झांसी में रानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव पर घड़ी का शुभारंभ, शिशुओं को दी श्रद्धांजलि
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी की कर्म योगी संस्था द्वारा आजादी की प्रथम नायिका रानी लक्ष्मीबाई के 189वें जन्मोत्सव पर चित्रा चौराहा स्थित ध्यानचंद स्मारक में घड़ी का उद्घाटन किया जाएगा। यह घड़ी झांसी के किसी चौराहे पर लगने वाली पहली घड़ी होगी और मेडिकल कॉलेज अग्नि आपदा में आकस्मिक कालपल्पित शिशुओं को श्रद्धांजलि देने के रूप में स्थापित की जाएगी। घड़ी का विधिवत शुभारंभ 19 नवंबर 2024 को शाम 5:30 बजे किया जाएगा। इस मौके पर पंडित संतोष कुमार गौड़, अध्यक्ष-कर्मयोगी संस्था और अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
