके थे। निर्वाचन विभाग की ओर से नामांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एसडीएम कार्यालय में अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। प्रत्येक काउंटर पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जहां प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं। नामांकन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम कार्यालय के बाहर रामगढ़ थाना पुलिस का भारी जाब्ता तैनात किया गया। पुलिसकर्मी कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में निगरानी करते नजर आए। रामगढ़ एसडीएम सुभाष यादव ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए 27 अगस्त से पार्षद पद के नामांकन शुरू किए गए हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। मतदान 9 सितंबर को कराया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही रामगढ़ नगरपालिका कार्यालय में भी चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों की भीड़ बढ़ गई। प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने से पहले नगरपालिका से आवश्यक एनओसी सहित अन्य जरूरी दस्तावेज प्राप्त करने होंगे। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही नामांकन प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही रामगढ़ के विभिन्न वार्डों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। संभावित प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। बाइट: सुभाष यादव, एसडीएम रामगढ़0
0
Report
कांकेर के भानुप्रतापपुर में गांजे की खेती का मामला: 844 पौधे के साथ आरोपी गिरफ्तार
Kurustikur, Chhattisgarh:एंकर - कांकेर के भानुप्रतापपुर में गांजा के पौधे उगाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने खेत में सब्जियों के बीच गांजे के 844 पौधे उगाये थे। मामला ग्राम भूर्सातरहुल गांव का है। आरोपी सुभाष कोरोटी ने तस्करी के उद्देश्य से अरहर और चेंच भाजी के बीच गांजे के पौधे उगा रखे थे। जिसे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जप्त किया और आरोपी को नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। वहीं ग्राम वासियों ने भी गांजे की खेती को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बाइट - रामलाल कोरोटी - ग्राम पटेल बाइट - फुलमत बाई - ग्रामीण बाइट - अम्बर सिंग भदौरिया - थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर0
0
Report
सीआईएसएफ की 8वीं रिजर्व बटालियन में रक्षाबंधन: जवानों को बच्चों ने राखी बांधी
Jaipur, Rajasthan:CISF 8वीं आरक्षित वाहिनी में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने देश की सुरक्षा में तैनात जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और जवानों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। जवानों ने बच्चों के इस स्नेह को आत्मीयता से स्वीकार किया। परिसर में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। ब्रह्माकुमारी रोजी बहन ने CISF के जवानों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। उन्होंने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। रोजी बहन ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक नहीं, बल्कि एक-दूसरे की सुरक्षा, सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में तैनात जवान देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके साथ रक्षाबंधन मनाना उनके प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना दर्शाता है। बच्चों और जवानों ने रक्षाबंधन के इस आयोजन को यादगार बताया। समारोह ने देशसेवा, भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।0
0
Report
Advertisement
ईद-ए-मिलादुन्नबी जुलूस में नियम उल्लंघन, FIR दर्ज
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग ईद-ए-मिलादुन्नबी जुलूस में नियमों की अनदेखी, एफआईआर मामला दर्ज निर्धारित समय सुबह 6 से 9 बजे तक था जुलूस का आयोजन आरोप है कि जुलूस सुबह 11 बजे के बाद भी निर्धारित रूट पर निकाला गया समय सीमा और निर्धारित शर्तों की अवहेलना का आरोप शहर सीरतुन्नवी कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद सोहैल सेठी, संजय नगर आरडी समिति, राष्ट्रीय हुसैनी सेना समिति, चिश्तिया ग्रुप रहमानिया चौक समिति, बैजनाथ पारा समिति के अलावा कुछ अन्य समितियों के सदस्यों मामला जुलूस के चलते शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने का आरोप सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 223 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की0
0
Report
हनुमानगढ़ के गुड़िया गांव में नशा तस्कर की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : गुड़िया गांव में नशा तस्कर की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति फ्रीज,एसपी बी आदित्य के निर्देशन में की गई बड़ी कार्रवाई,तस्कर सिकंदर के भाई सोहेल खान का रिहायशी मकान फ्रीज,करीबन 249 वर्गगज में बना मकान हुआ फ्रीज. बिना अनुमति संपत्ति बेचना या ट्रांसफर गैर-कानूनी,आदेश का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई,सोहेल खान पर एनडीपीएस एक्ट के 5 मामले है दर्ज,0
0
Report
मकराना में मोटरसाइकिल-कार टक्कर: एक की मौत, दूसरा घायल
Didwana, Rajasthan:मकराना के ओम कॉलोनी निवासी रामस्वरूप उपाध्याय पुत्र पूनमचंद उपाध्याय उम्र 40 वर्ष अपने भाई नंदकिशोर पुत्र पूनमचंद उम्र 38 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मकराना से बिदियाद की ओर जा रहे थे। इस दौरान घाटी में सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उप जिला चिकित्सालय मकराना पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रामस्वरूप उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया। वहीं नंदकिशोर के दोनों पैरों में फ्रैक्चर सहित गंभीर चोटें बताई गईं। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया। रामस्वरूप के शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस हादसे के कारणों तथा दुर्घटना में शामिल कार के संबंध में जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
Advertisement
कोटा नगर निकाय चुनाव: वार्ड 99 से आम आदमी पार्टी का दाखिला शुरू
Kota, Rajasthan:कोटा.. नगर निकाय चुनाव के लिए कोटा जिले की 5 नगरपालिकाओं और नगर निगम क्षेत्र में गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन वार्ड 99 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुनील शर्मा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सुनील शर्मा ने वार्ड के विकास, साफ-सफाई और स्थानीय समस्याओं के समाधान को प्रमुख मुद्दा बताया। वहीं पूर्व पार्षद नरेंद्र बिरला भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन फार्म लेने पहुंचे। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट विनोद कुमार मल्होत्रा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के लिए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। नगरपालिकाओं में 5 रिटर्निंग अधिकारी और नगर निगम के लिए 10 सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नामांकन सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक होंगे और प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी। अवकाश के चलते उम्मीदवारों के पास नामांकन के लिए केवल तीन दिन रहेंगे।0
0
Report
करेली में महंगाई के खिलाफ नगर कांग्रेस का मोर्चा, सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर के करेली में बढ़ती महंगाई के खिलाफ नगर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां और सरकार विरोधी नारों के साथ करेली की सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि पेट्रोल-डीजल से लेकर रोजमर्रा की खाद्य सामग्री की कीमतें आसमान छू रही हैं। रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहार के मौके पर शक्कर, प्याज और जरूरी सामान महंगे होने से आम परिवारों और बहनों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जनता महंगाई की मार झेल रही है और सरकार बेपरवाह बनी हुई है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जरूरी चीजों और ईंधन के दामों पर जल्द लगाम नहीं लगाई, तो इस आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।0
0
Report
बैतूल के सरकारी स्कूल सुधारेगा शिक्षा संजीवनी अभियान; 2284 विद्यालयों में उन्नयन योजना
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में शासकीय विद्यालयों की तस्वीर बदलने के लिए शिक्षा संजीवनी अधोसंरचना विकास अभियान की शुरुआत की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की पहल को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने जनभागीदारी से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और सरकारी स्कूल ऑन में पर्याप्त सुविधा महिया करवाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत समाज, जनप्रतिनिधि, संस्थाएं और प्रशासन मिलकर सरकारी स्कूलों के समग्र विकास में भागीदारी निभाएंगे। जिले के 2284 शासकीय विद्यालयों को चिन्हित किया गया है। पहले चरण में 415 स्कूलों में लगभग 18 से 20 करोड़ रुपये की लागत से अधोसंरचना विकास कार्य शुरू होंगे। प्रत्येक विद्यालय में आवश्यकता के अनुसार पेयजल, शौचालय, भवन मरम्मत, फर्नीचर, विद्युतीकरण, बाउंड्रीवाल, अतिरिक्त कक्ष और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कलेक्टर ने बताया कि 5 सितम्बर शिक्षक दिवस से विकास कार्यों का शुभारंभ होगा और हर सप्ताह करीब 100 विद्यालयों में काम शुरू किया जाएगा। लक्ष्य है कि नवंबर 2026 तक प्रथम चरण के सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं। अभियान के तहत अब तक 271 विद्यालयों में विकास कार्य आवंटित किए जा चुके हैं। 600 से अधिक नागरिक और संस्थाएं सहयोग के लिए आगे आई हैं। उर्वरक विक्रेता संघ ने 10 स्कूलों, जबकि एक शुगर मिल ने 5 विद्यालयों के विकास का जिम्मा लेने की सहमति दी है। वहीं शिक्षा संघों ने 9000 से अधिक डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। विधायक हेमंत खंडेलवाल ने स्वयं 10 शासकीय विद्यालयों के समग्र विकास की जिम्मेदारी लेने की घोषणा की। उन्होंने निजी विद्यालयों से भी सरकारी स्कूलों को गोद लेकर शिक्षा की गुणवत्ता, तकनीक और नवाचार में सहयोग करने का आह्वान किया। साथ ही विद्यालयों के निर्माण कार्यों में स्थानीय जनजातीय संस्कृति की झलक शामिल करने पर भी जोर दिया गया है। प्रशासन का दावा है कि शिक्षा संजीवनी केवल भवन निर्माण का अभियान नहीं, बल्कि समाज और विद्यालयों के बीच मजबूत साझेदारी का मॉडल है, जो बच्चों के बेहतर भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।0
0
Report
Advertisement
केमरा गांव में विवाद, लाठी-डंडे से दो घायल; डॉक्टर ग्वालियर रेफर
Morena, Madhya Pradesh:केमरा गांव में दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे चले; दो घायल, ग्वालियर रेफर। मुरैना। सरायछौला थाना क्षेत्र के ग्राम केमरा में खेत पर जा रहे दीपू और सहदेव को पकड़ कर मारपीट कर दी। दो पक्षों में विवाद के दौरान लाठी-डंडे चलने से दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान दीपू फौजी और सहदेव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के सिर में गम्भीर चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। इधर, पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
पीएम मोदी का खेलो इंडिया Dialogue: युवाओं में खेल के प्रति जोश बढ़ा
Babhandih, Jharkhand:पलामू के हुसैनाबाद स्थित एके सिंह डिग्री कॉलेज में ‘खेलो इंडिया डायलॉग—खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के खिलाड़ियों, युवाओं और विशिष्ट लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं में खेल के प्रति ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, कॉलेज के सचिव प्रफुल्ल सिंह सहित कई गणमान्य लोग और युवा मौजूद रहे। कॉलेज के सचिव प्रफुल्ल सिंह ने कहा कि वर्ष 2036 में भारत में ओलंपिक की मेजबानी का लक्ष्य देश के सामने है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयास है कि भारत के खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक जीतें और देश की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिले। इसके लिए जरूरी है कि देश का हर युवा अपने खेल के प्रति सजग हो और खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा निखारने का उचित अवसर मिले। ‘खेल की बात पीएम के साथ’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री देशभर के युवाओं से सीधे संवाद कर them खेल के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच खेलों को लेकर जागरूकता बढ़ाना, उनमें ऊर्जा का संचार करना और देश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।0
0
Report
जयप्रकाश ने स्लम बस्ती में राखी बंधवाकर महिलाओं के लिए योजनाओं का भरोसा जताया
New Delhi, Delhi:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री जयप्रकाश ने आज स्लम बस्ती में जाकर बहनों से राखी बंधवाई साथ ही केंद्र सरकार के द्वारा और दिल्ली सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा رہی योजनाओं के बारे में बताया किस तरह भाजपा सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए योजनाएं चल रही हैं0
0
Report
Advertisement
