284001
मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन के साथ हीट वेव और बाढ़ से बचाव की बैठक की
Jhansi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त मण्डलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में वे हीट वेव और बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक हीट वेव के लिए पूर्वानुमान जारी किया है और इस दौरान जनहानि और पशुहानि की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एसीबी ने मऊबोरदा ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध रिश्वत मामले में चार्जशीट पेश की
Kota, Rajasthan:कोटा मैरिज सर्टिफिकेट जारी करने के बदले रिश्वत मांगने और लेने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए मऊबोरदा की तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) रजनी मीणा के खिलाफ विशेष न्यायालय में चालान (चार्जशीट) पेश कर दिया है। जांच पूरी होने के बाद एसीबी को आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर अब मामले की सुनवाई अदालत में आगे बढ़ेगी। फिलहाल आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में है। एसीबी कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने बताया कि इस मामले की शुरुआत 10 अप्रैल को मिली एक शिकायत से हुई थी। शिकायतकर्ता महुमहल खींची दरबार सेवा समिति से जुड़ा हुआ है। समिति की ओर से 16 फरवरी 2026 को धानोदा खुर्द पंचायत बोरदा मऊ में सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें 28 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया था। विवाह के बाद नवविवाहित जोड़ों के प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया शुरू की गई। 500 की दर से मांगी थी रिश्वत आरोप है कि ग्राम पंचायत मऊबोरदा में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी रजनी मीणा ने विवाह प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में प्रति जोड़ा 500 रुपए की दर से कुल 13 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। बाद में बातचीत के दौरान यह राशि घटाकर प्रति जोड़ा 400 रुपए कर दी गई और 26 जोड़ों के प्रमाण पत्र के लिए कुल 10 हजार 400 रुपए देने पर सहमति बनी 10 हजार 400 रुपए रिश्वत लेते हुईं थी गिरफ्तार शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद 15 अप्रैल को ट्रैप कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने रजनी मीणा को 10 हजार 400 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था। उस समय आरोपी के ठिकानों की तलाशी भी ली गई थी। कोर्ट में होगी मामले की सुनवाई मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर विस्तृत जांच की गई। अनुसंधान के दौरान आरोपी के खिलाफ रिश्वत मांगने और रिश्वत लेने का अपराध प्रमाणित पाया गया। इसके बाद सहायक निदेशक अभियोजन के माध्यम से विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) कोटा में आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र पेश कर दिया गया है। मामले में आगे की सुनवाई अब न्यायालय में होगी。0
0
Report
कोटा: मंगलसूत्र लूट, 24 घंटे में गिरफ्तार दो आरोपी; सोना बरामद
Kota, Rajasthan:कोटा शहर की कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने महिला से मंगलसूत्र लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2.50 लाख रुपये मूल्य का लूटा गया मंगलसूत्र तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है。 पुलिस के अनुसार 11 जून को 67 वर्षीय पुष्पा देवी जैन अपनी बेटी के साथ बोरखेड़ा रोड पर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके गले से करीब 18.5 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने गोपाल बाबरी (25) और सुखदेव उर्फ सुक्की बाबरी (20) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी कुन्हाड़ी क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है。0
0
Report
खैरागढ़ गंडई पुलिस ने अवैध शराब के दो मामलों में दो गिरफ्तार
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ गंडई पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विकेश टंडन और पुरुषोत्तम टंडन के कब्जे से कुल 58 पौवा देशी मसाला रोमियो शराब (10.44 बल्क लीटर) बरामद की, जिसकी कीमत करीब 5,800 रुपये बताई गई है। शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। मुखबिर की सूचना पर शराब भट्ठी रोड और शवगृह के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
सिंगरौली बंधा कोल ब्लॉक प्रभावित ग्रामीण उचित मुआवजे और पुनर्वास की मांग उठाते हुए
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग सिंगरौली बंधा कोल ब्लॉक की जनसुनवाई में विस्थापितों का चालका दर्द.. 6 सालों से प्रशासन दे रहा आश्वासन आज तक नहीं मिला मुआवजा... सर्वे और मूल्यांकन के बाद भी कई मकानों को प्रशासन ने बतायाअवैध... उचित मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा.... ग्रामीणों का गंभीर आरोप प्रशासन कंपनी के दबाव में आकर भू अर्जननीति का नहीं कर रहा पालन... बारिश सिर पर, लेकिन लोग अपने घर तक नहीं सुधार पा रहे... हर जनसुनवाई में आवेदन, हर बार सिर्फ आश्वासन.... विस्थापन का दंश झेल रहे ग्रामीण, बोले- अब और नहीं "मुआवजा नहीं तो जमीन नहीं" सिंगरौली जिला प्रशासन बना मुखदर्शक.... एंकर...सिंगरौली जिले के बंधा कोल ब्लॉक परियोजना से प्रभावित गांवों की जनसुनवाई में एक बार फिर ग्रामीणों के दर्द, आक्रोश और बेबसी दिखाई दी... वर्षो से विस्थापन के दंश के बीच जीवन गुजार रहे ग्रामीणों ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के सामने अपनी पीड़ा खुलकर रखी... लोगों का कहना है कि पिछले लगभग 6 वर्षों से वे मुआवजे और पुनर्वास का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन आज तक उनकी समस्याओं का कोई स्थायी समाधान नहीं निकला..हर बार अधिकारी आते हैं, शिकायतें सुनते हैं, आवेदन लेते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं, लेकिन जमीन पर कोई बदलाव दिखाई नहीं देता.... अब तो दस्तावेजों के फोटो कॉपी भी उधार लेकर करना पड़ रहा है... ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें आज तक उचित मुआवजा नहीं दिया गया और भू-अर्जन नीति का भी पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा है... उनका कहना है कि तहसीलदार, पटवारी और एसडीएम, कलेक्टर स्तर पर हजारों मकानों, जमीनों और परिसम्पत्तियों का मूल्यांकन किया जा चुका है, लेकिन बाद में उन्हीं आकलनों को विभिन्न कारण बताकर नवनिर्माण अथवा मौके पर मौजूद नहीं होना बता दिया जाता है... जबकि सभी मकान 6 सालों से मौके पर हैं अब तो जर्जर होने की स्थिति में है... प्रभावित परिवारों का आरोप है कि जिन घरों का सर्वे और मूल्यांकन हो चुका है, उनके मुआवजे का भुगतान अब तक नहीं हुआ है, जिससे लोग अनिश्चितता के माहौल में जीने को मजबूर हैं.... सबसे बड़ी चिंता यह है कि बारिश का मौसम दस्तक दे चुका है, लेकिन विस्थापन की जद में आए कई परिवार अपने पुराने घरों की मरम्मत तक नहीं करा पा रहे हैं... ग्रामीणों का कहना है कि यदि वे छत की मरम्मत या घर में कोई सुधार करते हैं तो उसे नया निर्माण बताकर मुआवजा देने से इंकार कर दिया जाता है.. ऐसे में एक तरफ जर्जर होते मकान हैं और दूसरी तरफ मुआवजे का इंतजार.... लोगों का कहना है कि वे न तो अपने घर ठीक करा पा रहे हैं और न ही नई जगह बसने की स्थिति में हैं... जनसुनवाई में कई ग्रामीण भावुक हो गए। उनका कहना था कि यह सिर्फ जमीन का मामला नहीं है, बल्कि उनके पुरखों की यादों, जीवनभर की मेहनत, खेती-किसानी और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का सवाल है। ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक उन्हें सम्मानजनक और न्यायपूर्ण मुआवजा नहीं मिलेगा तथा पुनर्वास की स्पष्ट व्यवस्था नहीं होगी, तब तक वे अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे। हालांकि जनसुनवाई में मौजूद अपर कलेक्टर ने निराकरण का आश्वासन दिया है लेकिन ग्रामीणों को भरोसा नहीं हो रहा क्योंकि 6 सालों में कई बार इस तरह के जनसुनवाई हुए लेकिन निराकरण आज तक नहीं हुआ... बाइट ग्रामीण विस्थापित बाइट पी एस त्रिपाठी, अपर कलेक्टर0
0
Report
नारायणपुर में डीजल संकट से किसान-ट्रैक्टर चालक परेशान, प्रशासन ने आपूर्ति के निर्देश दिए
Narayanpur, Jharkhand:एंकर - नारायणपुर जिले में पिछले लगभग दो माह से पेट्रोल और डीजल की किल्लत के कारण किसान, ट्रैक्टर संचालक और ट्रक मालिक भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। जून माह में खेती-किसानी के कार्य शुरू होने के साथ ही डीजल संकट ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। डीजल नहीं मिलने से खेतों में जुताई सहित अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं और कई ट्रैक्टर काम बंद कर खड़े हैं। इसी समस्या को लेकर जिले के विभिन्न गांवों से किसान खाली डीजल के डिब्बे लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त डीजल उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों ने बताया कि वर्तमान समय में खेती के अधिकांश कार्य ट्रैक्टरों पर निर्भर हैं। मानसून से पहले खेतों की तैयारी का महत्वपूर्ण समय चल रहा है, लेकिन डीजल की अनुपलब्धता के कारण जुताई का कार्य लगभग ठप पड़ गया है। वी. ओ. 01 - किसानों का कहना है कि वे 30 से 70 किलोमीटर दूर-दराज के क्षेत्रों से आते हैं। इतनी लंबी दूरी तय कर ट्रैक्टर लेकर पेट्रोल पंप पहुंचना उनके लिए संभव नहीं है। इसलिए वे डिब्बों में डीजल लेने पहुंचते हैं, लेकिन पेट्रोल पंपों पर डिब्बों में डीजल नहीं दिया जा रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर ने किसानों की समस्या सुनी और जिला खाद्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने डीजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा किसानों को खेती कार्य के लिए आवश्यक डीजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। किसानों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद जल्द ही डीजल संकट का समाधान होगा और कृषि कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। फिलहाल किसान प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं ताकि समय पर खेती-किसानी का काम पूरा किया जा सके। बाइट 01 किसान बाइट 02 किसान बाइट 03 किसान0
0
Report
फुगाळे में राशन दुकान से धान्य नहीं मिलने से २५–३० आदिवासी परिवार भूखे
Thane, Maharashtra:शहापूर तालुक्यातील फुगाळे येथील २५ ते ३० कुटुंबे रेशन धान्यापासून वंचित... आदिवासी बांधवांना उपासमारीची भीती... शहापूर हादरले: फुगाळे पाड्यातील २५-३० आदिवासी कुटुंबे २ महिन्यांपासून रेशनविना.. मुलांवर उपासमारीची वेळ.. शहापूर तालुक्यातील फुगाळे येथील रास्त भाव दुकानाच्या कारभाराबाबत गंभीर तक्रारी समोर आल्या असून दर महिन्याला सुमारे २५ ते ३० शिधापत्रिकाधारक कुटुंबांना नियमित धान्य मिळत नसल्याचा आरोप ग्रामस्थांनी केला आहे. विशेषतः मे आणि जून २०२६ या दोन महिन्यांचे धान्य अनेक लाभार्थ्यांना अद्याप मिळाले नसल्याची तक्रार संबंधित नागरिकांनी शहापूर तालुका पुरवठा अधिकारी यांच्याकडे लेखी व तोंडी स्वरूपात केली आहे. गावातील शिधापत्रिका धारकांनी सांगितले की, शासनाकडून गरीब व गरजू कुटुंबांसाठी वितरित करण्यात येणारे धान्य हे त्यांच्या उदरनिर्वाहाचे महत्त्वाचे साधन आहे. मात्र फुगाळे येथील रास्त भाव दुकानातून अनेक कुटुंबांना नियमित धान्य मिळत नसल्याने त्यांना मोठ्या आर्थिक व सामाजिक अडचणींना सामोरे जावे लागत आहे. कुटुंबांसमोर आता ‘पोटाची खळगी कशी भरायची’ हा यक्षप्रश्न उभा राहिला आहे. अनेक वेळा दुकानावर जाऊनही धान्य उपलब्ध नसल्याचे सांगितले जाते किंवा विविध कारणे देऊन लाभार्थ्यांना परत पाठविले जाते, असा आरोप ग्रामस्थांनी केला आहे. या संदर्भात गावातील काही रेशनधारकांनी प्रत्यक्ष धान्य मिळत नसल्याचा व्हिडिओ तयार करून संबंधित प्रशासनाकडे पाठविला आहे. या व्हिडिओमध्ये लाभार्थी आपली व्यथा मांडताना दिसत असून अनेक कुटुंबांना धान्यापासून वंचित ठेवले जात असल्याचा दावा करण्यात आला आहे. त्यामुळे या प्रकरणाची सखोल चौकशी करून दोषींवर कारवाई करण्याची मागणी ग्रामस्थांकडून होत आहे. सध्या पावसाळ्याची सुरुवात झाली असून ग्रामीण भागातील अनेक मजूर कुटुंबांना नियमित रोजगार उपलब्ध झालेला नाही. शेतीची कामे अद्याप पूर्णपणे सुरू नसल्याने अनेक कुटुंबे आर्थिक अडचणीत आहेत. अशा परिस्थितीत शासनाच्या सार्वजनिक वितरण व्यवस्थेतील धान्य हेच अनेक कुटुंबांसाठी जगण्याचा आधार ठरत असते. मात्र हे धान्य वेळेवर मिळत नसल्याने संबंधित कुटुंबांवर उपासमारीची वेळ येण्याची शक्यता निर्माण झाली आहे. गावकऱ्यांनी प्रशासनाकडे मागणी केली आहे की, फुगाळे येथील रास्त भाव दुकानाच्या कामकाजाची तातडीने चौकशी करण्यात यावी, मे व जून २०२६ चे थकीत धान्य त्वरित लाभार्थ्यांना वितरित करण्यात यावे आणि भविष्यात कोणतेही कुटुंब धान्यापासून वंचित राहणार नाही याची खात्री करण्यात यावी. शासनाच्या योजनांचा लाभ खऱ्या अर्थाने गरजूंपर्यंत पोहोचावा आणि सार्वजनिक वितरण व्यवस्थेवरील नागरिकांचा विश्वास कायम राहावा, अशी अपेक्षा ग्रामस्थांनी व्यक्त केली आहे。0
0
Report
Advertisement
हरियाणा-पाकिस्तान से बंगाल तक मौसमी ट्रफ और चक्रवाती परिसंचरण, दिल्ली में आंधी‑बारिश संभव
Noida, Uttar Pradesh:• उत्तरी हरियाणा और आस-पास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) के रूप में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना हुआ है। इसके साथ ही, मध्य ट्रोपोस्फेरिक वेस्टर्लीज़ में एक 'ट्रफ' (कम दबाव का क्षेत्र) भी है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है और यह लगभग 78°E देशांतर के साथ 28°N अक्षांश के उत्तर की ओर फैली हुई है।• उत्तर-पश्चिम राजस्थान से सटे मध्य पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊंचाई तक ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। • उत्तर-पश्चिम राजस्थान से सटे मध्य पाकिस्तान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन से लेकर दक्षिणी गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल तक एक मौसमी 'ट्रफ' बना हुआ है। यह ट्रफ उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड से होकर गुजरता है। • उत्तर-पश्चिम राजस्थान से सटे मध्य पाकिस्तान से लेकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊंचाई पर एक 'ट्रफ' बना हुआ है। यह ट्रफ उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल से होकर गुजरता है। • दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और आस-पास के इलाकों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊंचाई पर ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। Weather Report • अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-5°C की गिरावट आएगी और उसके बाद 17 जून 2026 तक इसमें धीरे-धीरे 6-7°C की बढ़ोतरी होगी। • 17 जून 2026 तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 5-6°C की बढ़ोतरी होगी। बीता हुआ मौसम • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की घटनाएं देखी गईं। • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान में 4-5°C की उल्लेखनीय गिरावट और न्यूनतम तापमान में काफी ज़्यादा गिरावट दर्ज की गई। • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21-23°C और अधिकतम तापमान 33-35°C के दायरे में रहा। • कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम (-5.1°C या उससे कम) और दिल्ली के बाकी हिस्सों में सामान्य से काफी कम (-3.1°C से -5.0°C) दर्ज किया गया। • दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम (-5.1°C या उससे कम) है। • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में दक्षिण-पूर्वी हवाओं की गति 35-45 किमी/घंटा रही, और हवा के झोंके 65 किमी/घंटा तक पहुंचे।0
0
Report
इटावा में MBBS छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या, सुसाइड नोट में डिप्रेशन का उल्लेख
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में MBBS की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जांच में जुटी है। वही छात्रा ने सुसाइड नोट लिखकर डिप्रेशन और किसी को भी दोषी नहीं ठहराया है; पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। इटावा जनपद के थाना फ्रेंड्स कालोनी इलाके के अंतर्गत अर्जुननगर पक्का बाग के रहने वाले रविकांत की बेटी सौम्या दीक्षित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि सौम्या नीट पीजी की तैयारी के रही थी। मामले की जानकारी पुलिस और फोरेंसिक टीम को लगी, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया; वहीं फोरेंसिक टीम ने भी अपनी जांच पड़ताल की। पास से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें किसी को भी दोषी नहीं ठहराया गया है; सिर्फ डिप्रेशन को बताया गया है। इससे पहले करीब 15 दिन पूर्व भी छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो सकी थीं। हालांकि इस मामले में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुटी हुई।0
0
Report
तेज रफ्तार का कहर, गाय से टकराई बाइक; पिता-पुत्र घायल
Nagawajairam, Uttar Pradesh:क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार को मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर कस्बा संदना में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब उनकी बाइक अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार नैमिष थाना क्षेत्र के ग्राम पनरभू निवासी सोनू (25) पुत्र रामचंद्र अपने पिता रामचंद्र (55) पुत्र मुल्ला के साथ बाइक से नैमिष की ओर से सिधौली जा रहे थे। रास्ते में अचानक सामने आई गाय से उनकी तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार रामचंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि सोनू का उपचार जारी है। हादसे में गाय को भी गंभीर चोटें आईं। टक्कर के बाद गाय सड़क किनारे स्थित एक बड़े नाले में जा गिरी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद जेसीबी मंगवाई और उसकी सहायता से गाय को नाले से बाहर निकाला। इसके बाद पशु का उपचार कराया गया। घटना के बाद कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।0
0
Report
Advertisement
"CJP का एजेंडा कम, ड्रामा ज्यादा दिख रहा है" — भाजपा नेता विजय सिंह 'बजरंगी'
ACHALPUR, Uttar Pradesh:प्रतापगढ भाजपा नेता विजय सिंह 'बजरंगी' ने CJP पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि CJP का एजेंडा जनहित नहीं, बल्कि केवल राजनीतिक ड्रामेबाजी और सुर्खियां बटोरना है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के असली मुद्दों पर काम करने के बजाय CJP लगातार भ्रम फैलाने और माहौल बिगाड़ने की राजनीति कर रही है। बजरंगी ने कहा कि प्रदेश की जनता अब जागरूक है और केवल बयानबाजी से प्रभावित होने वाली नहीं है। उन्होंने दावा किया कि CJP के नेताओं की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है, जिसे लोग भली-भांति समझ चुके हैं। भाजपा नेता ने कहा कि विकास, सुशासन और जनकल्याण के मुद्दों पर CJP पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता आगामी चुनावों में ऐसे राजनीतिक नाटक का करारा जवाब देगी और सच्चाई को ही समर्थन मिलेगा।0
0
Report
लखनऊ साइबर क्राइम सेल ने फर्जी कॉल सेंटर गैंग का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Cyber Crime Cell and Cyber Police bust fake call center racket; 5 arrested for job fraud. 12 जून 2026 को, लखनऊ पुलिस की क्राइम ब्रांच की SWAT और सर्विलांस टीमों ने सुमित उर्फ़ मोनू यादव को गिरफ़्तार किया। वह 2023 से वांछित था और उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। वह कानपुर देहात, कानपुर नगर और लखनऊ में एक दर्जन से ज़्यादा मामलों में शामिल था, जिनमें गैंगस्टर एक्ट, आबकारी अधिनियम, धोखाधड़ी, नकली मुद्रा और ATM/बैंक सिस्टम से छेड़छाड़ जैसे अपराध शामिल हैं। इसके अलावा, साइबर सेल ने विभूति खंड में एक फ़र्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और पाँच लोगों को गिरफ़्तार किया। ये लोग फ़र्ज़ी कंपनी प्रतिनिधि बनकर नौकरी दिलाने का वादा करते थे और आवेदकों से फ़ीस वसूलते थे। इस ऑपरेशन में Freshers.com से संपर्क विवरण निकालकर नौकरी के आवेदकों से संपर्क किया जाता था और Naukri.com से होने का झूठा दावा किया गया। पुलिस आगे की संलिप्तता की जाँच कर रही है और नोएडा के मयंक दीक्षित की एक संभावित अतिरिक्त संदिग्ध के रूप में पहचान की है।0
0
Report
ग्रामीणों ने गांव के मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका की शादी करा दी
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां एक प्रेमी युगल को अकेले में मिलना महंगा पड़ गया है. ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी प्रेमिका को गांव के मंदिर में ले जा शादी करा दी. मामला नरकटियागंज के केहुनिया गांव की है. गांव की बेबी कुमारी और बगल गांव के आदित्य कुमार का प्रेम प्रसंग पिछले एक साल से चल रहा था. देर रात प्रेमी अपने प्रेमिका से मिलने आया था, जहां ग्रामीणों ने पकड़ लिया और गांव के मंदिर में शादी करा दी. सूचना पर पहुंची शिकारपुर थाना पुलिस दोनों प्रेमी युगल को थाने ले गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. दोनों प्रेमी युगल बालिग हैं.0
0
Report
Advertisement
अमरौहा में जिलाधिकारी के योगाभ्यास से योग दिवस कार्यक्रमों की तैयारी तेज
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के बीच अमरोहा डीएम नितिन गौड़ ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग किया योगाभ्यास , अमरोहा कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने अधिकारियों के साथ योगाभ्यास भी किया। सामूहिक योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन और नियमित दिनचर्या में योग को अपनाने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने योग के महत्व पर चर्चा करते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बस पलटी, 25 घायल, 15 गंभीर, पूर्णिया रेफर
Katihar, Bihar:मज़दूरों से भरी बस राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर पलटी, 25 घायल; 15 की हालत गंभीर, सभी पूर्णिया रेफर। बस में करीब 60 से 70 मजदूर बिहार के नवादा से लौटकर वापस पश्चिम बंगाल के कूच बिहार वापस घर जा रहे थे। हादसा कटिहार जिले के कोढ़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर जुराबगंज के पास हुआ। जुराबगंज के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। कार को बचाने के प्रयास में बस चालक संतुलन खो बैठा और बस सड़क पर ही पलट गई। 15 घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पूर्णिया हायर सेंटर रेफर किया गया।0
0
Report
अमरोहा: गजरौला पुलिस ने महज 2 घंटे में चोरी खुली, दो आरोपी गिरफ्तार
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद की गजरौला थाना पुलिस ने महज 2 घंटे में किया चोरी का खुलासा, सी ओ अंजली कटारिया ने दी जानकारी अमरोहा जनपद की गजरौला थाना पुलिस ने चोरी की घटना का महज दो घंटे के भीतर खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया शत-प्रतिशत सामान भी बरामद कर लिया। सुल्तान नगर निवासी मोहम्मद शादाब ने अपने किराये के मकान से चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और जांच शुरू कर दी गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बसंत विहार बिजलीघर के पास से मोहम्मद बिलाल और जहीर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी जहीर के घर से बैटरा इन्वर्टर, तूफानी पंखा, तराजू, मिक्सर मशीन और एक जोड़ी पाजेब बरामद की गई। सीओ धनौरा अंजलि कटारिया ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोग भी सराहना कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
