284003
झांसी मेडिकल कॉलेज में सीएमई कार्यक्रम का आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में सीएमई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. एन.एस. सेंगर ने किया। विभागाध्यक्ष प्रो. हेमा जे. शोभने ने गर्भावस्था और प्रसवोत्तर में उत्पन्न होने वाली समस्याओं और उनके समाधानों के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने रेजिडेंट डॉक्टरों को अल्ट्रासाउंड की आधुनिक प्रक्रियाओं के बारे में भी जानकारी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पिंजौर के मैंगो मेले ने हरियाणा की कृषि-पर्यटन-संस्कृति को नई पहचान दी
Panchkula, Haryana:पंचकूला हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा की तीन दिवसीय मैंगो मेला ने यह सिद्ध किया है कि आम केवल स्वाद का विषय नहीं, बल्कि कृषि, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और उद्यमिता से जुड़ी एक बड़ी पहचान है। देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रगतिशील बागवानों ने 200 से अधिक किस्मों के लगभग एक हजार उत्कृष्ट आमों का प्रदर्शन कर इस मंच को राष्ट्रीय स्वरूप दिया। विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा आज पिंजौर के यादविंद्रा गार्डन में 33वें मैंगो मेला के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे । इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा भी उपस्थित थे। डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि पिछले तीन दिनों में पिंजौर का यादविंद्रा गार्डन केवल एक आयोजन स्थल नहीं रहा, बल्कि यह किसान की मेहनत, बागवानी की विविधता, संस्कृति की जीवंतता और हरियाणा की पर्यटन क्षमता का एक सुंदर संगम बनकर सामने आया है। दशहरी, लंगड़ा, चौसा, अम्रपाली, मल्लिका, रटौल, केसर और अनेक अन्य किस्मों ने यहाँ आने वाले आगंतुकों को आकर्षित किया, वहीं किसानों के लिए यह आयोजन अनुभव साझा करने, नई तकनीकें जानने और बाजार की संभावनाओं को समझने का सशक्त माध्यम भी बना। डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि आज जब भारत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “विकसित भारत–2047” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, तब कृषि, बागवानी, स्थानीय उत्पाद, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत—इन सभी को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम तेजी से हो रहा है। प्रधानमंत्री ने देश को यह नई सोच दी है कि किसान केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था, पोषण सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का सशक्त आधार है। पिंजौर का यह आम महोत्सव भी उसी National दृष्टि का जीवंत उदाहरण है, जहाँ एक ओर किसान की मेहनत को सम्मान मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर हरियाणा की बागवानी, संस्कृति और पर्यटन को एक नई पहचान भी मिल रही है। किसी भी कृषि उत्पाद की असली ताकत तब बढ़ती है, जब वह खेत से निकलकर बाजार, प्रसंस्करण और पहचान से जुड़ता है। आम महोत्सव जैसे आयोजन इसी सोच को आगे बढ़ाते हैं। पर्यटन मंत्री ने कहा की उन्हें प्रसन्ता है की मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार बागवानी को बढ़ावा देने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। नई आम की बागवानी लगाने वाले किसानों को प्रति एकड़ 42 हजार रुपये तक की सहायता, भावांतर भरपाई योजना के अंतर्गत आम की फसल को शामिल करना तथा आम के लिए संरक्षित मूल्य निर्धारित करना इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इसी प्रकार कुरुक्षेत्र के लाडवा में स्थापित सब-ट्रॉपिकल फ्रूट सेंटर किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों से जोड़ने का प्रभावी केंद्र बन चुका है। ये प्रयास केवल योजनाएँ नहीं हैं, बल्कि इस विश्वास का प्रमाण हैं कि आने वाला समय बागवानी, विविधीकरण और मूल्य संवर्धन का है। उन्होंने कहा की पिछले तीन दिनों में जिस उत्साह के साथ पर्यटकों, आम प्रेमियों, विद्यार्थियों, किसानों और परिवारों ने इस महोत्सव में भाग लिया है, वह इस बात का प्रमाण है कि हरियाणा अब कृषि और उद्योग के साथ-साथ पर्यटन और सांस्कृतिक आयोजनों के क्षेत्र में भी नई पहचान बना रहा है। इस महोत्सव ने यह दिखा दिया है कि यदि नीति, योजना और जनभागीदारी एक साथ आएँ, तो कोई भी आयोजन केवल वार्षिक परंपरा नहीं रहता, बल्कि प्रदेश की पहचान बन जाता है। इस अवसर पर डॉ अरविंद शर्मा ने आम की खेती करने वाले प्रगतिशील किसानो को ‘’आम रत्न” और “आम केसरी” पुरस्कारों से सम्मानित किया। उन्होंने कहा की यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि उस मेहनत, अनुशासन और नवाचार का सार्वजनिक सम्मान है, जो एक किसान वर्षों तक अपने बाग में करता है। वास्तव में यह सम्मान उन सभी किसानों को समर्पित है, जो मौसम की चुनौतियों, बाजार की अनिश्चितताओं और कठिन परिश्रम के बावजूद गुणवत्ता से समझौता नहीं करते और अपनी मेहनत से देश के जीवन में मिठास घोलते हैं। इससे पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने तीन दिवसीय मैंगो मेले के सफल आयोजन के लिए विरासत एवं पर्यटन विभाग तथा बागवानी विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल आम की खेती करने वाले किसानों को अपनी विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है, बल्कि उन्हें अपने उत्पादों की बिक्री के लिए भी एक बेहतर मंच उपलब्ध होता है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से मैंगो मेले का दायरा बढ़ाते हुए इसमें आम की विभिन्न किस्मों के साथ-साथ फलदार पौधों का भी प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाए, ताकि मेले में आने वाले लोग इन पौधों को खरीदकर अपने घरों में रोपित कर सकें। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए सभी से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति कम-से-कम एक पौधा अपनी माँ के नाम अवश्य लगाए तथा उसकी देखभाल भी सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से कृषि के साथ-साथ बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा मधुमक्खी पालन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक श्री पार्थ गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष आयोजित मैंगो मेले में लगभग 40 हजार लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। तीन दिवसीय मेले के दौरान 200 से अधिक किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए। इसके अलावा, स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। श्री पार्थ गुप्ता ने 33वें मैंगो मेले के सफल आयोजन के लिए विरासत एवं पर्यटन विभाग, बागवानी विभाग तथा जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा जताई कि आगामी वर्ष आयोजित होने वाले 34वें मैंगो मेले को भी लोगों का भरपूर स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। हरियाणा बागवानी विभाग के एचओडी (स्पेशल) डॉ. अर्जुन सिंह सैनी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। समापन समारोह में कलकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। इस अवसर पर मेयर श्याम लाल बंसल, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा, विरासत एवं पर्यटन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, किसान तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।0
0
Report
अजित पवार के जन्मदिन पर राष्ट्रवादी कार्यक्रम शुरू, खडसे-शिंदे चर्चा संदिग्ध
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव राष्ट्रवादी अजित पवार गट आमदार अनिल पाटील बाईट पॉईंटर ऑन अजितदादा 22 जुलै रोजी वाढदिवस राष्ट्रवादी अजितदादा पवार यांच्या वाढदिवसानिमित्ताने वेगवेगळ्या कार्यक्रमांचा जनसप्ताह राबविण्यात येणार आहे. 22 जुलै रोजी दहा वाजून दहा मिनिटांनी अजितदादा यांच्या प्रतिमेला पूजन तसेच पुष्पहार अर्पण करून सप्ताह ला सुरुवात होईल. सात दिवसांमध्ये राज्यातल्या प्रत्येक जिल्ह्यात वेगवेगळ्या भागावर वेगवेगळे उपक्रम राबवले जाणार आहेत. ऑन दोन्ही राष्ट्रवादी एकत्र येणार चर्चा दोनन्ही राष्ट्रवादी एकत्र आल्या पाहिजे हा निर्णय कार्यकर्ता घेणार नाही.. हा निर्णय पवार कुटुंबीयांना घ्यायचा आहे.. सर्वसामान्य कार्यकर्ता हा पवार कुटुंबीयांवर प्रेम करतो त्यामुळे सुनेत्रा पवार जो निर्णय घेतील तो आमच्यासाठी अंतिम राहील.. ऑन शरद पवार - एकनाथ शिंदे भेट ही भेट अचानक झाली मात्र शेवटी पवार साहेबही एकनाथ शिंदे यांच्याकडे का गेले याबद्दल अनेक शंका आहेत.. पवार साहेब त्यांच्याकडे का गेले? आघाडीमध्ये बिघाडी झाली आहे म्हणून पवार साहेब गेले का? एनडीएला समर्थन द्यायचा आहे का? अशा शंका आहेत इंडिया मध्ये येण्यासाठी शरद पवार साहेबांना केंद्रीय नेतृत्व नेतृत्व आणि केंद्रीय पक्ष यांच्यासोबत चर्चा करावी लागेल. 2014 एनडीए मध्ये जाण्यासाठी समर्थन दिलं त्यावेळी काय झालं ? 2017 एनडीए मध्ये जाण्यासाठी शरद पवार साहेबांनी चर्चा केली त्यावेळी काय झालं.? यासंदर्भात एनडीए मधले घटक पक्ष विचार करत असतील.. समर्थन घेणाऱ्याला आणि समर्थन देणाऱ्याला याबाबत माहिती असेल, आम्हाला मात्र जो येत असेल त्याचा स्वागत आहे असे देखील अनिल पाटील यांनी म्हटलं आहे. ऑन एकनाथ खडसे भाजप प्रवेश चर्चा एकनाथ खडसे साहेब भाजपमध्ये प्रवेश करत आहेत या चर्चा मी गेल्या चार ते पाच वर्षापासून ऐकतो आहे.. एका खडसे साहेब हे पद मिळवण्याकरताच केवळ राष्ट्रवादी शरद पवार गटामध्ये आले होते, आणि आता पुढच्या पिढ्यांची लाईन लावून घ्यायची असेल याकरिता ते भाजपमध्ये जाऊ शकतात भाजपने माझ्यावर अन्याय केला त्यामुळे भाजपचे सरकार उधळून लावायचा आहे अशी भूमिका राष्ट्रवादी शरद पवार गटात प्रवेश केल्यावर एकनाथ खडसे यांनी स्पष्ट केली मात्र तसे काही केलं नाही भाजपने ज्यावेळी त्यांना बाजूला टाकलं त्यावेळी एकनाथ खडसे यांना राष्ट्रवादी काँग्रेसने हात दिला आणि साथ दिली , म्हणून त्यांचं राजकीय अस्तित्व टिकून राहिल एकनाथ खडसे यांना त्यांची कन्या तसेच नातवंडांपर्यंत लाईन लावून घ्यायचे आहे, त्यामुळे ते भाजपमध्ये जात असतील राष्ट्रवादी त्यांच्या पाठीशी उभी राहिली नसती अजित दादा त्यांच्या पाठीशी उभे राहिले नसते तर कदाचित एकनाथ खडसे आमदार झाले नसते आणि हे सर्व विसरून जाते त्यांची नवीन दिशा ठरवत असतील तर यात आश्चर्य वाटून घेण्यासारखं कारण नाही कारण ही त्यांच्या नेहमीची सवय आहे.. byte-आमदार अनिल पाटील, राष्ट्रवादी अजित पवार गट0
0
Report
ज्ञानवापी, मथुरा और संभल मामलों में स्पेशल लोक अदालत: सुलह की राह खोजे सुप्रीम कोर्ट
Noida, Uttar Pradesh:सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी, मथुरा और संभल के विवादित धर्मस्थलों से जुड़े मामलों में आपसी सुलह की संभावना तलाशने के लिए पक्षकारों को स्पेशल लोक अदालत की प्रक्रिया में शामिल किया है। सुप्रीम कोर्ट परिसर में 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को 'समाधान' स्पेशल लोक अदालत का आयोजन होना है। इससे पहले प्री-लोक अदालत सुलह वार्ता के लिए कोर्ट की ओर से दोनों पक्षों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसी क्रम में 5 जुलाई को मथुरा में लोक अदालत लगी। उसमें हिंदू पक्ष के कुछ वादी शामिल हुए, जबकि मुस्लिम पक्ष के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुए। मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में हिंदू पक्षकार, वकील महेंद्र प्रताप सिंह0
0
Report
Advertisement
Muzaffarpur Jewellery Trader Murder: Two Arrested With Weapons, Four Suspects Still At Large
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के सांगठनिक क्षेत्र माधोपुर सुस्ता गाँव में 15 मई की शाम आभूषण कारोबारी दीपक कुमार को घर से महज 200 मीटर पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुशवाहा और एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई और लगभग एक महीने की तलाश के बाद दो अपराधियों को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी लुट की नाकामयाबी के बाद दीपक कुमार के साथ हाथा पाई कर रहे थे और उनके पुत्र व पत्नी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया था। गोलीबारी के बाद दीपक कुमार को मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के तुरंत बाद एसडीपीओ टाउन टू विनिता सिन्हा और शहर के सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी मौके पर पहुँचे और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए। डीआईयू टीम भी शामिल रही और तकनीकी तथा मौजूदा सूचना के आधार पर छानबीन के क्रम में सकरा थाना क्षेत्र से मोहम्मद आजाद उर्फ तमन्ने और प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने लूट के दौरान हत्या की संलिप्तता कबूल की है और अब न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं। शुरुआती चार अपराधी रैकी कर रहे थे, बाद में हत्या कर दी गई। अन्य दो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। शहर के सिटी SP मोहिबुल्ला अंसारी ने कहा कि घटना को गंभीरता से लिया गया है और जांच चल रही है।0
0
Report
नालंदा में अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत
Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव के पास रविवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के विजवनपर गांव निवासी सिधेश्वर प्रसाद का पुत्र बलराम प्रसाद और लहेरी थाना क्षेत्र के किसानबाग निवासी विजय प्रसाद का पुत्र सुमित राज है। बताया जाता है दोनों गाड़ी में जीपीएस लगाने का काम करते थे। किसी काम से दोनों पटना गए थे वापस घर लौटने के दौरान नूरसराय थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया, पुलिस द्वारा दोनों को मॉडल अस्पताल लाया जहाँ डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मॉडल अस्पताल पहुंचे जहाँ परिवार के लोगो में कोहराम मच गया, परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाई में जुट गई है。0
0
Report
बिहार में हेली-टूरिज्म सेवा शुरू, पर्यटन से रोजगार बढ़ेंगे
Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट पर्यटन के क्षेत्र में एक नया अध्याय... बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 का कल शुभारंभ किया जाएगा। प्रथम चरण में वाल्मीकिनगर, कैमूर, राजगीर और पटना को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ा गया है। राज्य सरकार के अनुदान से अब पर्यटक पटना जॉय राइड का आनंद मात्र ₹2,100, पटना-राजगीर ₹4,000, पटना-वाल्मीकिनगर ₹5,000 तथा पटना-कैमूर ₹6,000 में ले सकेंगे। प्रति टिकट सरकार अधिकतम ₹15,422 तक का अनुदान दे रही है। 13 जुलाई से ऑनलाइन बुकिंग तथा 18 जुलाई से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को यह सेवा प्रारंभ होगी। साथ ही पर्यटन नीति के अंतर्गत मुजफ्फरपुर में एम्यूजमेंट पार्क परियोजना तथा मुख्यमंत्री होम स्टे नीति के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। बोधगया में ₹165.44 करोड़ की लागत से विश्वस्तरीय ध्यान एवं अनुभव केंद्र का शिलान्यास तथा ₹28.50 करोड़ की लागत से राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जाएगा। आधुनिक कनेक्टिविटी, बेहतर पर्यटन सुविधाओं और नई निवेश संभावनाओं के साथ बिहार पर्यटन, रोजगार और समृद्धि की नई उड़ान भर रहा है।0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी मितौली मुरईताजपुर में चला बरगद संरक्षण अभियान, लोगों ने किया श्रमदान।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। विकासखंड मितौली की ग्राम पंचायत मुरई ताजपुर में पचासों वर्ष पुराना बरगद वृक्ष की सुरक्षा के लिए प्राकृतिक पर्यावरण प्रेमी सुरेंद्र वर्मा ने वन महोत्सव के उपलक्ष्य में बरगद वृक्ष को और अधिक लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए ग्रामीणों के सहयोग से बरगद के चारों तरफ मिट्टी डालकर वन महोत्सव अभियान में अपनी भागीदारी निभाई, सुरेंद्र वर्मा ने लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर खाली पड़ी भूमि पर अधिक से अधिक संख्या में बरगद पीपल नीम अशोक आदि के वृक्षों का रोपण करके प्राकृतिक पर्यावरण को सुरक्षित संदेश दिया, यह भी बताया बरगद वृक्ष का प्राचीन काल से महत्वपूर्ण स्थान है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बरगद वृक्ष पर ब्रह्मा विष्णु महेश का निवास होता है, बरगद वृक्ष अधिक मात्रा में आक्सीजन प्रदान करता है वह कार्बन डाई ऑक्साइड ग्रहण करता है, पूजा पाठ धार्मिक मान्यताओं व ऐतिहासिकता, विज्ञान आदि की दृष्टिकोण से मानव जीवन के लिए बरगद एक महत्वपूर्ण अच्छा है। लोगों ने यह भी वन महोत्सव मनाते हुए यह भी निर्णय लिया कि वह अपनी कमाई से कुछ अंश निकालकर प्राकृतिक संरक्षण हेतु दान कर अभियान चलाएंगे जिससे पंचायत में अधिक से अधिक मात्रा में हरियाली बढ़ाने के लिए वृक्षों को रोपित करते हुए उनका संरक्षण किया जा सके। इस कार्यक्रम में सहभागिता निभाने वाले सुरेंद्र कुमार वर्मा के साथ बैजनाथ, आर्यन पटेल वर्मा रामगोपाल कन्हैया लाल शत्रोहन चुनमुन वर्मा शानू वर्मा अर्पित हीरालाल वर्मा मनोज वर्मा अनुराग मिश्रा मौजूद रहे।0
0
Report
चढ़ावे के विवाद में कानपुर देहात की बारात बिना दुल्हन लौटी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के मोहर सिंह का पुरवा मजरा खिरवा गांव में चढ़ावे को लेकर हुआ विवाद एक शादी पर भारी पड़ गया। शनिवार रात शुरू हुआ विवाद रविवार दोपहर तक पंचायतों और समझौते के प्रयासों के बावजूद नहीं सुलझ सका। आखिरकार बारात बिना विवाह संपन्न हुए वापस लौट गई। जानकारी के अनुसार, मंगलपुर थाना क्षेत्र के बीसलपुर गांव निवासी अवधेश सिंह पुत्र कुबेदान सिंह की बारात 11 जुलाई को खिरवा गांव पहुंची थी। दोनों पक्षों की ओर से विवाह की अधिकांश रस्में पूरी कर ली गई थीं। परिजनों के मुताबिक, वधू के भाई धीरज नायक को 7 जुलाई को बदमाशों द्वारा गोली मार दी जाने की घटना के कारण इस शादी में जयमाला का कार्यक्रम नहीं रखा गया था। इसके बावजूद अन्य वैवाहिक कार्यक्रम तय योजना के अनुसार चल रहे थे। इसी दौरान चढ़ावे में दिए गए सामान को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि सामान कम होने की बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि वधू पक्ष ने विवाह करने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों परिवारों के रिश्तेदार, ग्रामीण और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने कई दौर की पंचायत कर समझौता कराने का प्रयास किया। रविवार दोपहर करीब तीन बजे तक लगातार बातचीत चलती रही, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। अंततः बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला आपसी विवाद का है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
बारिश के बाद शामली में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ज़मीन धंस गई
Noida, Uttar Pradesh:शामली, उत्तर प्रदेश: इलाके में हाल ही में हुई बारिश के बाद शामली ज़िले के भैंसानी इस्लामपुर गाँव के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ज़मीन धंसने की घटना सामने आई है। शामली, उत्तर प्रदेश: एक स्थानीय निवासी का कहना है, "इस सड़क से लगातार गाड़ियां गुज़रती हैं। इसे मिट्टी से भरने का काम कल शुरू हुआ था बस वहाँ मिट्टी डाली गई है।"0
0
Report
Advertisement
यूपी मंत्री बोले: 35 करोड़ से अधिक पेड़ लगाए, जनता ने उत्साह दिखाया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, UP: 'वृक्षारोपण महायज्ञ 2026' के मौके पर उत्तर प्रदेश के मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने कहा, "35 करोड़ से ज़्यादा पेड़ लगाए गए हैं... आज सुबह शुरू हुए इस कार्यक्रम में—जो प्रधानमंत्री मोदी के 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत था—सभी ने हिस्सा लिया... सबसे अच्छी बात यह है कि आम जनता इस कार्यक्रम से जुड़ी और इसे पूरे उत्साह के साथ अपनाया; ये 35 करोड़ पेड़ लोगों की भागीदारी से लगाए गए, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है..."0
0
Report
सिमडेगा: अवैध गांजा तस्करी के फरार आरोपी गिरफ्तार, केस 42/2025
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी मामले में एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। बांसजोर ओपी कांड संख्या 42/2025 में वांछित संतोष नायक उर्फ सोना को ओडिशा के कंधमाल जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक वीवो मोबाइल भी जब्त किया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।0
0
Report
पूर्णिया के GD Goenka स्कूल में शिक्षकों और कर्मचारियों को सम्मान
Purnia, Bihar:जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में शनिवार को शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के उत्कृष्ट योगदान, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं अथक परिश्रम के सम्मान में एक भव्य एवं अप्रत्याशित सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह की जानकारी पूर्व में किसी को नहीं थी। जैसे ही सम्मान समारोह की घोषणा हुई, पूरे सभागार में उत्साह, जिज्ञासा और खुशी की लहर दौड़ गई। यह सुखद आश्चर्य सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया। समारोह में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पीयूष अग्रवाल, वाइस चेयरमैन श्री शैलेन्द्र गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री सुजीत प्रसाद, प्रधानाचार्या श्रीमती पुलोमा नंदी, प्रशासक (एडमिनिस्ट्रेटर) श्री प्रीतम दास, उप-प्रधानाचार्य श्री राज कुमार दास, वरिष्ठ शैक्षणिक समन्वयक श्री त्रिबेणी पाण्डेय सहित सभी समन्वयक, शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन द्वारा विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुकरणीय कार्यशैली, समर्पण, नवाचार तथा निरंतर उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति विद्यालय की कृतज्ञता का प्रतीक था। सम्मान प्राप्त करते समय सभी के चेहरों पर गर्व, आत्मविश्वास और प्रसन्नता स्पष्ट रूप से झलक रही थी। तालियों की गूंज से पूरा सभागार उल्लास और उत्साह से भर उठा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित शिक्षक एवं कर्मचारी होते हैं। उनके अथक प्रयास, ईमानदारी, अनुशासन और प्रतिबद्धता ही संस्था को निरंतर उत्कृष्टता के नए आयाम प्रदान करते हैं। ऐसे सम्मान समारोह न केवल कर्मचारियों के मनोबल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हैं, बल्कि उन्हें और अधिक समर्पण, नवाचार तथा उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा भी देते हैं। यह समारोह केवल सम्मान का अवसर नहीं था, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणा, आत्मीयता, टीम भावना और पारस्परिक सम्मान का उत्सव बन गया। इस अभिनव पहल ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच तथा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति के प्रति नव उत्साह का संचार किया। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया अपने शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सम्मान, प्रोत्साहन, कल्याण एवं सर्वांगीण विकास के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है। विद्यालय का मानना है कि जब शिक्षकों और कर्मचारियों का सम्मान होता है, तभी उत्कृष्ट शिक्षा, श्रेष्ठ संस्कार और सशक्त कार्यसंस्कृति की मजबूत नींव तैयार होती है। इसी सकारात्मक सोच, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं मानवीय मूल्यों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के बल पर विद्यालय निरंतर नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर में बदमाशों ने बस से यात्रियों को खाली किया, दहशत फैल गई
Noida, Uttar Pradesh:JODHPUR अपराधियों के हौसले बुलंद, बस में भरी सवारियों को कराया खाली,टायरों की हवा निकाल बुकिंग के रुपए लेकर हुए फरार, NH 125 लोरड़ी के समीप 2 गाड़ियों में 8,10 बदमाशो ने फैली दहशत, ड्राइवर कंडक्टर के साथ की मारपीट, बदमाशो ने हवा निकाल कर धमकी दी की दुबारा बस रूट में लाया तो मार देंगे और बस को कर देंगे आग के हवाले, पीड़ितों की सूचना पर अभी तक नहीं पहुंच पाई झंवर पुलिस, ज्ञात रहे कल रात को 11 बजे फलोदी फांटा चौराहे पर बदमाशो ने फिर कराई थी बस खाली, जिसका प्रार्थना पत्र दिया गया शेरगढ़ थाने में।0
0
Report
गुना-एनएच-46 पर LPG टैंकर आग से बड़ा खतरा; फायर टीम ने घंटों बाद आग पर काबू पाया
Morena, Madhya Pradesh:गुना जिले के एनएच-46 पर रविवार शाम बड़ा हादसा टल गया। एलपीजी गैस से भरा टैंकर अचानक आग का गोला बन गया। बैट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग टायर और फिर पूरे टैंकर तक फैल गई। आग की भीषण लपटों से महाविस्फोट का खतरा मंडराने लगा, जिससे प्रशासन ने तुरंत हाईवे दोनों ओर यातायात रोक दिया दमकलकर्मी सुरक्षित दूरी से पानी और फोम डालकर घंटों तक आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। प्रशासन और फायर टीम की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। देर शाम आग पूरी तरह बुझने और टैंकर की कूलिंग के बाद हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया।0
0
Report
अलीगढ़ एक्सीडेंट के बाद पक्ष चौकी पर भिड़े, पुलिस ने युवकों को थाने भेजा
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में एक्सीडेंट की घटना के बाद दो पक्ष पुलिस चौकी पर भिड़े, सराय रहमान में स्कूटी से बच्ची को लगी टक्कर, बच्ची के परिजन और स्कूटर सवार दोनों युवकों में जमकर हुआ विवाद, कुछ ही देर में विवाद मारपीट में बदला, पुलिस के सामने ही रसलगंज चौकी पर फिर भिड़ गए दोनों पक्ष, पुलिस मौके से दो युवकों को पकड़कर थाने ले गई, थाना बन्नादेवी क्षेत्र की रसलगंज पुलिस चौकी का मामला0
0
Report
Advertisement
