475110
झांसी युवाओं के भाषा कौशल को निखारने के लिए सीएम योगी की अनूठी पहल
Gwalior, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा लांच किया गया नया कार्यक्रम जनपद झांसी सहित अन्य जिलों में युवाओं को विदेशी भाषाओं में प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना है। इस पहल का उद्देश्य है कि छात्र और पेशेवर व्यक्ति फ्रांसीसी, स्पैनिश और जर्मन भाषाओं में अच्छी प्रतिष्ठा हासिल कर सकें और इसे अपने करियर में उपयोग करें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वृंदावन के आश्रम में साधक की चार मंजिला इमारत से गिरकर मौत
Noida, Uttar Pradesh:मथुरा के वृंदावन से एक साधक की मौत का वीडियो सामने आया है... संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े इस साधक की चार मंजिला इमारत से गिरकर मौत हुई है.. फिलहाल साधक की मौत को लेकर परिवार के आरोप अपनी जगह हैं और पुलिस की शुरुआती जांच अपनी जगह।0
0
Report
मधेपुरा में डॉ अरुण मंडल जयंती पर मुफ्त मेगा स्वास्थ्य कैंप आयोजित
Madanpur, Bihar:जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक स्वर्गीय डॉ. अरुण कुमार मंडल की जयंती के अवसर पर रविवार को मधेपुरा स्थित जीवन सदन में फ्री मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस राजीव राय ने किया। कार्यक्रम में मधेपुरा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह, डीआईजी एके पांडेय, मधेपुरा एसपी संदीप सिंह, सिविल सर्जन डॉ. विपिन गुप्ता, आईजीआईएमएस के चिकित्सक एवं अधीक्षक से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनीष मंडल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद स्वर्गीय डॉ. अरुण मंडल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शिविर में पटना, आईजीआईएमएस एवं अन्य संस्थानों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जस्टिस राजीव राय ने कहा कि अपने पिता की स्मृति में डॉ. मनीष मंडल द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बेहद महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से आम लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होती हैं। उन्होंने मधेपुरा के लोगों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। डॉ. अरुण मंडल के पुत्र एवं शिविर के समन्वयक डॉ. मनीष मंडल ने कहा कि उनके पिता जीवनभर मधेपुरा के लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहे। उनके निधन के बाद उनकी पहली जयंती के अवसर पर मधेपुरा में इस मेगा स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में पटना और देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाया गया है, ताकि मधेपुरा और आसपास के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श एवं जांच की सुविधा निःशुल्क मिल सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हर महीने के तीसरे रविवार को मधेपुरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को नियमित रूप से विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श मिल सके। शिविर में हृदय, आंख, हड्डी सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच और चिकित्सकीय परामर्श की व्यवस्था की गई थी। पटना से आई मेडिकल टीम ने लोगों की जांच की और विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक सलाह दी। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम के दौरान शिविर में सेवा देने वाले चिकित्सकों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। पटना एवं आईजीआईएमएस से पहुंचे चिकित्सकों में डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. आनंद Shankar, डॉ. प्रेम Shankar Patel, डॉ. सुनील किशोर, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. पूनम, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. सिंटू कुमार, डॉ. गौरव Patel, डॉ. द्रुवित कुमार सिंह, डॉ. अभिम न्यु वत्स, डॉ. प्रतीक बंसल, डॉ. मल्हार बांभोलिया, डॉ. नेत्रानंद आचार्य, डॉ. रेम्या रेघु और डॉ. सुप्रिया सक्सेना सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे। कार्यक्रम में लायंस क्लब मधेपुरा के अध्यक्ष विकास सराफ, सचिव आलोक मंडल, गजेंद्र कुमार एवं सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार सहित आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मनीष सर्राफ ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगियों एवं शिविर में पहुंचे लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। बाइट : मनीष मंडल,अधीक्षक IGIMS पटना0
0
Report
जयपुर न्यू सांगानेर रोड चौड़ीकरण: अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर की तैयारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में न्यू सांगानेर रोड को चौड़ा करने के लिए जेडीए ने अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज कर दी है। गुर्जर की थड़ी से सोडाला तक सड़क के दोनों तरफ किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इसके लिए जेडीए के जोन-5 में 200 से अधिक अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। DIG आनंद शर्मा के निर्देश पर प्रवर्तन अधिकारी प्रीति बेनीवाल के नेतृत्व में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। पहले चरण में अतिक्रमणों का डिमार्केशन और संबंधित लोगों को नोटिस देने की कार्रवाई जारी है। इसके बाद जेडीए की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। सड़क चौड़ीकरण को लेकर हाईकोर्ट ने भी जेडीए को निर्देश दिए हैं। ऐसे में न्यू सांगानेर रोड पर लंबे समय से प्रस्तावित चौड़ीकरण की कार्रवाई आगे बढ़ रही है।0
0
Report
Advertisement
जमुई रेल प्रशासन पर सवाल: शव हटाने के लिए बोरे और टेंपो तक समय
Jamui, Bihar:जमुई में एक बार फिर रेल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। एक महिला की मौत के बाद शव को सम्मानजनक तरीके से घटनास्थल से हटाने की व्यवस्था तक नहीं हो सकी। हालात ऐसे रहे कि शव को स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुआ और परिजनों को बोरे में बांधकर शव को घटनास्थल से ले जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि महज करीब 100 मीटर की दूरी तय करने में करीब 11 घंटे का समय लग गया। घटना की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद रेलवे की व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि घटनास्थल पर मौजूद जीआरपी और रेलवे कर्मियों ने शव को उठाने में मदद नहीं की। लिहाजा परिजनों को खुद शव को बोरे में बांधकर मलयपुर रेलवे फाटक के पास खड़े टेंपो तक ले जाना पड़ा। दरअसल, मृत महिला के भाई सतीश कुमार सिंह ने बताया कि जीआरपी की ओर से न तो स्ट्रेचर उपलब्ध कराया गया और न ही एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि परिजनों ने खुद शव को उठाकर मलयपुर रेलवे फाटक के पास खड़े टेंपो तक पहुंचाया। टेंपो की व्यवस्था भी परिजनों ने ही की। इसके बाद पुलिस उनके साथ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए जा रही थी। सतीश कुमार सिंह ने बताया कि वह सुबह से अपनी मृत बहन के शव के पास बैठकर उसकी देखभाल कर रहे थे। उनके अनुसार, शव को कौवे या कुत्ते नुकसान न पहुंचाएं, इसलिए वह लगातार शव के पास बैठे रहे। उनका आरोप है कि घटनास्थल पर जीआरपी और जिम्मेदार अधिकारी मौजूद होने के बावजूद शव के पास जाने के बजाय काफी दूर मलयपुर रेलवे फाटक के पास खड़े रहे। सतीश ने बताया कि इस दौरान काफी संख्या में कौवे शव को नोच रहे थे, लेकिन जीआरपी के जवान वहां खड़े होकर देखते रहे। वहीं मृत महिला के बड़े भाई संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मलयपुर से फोन आया था कि उनकी बहन कल शाम से घर से निकली है और वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने रात में काफी देर तक चारों तरफ खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। कुछ लोगों ने रात में बताया कि रेलवे ट्रैक पर एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई है। रात में अंधेरा होने के कारण शव की पहचान नहीं हो सकी। सुबह उजाला होने पर साड़ी देखकर परिजनों ने पहचान की कि शव उनकी बहन का ही है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात में ही स्टेशन और गेटमैन के माध्यम से घटना की सूचना दे दी गई थी। लिहाजा सवाल उठ रहा है कि जब रात में ही सूचना दे दी गई थी तो शव को हटाने में इतनी देर क्यों हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटनास्थल पर पहुंचे दरोगा भी शव के पास नहीं गए। वहां मौजूद जीआरपी कर्मी मोबाइल में तस्वीर देखकर ही स्थिति का अनुमान लगाते रहे और डायरी लिखते रहे, जबकि कुछ ही दूरी पर शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा था। स्टेशन मास्टर के अनुसार सुबह मिली सूचना स्टेशन मास्टर के अनुसार, रविवार सुबह करीब 5:35 बजे घटना की जानकारी मिली। इसके बाद 5:45 बजे जीआरपी को सूचना दी गई। वहीं पूरे मामले को लेकर जीआरपी एएसआई सुनील कुमार ने कहा कि उन्हें सुबह 5:45 बजे घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष ने कहा- जांच की जा रही है जीआरपी थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और पुलिस घटना की जांच कर रही है। स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं कराने के सवाल पर थानाध्यक्ष ने कहा कि जीआरपी के पास स्ट्रेचर है, लेकिन तत्काल यह जानकारी नहीं है कि कितने स्ट्रेचर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की दूरी अधिक होने के कारण संभव है कि स्ट्रेचर किसी दूसरे स्थान पर गया हो। बहरहाल, मौत के बाद शव को घटनास्थल से सम्मानजनक तरीके से हटाने के लिए स्ट्रेचर और एंबुलेंस जैसी बुनियादी व्यवस्था नहीं मिलने के आरोपों ने जमुई रेल प्रशासन की कार्यशैली और मानवीय संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि डेढ़ माह पहले भाई बहन की मौत के बाद भी एस्टरेचर नसीब नहीं हुई थी और उससे भी बस बल्ले के सहारे तंग कर ले जाएंगे इसका भी वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था हालांकि उसे मामले से भी रेल प्रशासन अब तक सीख नहीं ले पा रही है।0
0
Report
काटाडीह में थ्रेशर से फंसे लोग: Rescue ऑपरेशन जारी, 50-100 लोग प्रभावित
Raipur, Chhattisgarh:काटाडीह में आज भी लोग फंसे हुए हैं आज उन्हें थ्रेशर मशीन से निकाला जा रहा है अभी 50-100 लोग फसे हुए है0
0
Report
टिहरी में पर्यटन मॉडल से रोमांच के साथ रोजगार के नए रास्ते
Noida, Uttar Pradesh:टिहरी... जहां झील के पानी पर एडवेंचर का रोमांच है, तो पहाड़ों में होम स्टे का सुकून.. अब पर्यटन की नई तस्वीर टिहरी के स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खोल रही है टिहरी में पर्यटन का ये नया मॉडल रोमांच के साथ रोजगार भी जोड़ रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले वक्त में ये पहाड़ी जिला देश-विदेश के पर्यटकों को कितना आकर्षित करता है..0
0
Report
Advertisement
कैमरे में कैद साधक की आखिरी यात्रा, वायरल हुआ वीडियो
Noida, Uttar Pradesh:कैमरे में कैद हुआ साधक का आखिरी सफर0
0
Report
विष्णुदेव साय की प्रेस कॉन्फ्रेंस: निर्वाचन आयोग और एसाईआर पर चर्चा
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रेस कॉन्फ्रेंस निर्वाचन आयोग और एसाईआर को लेकर कर सकते हैं चर्चा0
0
Report
हरियाणा में कांग्रेस की सख्त चुनौती: नशा-रोजगार पर बीजेपी सरकार पर हमला
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद- कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला, कहा - जीजा-साला कॉमेडी शो चला रहे हैं, हरियाणा को उड़ता हरियाणा बना दिया एंकर- फरीदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मलेन आयोजित किया गया जिसमे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रभारी संजय दत्त, अध्यक्ष राव नरेंदर ने हिस्सा लिया और हरियाणा की बीजेपी सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा की जीजा-साला दोनों कॉमेडी शो चलाते हैं, एक भगवंत मान उधर और एक नायब सैनी इधर, एक दूसरे को जीजा साला कहते हैं, दोनों कॉमेडी शो चलाते हैं। सरकार चलाना गंभीर विषय है, कोई तमाशा नहीं, सरकार के खर्चे पर तमाशा करने आए हैं, सुरजेवाला ने कहा कि सरकार नशा मुक्ति मैराथन और बोर्ड लगाने की बात करती है, लेकिन हकीकत में हरियाणा को उड़ता हरियाणा बना दिया है, उन्होंने नशे के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि विधानसभा में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक एक साल में 70 हजार बच्चे नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती हुए हैं और आज प्रदेश में 5 लाख से ज्यादा नौजवान नशे की चपेट में हैं, सबसे ज्यादा ड्रग्स सिरसा, फतेहाबाद, पंचकूला, फरीदाबाद और गुरुग्राम में है, उन्होंने कहा की बोर्ड लगाकर नशा नहीं रुकेगा। सरकार चाहे तो 2 मिनट में नशा रोक सकती है, हमारी सरकार के समय खेल नीति लेकर आए थे, जो नशा बेचता था उसे अंदर कर देते थे। आज फरीदाबाद के कई इलाकों में सुबह इंजेक्शन और गोलियों के पैकेट पड़े मिलते हैं। पहली बार हरियाणा में नायब सैनी सरकार की नाक के नीचे सिंथेटिक ड्रग्स आ गए हैं जो हमारी बच्चियों और बच्चों को नशे में धकेल रहे हैं, सुरजेवाला ने कहा कि फरीदाबाद हरियाणा की जान है, यह उद्योग-धंधों और व्यवसाय का शहर है, अकेले गुरुग्राम से हरियाणा तरक्की नहीं कर सकता, फरीदाबाद को बचाना होगा। संबोधन - रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस नेता वीओ- वही हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने भी बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला कहा की 12 साल में न रोजगार दिया न महंगाई रोकी, सरकार की कोई जवाबदेही नहीं, कांग्रेस नेता ने कहा कि फरीदाबाद की जनता ने बीजेपी को वोट दिया, लेकिन बदले में सरकार ने जनता को क्या दिया, ये पूछने का समय आ गया है, कांग्रेस नेता ने कहा कि चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्य की, इस सरकार की सबसे बड़ी खासियत है कि इसकी कोई जवाबदेही नहीं है, नेता ने कहा कि 2014 में बीजेपी ने वादा किया था कि हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे, लेकिन आज रोजगार देना तो दूर, इनकी गलत नीतियों की वजह से रोजगार कम होते जा रहे हैं। बड़े-बड़े कारखाने बंद हो गए, छोटे व्यापारी और छोटे उद्योग GST की मार से घर बैठ गए, आज विश्व के 5 देशों में जहां सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, उसमें भारत का नंबर आता है, UPA सरकार में LPG सिलेंडर 450 रुपये का था तो यही बीजेपी के नेता सड़क पर आकर शोर मचाते थे, आज वही सिलेंडर 1000 रुपये को छू रहा है तो बीजेपी के नेता चुप हैं। संबोधन- संजय दत्त, प्रभारी हरियाणा कांग्रेस वीओ- वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंदर ने भी बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की हरियाणा में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर, जनता बदलाव चाहती है, राव नरेंदर ने कहा कि बीजेपी सरकार के 12 साल के कार्यकाल में हरियाणा में न रोजगार बढ़ा है, न विकास हुआ है। उल्टा बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं और सरकार केवल भाषण दे रही है, उन्होंने कहा कि 2014 में बीजेपी ने बड़े-बड़े वादे किए थे। 2 करोड़ रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन आज हालात ये हैं कि कारखाने बंद हो रहे हैं और छोटे व्यापारी GST की मार से परेशान हैं। किसान, कर्मचारी और आम जनता सभी सरकार की नीतियों से दुखी हैं。 संबोधन - राव नरेंदर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर हमला, वोट चोरी के आरोपों को असत्य बताया
Shivpuri, Madhya Pradesh:डॉ. नरोत्तम मिश्रा का राहुल गांधी पर हमला वोट चोरी नहीं हो रहे, लोगों ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया है भोपाल/शिवपुरी। रविवार को ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के चुनाव आयोग व वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राहुल गांधी को समझना चाहिए कि वोट चोरी नहीं हो रहे हैं। जनता जागरूक हो गई है, इसलिए उसने अब चोरों को वोट देना बंद कर दिया है। उन्होंने राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की भी मांग की। डॉ. मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 90 से अधिक चुनाव कांग्रेस हार चुकी है। इसलिए अपनी साख बचाने और उनके नेतृत्व पर सवाल न उठ जाएं, इसलिए वह कभी हाइड्रोजन बम लेकर आते हैं, कभी सुतली बम। उनके बम आखिर में फुस्स निकलते हैं। पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि अब राहुल गांधी वोट चोरी के लिए एसआईआर को दोषी बताने की बात कर रहे हैं। इसका मतलब ईवीएम से वोट चोरी के आरोप उनके झूठ साबित हुए। अभी तक वह ईवीएम से वोट चोरी का प्रलाप कर रहे थे। देश की जनता से झूठ बोलकर भ्रम फैला रहे थे। इस कृत्य के लिए सबसे0
0
Report
लोसल में शांतिपূর্ণ निकाय चुनाव के लिए पुलिस टीम का सम्मान
Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर लोकेशन - लोसल विधानसभा - धोद निकाय चुनाव और धार्मिक मेलों को शांतिपूर्ण कराने पर पुलिस टीम का सम्मान。 खबर सीकर जिले के लोसल से हैं जहां पर कस्बे में निकाय चुनाव और धार्मिक मेलों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने पर सुरेश बिजारणियां एवं उनकी टीम ने थानाधिकारी संगीता मीणा सहित पुलिसकर्मियों का सम्मान किया। इस दौरान थानाधिकारी को शॉल व गुलदस्ता भेंट किया गया तथा पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि परिसीमन के बाद संवेदनशील माहौल के बावजूद पुलिस ने तत्परता से शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराए। इसके साथ ही बाबा रामदेव व तेजाजी मेलों और पालिका अध्यक्ष चुनाव की चुनौती को भी पुलिस ने निष्पक्षता से संभाला। त्योहारों व व्यस्त माहौल में भी जनता की सुरक्षा में तैनात रहने वाले जवानों का उत्साहवर्धन करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। थानाधिकारी संगीता मीणा ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। पुलिस 'आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय' के संकल्प के साथ चौबीसों घंटे सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगी।0
0
Report
लोकसभा स्पीकर बिरला का टाउन हॉल में आतिशबाजी के साथ शानदार स्वागत
Jaipur, Rajasthan:बूंदी-लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पहुंचे टाउन हॉल संपर्क संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल टाउन हॉल पहुंचने पर बिरला का किया आतिशबाजी के साथ किया शानदार स्वागत नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति भरत शर्मा के नेतृत्व में पार्षदों ने किया स्वागत नवनिर्वाचित सभापति भरत शर्मा ने पढ़ा स्वागत भाषण भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा उपसभापति संजय भूटानी, रहे मौजूद。 पार्षदों ने बिरला से की मुलाकात,0
0
Report
Advertisement
मंडावा में आंगन मिलन पोषण अभियान: स्वास्थ्य और शिक्षा योजनाओं की जानकारी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुं झुनूं जिले के मंडावा कस्बे के अंबेडकर भवन में विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा एवं पोषण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं एसडीएम विश्वामित्र मीणा, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार, पवन कुमार, डॉ. संजीव कुलहरि, डॉ. विनोद राहड़ और विकास अधिकारी अमित चौधरी सहित अन्य अतिथि मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण ओऱ दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी ने संतुलित आहार के महत्व पर जानकारी देते हुए बच्चों के बेहतर विकास और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पौष्टिक भोजन को आवश्यक बताया। पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा सहयोगिनी समाज के अंतिम छोर तक पहुंचने वाली महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनका आमजन से सीधा संपर्क और जुड़ाव रहता है। सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को आमजन से और अधिक जोड़ने तथा स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं एसडीएम विश्वामित्र मीणा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा सहयोगिनी गांव-गांव और घर-घर तक लोगों से जुड़ी हुई हैं। इनके माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क, सहयोग और लोगों से जुड़ाव के बिना विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना कठिन है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों की सक्रिय भागीदारी से विकास कार्यों को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम में रंगोली के माध्यम से प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और मिनरल युक्त संतुलित आहार का संदेश दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों का सम्मान भी किया गया। उषा कुलहारि ने बताया गया कि विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत विभिन्न दिशाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडावा विधानसभा क्षेत्र के बिसाऊ गांव में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वहीं अगले चरण में भारु गांव में ये कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।0
0
Report
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बस ने बाइक सवारों को टक्कर दी, दो मौतें
Jaipur, Rajasthan:नीमराना(कोटपूतली-बहरोड़).....नीमराना थाना क्षेत्र में जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपहर को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नीमराना थाना के सामने हाईवे पर हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवारों को बस करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति और एक छोटी बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार बाइक पर एक महिला, एक व्यक्ति और एक छोटी बच्ची सवार थे। रोडवेज बस की टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए। इसके बाद तेज रफ्तार बस सर्विस लेन पर खड़ी एक पंचर बस से भी जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नीमराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को 112 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। ग्रामीणों व आसपास के लोगो का कहना है दिल्ली जयपुर ह highways पर अक्कसर हरियाणा रोडवेज के चालक बसों को बहुत तेज गति से दौड़ते है जिससे आये दिन हरियाणा रोडवेज बसों से किसी ना किसी की जान जाने की घटनाये होती रहती है। हरियाणा रोडवेज बसों की गति पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। अब पुलिस जांच के बाद और स्पष्ट होगी पूरी स्थिति प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक युवक और बच्ची भुगंडा अहीर, मुंडावर क्षेत्र, जिला खैरथल-तिजारा के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि मृतकों और घायल महिला की पूरी पहचान तथा आपसी संबंधों की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस दुर्घटना के कारणों और रोडवेज बस चालक की भूमिका की भी जांच कर रही है。0
0
Report
जयपुर के विष्णु आरती विवाद में बुजुर्ग पुजारी की पिटाई; सीसीटीवी फुटेज सामने
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnuआरती के विवाद को लेकर बुजुर्ग पुजारी की पिटाई 63 वर्षीय पुजारी की पिटाई का सीसीटीवी फुटेज आया सामने करधनी थाना इलाके के गणेश नगर शिव मंदिर का है मामला teज आवाज में साउंड बजने को लेकर नाराज युवक ने की पिटाई सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि युवक ने पुजारी को गिरा दिया आरोपी ने लगातार थप्पड़-घूंसों से पिटाई की, पुजारी के कपड़े फट गए घटना के समय छोटे बच्चे भी मंदिर में मौजूद थे, जो डरकर भागे। इस दौरान एक महिला श्रद्धालु ने आकर पुजारी को छुड़ाया इधर पीड़ित पुजारी का 24 घंटे बाद भी मेडिकल नहीं कराया गया करधनी थाना पुलिस ने युवक और उसके पिता को हिरासत में ले लिया0
0
Report
Advertisement
