284003
झांसी में वीरांगना लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर शीतल जल एवं शरबत का हुआ वितरण
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी सिविल डिफेंस कोर ने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर शहर के सीपरी बाजार में भीषण गर्मी के मद्देनजर लगभग 2000 लोगों को शीतल जल और शरबत वितरित किया और अतिथि डॉक्टर सील कुमार कोपरा, डिप्टी चीफ वार्डन एवं सुनील कुमार सिंह वरिष्ठ सहायक नियंत्रण नगरा प्रभाग राज कुमार साहू के सौजन्य से ये वितरण हुआ था।। आपको बता दें कि इस अवसर पर वार्डन आनंद कुमार सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जौनपुर: सफदरगंज तिराहे पर गोलीबारी, युवक गंभीर घायल, चचेरे भाई भी घायल
Jaunpur, Uttar Pradesh:कार रोककर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीने में लगी गोली साथी भी घायल थार और अर्टिगा से पहुंचे हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम, सफदरगंज तिराहे पर मचा हड़कंप जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सफदरगंज तिराहे के पास कार सवार युवक पर बदमाशों نے अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने से 28 वर्षीय विपिन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद अंश के पैर में भी गोली लग गई। गंभीर हालत में विपिन को जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है。 बताया जा रहा है कि बाबरखा गांव निवासी मेहीलाल यादव के पुत्र विपिन यादव अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से भटेवरा गांव की ओर से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह करंजाकला क्षेत्र में सफदरगंज तिराहे के समीप पहुंचे, तभी एक थार और अर्टिगा कार ने उनकी गाड़ी को रास्ते में रोक लिया。 दोनों वाहनों से कुछ युवक नीचे उतरे और विपिन भी कार से बाहर आ गए। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर थार सवार युवकों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी。 फायरिंग के दौरान एक गोली विपिन के सीने में जा लगी, जबकि दूसरी गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई। इसी दौरान कार में मौजूद उनके चचेरे भाई अंश के पैर में भी गोली लग गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। लोगों की भीड़ बढ़ती देख हमलावर थार और अर्टिगा में सवार होकर मौके से फरार हो गए。 घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद विपिन यादव की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जबकि अंश का उपचार किया जा रहा है。 घटना की सूचना मिलते ही सरायख्वाजा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों और उनके वाहनों की पहचान की जा सके। पुलिस घटना के पीछे के कारणों का भी पता लगाने में जुटी है。 थानाध्यक्ष राजेश सिंह के अनुसार, फायरिंग की घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
सSingrauli में तेज रफ्तार का कहर, पत्नी की मौत सहित घायल साले
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग: तेज रफ्तार का कहर, एक वाहन ने बाइक सवारों को रौदा। बाइक में सवार थे पति, पत्नी और साला; ससुराल जा रहा था व्यक्ति। घटनास्थल पर ही पत्नी की दर्दनाक मौत, जबकि पति और साला गंभीर रूप से घायल। घायलों को सीधी जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया। उपचार के दौरान पति की भी मौत। साले का अस्पताल में इलाज जारी है, हालत गंभीर। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची, चितरंगी थाना क्षेत्र के कर्थुआ की घटना0
0
Report
पंचकूला में ब्रेन डेड पर दान की मिसाल: अंगों ने कई दिलों को नया जीवन दिया
Panchkula, Haryana:पंचकूला किसी के लिए जीवन का अंत, किसी और के लिए नई जिंदगी की शुरुआत बन सकता है। इसी मानवीय भावना और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल आज पंचकूला में देखने को मिली, जब कमांड अस्पताल, चंडीमंदिर कैंट में एक आर्मी कर्मी की पत्नी को ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद परिवार ने अंगदान की सहमति दी। परिवार के इस साहसिक और मानवीय निर्णय को सफल बनाने के लिए पंचकूला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जीवनरक्षक अंगों को निर्धारित समय में उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पंचकूला में विशेष ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार, कमांड अस्पताल चंडीमंदिर से एक किडनी को पीजीआईएमएस रोहतक पहुंचाया जाना था, जिसके लिए चंडीमंदिर से पंचकूला के रास्ते रोहतक तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। वहीं हृदय को निर्धारित गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कमांड अस्पताल चंडीमंदिर से चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक दूसरा ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया, ताकि फोर्टिस अस्पताल की हार्ट रिट्रीवल टीम द्वारा अंग को समय पर आगे ले जाया जा सके। जिसमें पंचकूला पुलिस द्वारा चंडीमंदिर से पुराना पंचकूला के रास्ते जीरकपुर बॉर्डर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। अंगदान की प्रक्रिया में समय का विशेष महत्व होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने एसएचओ ट्रैफिक वरिंदर कुमार की अगुवाई में रुट पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया। पुलिस टीमों ने मार्ग पर विशेष निगरानी रखते हुए यह सुनिश्चित किया कि एंबुलेंस को कहीं भी अनावश्यक रुकावट का सामना न करना पड़े और जीवनरक्षक अंग निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। चूंकि दोनों रूट अलग-अलग जिलों से होकर गुजरते हैं, इसलिए संबंधित जिलों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि अंगदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा में से एक है और ऐसे मामलों में एक-एक सेकंड की कीमत होती है। पुलिस का कर्तव्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय मानव जीवन की रक्षा के लिए हर संभव सहयोग देना भी है। ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से जीवनरक्षक अंगों को समय पर पहुंचाना इसी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अंगदान करने वाले परिवार का निर्णय समाज के लिए प्रेरणादायक है और इससे कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिलने की उम्मीद है। अंगदान करने वाले परिवार के इस सराहनीय निर्णय को सफल बनाने में पुलिस, अस्पताल प्रशासन, मेडिकल टीम और संबंधित जिलों की समन्वित भूमिका महत्वपूर्ण रही।0
0
Report
Advertisement
संभल । चन्दौसी में HS की खुलेंआम दबंगई का वीडियो वायरल . पुलिस पर उठे सवाल ।
Maulagarh, Uttar Pradesh:संभल । चंदौसी कोतवाली इलाके में कानून से बेखौफ दबंग की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ..वायरल वीडियो में दबंग उस्तरा लहरा कर खुलेंआम इलाके में दिखाई दबंगई दिखाते हुए मोहल्ले के लोगों से जमकर गालीगलौच करता दिखाई दे रहा है । बायरल वीडियो हिस्ट्री शीटर बदमाश सोनू का बताया जा रहा है । मोहल्ले के एक परिवार ने दबंग के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी है .. हिस्ट्री शीटर बदमाश की खुलेआम दबंगई के वायरल वीडियो से पुलिस पर सवाल उठ रहे है । चंदौसी कोतवाली इलाके के कुरेशी यान मोहल्ले का बताया जा रहा है वायरल वीडियो .. पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।0
0
Report
धनबाद भू-धंसान: 12 वर्षीय विक्रम की मौत के बाद आक्रोश, मुआवजे की मांग तेज
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 10 नंबर में मंगलवार को हुए भीषण भू-धंसान की घटना के बाद लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। भू-धंसान में कई घर जमींदोज हो गए थे, जबकि हादसे में 12 वर्षीय किशोर विक्रम की मौत हो गई थी और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने करीब 14 घंटे तक सड़क जाम कर विरोध जताया था। पोस्टमार्टम के बाद मृतक किशोर के शव लेकर परिवार और स्थानीय नेता BCCL एरिया-5 के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। करीब 12 घंटे से शव के साथ धरना जारी है। परिजनों की मांग है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और प्रभावित परिवारों का सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास कराया जाए। सिजुआ 10 नंबर में मंगलवार को हुए भू-धंसान ने एक परिवार का 12 वर्षीय चिराग छीन लिया। हादसे के बाद से ही स्थानीय लोगों में BCCL प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी है। पोस्टमार्टम के बाद विक्रम का शव जैसे ही परिजन लेकर BCCL एरिया-5 कार्यालय पहुंचे, वहां मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि जब तक उचित मुआवजे और पुनर्वास को लेकर ठोस फैसला नहीं होता, तब तक आंदोलन खत्म नहीं किया जाएगा। मृतक के पिता भीम बहादुर उर्फ गुड्डू ने कहा कि बेटे की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। उन्होंने प्रबंधन से उचित मुआवजे की मांग की है। साथ ही घटना को लेकर BCCL एरिया-5 प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।0
0
Report
सीता पाठ विस्फोटक मैगजीन से 300 किलो विस्फोटक चोरी, 15 सदस्य SIT जांच में
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के बड़गोंदा थाना क्षेत्र के सीता पाठ इलाके में एक जिलेटिन विस्फोटक की मैगज़ीन से लगभग 300 किलो विस्फोटक चोरी हो गया। इसके चोरी के बाद हड़कंप मच गया और इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 15 सदस्यीय एसआईटी गठन दी गई ताकि मामले की जल्दी जांच की जा सके। डीएसपी ग्रामीण उमाकांत चौधरी ने बताया कि खिड़की और ग्रिल तोड़कर चोरी की गई घटना की सूचना मिली है。0
0
Report
Advertisement
कोटा के वार्ड 98 प्रचार में भाजपा-कांग्रेस समर्थकों का भिड़ंत, महिला कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का आरोप
Kota, Rajasthan:कोटा में नगर निगम चुनाव के प्रचार के दौरान वार्ड 98 में भाजपा और कांग्रेस समर्थक आमने-सामने हो गए। मामला बुधवार दोपहर का है। भाजपा प्रत्याशी अनुसुइया गोस्वामी के अनुसार उनकी डीजे लगी प्रचार गाड़ी उसी रास्ते से गुजर रही थी जहाँ कांग्रेस प्रत्याशी आयुष पारेता की रैली निकल रही थी। आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा वाहन को वापस घुमाने और डीजे बंद करने को कहा। ड्राइवर और कार्यकर्ताओं ने आवाज धीमी कर निकलने का प्रयास किया तो कांग्रेस समर्थक भड़क गए और महिला कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट व अभद्रता की। इसे लेकर भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस उम्मीदवार आयुष पारेता, उनके चाचा विनोद पारेता समेत अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं कांग्रेस पक्ष ने सभी आरोपों को मनगढ़ंत और झूठा करार दिया है। कांग्रेस नेता विनोद पारेता का कहना है कि मौके पर मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई, भाजपा प्रत्याशी ने अनपढ़ लोगों को गुमराह कर रिपोर्ट पर अंगूठा लगवाया है, शिकायतकर्ताओं ने रिपोर्ट वापस लेने के लिए थाने में आवेदन भी दिया है। इधर शिकायत देने वाली महिला लक्ष्मी के अनुसार चुनाव प्रचार के दौरान डीजे की आवाज कम करने को लेकर बहस हुई थी जो धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गई। घटना के बाद रात को कांग्रेस कार्यकर्ता दादाबाड़ी थाने के बाहर धरने पर बैठ गए।0
0
Report
पानी की टंकी गिरने से मजदूरों का रेस्क्यू जारी; एक शव बरामद
Ranchi, Jharkhand:रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सामने आई मुश्किलों के बीच पानी की टंकी गिरने की घटना में राहत और बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा। मजदूरों के मलबे में दबे होने की सूचना के बाद रांची जिला प्रशासन के साथ NDRF की टीम ने मोर्चा संभाला और घंटों की मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ाया। पानी की भारी टंकी के गिरने और मलबे के बीच फंसे मजदूरों तक पहुंचना टीम के लिए बड़ी चुनौती बनी रही। लंबे और बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दूसरे मजदूर के शव को भी बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एक मजदूर की मौत पहले ही हो चुकी थी, जबकि घटना ने मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन के सामने राहत-बचाव की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी。0
0
Report
कोटा में कोचिंग छात्रा से छेड़छाड़: कार में बैठाने की कोशिश, परिजनों ने घेरा
Kota, Rajasthan:कोटा में कोचिंग छात्रा का पीछा कर छेड़छाड़ कार में बैठाने की कोशिश, कॉलोनीवासियों ने घेरा तो कार चढ़ाने का प्रयास किया कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में कोचिंग छात्रा से छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला सामने आया है। स्वराज अपना घर, मानपुरा इलाके में रहने वाली छात्रा का आरोप है कि पिछले तीन-चार दिनों से एक युवक सफेद क्रेटा और काली थार से उसका पीछा कर रहा था। छात्रा की मां ने बताया की युवक ने रास्ते में बेटी का हाथ पकड़कर उसे जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। छात्रा हाथ छुड़ाकर वहां से भागी और घर पहुंचकर पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने बोरखेड़ा थाने में शिकायत दी। परिजनों का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने पर कॉलोनी के लोगों ने संदिग्ध कार को घेरने का प्रयास किया, लेकिन चालक लोगों पर कार चढ़ाने की कोशिश करते हुए मौके से फरार हो गया। हालांकि घटना में किसी के चोट लगने की जानकारी नहीं है। परिजनों के मुताबिक छात्रा रोजाना निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ने जाती है। छात्रा का पीछा किए जाने की घटनाएं रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हुई हैं। परिजनों ने पुलिस को कार के नंबर और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए हैं। बोरखेड़ा थाना अधिकारी अजीत बागड़ोलिया ने बताया कि परिजनों की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जमुई के झाझा रेलवे थाना में जीआरपी बनाम होमगार्ड मामला: धरना खत्म
Jamui, Bihar:जमुई जिले का झाझा रेल थाना में जीआरपी जवानों और महिला होमगार्ड के बीच मंगलवार को हुई मारपीट का विवाद दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को होमगार्ड एसोसिएशन जमुई के पदाधिकारी और कई सदस्य रेल थाना पहुंचे। उन्होंने चार महिला होमगार्ड पर FIR दर्ज करने का विरोध किया और इसे एकतरफा कार्रवाई बताते हुए थाना के बाहर धरना दिया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार, जिला सचिव सुरेंद्र यादव और पूर्व अध्यक्ष मनोज सिंह ने थानाध्यक्ष मधुसूदन पासवान से मुलाकात की। उन्होंने महिला होमगार्ड का पक्ष भी दर्ज करने की मांग की। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जीआरपी जवानों ने महिला होमगार्ड के साथ मारपीट की और पिस्टल तानने जैसी हरकत की। उनका कहना था कि अगर ड्यूटी में कोई गलती हुई थी, तो इसकी शिकायत बड़े अधिकारियों से करनी चाहिए थी। एसोसिएशन नेताओं ने बताया कि जीआरपी जवान के आवेदन पर चार महिला होमगार्ड के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई। लेकिन, महिला होमगार्ड की तरफ से दिए जा रहे आवेदन को स्वीकार नहीं किया जा रहा है। इसी बात को लेकर थाना परिसर में एसोसिएशन सदस्यों और जीआरपी कर्मियों के बीच बहस भी हुई। इसके बाद एसोसिएशन ने थाना के बाहर धरना शुरू कर दिया। अध्यक्ष पिंटू कुमार ने कहा कि महिला होमगार्ड को न्याय मिलने तक संगठन इस मामले को जिला स्तर पर उठाता रहेगा।0
0
Report
उन्नाव: हेड मास्टर पर बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव हेड मास्टर पर स्कूली बच्चों के साथ मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप। घटना से जुड़ा हुआ एक वीडियो भी हो रहा वायरल। आरोप हैं गुड मॉर्निंग नहीं बोलने पर, गाड़ी नहीं धुलने पर और टॉयलेट में पानी नहीं डालने पर की जाती मारपीट। परिजनों ने SDM से हेड मास्टर की करी शिकायत। पुरवा तहसील के मदारपुर जूनियर स्कूल का मामला。0
0
Report
बड़ौत में मुठभेड़: हिस्ट्रीशीटर रवि घायल, अमित राणा फरार
Baghpat, Uttar Pradesh:Baraut me police aur badmash ke beech मुठभेड़ hui hai. मुठभेड़ के dauran historysheeter badmash Ravi police ki goli lagne se घायल ho गया. Ameer Baraut Nagar Palika ke purv chairman Amit Rana ko jaan se maarne ki dhamki dene ke maamle mein farar chal raha tha. CO Anshu JAIN ke mutabik, Ravi ke khilaf loot, hatya samet sangeen dharaon mein kareeb 30 mukadme darj hain. Badmashay faraar hone ki firaq mein tha tabhi police team ke saath uski मुठभेड़ ho gayi. Philhaal badmash ka sarkari aspataal mein upchar chal raha hai. Mamla Baraut kotwali kshetra ka hai, jahan jangal mein police ki badmashay Ravi se मुठभेड़ हो gayi. Police ke anusar, मुठभेड़ ke jawab-i-kaarvahi mein badmash ke pair mein goli lagi, jiske baad use ghaalya haal mein giraftar kar liya gaya. Bataaya ja raha hai ki aaropi Baraut Nagar Palika ke purv chairman Amit Rana ko jaan se maarne ki dhamki dene ke maamle mein farar chal raha tha. Police ne aaropi ke aapraadhik record ki jaanch ki to uske khilafLoot, Hatya samet sangeen dharaon mein kareeb 30 mukadme darj hone ki baat samne aayi. Police ne aaropi ki nishanadheen par bullet bike aur tamncha bhi baraamad kiya hai. Ghayal badmash ko upchar ke liye aspataal bheja gaya hai.0
0
Report
Advertisement
भोपाल के कजलीखेड़ा में स्कॉर्पियो से 40 पेटी शराब बरामद, अवैध बिक्री संभावना
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालकजलीखेड़ा पुलिस ने पीछा कर पकड़ी स्कॉर्पियो स्कॉर्पियो से करीब 40 पेटी शराब बरामद होने की सूचना कजलीखेड़ा शराब दुकान से कोलार ले जाने की आशंका कोलार में अवैध बिक्री के लिए ले जाने का शक पुलिस ने वाहन और शराब को कब्जे में लिया पूरे मामले की जांच में जुटी कजलीखेड़ा पुलिस0
0
Report
उन्नाव में निजी अस्पतालों का धंधा: बिना पंजीकरण हड्डी अस्पताल छापा पड़ा
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव जिले में प्राइवेट अस्पतालों का अजब गजब खेल。 डेंटल हॉस्पिटल की आड़ में चल रहा था हड्डी का अस्पताल。 SDM और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा。 बताया जा रहा है मौके से कई हड्डी के मरीज मिले。 बिना पंजीकरण ही चल रहा था अस्पताल, किया गया सील。 बांगरमऊ तहसील के अंतर्गत कस्बा बांगरमऊ का मामला।0
0
Report
गांधीनगर में निर्माणाधीन मॉल ढहने के बाद बचाव कार्य जारी
गांधीनगर, गुजरात: निर्माणाधीन 'बोस्की द एम्पायर कमर्शियल मॉल' का एक हिस्सा ढहने के बाद बचाव कार्य जारी है।0
0
Report
Advertisement
