झांसी मंडल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छ रेल ट्रैक दिवस का आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल में मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में स्वच्छ पटरी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ग्वालियर, ललितपुर, महोबा सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर ट्रैक की सफाई की गई। रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक पर फैले कचरे और प्लास्टिक की बोतलों को हटाया, और आस-पास के नागरिकों को रेल पटरियों पर कूड़ा न फेंकने के लिए जागरूक किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड -पत्रकार नसीम हत्याकांड मामला, आटा मिल मालिक सहित 3 गिरफ्तार
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़: देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पत्रकार नसीम हत्याकांड में शामिल आटा मील मालिक सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कल दिनांक 18.10.2026 को मृतक नसीम अपने सहयोगियों के साथ जरौठी रोड स्थित आटा मील पर विज्ञापन लेने के लिए गए थे। जहाँ आटा मील मालिक और उसके लोगों ने एक राय होकर नसीम व उसके साथियों के साथ मारपीट की। मारपीट में घायल हुए पत्रकार नसीम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और 24 घंटे के अंदर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है व अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
