284002
झांसी में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत स्वच्छता रैली का आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत एक स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था, जो चित्रा चौराहा से शुरू होकर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन तक गई। इस रैली में स्काउट्स, गाइड्स और सिविल डिफेंस की टीमों ने स्वच्छता संदेशों और स्लोगनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जांजगीर-चांपा की बेटी ने नीदरलैंड के युवक से शादी, चारों ओर चर्चा
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा सात समंदर पार से आया दूल्हा, भुईगांव की बेटी बनी नीदरलैंड की बहू! यूरोपीय युवक संग विवाह के बाद जिले में चर्चा तेज। पामगढ़ ब्लॉक के भुईगांव के वार्ड क्रमांक 07, नालापारा की रहने वाली क्रिस्टीना नथेनियल ने नीदरलैंड के युवक को चुना अपना जीवनसाथी। भुईगांव की 25 वर्षीय क्रिस्टीना नथेनियल और नीदरलैंड के 32 वर्षीय क्रिस्टियान एन्ड्रीयश वरबूम विवाह बंधन में बंधे। 16 अक्टूबर को अपर कलेक्टर एवं विवाह अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता के समक्ष विवाह की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। तीन गवाहों की मौजूदगी में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जारी हुआ विवाह प्रमाण-पत्र। छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव भुईगांव से नीदरलैंड तक जुड़ा यह रिश्ता अब स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आखिर कहां हुई दोनों की पहली मुलाकात? कैसे शुरू हुई भुईगांव की बेटी और यूरोपीय युवक की प्रेम कहानी? इन सवालों के जवाब फिलहाल सामने नहीं आए हैं। विदेशी दूल्हे और छत्तीसगढ़ की बेटी के इस अनोखे रिश्ते को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। गांव में जीवनसाथी तलाशने की परंपरा के बीच भुईगांव की बेटी का हमसफर सात समंदर पार नीदरलैंड में मिला। भुईगांव से नीदरलैंड तक पहुंचा प्यार का रिश्ता, अब हर जुबान पर एक ही सवाल—आखिर कैसे मिले दोनों दिल!0
0
Report
सिंहस्थ आरक्षित क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में हरियाणा आश्रम का भवन गिरा
Ujjain, Madhya Pradesh:ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी बिल्डिंग... उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच सिंहस्थ के लिए आरक्षित क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को सिंहस्थ क्षेत्र में बने हरियाणा आश्रम के भवन को हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान तीन मंजिला भवन देखते ही देखते भरभराकर गिर गया। भवन गिरने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इमारत के अचानक ढहने का दृश्य दिखाई दे रहा है। नगर निगम के मुताबिक, हरियाणा आश्रम का निर्माण करीब 4 हजार वर्गफीट क्षेत्र में किया गया था। यह जी+3 स्ट्रक्चर था। नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने बताया कि संबंधित निर्माण को लेकर पहले भी नोटिस जारी किए गए थे। सिंहस्थ के लिए आरक्षित क्षेत्र में बने स्थायी निर्माणों को हटाने के क्रम में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के लिए नगर निगम की टीम तीन पोकलेन मशीन और एक जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस और जिला प्रशासन का अमला भी मौजूद रहा। सिंहस्थ 2028 के आयोजन को देखते हुए आरक्षित क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने की तैयारी की जा रही है। नगर निगम की इस कार्रवाई के दौरान भवन के भरभराकर गिरने का वीडियो अब चर्चा में है।0
0
Report
उज्जैन में गरबा सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्क, तीन युवतियों को सुरक्षित घर पहुंचाया
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजनों में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क रही। पुलिस टीम ने सांस्कृतिक वेशभूषा में विभिन्न गरबा पंडालों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की। वहीं, नानाखेड़ा क्षेत्र में गरबा कार्यक्रम के बाद कुछ युवकों द्वारा पीछा किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तीन युवतियों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक दीपिका शिंदे, उप पुलिस अधीक्षक आरती रघुवंशी और पुलिस टीम ने सांस्कृतिक वेशभूषा में गरबा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान आम लोगों के बीच रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई। वहीं, रात करीब 11:45 बजे नानाखेड़ा क्षेत्र में गरबा कार्यक्रम के बाद तीन युवतियों ने डायल 112 पर सूचना दी कि कुछ युवक उनका पीछा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एफआरवी-24 नानाखेड़ा और शक्ति स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने के पांच मिनट के भीतर टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर कोई युवक नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने तीनों युवतियों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया, उज्जैन पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी-करहल में धूमधाम से निकली भव्य राम विवाह शोभा यात्रा,भक्तिमय माहौल बना रहा।
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल मैनपुरी। करहल नगर में भगवान श्रीराम की भव्य विवाह शोभा यात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। करहल में आयोजित श्रीराम विवाह शोभायात्रा के दौरान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साह,ग्रामीण एसपी अभिषेक तिवारी,रामलीला समिति के सचिव नितिन चतुर्वेदी एवं न्यायिक एसडीएम केशव प्रसाद व क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। भगवान श्रीराम की आरती के साथ धार्मिक आयोजन में भक्तिमय माहौल बना रहा। भगवान श्री राम विवाह शोभा यात्रा को देखने के लिए नगर में जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा नगर भक्तिमय माहौल में नजर आया और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा भव्य राम विवाह शोभा यात्रा का शुभारंभ मोटामल महाराज मंदिर से हुआ,इसके बाद बारात अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए सुभाष गेट पहुंची। यहां से किशनी चौराहे होते हुए रामलीला मैदान होते हुए राम बारात वापस जानकी जनकपुरी के लिए प्रस्थान कर गई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम विवाह शोभा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया राम विवाह का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम, माता सीता और अन्य देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां रहीं। राम बारात में लगभग आठ दर्जन आकर्षक झांकियों ने हिस्सा लिया। इन झांकियों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ लगी रही। झांकियों की सुंदर सजावट और धार्मिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया नगर में निकली भव्य राम बारात ने धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत की। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में राम विवाह शोभा यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला,पूरे आयोजन के दौरान नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा।0
0
Report
दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ICU में भर्ती, हालत में धीरे-धीरे सुधार
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह पेट में संक्रमण इंफेक्शन के कारण जिला अस्पताल में भर्ती हैं उन्हें आइसीयू में रखा गया है जहां उनका इलाज जारी है चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति पहले की तुलना में अब बेहतर है सिविल सर्जन डॉ. आशीष मिंज ने बताया कि कलेक्टर अभिजीत सिंह को बीते कुछ दिनों से पेट दर्द, चक्कर और पेट में संक्रमण जैसी शिकायत थी शुरुआती उपचार के बाद भी बुखार आने के कारण एहतियात के तौर पर उन्हें जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है कलेक्टर के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार रहा है और उनकी स्थिति पहले से अच्छी है फिलहाल चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी कर रही है और स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है.0
0
Report
उज्जैन: महाकाल थाना ने 19 ग्राम MDMA के साथ 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल पुलिस ने लालपुल के पास की कार्रवाई, सप्लाई के स्रोत की जांच जारी उज्जैन में महाकाल थाना पुलिस ने 19 ग्राम एमडी मादक पदार्थ के साथ 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 1 लाख 90 हजार रुपए बताई गई है。 पुलिस के अनुसार, चेकिंग और भ्रमण के दौरान जंगली पीर दरगाह, लालपुल के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में भागता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से 19 ग्राम एमडी मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी की पहचान अजान खान उर्फ अजहान खान, निवासी नई सड़क, पीलू की मस्जिद के पीछे, उज्जैन के रूप में की है। आरोपी की उम्र 19 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही इसके सप्लाई स्रोत और मामले में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की जानकारी जुटाई जा रही है。0
0
Report
Advertisement
पत्नी की हत्या: रायगढ़ के पुसौर में आरोपी पति गिरफ्तार, फावड़े से वार
Darogapara, Chhattisgarh:Raigarh जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम सूपा में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति अमृत लाल महंत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर फावड़े से हमला कर पत्नी रूप कुंवर महंत (41 वर्ष) की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त फावड़ा और आरोपी के कपड़े भी जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, घटना 10 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे की है। मृतिका का बेटा सूरज दास महंत ड्यूटी से घर लौटा तो उसकी मां घर की परछी में अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं। उनके कान से खून निकल रहा था और शरीर पर चोट के निशान थे। घर में भी कई जगह खून के छींटे मिले। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर रक्तस्राव के कारण मौत होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एफएसएल और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान घर में खून के निशान और वारदात में इस्तेमाल किए जाने की आशंका वाले फावड़े पर भी मानव रक्त जैसे निशान मिले। जांच के दौरान पुलिस का संदेह मृतिका के पति अमृत लाल महंत पर गहराया। घटना के बाद तबीयत बिगड़ने और रक्तचाप बढ़ने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पुलिस लगातार निगरानी रख रही थी। उपचार के बाद पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि खाना बनाने और रिश्तेदार के घर जाने की बात को लेकर पत्नी से उसका विवाद हुआ था, जो बढ़ गया। इसी दौरान उसने फावड़े से हमला कर दिया। पुसौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में वारदात में प्रयुक्त फावड़ा, आरोपी के कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए गए हैं।0
0
Report
उज्जैन में रंगदारी मांगने पर पिस्टल से गोली, 2 लाख रुपये की धमकी; 6 गिरफ्तार
Ujjain, Madhya Pradesh:पुराने विवाद में मारपीट कर मांगे थे 2 लाख रुपये, रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप उज्जैन। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मारपीट, पिस्टल से फायरिंग और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक बाल अपचारी के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुलूस भी निकाला। मामला 9 अक्टूबर की रात का है। फरियादी अजय पटेल अपने भाई अभिषेक पटेल के साथ फ्लावर डेकोरेशन का काम करता है। शिकायत के मुताबिक, पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने लक्ष्मीबाई मार्ग पर अजय पटेल को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान पिस्टल और लाठी-डंडों से डराया-धमकाया गया। आरोपियों ने 2 लाख रुपये की मांग की और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान पिस्टल से फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आई है। घटना की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है。 ये आरोपी हुए गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में फरहान, तोफिक खान, अयान खान, नदीम कुरैशी, नारायण उर्फ आला बाथम और अयान अंसारी शामिल हैं। सभी उज्जैन के निवासी हैं। फिलहाल मामले में पुलिस की आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है.0
0
Report
शहडोल: बालक छात्रावास के अधीक्षक निलंबित, निरीक्षण में कई खामियाँ मिलीं
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल - छात्रावास की अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर का एक्शन, अधीक्षक निलंबित। कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने बालक छात्रावास बरेली के अधीक्षक रामदयाल प्रजापति को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 16 अक्टूबर को छात्रावास के आकस्मिक निरीक्षण में मिलीं कई खामियां। छात्रों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराए जाने की बात सामने आई। अभिभावक पंजी और विजिटर रजिस्टर का संधारण नहीं मिला। छात्रावास के आवश्यक अभिलेख भी अद्यतन नहीं पाए गए। छात्रों के शयन कक्ष में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का अभाव मिला। रसोई कक्ष में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई। छात्रावास नियमों के पालन में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर हुई कार्रवाई। निलंबन अवधि में अधीक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, गोहपारू निर्धारित किया गया है।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर गरबा पांडालों में महिला पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात, मनचलों पर सख्त नजर
Udaipur, Rajasthan:गरबा रास में आने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर, भीड़ का फायदा उठ महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय हरकत करना पड़ सकता है भारी, महिला सुरक्षा अभियान के तहत उदयपुर पुलिस ने की पहल, पारंपरिक पोशाक में गरबा पांडालों में तैनात रहती है महिला पुलिसकर्मी, ऐसे में मनचले अब हो जाए सावधान. इस अभियान के जरिए पुलिस ने मनचलों और असामाजिक तत्वों को साफ संदेश देने का प्रयास किया है। त्योहारों की खुशियों के बीच महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है।0
0
Report
नीमकाठाना के महाकाल मसानिया भेरूजी धाम में श्रद्धा का सैलाब, कलश यात्रा
Sikar, Rajasthan:महाकाल मसानिया भेरूजी धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत मुख्य मार्गों से निकली कलश यात्रा, बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया भाग रात्रि जागरण में भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल सीकर जिले के नीमकाथाना में मनोकामना पूर्ण महाकाल मसानिया भेरूजी धाम पर श्रद्धा और भक्ति के साथ दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव के साथ यात्रा में शामिल हुईं। कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकली। इस दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कलश यात्रा के बाद रात्रि जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति का आनंद लिया। भजन संध्या में गूंजेंगे भक्ति के स्वर धार्मिक कार्यक्रम में नीमकाठाना के बालचन्द जी महाराज और जयपुर के रामलाल जी नायक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, भक्त जी मंगल जी महाराज की उपस्थिति भी रहेगी। भजन-कीर्तन के माध्यम से भेरूजी महाराज की महिमा का गुणगान किया जाएगा। समस्त ग्रामवासियों ने किया आमंत्रित मनोकामना पूर्ण महाकाल मसानिया भेरूजी धाम में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के निवेदक समस्त ग्रामवासी हैं। ग्रामवासियों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।0
0
Report
नागरतास के जगदंबा मंदिर में नवरात्र में भक्तों की भीड़: चार सदियों की परंपरा
Washim, Maharashtra:काही श्रद्धास्थळं ही केवळ मंदिरं नसतात,तर ती पिढ्यान्पिढ्या जपलेल्या श्रद्धेचा आणि भक्तीचा वारसा असतात. असंच एक श्रद्धास्थान म्हणजे वाशिमच्या मालेगाव तालुक्यातील नागरतास गावातील श्री जगदंबा देवी मंदिर सुमारे चारशे वर्षांचा इतिहास लाभलेल्या या मंदिरात नवरात्रोत्सवानिमित्त भाविकांची मोठी गर्दी पाहायला मिळत आहे. देवीच्या दर्शनासाठी विदर्भ, मराठवाड्यासह राज्याच्या विविध भागांतून भाविक येथे दाखल होत आहेत. मनोकामना पूर्ण करणारी देवी,अशी भाविकांची श्रद्धा असून,नवरात्रात मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरणाने फुलून गेला आहे. पाहूया, नागरतासच्या जगदंबा देवी मंदिराची महती सांगणारा हा विशेष रिपोर्ट …0
0
Report
Advertisement
रत्नागिरी में एक ही दिन में तीन हजार बंधारे बनाकर भूजल सुधार योजना शुरू
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी जिल्ह्यात एकाच दिवशी तीन हजार बंधारे बांधण्याचा संकल्प.. कमी पावसामुळे उद्भवणाऱ्या संभाव्य पाणीटंचाईवर मात करण्यासाठी रत्नागिरी जिल्हा परिषद कृषी विभागातर्फे आज महाश्रमदान मोहीम राबवण्यात येत आहे.. या उपक्रमांतर्गत लोकप्रतिनिधी,अधिकारी व ग्रामस्थांच्या सहभागातून प्रत्येक गावात २ ते ३ याप्रमाणे एकाच दिवशी सुमारे ३,००० वनराई बंधारे उभारण्यात येणार असून,यामुळे भूजल पातळी वाढण्यास मदत होणार आहे,.. संगमेश्वर तालुक्यातील धामापूर भाईजेवाडी येथील श्रमदानातून बांधण्यात येणाऱ्या बंधार्यावरून आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी रवींद्र कोकाटे यांनी..0
0
Report
शिवाजीनगर के ज्वेलर्स से सोने की चेन चोरी: CCTV में महिला ने चेन बदली
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:शिवाजीनगर के ज्वेलर्स शॉप से सोने की चेन चोरी: CCTV में महिला ने चेन बदली. चोरीला गेलेली सोन्याची साखळी 6.05 ग्रॅम वजनाची आणि 22 कॅरेट सोन्याची असून तिची किंमत अंदाजे 90 हजार रुपये आहे. याप्रकरणी जवाहरनगर पोलीस ठाण्यात अज्ञात महिलेविरोधात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. आता सीसीटीव्ही फुटेजच्या आधारे जवाहरनगर पोलीस पुढील तपास करत आहेत.0
0
Report
पटना: नगरपालिका ने कर बकायेदारों पर मजबूत कार्रवाई शुरू करते, 6,885 बकायेदारों की संपत्ति सील
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:मालमत्ता कर थकवणाऱ्यांवर आता मनपाने कारवाईचा फास आवळला आहे. वारंवार सूचना आणि ३ नोटिसा बजावूनही कर भरण्यास टाळाटाळ करणाऱ्या सुमारे ६ हजार ८८५ थकबाकीदारांच्या मालमत्ता थेट सील करणे, मालमत्तेवर बोजा चढवणे आणि घरातील टीव्ही, फ्रिज अशा वस्तू जप्त करण्याची कारवाई मनपाने सुरू केली आहे. ही जप्तीची मोहीम आता दर आठवड्यात गुरुवार आणि शनिवारी राबवली जाणार असल्याची माहिती मनपा आयुक्त अमोल येडगे यांनी दिली. आतापर्यंत शहरातील सुमारे ९० हजार मालमत्ताधारकांनी आपला कर प्रामाणिकपणे भरला आहे. यातून महापालिकेच्या तिजोरीत ८६ कोटी रुपयांचा मालमत्ता कर जमा झाला आहे. मालमत्ता कराची वसुली आणखी वाढवण्यासाठी आयुक्त येडगे यांच्याकडून सर्व वॉर्ड अधिकारी आणि बिल कलेक्टर्स यांच्या कामाचा नियमित आढावा घेतला जात आहे. त्यातून आता सक्तीच्या कारवाईचे आदेश देण्यात आले आहेत...0
0
Report
Advertisement
