icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Amir SohailAmir SohailFollow4 Oct 2024, 04:39 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तुलसीवन रोड पर तार जोड़ते वक्त बुजुर्ग डूबा, बामनी नदी में शव बरामद

Dholpur, Rajasthan:तुलसीवन रोड पर हादसा: बामनी नदी में तार जोड़ते समय बुजुर्ग डूबा, शव बरामद धौलपुर。 बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के तुलसीवन रोड स्थित बामनी नदी में बिजली का तार जोड़ने के दौरान 60 वर्षीय बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया。 जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भरलीकापुरा निवासी जगराम जाटव (60) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जगराम नदी के पानी में उतरकर बिजली का तार जोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पानी का बहाव तेज होने से वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी。 सूचना मिलते ही बाड़ी सदर थाना प्रभारी मोहर सिंह मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पानी में बुजुर्ग के डूबने की पुष्टि होने पर तत्काल सिविल डिफेंस टीम को बुलाया गया。 सिविल डिफेंस टीम सदस्य प्रदीप यदुवंशी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने बुजुर्ग के शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
0
0
Report
Advertisement

बेरखेड़ी लूट-फायरिंग केस: पांच आरोपी गिरफ्तार, एक घायल

Morena, Madhya Pradesh:बेरखेड़ी गांव में घर में घुसकर लूट और फायरिंग मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, एक घायल गुना जिले में धरनावदा थाना क्षेत्र के बेरखेड़ी गांव में 20-21 अक्टूबर की दरमियानी रात हुई सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चार से पांच पारदी बदमाश वीरेंद्र धाकड़ के घर में घुसे थे और एक साल की बच्ची पर बंदूक तानकर करीब 30 हजार रुपये की लूटपाट की थी। इस दौरान ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए थे। इस घटना में गृह मालिक वीरेंद्र धाकड़ सहित तीन लोग गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए थे。 मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर पांच अन्य संदिग्धों के नाम सामने आए, जिन्हें पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है。 एएसपी प्रशांत सुमन के मुताबिक गिरफ्तारी के दौरान जब पुलिस ने दबिश दी, तो एक पारदी बदमाश ने भागने का प्रयास किया। इस भागदौड़ और कार्रवाई के दौरान वह घायल हो गया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है。
0
0
Report
Advertisement

सवाई जयपुर अवॉर्ड्स 2026: 25 क्षेत्रों के सितारे सम्मानित, कैलाश खेर प्रमुख नाम

Jaipur, Rajasthan:सिटी पैलेस में 25 श्रेणियों में दिए सवाई जयपुर अवॉर्ड्स कैलाश खेर, अमीश त्रिपाठी और माधव सिंघानिया सहित 25 श्रेणियों में हस्तियां सम्मानित जयपुर, 22 अक्टूबर। सिटी पैलेस के प्रीतम चौक में गुरुवार को ब्रिगेडियर महाराजा सवाई भवानी सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में सवाई जयपुर अवॉर्ड्स 2026 समारोह आयोजित हुआ। महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय म्यूजियम ट्रस्ट की ओर से आयोजित समारोह में सामाजिक सेवा, हेरिटेज संरक्षण, विज्ञान, व्यापार, कला, साहित्य, खेल और पारंपरिक शिल्प सहित 25 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व राजपरिवार की सदस्ये पद्मिनी देवी, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, पद्मनाभ सिंह और राजकुमारी गौरवी कुमारी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गोविंद देव जी और महाराजा सवाई भवानी सिंह की तस्वीरों पर माल्यार्पण, धर्मगुरुओं के सम्मान के साथ हुई। साहित्य एवं शिक्षा के लिए अमीश त्रिपाठी, थिएटर, फिल्म और टेलीविजन के लिए कैलाश खेर, खेल के लिए महावीर प्रसाद सैनी और व्यापार एवं उद्योग के लिए माधव सिंघानिया को सम्मानित किया गया। विज्ञान में डॉ. गोबिंद सागर भारद्वाज, मेडिसिन में डॉ. मोहनीश ग्रोवर, पत्रकारिता में किरण राजपुरोहित और लीडरशिप के लिए आर्किटेक्ट रितु सिंह को पुरस्कार मिला। सामाजिक सेवा के लिए विमुक्ति संस्था, संस्कृति के लिए टाटा ट्रस्ट्स, हेरिटेज एवं आर्किटेक्चर संरक्षण के लिए राधा गोयनका और नवाचार एवं स्टार्टअप के क्षेत्र में योगदान के लिए कमला पोद्दार को सम्मान दिया गया। पर्यावरण के लिए धीरेन्द्र गोधा, ट्रैवल एवं टूरिज्म के लिए राजीव कोहली, फोटोग्राफी के लिए समर सिंह जोधा तथा कला, पेंटिंग एवं स्कल्पचर के लिए अनुपम हल्दर भी सम्मानित हुए। समारोह में बहादुरी, सशस्त्र बलों में विशिष्ट सेवा, पारंपरिक शिल्प, परोपकार, परफॉर्मिंग आर्ट और महिला उत्कृष्टता सहित अन्य क्षेत्रों में योगदान देने वालों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। ट्रस्ट की डिप्टी डायरेक्टर मृणालिनी वेंकटेश्वरन ने स्वागत संबोधन दिया, जबकि निदेशक वैभव चौहान ने आभार व्यक्त किया। अगले वर्ष जयपुर के 300 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 18 नवंबर से विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।
0
0
Report

जयपुर सिटी पैलेस में सवाई जयपुर अवॉर्ड्स 2026: 25 श्रेणियाँ सम्मानित

Jaipur, Rajasthan:जयपुर- सिटी पैलेस के प्रीतम चौक में ब्रिगेडियर महाराजा सवाई भवानी सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में सवाई जयपुर अवॉर्ड्स 2026 समारोह आयोजित हुआ। महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय म्यूजियम ट्रस्ट की ओर से आयोजित समारोह में सामाजिक सेवा, हेरिटेज संरक्षण, विज्ञान, व्यापार, कला, साहित्य, खेल और पारंपरिक शिल्प सहित 25 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व राजपरिवार सदस्य पद्मिनी देवी, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह और राजकुमारी गौरवी कुमारी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गोविंद देव जी और स्वर्गीय महाराजा सवाई भवानी सिंह की तस्वीरों पर माल्यार्पण तथा धर्मगुरुओं के सम्मान के साथ हुई। साहित्य एवं शिक्षा के लिए अमीश त्रिपाठी, थिएटर, फिल्म और टेलीविजन के लिए कैलाश खेर, खेल के लिए महावीर प्रसाद सैनी और व्यापार एवं उद्योग के लिए माधव सिंघानिया को सम्मानित किया गया। विज्ञान में डॉ. गोबिंद सागर भारद्वाज, मेडिसिन में डॉ. मोहनीश ग्रोवर, पत्रकारिता में किरण राजपुरोहित और लीडरशिप के लिए आर्किटेक्ट रितु सिंह को पुरस्कार मिला। सामाजिक सेवा के लिए विमुक्ति संस्था, संस्कृति के लिए टाटा ट्रस्ट्स, हेरिटेज, आर्किटेक्चर संरक्षण के लिए राधा गोयनका और नवाचार, स्टार्टअप के क्षेत्र में योगदान के लिए कमला पोद्दार को सम्मान दिया गया। पर्यावरण के लिए धीरेन्द्र गोधा, ट्रैवल एवं टूरिज्म के लिए राजीव कोहली, फोटोग्राफी के लिए समर सिंह जोधा तथा कला, पेंटिंग एवं स्कल्पचर के लिए अनुपम हल्दर भी सम्मानित हुए। समारोह में बहादुरी, सशस्त्र बलों में विशिष्ट सेवा, पारंपरिक शिल्प, परोपकार, परफॉर्मिंग आर्ट और महिला उत्कृष्टता सहित अन्य क्षेत्रों में योगदान देने वालों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। ट्रस्ट की डिप्टी डायरेक्टर मृणालिनी वेंकटेश्वरन ने स्वागत संबोधन दिया, जबकि निदेशक वैभव चौहान ने आभार व्यक्त किया। अगले वर्ष जयपुर के 300 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 18 नवंबर से विविध आयोजन किए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

रामराज्य के दावे पर भूपेंद्र चौधरी का सख्त पलटवार

Moradabad, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव के रामपुर को रामराज्य कहने पर भूपेंद्र चौधरी का बड़ा पलटवार, सपा को अपने शासन के कारनामें जनता को दोवारा बताने चाहिए, 2017 से 17 तक और मुलायम सिंह जी की सरकार मे रामपुर सहित पुरे प्रदेश ने अराजकता, गुंडागर्दी, बेईमानी, भ्रष्टाचार और जमीनों पर कब्जे होते थे, रामपुर मे तो इन लोगो की बात ना मानने वाले अधिकारी को मुर्गा भी बना दिया गया था, अगर ऐसी अराजकता को इस तरह के शासक इसको रामराज कहेँगे..... तो समाजवादी पार्टी को रामराज की जानकारी ही नहीं। भाजपा नेताओं को पढ़ाई मे जीरो कहने पर अखिलेश पर भूपेंद्र चौधरी का बयान, मेरे पिता तो खेती किसानी वाले है और गांव के प्राइमरी मे पढ़कर यहाँ तक पहुंचे, हन उतने तो सौभाग्यशाली नहीं की परिवार की बड़ी विरासत होती तो विदेश मे पढ़ने का अवसर मिलता, भाजपा के असंख्य कार्यकर्त्ता सामान्य घरों और परिवारों से आते है.... जो देश और प्रदेश का नेतृत्व कर रहे, हमने आम आदमी के लिए जो की अंत्योदय का है उस तक के लिए काम किए है, हमारी प्राथमिकता मे कोई परिवार या किसी परिवार की विरासत नहीं बल्कि अंतिम छोर पर बैठा व्यक्ति है। अखिलेश यादव के जेल के बाहर खड़े होकर डाक्यूमेंट्स दिखाते हुए बीजेपी पर हमला बोलने पर भूपेंद्र चौधरी किया पलटवार, न्यायालय के आदेश पर आजम खान जेल मे है और मामला भी न्यायालय के आधीन है, उनको राजनीतिक एजेंडा चलाने के बजाए न्यायलय अपना विषय रखना चाहिए, वो ऐसे करके एक बड़े तबके को भयभीत करके अपने साथ जोड़ना चाहते है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा एयर शौ को लेकर दिए बयान पर भूपेंद्र चौधरी ने बोला हमला, इन लोगो को सरकारी कार्यक्रमों और सेना से जुड़े आयोजनों मे भी राजनीति दिखती है, कांग्रेस के लोगो से कहना चाहता हूं की देश की सुरक्षा से जुड़े विषयो पर राजनीति नहीं करनी चाहिए, उम्मीद है कांग्रेस के लोगो को समझ आएगी और इस प्रकार के बयानबाजी नहीं करेंगे。
0
0
Report

गाजीपुर में एमएलसी निर्वाचन के लिए मतदान आज: स्नातक 19 केंद्र, शिक्षक 17 केंद्र

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर。 एमएलसी वाराणसी खण्ड स्नातक/खण्ड शिक्षक चुनाव की तैयारी पूरी。 मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां की गई रवाना。 जिले में 23 अक्टूबर को होगा एमएलसी निर्वाचन के लिए मतदान。 एमएलसी स्नातक निर्वाचन के लिए जिले 19 मतदान केंद्र,52 मतदान बूथ。 एमएलसी शिक्षक निर्वाचन के लिए 17 मतदान केंद्र,18 मतदान बूथ。 एमएलसी स्नातक चुनाव में 50283 वोटर डालेंगे वोट。 एमएलसी शिक्षक चुनाव में 6194 वोटर करेंगे मतदान。 मतदान के लिए 19 सेक्टर,7 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात。 खण्ड स्नातक निर्वाचन में 24,खण्ड शिक्षक निर्वाचन में 10 प्रत्याशी मैदान में。 गाजीपुर में एमएलसी वाराणसी खण्ड स्नातक और खण्ड शिक्षक चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पुरीनकर ली गयी है।।एमएलसी चुनाव के मद्देनजर मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गयी हैं ।जिले में 23 अक्टूबर को एमएलसी निर्वाचन के लिए मतदान होगा।एमएलसी स्नातक निर्वाचन के लिए जिले 19 मतदान केंद्र,52 मतदान बूथ बनाये गए है।इसी तरह एमएलसी शिक्षक निर्वाचन के लिए 17 मतदान केंद्र,18 मतदान बूथ बनाये गए है।एमएलसी स्नातक चुनाव में जिले के 50283 वोटर वोट डालेंगे।जबकि एमएलसी शिक्षक चुनाव में जिले के 6194 वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे।मतदान के लिए जिले 19 सेक्टर,7 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किये गए।वाराणसी खण्ड स्नातक निर्वाचन में 24 जबकि खण्ड शिक्षक निर्वाचन में 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा。
0
0
Report

Muzaffarpur गैस एजेंसी लूटकांड: 3 गिरफ्तार, 2200 रुपये और 3 मोबाइल बरामद

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur गैस एजेंसी लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूटकांड में लाइनर समेत 3 अपराधी गिरफ्तार हैं, 2200 रुपए, 3 मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई है। 15 अक्टूबर को साहेबगंज स्थित भारत गैस एजेंसी के ग्रामीण वितरक केंद्र पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने कैश काउंटर पर हथियार का भय दिखाकर नकदी और मोबाइल लूट लिए थे। घटना की सूचना मिलने पर साहेबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर तकनीकी जांच शुरू की। 21 अक्टूबर को घटना में इस्तेमाल की गई बाइक के साथ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी निवासी विनय कुमार और पप्पू कुमार तथा पूर्वी चंपारण जिले के बीजघटी थाना क्षेत्र निवासी दीपक कुमार शामिल हैं। उन्होंने पूछताछ में लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। घटनास्थल पर दो अन्य अपराधी भी मौजूद थे, जिनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लूट की साजिश कैसे रची गई और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका क्या थी। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है। आगे की कार्रवाई जारी है।
0
0
Report
Advertisement

UP NEWS : बिलसंडा में चुनाव की तैयारियां पूर्ण हुई,कल सुबह होगा मतदान

Pilibhit, Uttar Pradesh:बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद का चुनाव संपन्न करने के लिए पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक में पीठासीन अधिकारी सहित कई सदस्यों की टीम पहुंची है। टीम ने लेखा-जोखा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं आपको बतादें जिसमें 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। वहीं बिलसंडा के खंड विकास अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए अमित शुक्ला का कहना है कि पोलिंग पार्टियों खंड विकास परिसर में आ चुकी हैं जो कल शुक्रवार के दिन मतदान संपन्न कराएंगी। जो की मतदाता सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 तक अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।
0
0
Report

शराबबंदी के दिन भी खुलेआम बिक रही शराब? लोहता-पिसौर पुल का मामला

Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। सरकार द्वारा घोषित शराबबंदी के दिन भी जिले में शराब बिक्री का आरोप सामने आया है। लोहता क्षेत्र के पिसौर पुल के पास स्थित एक शराब की दुकान पर सुबह करीब 9 बजे से ही शराब बेचे जाने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुकान का मुख्य शटर बंद रखकर बगल में छोटा सा मुक्का (खिड़की) खोलकर शराब की बिक्री की जा रही है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि बिना मिलीभगत के प्रतिबंधित दिन पर इस तरह खुलेआम बिक्री संभव नहीं है। वहीं इस मामले में आबकारी विभाग की निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल यह पूरा मामला जांच का विषय है। ग्रामीणों ने जिला आबकारी अधिकारी और पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। नोट: यह खबर स्थानीय लोगों / प्रत्यक्षदर्शियों के आरोपों पर आधारित है। Z MEDIA वायरल आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। संबंधित विभाग / दुकान संचालक का पक्ष आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा। Z MEDIA, लोहता - वाराणसी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top