झांसी में नागरिक सुरक्षा कोर ने पुलिस भर्ती परीक्षार्थियों की की मदद
Jhansi Rly. Settl, Jhansi, Uttar Pradesh:नागरिक सुरक्षा कोर झांसी ने पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए सहायता शिविर लगाया। उप नियंत्रक जय राज तोमर के नेतृत्व में वार्डन्स ने बस स्टैंड और चौराहों पर 24 घंटे तैनात रहकर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों की जानकारी दी और उन्हें वहां तक पहुंचाया। डिवीजनल वार्डन कुमारी प्रगति शर्मा ने अभ्यर्थियों को जलपान कराया। लोगों ने वार्डन्स की सेवाओं की सराहना की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
