284002
झांसी में 'सेवा पखवाड़ा' के तहत स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम का शुभारंभ
Jhansi, Uttar Pradesh:आज 17 सितम्बर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक नगर निगम, झांसी द्वारा ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर झांसी सदर विधायक पंडित रवि शर्मा, महापौर बिहारीलाल आर्य, विधायक गरौठा जवाहरलाल राजपूत और प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत की और श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सभी से अपील की गई कि वे अपने आस-पास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखें। इस कार्यक्रम में नगर निगम के कर्मचारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनबाद की जर्जर सड़कों पर प्रदर्शन: गड्ढों से नाराज लोग सड़क जाम
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद शहर के जर्जर सड़क से लोग परेशान है गोल बिल्डिंग भुइफोड से लेकर बलियापुर जाने वाले मुख्य सड़क की बदहाली से जहां एक ओर राहगीरों को परेशानी हो रही है तो वही सड़क किनारे रहने वाले लोगों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।आये दिन सड़क दुघर्टना भी घटती रहती है । सड़क पर भारी वाहनों के आवागमन से सड़क पुरी तरह छतिग्रस्त हो गई है । स्थानीय लोगों के द्वारा क्ई बार जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन से इसकी शिकायत भी की गयी है । पर सड़क मरोमत्ती की जगह गढ्ढों में मिट्टी और डस्ट भराई कर जीला प्रशासन ने अपनी जवाबदेही तो पुरी कर ली पर वारिस ने फिर से गड्ढों को उजागर कर दिया । थक हार कर स्थानीय लोगों ने आज सड़क पर उतर कर सड़क जाम कर प्रदर्शन कर सड़क मरोमत्ती की मांग की ।0
0
Report
सागवाड़ा में दो बाइक टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल—जानिए पूरी जानकारी
Dungarpur, Rajasthan:सागवाड़ा थाना क्षेत्र में सागवाड़ा - गलियाकोट रोड पर एक रिसॉर्ट के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि अन्य बाइक सवार घायल हो गया। मामले के अनुसार, डेचा निवासी प्रकाशचन्द्र रावल ने एक रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसका 19 वर्षीय पुत्र अभिनव रावल एक गैराज पर कार्य करता था। वह ओबरी से सागवाड़ा निजी कार्य हेतु मोटरसाइकिल लेकर गया था। वापसी के दौरान जब वह सागवाड़ा - गलियाकोट मार्ग पर एक रिसॉर्ट के पास पहुँचा, तो सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत साइड में आकर अभिनव की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस भयानक टक्कर से अभिनव के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद उसे 108 एम्बुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल सागवाड़ा पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टर ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइट - मुकेश मृतक का रिश्तेदार अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
टोंक में सनातन मंडल की तृतीय कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत
Tonk, Rajasthan:टोंक हर-हर महादेव के जयघोष के साथ निकली सनातन मंडל की तृतीय कावड यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत टोंक शहर में सावन माह के अवसर पर सनातन मंडल की ओर से तृतीय कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कावड़ यात्रा छावनी क्षेत्र स्थित राधाकृष्ण मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रवाना हुई। यात्रा शहर के मुख्य बाजार से होते हुए सवाई माधोपुर रोड स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए और पूरा माहौल 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा। यात्रा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पूरे मार्ग पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात है। वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा व जलपान की व्यवस्था कर कावड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया।0
0
Report
Advertisement
डिग्गी क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत के निर्देश, हजारों पदयात्राओं की तैयारी
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) जिला कलेक्टर टीना डाबी के आदेश भी रहे बेहसर डिग्गी कल्याण जी के श्रावण व भाद्रपद माह में लगातार 2 महिनें आएगी प्रदेश भर से हजारों पदयात्राएं मालपुरा से डिग्गी जाने वाला वाया पीनणी सड़क मार्ग हो रहा है जगह-जगह से क्षतिग्रस्त वाहन चालकों व पदयात्रिओं को करना पड़ेगा भारी परेशानियों का सामना हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में जिला कलेक्टर ने डिग्गी क्षेत्र के आस-पास की सड़कों की मरम्मत करने के दिए थे निर्देश0
0
Report
रतलाम में महिका के गला काटे जाने का मामला; पति अकबर अली पर शक
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम - महिका का कटा गला, शव घर मे मौजूद, पुलिस मौक़े पर, पति द्वारा गला काटने की जानकारी आयी सामने, थाना मांकचोक का मामला. रुकइया महिला मृतक। गले मे कट है। पति अकबर अली।0
0
Report
पुलिया पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, दंपति गंभीर घायल
Gursauli, Uttar Pradesh:बहेड़ी। थाना बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम गुरसौली स्थित बीच वाली पुलिया पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार में जा घुसी। हादसे में कार सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, दीपू अपनी पत्नी सुमन के साथ मिर्जापुर रंजीत से कार द्वारा बहेड़ी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बहेड़ी से बंजरिया की ओर जा रही पिकअप, जिसे थाना शाही क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर निवासी विपिन कुमार चला रहे थे, गुरसौली की बीच वाली पुलिया के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से अपनी लेन में आ रही कार से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए कार में फंसे घायल दंपति को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पिकअप चालक विपिन कुमार ने बताया कि वह कई दिनों से ठीक से सो नहीं पाया था। वाहन चलाते समय अचानक उसे नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और हादसा हो गया। हालांकि, पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सूचना मिलने पर थाना बहेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची, क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया तथा दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
गहलोत ने जोधपूर में दूषित पानी, भुगतान और योजनाओं पर सरकार को घेरा
Jodhpur, Rajasthan:राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। जोधपुर दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दौरान सरकार पर एक के बाद एक कई बड़े हमले किए। दूषित पेयजल से लेकर भुगतान में देरी, आरजीएचएस, शहरी रोजगार योजना, पट्टा वितरण, कांग्रेस संगठन, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, चौथी बार गहलोत सरकार के नारों और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जादूगरी-हेराफेरी वाले बयान तक, गहलोत ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।0
0
Report
संविधान के सम्मान से राम-कृष्ण की आस्था पर आंच नहीं गौस्वामी का कड़ा संदेश
Mathura, Uttar Pradesh:वृंदावन के कथावाचक पुण्डरीक गोस्वामी का बड़ा बयान: "संविधान का सम्मान करने वाला व्यक्ति भी राम-कृष्ण पर अभद्र टिप्पणी नहीं कर सकता" मथुरा/वृंदावन: लॉयन्स क्लब मथुरा द्वारा आयोजित 'लाइफ मैनेजमेंट सूत्र' कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक पुण्डरीक गोस्वामी ने युवाओं, आध्यात्मिकता और समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन कितना भी प्रगतिशील हो, उसमें आध्यात्मिकता का होना बेहद आवश्यक है. ब्रज के युवाओं को संदेश और जीवनशैली पुण्डरीक गोस्वामी ने ब्रज और मथुरा के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि जहाँ का व्यक्ति होता है, उसकी पहचान उसी स्थान से जुड़ती है. मथुरा-वृंदावन का नाम लेते ही लोगों के मन में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी का स्मरण होता है. इसलिए यहाँ के युवाओं की जीवनशैली और दिनचर्या भी उसी मर्यादा के अनुरूप होनी चाहिए. उन्होंने युवाओं से नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील की. सनातन और भगवान राम पर अपमानजनक टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया राजनीतिक व सामाजिक विरोधियों द्वारा भगवान राम और सनातन धर्म पर की जा रही टिप्पणियों के सवाल पर उन्होंने कहा: "भारत एकमात्र ऐसा देश है जो धर्मशास्त्रों से भी बढ़कर संविधान का सम्मान करता है। संविधान में हर किसी को अपना मत रखने का अधिकार है, लेकिन किसी की आस्था का अपमान करने की इजाज़त नहीं है। यदि किसी को भगवान राम पसंद नहीं हैं, तो यह उसकी निजी सोच हो सकती है, लेकिन इस देश में रहते हुए भगवान राम का अपमान नहीं किया जा सकता। संविधान का सम्मान करने वाला कोई भी सच्चा नागरिक भगवान राम या कृष्ण के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं कर सकता." उन्होंने आगे कहा कि देश का सच्चा मुखिया वही हो सकता है जो देश को शिक्षा, इंफ्रास्ट्रचर और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में आगे बढ़ाए, न कि देश को समस्याओं में रोके. युवाों को शिक्षा और रोज़गार से जोड़ने की पहल जंतर-मंतर और तालकटोरा स्टेडियम में हुए युवाओं के कार्यक्रम पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनके जन्मदिन के अवसर पर 5,000 से अधिक युवा एकत्र हुए थे. वहाँ केवल भजन-कीर्तन ही नहीं, बल्कि युवाओं की शिक्षा, रोज़गार तथा सामाजिक उन्नति के विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया गया. मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर तंज मौलाना साजिद रशीदी द्वारा शिव और ब्रह्मा पर दी गई कथित विवादित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए गोस्वामी ने कहा कि प्रसिद्धि पाने के लिए लोग अक्सर ऐसी अनर्गल बातें करते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा: " 'शिव' और 'ब्रह्मा' शब्द संस्कृत के हैं, जबकि 'ख़त्म' शब्द संस्कृत का नहीं है। उन्हें पहले भाषा सीखनी चाहिए, उसके बाद ही शास्त्रों पर संवाद करना चाहिए." पुण्डरीक गोस्वामी0
0
Report
बर्दवान के आतंकी संदिग्ध हामिम मंडल के पिता की फैक्ट्री पिलखाना में मिला
Noida, Uttar Pradesh:बर्दवान से आतंकी होने के संदेह में गिरफ्तार हामिम मंडल के पिता की फैक्ट्री का हावड़ा के पिलखाना में पता चला है। 7 नंबर आलम मिस्त्री लेन में वह फैक्ट्री है। कपड़े पर टैग लगाने की फैक्ट्री है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 8 महीनों से यह घर किराये पर लेकर हामिम के पिता फैक्ट्री चला रहे थे। पिछले एक हफ्ते से बंद है। फैक्ट्री के अंदर पंखा, लाइट चल रही है। घर के अंदर ही एक बिल्ली फंसी हुई है। इसी फैक्ट्री में पाकिस्तानी आतंकी होने के संदेह में गिरफ्तार हामिम मंडल का आना-जाना था। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस फैक्ट्री में एक महिला और तीन लोग काम करते थे।0
0
Report
Advertisement
शेखपुरा में नशा मुक्त भारत संकल्प: पीएम मोदी के संबोधन से युवाओं में जागरूकता
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में सात स्थानों पर नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां कॉलेज और स्कूल के बच्चों ने पीएम मोदी के नशा मुक्त भारत संकल्प अभियान के संबोधन को सुना। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम का मुख्य कार्यक्रम शेखपुरा के गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित किया गया। जहाँ डीएम शेखर आनंद ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर कई अधिकारी और कॉलेज स्कूल के बच्चे पीएम के संबोधन को सुना। पीएम के संबोधन के बाद डीएम ने कॉलेज के बच्चे को नशा मुक्त भारत संकल्प अभियान को लेकर नशा नहीं करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर डीएम ने शेखपुरा आनंद ने कहा कि आज तेजी से युवाओं में नशा का लत बढ़ रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत किया ताकि युवा नशा के सेवन को छोड़े। कार्यक्रम के मौके पर डीएम ने बच्चों से नशा नहीं करने के साथ आसपास के लोगों को भी नशा की लत से नुकसान और नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की।0
0
Report
वाशिम में 7 लाख के गुटखा माफियाओं के लिए जप्त वाहन; पुलिस ने बड़ा खुलासा
Washim, Maharashtra:वाशिम ते रिसोड रोडवर गुटख्याने भरलेले वाहन वाशिम ग्रामीण पोलिसांनी जप्त केले असून,या वाहनात आर एम डी आणि विमल कंपनीचा गुटखा आढळून आला आहे. याप्रकरणी वाशिम ग्रामीण पोलिसांनी अवैध गुटखा आणि वाहन असा अंदाजे एकूण ७ लाख रुपयांचा मुद्देमाल जप्त केला आहे, या कारवाईमुळे गुटखा माफियामध्ये एकच खळबळ उडाली आहे.0
0
Report
सर्पदंश: झाड़-फूंक नहीं, तुरंत अस्पताल जाएँ ताकि जान बच सके
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh: कौशांबी में लगातार बढ़ रहे सर्पदंश के मामलों और हो रही मौतों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बरसात के मौसम में खतरा और बढ़ गया है। इसी को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. हरिओम ने लोगों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने साफ कहा है कि सांप काटने पर झाड़-फूंक या अंधविश्वास में समय गंवाना जानलेवा साबित हो सकता है। समय पर अस्पताल पहुंचने से अधिकांश मरीज की जान बचाई जा सकती है। बरसात का मौसम आते ही कौशांबी के ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। संदीपघाट थाना क्षेत्र के पट्टीनरवर गांव में 7 वर्षीय आइसी को घर के भीतर सांप ने डस लिया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़-फूंक कराने वाले के पास पहुंचे। जब बच्ची की हालत बिगड़ने लगी तो उसे मूरतगंज पीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों का कहना है कि सर्पदंश के मामलों में हर मिनट कीमती होता है और समय पर अस्पताल पहुंचने से अधिकांश मरीजों की जान बचाई जा सकती है। इसी तरह सैनी थाना क्षेत्र के धारुपुर गांव में भी सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई। जिले में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों में एक बात समान दिख रही है कि कई परिजन पहले झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़ जाते हैं, जिससे इलाज में देरी होती है और मरीज की जान पर बन आती है। स्वास्थ्य विभाग लोगों से अपील कर रहा है कि सर्पदंश की स्थिति में बिना समय गंवाए सीधे नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचें। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. हरिओम ने कहा कि खेत, खलिहान, झाड़ियों या किसी भी अंधेरे स्थान पर जाते समय हमेशा टॉर्च का इस्तेमाल करें। रात में बिना रोशनी के चलना या खेतों में नंगे पैर जाना सर्पदंश का खतरा बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो घबराएं नहीं और न ही झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र या ओझाओं के चक्कर में पड़ें। ऐसा करने से इलाज में देरी होती है और मरीज की जान खतरे में पड़ सकती है। डॉ. हरिओम ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में सर्पदंश के इलाज के लिए पर्याप्त मात्रा में एंटी-स्नेक वेनम सहित सभी जरूरी दवाएं निशुल्क उपलब्ध हैं। इसके अलावा मरीजों को नजदीकी सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज में तुरंत पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्पदंश एक मेडिकल इमरजेंसी है, लेकिन समय पर सही इलाज मिलने पर अधिकांश मरीजों की जान बचाई जा सकती है। इसलिए जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।0
0
Report
Advertisement
वाशीम के व्यापार संकुल में छत गिरने से नुकसान, नगर परिषद पर आरोप
Washim, Maharashtra:वाशीम नगर परिषदेच्या व्यापार संकुलातील एका दुकानाचे पीओपीचे छत कोसळल्याची घटना सीसीटीव्ही कॅमेऱ्यात कैद झाली आहे.संकुलाच्या छतावर पावसाचे पाणी साचल्याने हा प्रकार घडल्याचा प्राथमिक अंदाज व्यक्त करण्यात येत आहे.सुदैवाने ही घटना रात्री घडल्यामुळे कोणतीही जीवितहानी झाली नाही.मात्र दुकानाचे मोठ्या प्रमाणात नुकसान झाले आहे.संबंधित व्यावसायिकाने छताच्या दुरुस्तीची मागणी अनेक दिवसांपासून नगर परिषदेकडे केली होती, मात्र दुर्लक्ष झाल्यामुळे ही घटना घडल्याचा आरोप त्यांनी केला आहे.विशेष म्हणजे, गतवर्षीही याच व्यापार संकुलातील एका दुकानाच्या छताचा काही भाग कोसळला होता.त्यामुळे व्यापार संकुलाच्या सुरक्षिततेबाबत पुन्हा एकदा प्रश्नचिन्ह निर्माण झाले आहे.0
0
Report
संगमनेर में पाकिस्तानी सौंदर्य प्रसाधन जब्त; बिना अनुमति बिक्री पर FDA जाँच शुरू
Shirdi, Maharashtra:संगमनेर में पाकिस्तानी सौंदर्यप्रसाधनांचा साठा जप्त... पाकिस्तानात तयार होणारी ‘गोरी ब्युटी क्रीम’ आणि ‘गोरी डे अँड नाइट क्रीम’ संगमनेरमध्ये विक्रीसाठी उपलब्ध असल्याचा धक्कादायक प्रकार उघड. अन्न व औषध प्रशासनाने संगमनेर शहर पोलिसांच्या मदतीने गोल्डन मार्केटमधील दुकानावर छापा टाकला... १२ हजार ९०० रुपयांचा पाकिस्तानी सौंदर्यप्रसाधनांचा साठा जप्त... औषध निरीक्षक सोमनाथ मुळे यांच्या फिर्यादीवरून कारवाई. दुकानदार शाहीद रियाज शेख याला घेतलं चौकशीसाठी ताब्यात... जप्त क्रीमवर “Made in Pakistan / Pakistan Standard” असा उल्लेख आढळला... भारतात विक्रीसाठी आवश्यक परवानगी नसतानाही उत्पादने विक्रीसाठी ठेवल्याचे तपासात स्पष्ट... संबंधित दुकानदाराविरुद्ध संगमनेर शहर पोलीस ठाण्यात विविध गंभीर कलमांखाली गुन्हा दाखल.. मानवी आरोग्यास घातक मानल्या जाणाऱ्या या उत्पादनांच्या विक्रीबाबत FDA कडून पुढील तपास सुरू...0
0
Report
CWG 2026: उन्नति शर्मा ने जूडो में कांस्य पदक जीता, भारत का मान बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: उन्नति शर्मा ने जीता कांस्य पदक, CWG जूडो में भारत का बढ़ाया मान。 महज 1 मिनट 7 सेकंड में विपक्षी को 'इप्पोन' (सर्वोच्च स्कोर) देकर चटाई धूल। कांस्य पदक के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की स्काई नोएस्टर को दी करारी शिकस्त। सेमीफाइनल में हार के बाद उन्नति ने दिखाई शानदार वापसी, पोडियम में बनाई जगह。 मौजूदा टूर्नामेंट के जूडो में भारत को मिला चौथा पदक, उन्नति ने रचा इतिहास। गोरखपुर डिफेंस कॉलोनी की बेटी की उपलब्धि पर देहरादून में जश्न का माहौल。 देहरादून, उत्तराखंड: उन्नति शर्मा की माँ, ममता शर्मा कहती हैं, "...उसे जो भी कामयाबी मिली है, वह उसकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। हमारा काम बस उसके साथ खड़े रहना और उसे सपोर्ट करना था। उसे कई चोटें लगीं और मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उसने कभी हार नहीं मानी। उसने पूरे संकल्प के साथ कड़ी मेहनत जारी रखी। वह परिवार की सबसे छोटी और सबकी चहेती सदस्य है। हमने हमेशा उसका साथ दिया है..." ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने पर उन्नति शर्मा की बहन रिया शर्मा कहती हैं, "...हम बहुत खुश हैं कि उसने 2026 कॉमनवर्ल्थ गेम्स में भारत के लिए मेडल जीता है। उसने हम सभी का मान बढ़ाया है। उसने कम उम्र से ही बहुत संघर्ष किया है और हमेशा कड़ी मेहनत की है। इस मेडल से पहले उसका समय मुश्किल भरा था, खेल में चीजें ठीक नहीं चल रही थीं, लेकिन इस सफलता ने सभी को बहुत खुश और गौरवान्वित किया है..."0
0
Report
Advertisement
